Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रिटायर्ड बैंककर्मी की संदिग्ध मौत, पैर बंधे मिले, हत्या की आशंका

: नगर थाना क्षेत्र गोला बांध रोड महावीर गली की घटना : कमरे में पंखे के फंदे से झूल रहा था मृतक का शव : रास्ते से गुजर रही दो लड़कियों ने फंदा काट नीचे उतारा फोटो:: माधव 45 संवाददाता, मुजफ्फरपुर नगर थाना क्षेत्र के गोला बांध रोड महावीर गली में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में रिटायर्ड बैंक कर्मी विनय भूषण कुमार (68) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. उनका शव ग्राउंड फ्लोर के कमरे में पंखा के फंदे से लटका हुआ था. घटना के समय पत्नी शीला देवी फर्स्ट फ्लोर पर थी. जब वह पति को चाय – नास्ता के लिए पूछने के लिए नीचे आयी तो देखी कि पति का शव फंदे से लटका हुआ था. उसके घर का मेन गेट भी बंद था. वह गेट खोलकर जोर- जोर से चिल्लाने लगी. रास्ते से गुजर रही दो लड़की चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अंदर आयी. फंदे को काट कर शव को नीचे उतारा गया. जिंदा होने की आस में पत्नी पानी बोतल में लेकर आयी, तो पता चला कि मौत हो चुकी है. मृतक का पांव नारियल की रस्सी से बांधा हुआ था. एक कुर्सी गिरा हुआ मिला है. पांव बांधा हुआ मिलने से हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद दारोगा उदय सिंह व मोहन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. मामला संदिग्ध देखकर एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है. नगर डीएसपी वन सीमा देवी भी मौके पर पहुंच कर छानबीन की है. शीला देवी ने बताया कि उनका पति विनय भूषण कुमार बैंक से रिटायर्ड हैं. उनकी तीन बेटियां हैं, उनकी शादी हो चुकी है. तीनों पटना गुवाहाटी और बनारस में रहती है. एक बेटा अंकुर है, वह कोलकाता में प्राइवेट बैंक में काम करता है. गुरुवार की दोपहर वह बोले कि होली का सामान ला दे. तो वह बोली कि सब आ गया है. साड़ी खरीद कर लाने की बात पूछी तो वह इनकार कर दी. इसके बाद वह बाजार के लिए निकल गए. वह फर्स्ट फ्लोर पर चली गयी. जब दो बजे के आसपास छत से नीचे आयी तो देखी कि उसका पति रस्सी के फंदा से लटका हुआ था. उसके पति का पांव बंधा हुआ था. कब वह बाजार से आये, कब फांसी लगाए यह पता नहीं है. : 18 मार्च को बेटी को बुलाने जाने वाले थे बनारस शीला देवी ने बताया कि उनका पति हमेशा बेटी व बेटा के यहां आते- जाते रहते थे. वह पटना से बुधवार की रात ही वापस आये थे. 18 मार्च को बेटी सिल्की को बुलाने के लिए बनारस जाने वाले थे. इसको लेकर वे मोबाइल पर भी बात कर रही थी. : पैर बांधकर कोई कैसे लगायेगा फांसी मोहल्ले के लोगों का कहना था कि विनय भूषण कुमार शांत स्वभाव के व्यक्ति थे. उनका मोहल्ले में किसी से कोई विवाद नहीं था. वह सुसाइड कैसे कर सकते हैं. बाजार से लौटते हुए मोहल्ले के कई लोगों ने देखा है. उनके चेहरे पर कोई तनाव नहीं था. पांव बांधकर भला कोई कैसे फंदे से लटकेगा. यह हत्या है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रिटायर्ड बैंककर्मी की संदिग्ध मौत, पैर बंधे मिले, हत्या की आशंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना से छीने गये मोबाइल का लोकेशन कांटी में मिला

