Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News : मिलन समारोह में गृहराज्य मंत्री ने फूलों से खेली होली

मोरवा . हलई बाजार स्थित सांसद आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने गेंदा, गुलाब और अबीर से जम कर होली स्पोर्ट्सी. मंत्री ने लाल और पीले रंग को प्रेम और भाईचारे का रंग बताते हुए इस रंग में रंग कर सदा सामाजिक सौहार्द से ही देश और समाज के उत्थान करते रहने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया. मौके पर विधायक अवधेश कुमार, लखेंद्र पासवान, एमएलसी डॉ तरुण कुमार चौधरी, राजेश कुमार सिंह, राम सुमरन सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, पूर्व मंत्री बैद्यनाथ सहनी, जिलाध्यक्ष शशिधर झा, नीलम सहनी, रालोमो जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, अभय कुमार सिंह, उपेन्द्र कुशवाहा, शील कुमार राय, रामलगन सिंह, सुरेश साह, अमरेश साह, सुभाष कुमार, उदय कुमार चौधरी, फूलन कुमार सिंह, राजीव मिश्रा, डॉ विजय कुमार सिंह, रामयाद शांडिल्य, जयकृष्ण झा मौजूद थे. दूसरी ओर प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अरुण कुमार निराला, प्रमुख सान्या नेहा, उप प्रमुख स्मिता शर्मा, प्रमुख प्रतिनिधि गौरव कुमार शर्मा बबलू, अवधेश कुमार शर्मा, दीपक कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष प्रियरंजन गोपाल, पूर्व मुखिया वरुण सिंह, पंसस प्रभात कुमार सिंह, रामानन्द राय, चंदन साह, ज्ञान भास्कर, कन्हैया मिश्र शामिल हुए. चकसिकंदर में विनोद चौधरी निषाद, सुभाष यादव एवं चांदनी कुमारी, डॉ दिलीप कुमार चौधरी ने समारोह में भाग लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News : मिलन समारोह में गृहराज्य मंत्री ने फूलों से स्पोर्ट्सी होली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Darbhanga New : पहली बार होली पर नहीं बढ़ा हवाई टिकट का दाम

Darbhanga New : दरभंगा. होली पर्व को लेकर विभिन्न महानगरों में रहने वाले परदेशी ट्रेन, बस व प्लेन से दरभंगा आ रहे हैं. टिकट बुकिंग को लेकर अफरा- तफरी है. खासकर ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के कारण मुश्किल बढ़ गयी है. लोग प्लेन का टिकट लेकर किसी तरह घर पहुंच रहे हैं. जानकारी के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है कि विमान का किराया अपेक्षाकृत कम है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद से दरभंगा आने के लिये एक टिकट का मूल्य अधिकतम 13 हजार के आसपास है. जबकि पिछले चार सालों में एक सीट बुक करने पर पैसेंजरों के पसीने छूट जाते थे. टिकट का दाम 20 से 30 हजार के बीच रहता था. पटना से दोगुना रहता था दरभंगा का हवाई किराया जानकारों के मुताबिक पहली बार ऐसा हुआ है कि पटना व दरभंगा का हवाई किराया करीब- करीब एक समान है. इस स्थिति में बाहर से आने वाले यात्री पटना के बजाय दरभंगा के लिये ही टिकट बुक करा रहे हैं. पहले पर्व के दौरान पटना व दरभंगा के हवाई किराये में दोगुना से भी अधिक का अंतर रहता था. अब स्थिति में बदलाव नजर आ रहा है. इंडिगो एयरलाइंस के सर्विस से पड़ा फर्क व्यस्त रूट दिल्ली व मुंबई पर सर्वाधिक पैसेंजर टिकट बुक कराते हैं. इस कारण इस रूट पर यात्री किराया महंगा होता रहा है. अब नये एयरलाइंस इंडिगो की इस रूट पर सर्विस से किराया में कमी देखने को मिल रही है. अप्रैल से अकासा का दिल्ली रूट पर विमान सेवा चालू होने को लेकर बुकिंग की जा रही है. इस रूट पर तीन- तीन कंपनियों की सर्विस से टिकट के दाम में और कमी की बात कही जा रही है. पिछले साल दिसंबर माह से इंडिगो ने दिल्ली व मुंबई रूट पर सीधी विमान सेवा शुरू की थी. विदित हो कि आठ नवंबर 2020 को दरभंगा से विमान सेवा की शुरुआत की गयी थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Darbhanga New : पहली बार होली पर नहीं बढ़ा हवाई टिकट का दाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News : इफ्तार पार्टी में अमन व शांति के लिए रोजेदारों ने मांगी दुआ

