Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

scorching heat: इस वर्ष जनवरी का वैश्विक तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

scorching heat: कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (सी3एस) और अमेरिकी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय डेटासेट के अनुसार, इस वर्ष का जनवरी महीना, दुनिया का सबसे अधिक गर्म जनवरी दर्ज हुआ है. इसने जनवरी 2024 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, वह भी तब जब 2024 जनवरी में गर्मी का वातावरण पैदा करने वाली अल नीनो घटना की उपस्थिति थी. आश्चर्यजनक है कि 2025 जनवरी के रिकॉर्ड गर्म होने की स्थिति ला नीना की स्थिति के बने रहने के बावजूद उत्पन्न हुई. विदित हो कि ला नीना की मौजूदगी से ठंडक बढ़ती है. सी3एस के अनुसार, जनवरी 2025 पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.75 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म था. यह पिछले 19 महीनों में 18वां ऐसा महीना था, जिसका वैश्विक औसत सतह वायु तापमान पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था. हालांकि, तापमान में उतार-चढ़ाव एक समान नहीं रहा है. जनवरी 2025 का तापमान दुनिया के अधिकांश हिस्सों में औसत से ऊपर था, पर अमेरिका, ग्रीनलैंड और सुदूर पूर्वी रूस में यह औसत से बहुत नीचे था. वैश्विक स्तर पर 2024 सबसे गर्म वर्ष दर्ज संयुक्त राष्ट्र के मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के अनुसार, 2024 ने गर्मी का नया रिकॉर्ड बनाया है और यह दुनिया का अब तक का सबसे गर्म वर्ष साबित हुआ है. बीते वर्ष का तापमान पूर्व-औद्योगिक काल की तुलना में 1.55 डिग्री सेल्सियस अधिक आंका गया है. विदित हो कि बीते 10 वर्ष रिकॉर्ड सबसे गर्म वर्ष रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र के मौसम विज्ञान एजेंसी की प्रवक्ता क्लेयर नुलिस की मानें, तो 2024 के दौरान, भूमि और समुद्री सतह पर तथा महासागरों का तापमान भी असाधारण रूप से अधिक दर्ज किया गया. तीन सबसे गर्म वर्षों में से एक हो सकता है 2025 डब्ल्यूएमओ ने हाल ही में चेतावनी देते हुए कहा है कि 2025 दुनिया के सबसे अधिक गर्म तीन वर्षों में से एक हो सकता है, क्योंकि ग्रीनहाउस गैस का स्तर रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रहा है. डब्ल्यूएमओ की मानें, तो 2025 के भी 2024 की तरह ही गर्म रहने की संभावना है, या हो सकता है कि वह इससे भी अधिक गर्म वर्ष के रूप में दर्ज हो. वहीं यूके मौसम कार्यालय ने भी 2025 के तीन सबसे गर्म वर्षों में से एक रहने की संभावना जतायी है. कहा है कि यह 2024 और 2023 के ठीक पीछे होगा. इन्हेंं भी पढ़ें : चढ़ते पारे ने बढ़ायी मुसीबत, 2024 सबसे गर्म वर्ष इन्हें भी पढ़ें : पिछला दशक रिकॉर्ड सबसे गर्म The post scorching heat: इस वर्ष जनवरी का वैश्विक तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna : लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू यादव से पूछताछ खत्म, ED दफ्तर से पहुंचे राबड़ी आवास

Patna : लैंड फॉर जॉब केस में भ्रष्टाचार का सामना कर रहे बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव बुधवार को पटना में ED के दफ्तर पहुंचे थे. यहां ED के अधिकारियों ने उनसे करीब 4 घंटे तक सवाल जवाब किया. इस दौरान अधिकारियों ने राजद प्रमुख से कई तीखे सवाल किए. पूछताछ खत्म होने के बाद वह 3 बजे वापस राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए. #WATCH पटना: RJD अध्यक्ष लालू यादव जमीन के बदले नौकरी घोटाले में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे। pic.twitter.com/Ybc7EzFJ0w — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 19, 2025 सैकड़ों समर्थकों के बीच पहुंचे लालू लालू यादव बुधवार को सुबह 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे. ईडी ने उन्हें समन भेजकर 11 बजे ही पटना स्थित दफ्तर बुलाया था. लालू यादव और मीसा हिंदुस्तानी ईडी के कार्यालय पहुंचे तो सैकड़ों की तादाद में ईडी ऑफिस के बाहर राजद के कार्यकर्ता और समर्थक जमा थे. लालू यादव जिंदाबाद के नारे ईडी ऑफिस के बाहर लगे. राबड़ी और तेजप्रताप से हो चुकी है पूछताछ लालू को तलब करने से एक दिन पहले मंगलवार को ईडी ने राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव को पूछताछ के लिए बुलाया था. चार-चार घंटे तक दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गयी थी. ईडी के अधिकारियों ने जमीन के बदले नौकरी मामले से जुड़े सवालों की लिस्ट दोनों के सामने रखी और उनसे जवाब मांगा. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें क्या है जमीन के बदले नौकरी मामला लालू यादव जब रेलमंत्री थे तक 2004 से 2009 के बीच विभिन्न रेलमंडलों में जमीन लेकर कई लोगों को ग्रुप-डी में नौकरी दी गयी थी. नौकरी लेने वालों से जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी के नाम करवायी गयी थी. आरोप के अनुसार, लालू परिवार ने बिहार मे एक लाख स्वॉयर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपए में हासिल कर ली थी, जबकि उस समय के प्रशासनी दर के अनुसार, जमीन की कीमत करोडों मे थी. इतने कम पैसों मे जमीन लेने के बाद ज्यादातर केस में जमीन मालिक को कैश मे भुगतान किया गया. इसे भी पढ़ें : गया स्टेशन पर हर दिन पहुंच रहे एक लाख यात्री, जानें ऐसा क्यों कर रहे लोग इसे भी पढ़ें : मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक शिफ्ट करने पर बिहार में बवाल, PM मोदी के फैसले को उन्हीं के मंत्री ने दी चुनौती  पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Sunita Williams News: कल्पना चावला की दुर्घटना से नासा ने ली थी सीख, बिना क्रू के लौटा था स्टारलाइनर The post Patna : लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू यादव से पूछताछ खत्म, ED दफ्तर से पहुंचे राबड़ी आवास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UPPSC PCS 2025: यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन तिथि नजदीक, जल्द करें अप्लाई

UPPSC PCS 2025 Registration in Hindi: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि नजदीक है. जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है वह जल्द अप्लाई कर सकते हैं. कैंडिडेट्स 24 मार्च 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. UPPSC PCS पंजीकरण 2025 तिथियां यहां UP PCS 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां दी गई हैं: UPPSC PCS तिथि UPPSC आवेदन समाप्त 24 मार्च 2025 UPPSC प्रारंभिक परीक्षा तिथि 12 अक्टूबर 2025. यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन क्यों है जरूरी, जानें इसमें क्या-क्या होता है? UPPSC PCS Mains Exam के लिए अप्लाई कैसे करें? UPPSC PCS Mains Exam के लिए अप्लाई करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं अब होमपेज पर रिक्रूटमेंट डैशबोर्ड टैब पर जाएं PCS Mains 2024 लिंक पर क्लिक करें अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें आवेदन पत्र की जांच करें और डाउनलोड करें भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें. Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले 1,500 अंकों का होगा एग्जाम UPPSC PCS Mains Exam 1500 अंकों का होगा और इसमें 8 पेपर होंगे. हर पेपर की समय सीमा 3 घंटे होगी. यह परीक्षा दो शिफ्टों में होगी: पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक. दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक. सामान्य हिंदी का होगा पहला पेपर (UPPSC PCS Mains Exam) पहला पेपर सामान्य हिंदी का होगा और 150 अंकों का होगा. दूसरा पेपर निबंध का होगा और यह 150 अंकों का होगा. बाकी के 6 पेपर सामान्य अध्ययन के होंगे और प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा. मुख्य परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जो 100 अंकों का होगा. The post UPPSC PCS 2025: यूपीपीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन तिथि नजदीक, जल्द करें अप्लाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अमित शाह से नयी दिल्ली में मिले झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, भेंट की राजभवन पत्रिका

रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. उन्होंने झारखंड की विकास योजनाओं और विधि-व्यवस्था पर उनसे विस्तृत चर्चा की. राजभवन (रांची) द्वारा प्रकाशित ‘राजभवन पत्रिका’ की प्रति राज्यपाल ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री को भेंट की. यह पत्रिका 31 जुलाई 2024 से 31 जनवरी 2025 की अवधि में राजभवन की विभिन्न गतिविधियों, महत्वपूर्ण आयोजनों और पहलों का संकलन है. इसके प्रधान संपादक राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी हैं. The post अमित शाह से नयी दिल्ली में मिले झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, भेंट की राजभवन पत्रिका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SBI ATM Loot in Barhi: हजारीबाग में जीटी रोड के किनारे एसबीआई के एटीएम से लूटे 6.17 लाख रुपए

SBI ATM Loot in Barhi| बरही (हजारीबाग), जावेद इस्लाम : हजारीबाग जिले के बरही के बरसोत में जीटी रोड के किनारे एसबीआई (हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक) के एटीएम से 6.17 लाख रुपए की लूट हुई है. अपराधियों ने मनोज कुमार मणिलाल के मकान में स्थित एसबीआई एटीएम को मंगलवार की रात लूटा. 5-6 अपराधियों ने शटर तोड़कर 6.17 लाख रुपए (लाख 17 हजार रुपए) लूट लिये. काले रंग की स्कॉर्पियो में रात के 1:37 बजे आये अपराधियों ने अपना चेहरा ढक लिया था. Sbi atm loot in barhi: हजारीबाग में जीटी रोड के किनारे एसबीआई के एटीएम से लूटे 6. 17 लाख रुपए 2 शटर काटकर केबिन में दाखिल हुए, सीसीटीवी को किया बेकाम अपराधियों ने सबसे पहले शटर को काटा और केबिन के अंदर दाखिल हुए. अंदर लगे 3 सीसीटीवी कैमरे को काले रंग का स्प्रे मारकर बेकाम कर दिया. इसके बाद एटीएम मशीन के कैश कैबिनेट को तोड़ा और उसमें रखी सारी रकम निकाल ली. नया विचार प्रीमियम स्टोरी : पुरानी फिल्मों का नया जादू: क्यों री-रिलीज हो रही हैं हिट और दर्शकों को क्यों भा रही हैं?  एसपी और डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच सुबह घटना की सूचना मिलने पर बरही डीएसपी अजीत कुमार विमल और हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. एसपी ने अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस को सक्रिय कर दिया है. फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट्स ले लिये हैं. इस एटीएम में लूट की यह तीसरी घटना है. इसे भी पढ़ें : इंडियन ऑयल टर्मिनल जसीडीह में लगी आग पर कंपनी के ईडी का स्पष्टीकरण, कही ये बात 2023 में 18 लाख रुपए की हुई थी लूट इस एटीएम में 27 जुलाई 2023 को भी लूट हुई थी. इसी तरह रात में आये लुटेरे एटीएम मशीन ही उखाड़कर ले गये थे. एटीएम मे 18,11,500 रुपए (18 लाख 11 हजार 500 रुपए) थे. इसके पहले 13 फरवरी 2024 को भी इस एटीएम को लूटने का प्रयास हुआ था. लुटेरों ने एटीएम का शटर तोड़ दिया था, लेकिन पेट्रोलिंग पुलिस को देखकर सभी भाग खड़े हुए थे. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें थर्मल सेंसर लगे होने के बाद भी हुई लूट इस एटीएम में कैश आपूर्ति करने वाली हिताची कंपनी के एलआर तनवीर सिंह ने बताया कि 2 बार लूट की वारदात के बाद इस एटीएम में सुरक्षा के लिए थर्मल सेंसर और हूटर लगा दिये गये थे. थर्मल सेंसर और हूटर मुंबई कमांड कंट्रोल से जुड़े हैं. मंगलवार की रात जब लुटेरे एटीएम लूट रहे थे, उस समय हूटर बजा था. बावजूद इसके लुटेरे अपना काम करके चले गये. उन्होंने कहा कि थर्मल सेंसर से बरही थाना को तत्काल सूचना मिली थी. उन्होंने कहा कि एटीएम से 6.17 लाख रुपए की लूट हुई है. इसे भी पढ़ें 19 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत Aaj Ka Mausam: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट, गर्मी से मिली राहत Jharkhand Crime News: जनवरी में झारखंड में 127 लोगों का हुआ मर्डर, सबसे ज्यादा रांची में कोडरमा के ढाब में SBI का एटीएम काटकर 12 मिनट में 10 लाख रुपए ले गये लुटेरे The post SBI ATM Loot in Barhi: हजारीबाग में जीटी रोड के किनारे एसबीआई के एटीएम से लूटे 6.17 लाख रुपए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rising Temperature: चढ़ते पारे ने बढ़ायी मुसीबत, 2024 सबसे गर्म वर्ष