मुजफ्फरपुर. पटना के कंकड़बाग इलाके से शिवशंकर कुमार के मोबाइल का लोकेशन कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में मिला है. इसके आधार पर मोबाइल का धारक शिव शंकर कुमार गुरुवार को पटना से मुजफ्फरपुर जंक्शन आया. प्लंबर का काम करने के बहाने दामोदरपुर के युवक को मोतीझील बुलाया. फिर, उसको नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पटना से छीने गये मोबाइल का लोकेशन कांटी में मिला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो साल के निर्देश का संकलन एक क्लिक पर

सामान्य प्रशासन संवाददाता,पटना सामान्य प्रशासन विभाग के वर्ष 2022 से 2024 के बीच जारी सभी आदेश-निर्देश और परिपत्रों का संकलन एक क्लिक पर उपलब्ध होगा.विभाग ने इसका संकलन तैयार किया है.इससे शासन में पारदर्शिता, सुगमता और संस्थागत निरंतरता को बढ़ावा देने मदद मिलेगी.गुरुवार को मुख्य सचिवालय सभागार में इस संकलन का उद्घाटन भूमि एवं राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) दीपक सिंह ने किया.उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से संस्थागत ज्ञान संरक्षित रहेगा और प्रशासन के कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आयेगी. भूमि एवं राजस्व विभाग के एसीएस ने कहा कि यह संकलन प्रशासनी अधिकारियों और आम जनता के लिए एक वन-स्टॉप रेफरेंस की तरह कार्य करेगा.इससे नीति निर्माण, निर्णय लेने और अनुपालन में सहायता मिलेगी.इसे प्रशासनिक प्रक्रियाओं के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. श्री सिंह ने संकलन को और अधिक सुगम बनाने के लिए कुछ प्रमुख सुझाव दिए.उन्होंने कहा कि आसान नेविगेशन के लिए ड्रॉपडाउन मेनू, अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में कीवर्ड खोज सुविधा तथा मास्टर परिपत्रों को एक साथ समूहित करना जरूरी है.मौके सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ बी राजेंदर, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रधान सचिव डॉ एन सरवण कुमार, विधि विभाग के सचिव अंजनी कुमार सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश सिंह,सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो सोहेल, विशेष सचिव रचना पाटिल और वित्त विभाग के विशेष सचिव राहुल कुमार आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो साल के निर्देश का संकलन एक क्लिक पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हर साल 1500 नये हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की जुड़ रही हैं सेवाएं

वर्तमान में राज्य में 10 हजार से अधिक एचडब्ल्यूसी क्रियाशील संवाददाता,पटना ग्रामीण आबादी को उनके गांव के पास ही स्वास्थ्य की बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) की संख्या में वृद्धि की जा रही है. वित्तीय वर्ष 2021-22 से औसतन हर साल 1500 नये हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर सेवाएं बहाल की जा रही हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर अभी तक 10,322 एचडब्ल्यूसी पर सेवाएं बहाल की गयी हैं. इन सेंटरों पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, गैर-संक्रामक रोगों की जांच और प्राथमिक इलाज की सेवाएं मिल रही हैं. विभाग की ओर से जारी एचडब्ल्यूसी पोर्टल के 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार राज्य के 8,733 स्वास्थ्य उपकेंद्र (एचएससी) पर और 1,261 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) पर हेल्थ एंड वेलनेस की सेवाएं दी जा रही है. इसी प्रकार से 106 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) पर और 222 आयुष सेंटरों को एचडब्ल्यूसी के तहत कार्यरत किया गया हैं. 2020-21 से हर वर्ष औसतन 1,500 से अधिक नये एचडब्ल्यूसी पर सेवाएं बहाल की गयी हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हर साल 1500 नये हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की जुड़ रही हैं सेवाएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मांझागढ़ शाखा में वित्तीय अनियमितता की जांच सीबीआइ को