ताजपुर . प्रखंड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक मसूद हसन के इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. इसमें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने शिरकत की. जिसमें मौजूद रोजेदारों ने अमन-चैन के लिए दुआ मांगी. इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली. निदेशक ने कहा कि इफ्तार केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और आपसी सौहार्द बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण जरिया है. माह ए रमजान एकता व भाईचारगी की सीख देता है. हमें मिल जुलकर त्योहार मनाना चाहिए और हर धर्म का सम्मान करना चाहिए. इस इफ्तार पार्टी में पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, अमित वर्मा, जितेंद्र कुमार, संजय सहनी, चौधरी सहनी, हाजी खुर्शीद खान, नदीम खान, अब्दुल खालिद खान, नुरशिद खान, मो. शमीम, केनरा बैंक के मैनेजर मनदीप सिंह, सतीश कुमार, अभिषेक मिश्रा, मनीष राज, अफकार अहमद, प्रशांत कुमार यादव, नीरज कुमार यादव, मुबशशीर अहमद, कारी अनवार, डॉ रूमी, डॉ बशीर अहमद, मो. फत्ता, नेयाज अहमद, वार्ड 18 के वार्ड पार्षद मुतिउर अशरफ, रॉकी खान, जुनैद खान, असद खान, मनोज झा, वीरेंद्र साह, सोनेलाल सिंह आदि सम्मिलित हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News : इफ्तार पार्टी में अमन व शांति के लिए रोजेदारों ने मांगी दुआ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News : खगड़िया अलौली खंड पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल

समस्तीपुर . खगड़िया अलौली रेलखंड में नई रेल लाइन का सीआरएस निरीक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है. इस रेलखंड पर 100 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल ट्रेन को दौड़ाया गया है. पूर्व सर्कल के मुख्य संरक्षा आयुक्त सुवोमय मित्रा की उपस्थिति में यह जांच की गई. इससे पहले रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वी सर्किल सुवोमोय मित्रा ने मंडल के खगड़िया से अलौली स्टेशन के मध्य 18.7 किमी नई रेल लाइन, ओएचई उपकरण व सिग्नलिंग आदि का निरीक्षण किया. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक कुमार झा और मंडल के वरीय अधिकारी उपस्थित थे. बुधवार की देर शाम यह निरीक्षण कार्य पूरा किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News : खगड़िया अलौली खंड पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News : संवेदनशील जगहों पर चार दिनों तक तैनात रहेंगे स्पेशल जवान : रेल एसपी

गया. होली को देखते हुए रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से यात्रियों के बीच नशाखुरानी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाकर प्रचार-प्रसार करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है. वहीं दूसरी तरफ संवेदनशील जगहों पर चार दिनों तक स्पेशल जवानों की तैनाती की गयी है. उक्त बातें एक बैठक के दौरान गुरुवार को रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने कही. गया-पटना रेलखंड, गया-कोडरमा रेलखंड, गया-डीडीयू रेलखंड के साथ-साथ मानपुर, गुरारू, रफीगंज, चाकंद व रेलवे फाटक के पास जवानों की तैनाती करने का निर्देश रेल डीएसपी आलोक कुूमार को दी गयी है. वहीं पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष रजोश कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाया जायेगा. इसकी मॉनीटरिंग रेल सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार करेंगे. बैठक के दौरान रेल एसपी ने कहा कि संवेदनशील स्थलों व ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाएं. इसके अलावा गया रेलवे स्टेशन से खुलने व गुजरनेवाली ट्रेनों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. अलग-अलग स्टेशनों पर चलाया गया फ्लैग मार्च बुधवार की देर रात और गुरुवार की सुबह आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने गया रेलवे स्टेशन सहित अलग-अलग जगहों पर फ्लैग मार्च किया. इस दौरान रेल डीएसपी आलोक कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश, सर्किल इंस्पेक्टर सुशील कुमार, रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने वागेश्वरी गुमटी, डोम टोली, भुईं टोली, खुरखरा कॉलोनी, यार्ड, एफसीआइ गुमटी सहित अन्य जगहों पर फ्लैग करते हुए शांतिपूर्ण होली का त्योहार मनाने की अपील की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gaya News : संवेदनशील जगहों पर चार दिनों तक तैनात रहेंगे स्पेशल जवान : रेल एसपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नेपाल से आए हाथी ने स्कूल और मकान किया क्षतिग्रस्त, दहशत में हैं बिहार के इस जिले के लोग