Rising Temperature: धरती का बढ़ता तापमान, देश-दुनिया के लिए गंभीर समस्या बन चुका है. अपने देश में भी यह समस्या गंभीर रूप अख्तियार कर चुकी है. हिंदुस्तानीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आइएमडी की मानें, तो 2024, 1901 के बाद से हिंदुस्तान के लिए सबसे गर्म वर्ष साबित हुआ है. बीता वर्ष, यानी 2024 ने 2016 में दर्ज किये गये उच्चतम तापमान को भी पार कर लिया. विदित हो कि आइएमडी की ‘एनुअल क्लाइमेट समरी 2024’ नाम से जनवरी में जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह बात कही गयी है. बीते वर्ष (2024 के दौरान) हिंदुस्तान का वार्षिक औसत भूमि सतह वायु तापमान दीर्घकालिक औसत (1991-2020) की तुलना में 0.65 डिग्री सेल्सियस अधिक था. यह 1901 में देशव्यापी रिकॉर्ड शुरू होने के बाद का सर्वाधिक गर्म वर्ष दर्ज हुआ. बीता वर्ष 2016 के सर्वाधिक उच्च तापमान, जो सामान्य से 0.54 डिग्री सेल्सियस अधिक था, उसे भी पार कर गया. बीते वर्ष संपूर्ण हिंदुस्तान का औसत तापमान सामान्य से ऊपर था. जहां सर्दी के महीने (जनवरी-फरवरी) में तापमान सामान्य से 0.37 डिग्री सेल्सियस, प्री-मानसून यानी मानसून पूर्व (मार्च-मई) में 0.56 डिग्री सेल्सियस, दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून-सितंबर) में 0.71 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, वहीं मानसून बाद (अक्तूबर-दिसंबर) की अवधि में यह 0.83 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. देश के अधिकतर भागों में न्यूनतम और औसत तापमान की असामान्यता -1.0 डिग्री सेल्सियस से +1.0 डिग्री सेल्सियस की श्रेणी में रही. यानी तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा या फिर एक डिग्री अधिक. पूर्वी तट के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल में गर्म हवाएं, यानी हीटवेव की स्थिति दर्ज हुई, जबकि उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान के अधिकांश हिस्सों में मई में और उत्तर व मध्य हिंदुस्तान के अधिकांश हिस्सों में जून में लोगों को गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा था बीते वर्ष. झारखंड का औसत तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक, तो बिहार का न्यूनतम तापमान दो डिग्री अधिक रहा वर्ष 2024 में आम तौर पर देश के कई हिस्सों में औसत, न्यूनतम और अधिकतम तापमान की विसंगतियों यानी असामान्यता, सामान्य से अधिक या सामान्य के नजदीक थीं. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण भीतरी कर्नाटक, उत्तर भीतरी कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार, रायलसीमा और केरल व माहे के कुछ हिस्सों में औसत तापमान सामान्य से लगभग एक डिग्री सेल्सियस अधिक था. तो जम्मू, कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय, दक्षिण भीतरी कर्नाटक और केरल व माहे के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से लगभग एक डिग्री सेल्सियस अधिक था. हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग एक डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं पंजाब, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग दो डिग्री सेल्सियस अधिक था. 1901 के बाद से दर्ज अब तक के पांच सबसे गर्म वर्ष आइएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 1901 के बाद से सबसे गर्म वर्ष दर्ज हुआ है. वर्ष तापमान (सामान्य से अधिक) 2024 +0.65 डिग्री सेल्सियस 2016 +0.54 डिग्री सेल्सियस 2009 +0.40 डिग्री सेल्सियस 2010 +0.39 डिग्री सेल्सियस 2017 +0.38 डिग्री सेल्सियस 1901 के बाद से दर्ज अब तक के पांच सबसे गर्म वर्ष का तुलनात्मक आंकड़ा The post Rising Temperature: चढ़ते पारे ने बढ़ायी मुसीबत, 2024 सबसे गर्म वर्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rising Temperature: पिछला दशक रिकॉर्ड सबसे गर्म