पटना. गोपालगंज जिले के उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की मांझागढ़ शाखा में हुई करीब 3.83 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितता और गबन मामले की जांच सीबीआइ करेगी. राज्य प्रशासन ने जुलाई 2022 में दर्ज इस मामले की जांच सीबीआइ से कराने की मंजूरी देते हुए गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के स्तर पर अधिसूचना जारी कर दी है. गृह विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक जोसेफ कुजूर और बैंक मित्र राकेश कुमार मांझी पर राशि गबन का आरोप है. दोनों अभियुक्त फरार बताये जाते हैं. इस मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष अग्रहरी के आवेदन पर सबसे पहले पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की थी. उस समय गबन की राशि 14.52 लाख रुपये थी. आरोप था कि दोनों आरोपितों ने मांझगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी के खाते से यह राशि गायब की है. जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की तो एक बड़े गबन का खुलासा हुआ. बैंक के विशेष लेखा परीक्षक से कराई गयी जांच में गबन की राशि तीन करोड़ 83 लाख 11 हजार 213 रुपये तक चली गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मांझागढ़ शाखा में वित्तीय अनियमितता की जांच सीबीआइ को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nawada News : होली के पारंपरिक गीतों पर झूमे लोग, उड़े गुलाल

पकरीबरावां. गुरुवार को आदर्श ग्रीन पंचायत के दुर्गा मंदिर परिसर में जदयू के वरीय नेता डॉ रविकांत उर्फ अजय सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में लोक गायक पिंटू चौधरी की टीम ने होली के पारंम्परिक गीतों को प्रस्तुत किया. लोगों ने अबीर- गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी. होली गायक कलाकार सोनू हसमुखिया ने अपने नृत्य वाले अंदाज में होली गाकर सबो को मुग्ध कर दिया. मौके पर कृषि समन्वयक मदन मोहन कुमार, पूर्व पंसस राम बिहारी सिंह, मुखिया सुलेखा देवी, सरपंच फूलकुमारी दास, ग्रामीण उपेंद्र नारायण सिंह, चंदन करण, मनोज कुमार, अरुण सिंह, मुकेश सिंह, दिलीप सिंह, सुधीर कुमार, संजीव कुमार सहित कई अन्य शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Nawada News : होली के पारंपरिक गीतों पर झूमे लोग, उड़े गुलाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : 160 लीटर विदेशी शराब के साथ दो माफिया गिरफ्तार

डोभी. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डोभी पुलिस ने शराब माफिया शंकर साव की दुकान व घर पर एक साथ छापेमारी कर होली में खपाने के उद्देश्य से रखी भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गयी. वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिल रही थी कि डोभी थाना क्षेत्र में शराब माफिया शंकर साव बड़े पैमाने पर विदेशी शराब की होम डिलेवरी करता है. होली में विदेशी शराब को खपाने तथा होम डिलिवरी करने के लिए भारी मात्रा में शराब रखी है. इस गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने डोभी थाने को सघन छापेमारी करने का आदेश दिया. आदेश के आलोक में डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में शराब माफिया शंकर साव की दुकान थाना क्षेत्र के मटनमोड़ पर स्थित डायमंड जेनरल स्टोर पर छापेमारी की. वहां से विभिन्न ब्रांड के 25 लीटर शराब व बियर जब्त की. इस मौके से शराब माफिया शंकर साव व उसके भाई 38 वर्षीय भोला साव को गिरफ्तार कर उसके घर पर छापेमारी की. घर में शराब रखने के लिए गोदाम बना हुआ था. वहां से विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब 135 लीटर जब्त की. गौरतलब है कि शराब माफिया शंकर साव डोभी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर प्रतिदिन बड़े पैमाने पर विदेशी शराब सहित ठंडा बियर का होम डिलिवरी करता है. डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब माफिया पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : 160 लीटर विदेशी शराब के साथ दो माफिया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News : डांस अकादमी के बच्चों ने जमकर उड़ाये गुलाल