Rising Temperature: देश के तापमान में कितनी तेजी से बदलाव आ रहा है, यह हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग आइएमडी की 2024 की वार्षिक रिपोर्ट से पता चलता है. इस रिपोर्ट के अनुसार, देश के 15 सबसे गर्म दर्ज किये गये वर्षों में से 10 हाल के पंद्रह वर्षों (2010-2024) के रहे हैं. वहीं पिछला दशक (2015-2024) भी रिकॉर्ड सबसे गर्म दशक दर्ज हुआ. इतना ही नहीं, 1901 से 2024 के दौरान देश के औसत वार्षिक औसत तापमान (एवरेज एनुअल मीन टेंपरेचर) में 0.68 डिग्री सेल्सियस की महत्वपूर्ण वृद्धि की प्रवृत्ति देखी गयी. इसी अवधि के दौरान, अधिकतम तापमान में 0.89 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 0.46 डिग्री सेल्सियस की महत्वपूर्ण वृद्धि की प्रवृत्ति देखी गयी. मार्च को छोड़ सभी महीने गर्म रहे आइएमडी की रिपोर्ट की मानें, तो 2024 के दौरान देशभर में मासिक औसत तापमान सभी महीनों में (केवल मार्च को छोड़कर) सामान्य से अधिक रहा. मार्च की बात करें, तो इस महीने का तापमान लगभग सामान्य के करीब था. मार्च महीने में तापमान सामान्य से 0.22 डिग्री सेल्सियस ही अधिक रहा. अक्तूबर में मासिक औसत तापमान अब तक का यानी 1901 के बाद से सर्वाधिक (सामान्य से 1.23 डिग्री सेल्सियस अधिक) दर्ज किया गया. जुलाई एवं सितंबर के दौरान मासिक औसत तापमान सामान्य से क्रमश: 0.70 डिग्री सेल्सियस और 0.76 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जो 1901 के बाद से दूसरा सबसे अधिक तापमान रहा. नवंबर का मासिक औसत तापमान 1901 के बाद से उच्चतम तापमान के मामले में तीसरा सबसे अधिक (सामान्य से 0.84 डिग्री सेल्सियस अधिक) रहा. मई और अगस्त का मासिक औसत तापमान चौथा सबसे अधिक रहा. इस दौरान तापमान सामान्य से क्रमशः 0.69 डिग्री सेल्सियस और 0.45 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. बीते वर्ष (2024) नवंबर महीने का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.62 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जो मासिक अधिकतम तापमान के मामले में 1901 के बाद से देश का दूसरा सबसे अधिक गर्म नवंबर दर्ज किया गया. 2024 में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी गयी वर्ष 2024 में देशभर में मासिक औसत न्यूनतम तापमान जुलाई (0.89 डिग्री सेल्सियस अधिक), अगस्त (0.59 डिग्री सेल्सियस अधिक), सितंबर (0.99 डिग्री सेल्सियस अधिक) और अक्तूबर (1.78 डिग्री सेल्सियस अधिक) के दौरान 1901 के बाद से सबसे अधिक रहे. इतना ही नहीं, फरवरी का औसत न्यूनतम तापमान 1901 के बाद दूसरा सबसे अधिक दर्ज किया गया. इस महीने का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.79 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. इन्हें भी पढ़ें : चढ़ते पारे ने बढ़ायी मुसीबत, 2024 सबसे गर्म वर्ष The post Rising Temperature: पिछला दशक रिकॉर्ड सबसे गर्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगेंगे LHB कोच, ICF कोच से कई मामलों में होते हैं बेहतर