रोसड़ा . स्थानीय के-वायरस डांस अकादमी परिसर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर सभी बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया. संस्था की ओर से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. छोटे छोटे बच्चों ने उल्लास के साथ अपने अपने डांस से जलवा बिखेरे. संस्था के छात्र-छात्रा रोहित, आदित्य राज, रोहित रजक, सूरज, निखिल राज, विपिन, स्वीटी, आर्यन ने ग्रुप डांस कर होली के महत्व को बताया. बच्चों और स्त्रीओं ने बलम पिचकारी…, होली स्पोर्ट्से रघुवीरा…, जैसे गानों पर धमाल मचाया. मौके पर संस्था के निदेशक सन्नी एडवर्ड, कौशल कुमार, रोहित कुमार, अमर कुमार, शिवम सहनी, बंटी सिंह, रितेश पासवान, बिट्टू साह, अमृत राज आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News : डांस अकादमी के बच्चों ने जमकर उड़ाये गुलाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga New : अजमेर के लिए 22 व 29 मार्च को चलेगी स्पेशल ट्रेन

Darbhanga New : दरभंगा. होली के बाद वापस लौटने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दौराई (अजमेर) के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह सीतामढ़ी-रक्सौल- नरकटियागंज-गोरखपुर-मथुरा-जयपुर के रास्ते चलाई जाएगी. समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक गाड़ी सं. 05273 दरभंगा-दौराई स्पेशल 22 एवं 29 मार्च को दरभंगा से दोपहर 01.15 बजे खुलकर अगले दिन रात 10.30 बजे दौराई पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 05274 दौराई-दरभंगा स्पेशल 23 एवं 30 मार्च को दौराई से रात 11.45 बजे खुलकर तीसरे दिन सुबह 06.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga New : अजमेर के लिए 22 व 29 मार्च को चलेगी स्पेशल ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News : प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिमा निखार आता है : बीइओ

दलसिंहसराय . प्रखंड स्तरीय बिहार दिवस प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसी स्थित मध्य विद्यालय में सम्पन्न हुआ. उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, राजकीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित प्रधानाध्यापिका कुमारी विभा, बीआरपी डॉ अंजनी कुमार द्विवेदी, अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल मंत्री रामानुराग झा, लेखापाल चंदन श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह, बीआरपी राम पुकार पंडित, बीपीएम विशाल कुमार हिंदुस्तानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया. बीइओ ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है. वे और भी उत्साह से पढ़ाई में अधिक ध्यान देते हैं. निर्णायक मंडल में चित्रकला के लिए अशोक कुमार पंडित, प्रियंका कुमारी, अमृत कलश, अमरेश कुमार ठाकुर, गणित ओलंपियाड के लिए जितेंद्र कुमार सिन्हा, चद्रशेखर प्रसाद यादव, राकेश कुमार, अंजनी कुमार, एचएम संजीत कुमार चौधरी, क्विज के लिये शिक्षिका वसुंधरा कुमारी, कुमारी मणि, कुमकुम चौधरी, नवल किशोर, अनिता, सुजाता कुमारी शामिल थे. संचालन रामानुराग झा ने किया. चित्रकला में वर्ग 1-5 में सुनिधि कुमारी मवि दलसिंहसराय, वर्ग 6-8 में जानसी कुमारी मविद्यालय दलसिंहसराय, वर्ग 9-12 में अलका कुमारी बालिका उच्च विद्यालय दलसिंहसराय, क्विज में 1-5में जय पासवान मवि दलसिंहसराय, आदर्श कुमार मवि रामपुर जलालपुर, करण कुमार उच्च मावि चकबहाउद्दीन, गणित ओलंपियाड में 1-5 में अभिराज कुमार राष्ट्रीय मवि दलसिंहसराय, 6-8में विवेक राज उमवि यमुना टार, 9-12 में किशन कुमार उच्च मावि रघुवरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस अवसर पर राजीव चौधरी, राज कपूर पासवान, तेज बहादुर सिंह, रंजीत चौधरी, परवेज आलम आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News : प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिमा निखार आता है : बीइओ appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top