भागलपुर : पूर्वी रेलवे जोन ने भागलपुर से दानापुर के बीच चलने वाली भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाने का फैसला किया है. फिलहाल इस ट्रेन में आईसीएफ कोच लगाया गया है. मालदा रेल मंडल की पीआरओ रूपा मंडल ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 23 मार्च से 13401/13402 भागलपुर-दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आईसीएफ कोच की जगह एलएचबी कोच लगाए जाएंगे. रेलवे ने यह फैसला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर लिया है.   एलएचबी कोच की फोटो ट्रेन में एलएचबी कोच लगाने के हैं कई फायदे   बता दें कि एलएचबी कोच में आईसीएफ कोच की तुलना में सुरक्षा और सुविधाएं अधिक होती हैं. जैसे कि एलएचबी कोच में ऑटोमैटिक डोर्स, फायर अलार्म सिस्टम और इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम ज्यादा अपडेटेड होते हैं. ये कोच अधिक मजबूत और टिकाऊ होते हैं, जो दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा में मदद करते हैं. आराम और सुविधाएं सुविधाओं के मामले एलएचबी कोच आईसीएफ में यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक सीटें और बेहतर वेंटिलेशन सिस्टम होता है. इन कोचों में अक्सर एयर कंडीशनिंग, पैंट्री कार और डाइनिंग एरिया भी होते हैं. एलएचबी कोच की डिज़ाइन और तकनीक अधिक उन्नत होती है, जो ट्रेन की गति में वृद्धि करने में मदद करती है. ये कोच अधिक स्थिर और संतुलित होते हैं, जो हाई स्पीड के दौरान बहुत नहीं हिलता है.   रखरखाव में आसानी एलएचबी कोच का डिजाइन और निर्माण इस तरह से किया गया है कि उनका रखरखाव आसान है. इन कोचों में कम रखरखाव की आवश्यकता होती है, जो रेलवे के लिए लागत और समय की बचत करता है.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें दुर्घटना के समय एक-दूसरे के अंदर नहीं घुसते कोच  एलएचबी कोचों में एंटी-टेलिस्कोपिक डिजाइन होता है, यानी टक्कर की स्थिति में कोच एक-दूसरे के अंदर नहीं घुसते, जिससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। रेलवे द्वारा संबंधित फील्ड स्टाफ को नियमित रूप से इंडक्शन और रिफ्रेशर ट्रेनिंग दी जाती है ताकि शंटिंग या कपलिंग के दौरान किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके. इसे भी पढ़ें : गया स्टेशन पर हर दिन पहुंच रहे एक लाख यात्री, जानें ऐसा क्यों कर रहे लोग इसे भी पढ़ें : मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक शिफ्ट करने पर बिहार में बवाल, PM मोदी के फैसले को उन्हीं के मंत्री ने दी चुनौती  पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Sunita Williams News: कल्पना चावला की दुर्घटना से नासा ने ली थी सीख, बिना क्रू के लौटा था स्टारलाइनर The post भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगेंगे LHB कोच, ICF कोच से कई मामलों में होते हैं बेहतर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Telangana Budget 2025: तेलंगाना बजट में ‘खेती’ को सहारा, ‘शिक्षा’ को संवारा, 1000 अरब डॉलर के लक्ष्य का इशारा

Telangana Budget 2025: तेलंगाना की कांग्रेस प्रशासन ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब 3.05 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जिसमें कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है.राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने राज्य विधानसभा में बजट पेश करते हुए बताया कि इसमें 2,26,982 करोड़ रुपये का राजस्व व्यय और 36,504 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित किया गया है. विक्रमार्क ने कहा, “मैं वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल 3,04,965 करोड़ रुपये के व्यय का प्रस्ताव करता हूं, जिसमें राजस्व व्यय और पूंजीगत व्यय को क्रमशः 2,26,982 करोड़ रुपये और 36,504 करोड़ रुपये के रूप में आवंटित किया गया है.” मुख्य आवंटन और योजनाएं बजट में विभिन्न विभागों और योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण राशि आवंटित की गई है: कृषि विभाग के लिए 24,439 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसमें ‘रायथु भरोसा योजना’ के तहत किसानों को प्रति एकड़ 12,000 रुपये की निवेश सहायता दी जाएगी. इसके अलावा, किसानों से खरीदे गए उत्तम किस्म के धान के लिए 500 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा. पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए 31,605 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है. शिक्षा विभाग को 23,108 करोड़ रुपये का आवंटन दिया गया है. अनुसूचित जाति (SC) कल्याण के लिए 40,232 करोड़ रुपये और अनुसूचित जनजाति (ST) कल्याण के लिए 17,169 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है. सिंचाई विभाग के लिए 23,373 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे राज्य में जल प्रबंधन को मजबूत करने की योजना है. आर्थिक विकास का लक्ष्य विक्रमार्क ने कहा कि राज्य प्रशासन का उद्देश्य अगले दशक में तेलंगाना की वित्तीय स्थिति को मौजूदा 200 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 1000 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है. उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध निवेश किया जाएगा. मंत्री ने कहा कि यह बजट कांग्रेस प्रशासन के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों और समान संसाधन वितरण के सिद्धांतों को दर्शाता है, जो समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए तैयार किया गया है. Also Read: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं सुनीता विलियम्स, हिंदुस्तान से है खास रिश्ता, 9 महीने बाद लौटीं धरती पर Also Read: कर्मचारियों को ‘परिवार’ कहती हैं…सब नाटक है! अमेजन की छंटनी पर गुरमीत चड्ढा का बड़ा बयान The post Telangana Budget 2025: तेलंगाना बजट में ‘खेती’ को सहारा, ‘शिक्षा’ को संवारा, 1000 अरब डॉलर के लक्ष्य का इशारा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Psychological Tricks: जीवन में कभी नहीं फसेंगे झूठ बोलने वालों के जाल में, ध्यान में रखें ये बातें

Psychological Tricks: आज के समय में कौन सच कह रहा है और कौन झूठ इस बात का पता पाना काफी कठिन हो जाता है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि आज के समय में सभी को झूठ बोलना बखूबी आता है और उन्हें इसकी आदत लग चुकी है. कई बार ऐसा भी होता है कि सामने वाले के झूठ की वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है और साथ ही कई बार नुकसान भी हो सकता है. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए कुछ निशानियों के बारे में बताया गया है जिनपर ध्यान देकर आप एक झूठ बोलने वाले इंसान की पहचान काफी आसानी से कर सकते हैं. तो चलिए इन निशानियों के बारे में विस्तार से जानते हैं. अनावश्यक प्रतिक्रिया जब भी कोई व्यक्ति झूठ कहता है तो ऐसे में वह अनावश्यक प्रतिक्रिया देने लगता है. वहीं, जब एक व्यक्ति झूठ नहीं कहता है तो वह अनावश्यक प्रतिक्रिया नहीं देता है. अगर आपके सामने वाले अनावश्यक प्रतिक्रिया दे रहा है तो संभावना काफी ज्यादा है कि वह आपसे झूठ कह रहा है. ये भी पढ़ें: Parenting Tips: रात में बच्चों के कपड़े घर से बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: समझदार पुरुष अपनी पत्नी को कभी नहीं बताते ये बातें, जीवनभर चलते हैं सिर उठाकर बातों को सच साबित करने की कोशिश जब कोई भी व्यक्ति झूठ कहता है तो ऐसे में उसका सारा ध्यान अपनी बातों को सच साबित करने की तरफ रहता है. वह हर कोशिश करेगा कि आप उसकी बातों को सच मान लें. बॉडी लैंग्वेज अगर आप सामने वाले के बॉडी लैंग्वेज पर नजर रखते हैं तो ऐसे में भी उसके झूठ को काफी आसानी से पकड़ सकते हैं. जब आप उसकी बॉडी लैंग्वेज पर नजर रखते हैं तो ऐसे में भी काफी आसानी से झूठ के जाल में फंसने से बच सकते हैं. आंखों पर रखें नजर जब आप किसी के झूठ को पकड़ना चाहते हैं तो ऐसे में आपको उसकी आंखों पर नजर रखना चाहिए. जब आप आंखों पर नजर रखते हैं तो ऐसे में काफी आसानी से झूठ बोलने वाले को पकड़ सकते हैं. जब एक इंसान झूठ कहता है तो ऐसे में उसकी आंखें असामान्य तरीके से काम करने लगती है. ये भी पढ़ें: Vastu Tips: शनिवार को इन जगहों पर दीपक जलाने से पूरी होगी हर मनोकामना, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का वास The post Psychological Tricks: जीवन में कभी नहीं फसेंगे झूठ बोलने वालों के जाल में, ध्यान में रखें ये बातें appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top