Bihar News: किशनगंज. बिहार के पूर्वी इलाके में नेपाल से सटे किशनगंज के लोग दहशत में हैं. यहां नेपाल से आये हाथी ने उत्पात मचा रखा है. नेपाल के जंगलों से निकलकर बिहार आए हाथी के कारण दिघलबैंक प्रखंड के लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. हाथियों के धनतोला पंचायत के विभिन्न गांवों में घुस आने की जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया लखीराम हांसदा ने बताया कि सीमा पार नेपाल क्षेत्र के घेराबाड़ी में लगातार डेरा डाले हुए करीब एक दर्जन हाथियों के झुंड में से भटककर सीमा पार आनेवाले इन हाथियों के झुंड ने पंचायत के विभिन्न गांवों के आसपास खेतों में लगे मक्के कि फसलों के साथ साथ कई कच्चे घरों सहित धनतोला हाई स्कुल के पीछे के चाहरदिवारी को नुकसान पहुंचाया. रात के अंधेरे में नेपाल से आया था हाथियों का झुंड बताया जाता है कि रात के करीब आठ बजे सीमापार नेपाल से खोंशी टोला होते हुए धनतोला पंचायत में घुसे हाथियों के झुंड ने करीब 6 से 7 घंटों तक पूरे पंचायत का भ्रमण किया. अलग अलग गांवों में उत्पात मचाते हुए हाथियों का झुंड जगह-जगह जमकर उत्पात मचाया. बताया जाता है कि सुबह होने से पहले ही हाथियों का ढुड नेपाल की ओर वापस लौट गया. इस दौरान हाथियों के झुंड ने मोहमारी में चीलका प्रसाद सिंह ,नया कदम टोला चौक के सुकोल सोरेन,गिरी टोला के सेलठू गिरी ,ठाकुर प्रसाद सिंह आदि के घरों को नुकसान पहुंचाते हुए घर के अंदर रखे सारे सामानों को नष्ट कर डाला. हाथियों के झुंड ने धनतोला पंचायत के खोंसीटोला, मोहमारी, नयाटोला कदम चौक,ब्रह्म टोला, गिरीटोला, धनतोला, मूलाबाड़ी आदि गांव के दर्जनों किसानों के मक्के की फसल सहित कच्चे मकानों व विद्यालय के चाहरदिवारी को नुकसान पहुँचाया है. घर से भाग कर लोगों ने बचायी जान अचानक से हाथियों के घुस आने से जहां पीड़ित परिवार के लोगों किसी तरह घर से भागकर अपनी जान बचाई. वहीं धनतोला पंचायत में हाथियों के आने कि जानकारी मिलते हीं हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इस बीच, लोगों ने अपने अपने घरों के सामने अलाव जलाकर हाथियों को आगे बढ़ने से रोका और हाथियों का झुंड वापस नेपाल कि ओर निकल गया, लेकिन जाते जाते गांव के आसपास खेतों में लगे मक्के कि फसल को रौंदते और बर्बाद करते हुए गया. इस दौरान हाथियों द्वारा केला, आलूतथा मक्के के पौधों को भी नुकसान पहुंचाने के साथ साथ बम टोला सुरीभिट्ठा तथा डोरिया गांवों में एक कच्चे मकान सहित दो पक्के मकानों को भी क्षतिग्रस्त किया गया. Also Read: बिहार प्रशासन को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा The post नेपाल से आए हाथी ने स्कूल और मकान किया क्षतिग्रस्त, दहशत में हैं बिहार के इस जिले के लोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holi in Patna: होली में हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जगह-जगह सादे लिबास में पुलिस बल तैनात

Holi in Patna: बिहार की राजधानी पटना में होली को लेकर एसएसपी अवकाश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. वरीय पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील इलाकों में एसपी गश्त करते रहेंगे. वहीं होली में हुड़दंग करने वालों को सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. हुड़दंगियों को पकड़ने के लिए सादे लिबास में पुलिस बल तैनात किये गये हैं. जिले में 594 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और करीब 5 हजार जवानों की तैनाती रहेगी. होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस व प्रशासन अलर्ट है. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी अवकाश कुमार ने पटनावासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शांतिपूर्वक सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं. पुलिस व जिला प्रशासन आपकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तत्पर है. उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई गड़बड़ करे तो फौरन डायल 112 और जिला नियंत्रण कक्ष 0612- 2219810, 2219234 पर कॉल करें. इसके साथ ही पुलिस नियंत्रण कक्ष की हेल्प लाइन नम्बर 9470001389 पर कॉल कर सूचना दें. शुक्रवार को जुमा की नमाज के वक्त सभी मस्जिदों और खानकाहो के पास पुलिस तैनात रहेगी. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से पुलिस-प्रशासन निगरानी करेगी. इसके साथ ही तीन टीमें सोशल मीडिया पर नजर रखेंगी. भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर नजर अगर किसी ने सोशल मीडिया पर किसी तरह का भड़काऊ फोटो, मैसेज, मीम या वीडियो पोस्ट किया, तो उनकी होली जेल में कटेगी. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस भी रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों को गिरफ्तार करेगी. बुधवार को फुलवारी, पटना सिटी, एसकेपुरी समेत शहर के संवदेनशील इलाको में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. पटना सदर अनुमंडल में 94 स्थानों, पटना सिटी अनुमंडल में 160 स्थानों, दानापुर अनुमंडल में 66 स्थानों, बाढ़ अनुमंडल में 142 स्थानों, मसौढ़ी अनुमंडल में 58 स्थानों तथा पालीगंज अनुमंडल में 74 स्थानों पर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. 14 और 15 मार्च को नाव चलने पर रोक होली के अवसर पर आपात स्थिति से निबटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) एवं मोबाइल पार्टी को भी लगाया गया है. 14 से 15 मार्च तक नदियों में निजी नाव नहीं चलेंगी. नदी घाटों पर दो-दो मोटर बोट व अन्य आवश्यक संसाधनों सहित गोताखोरों व जवानों के साथ एसडीआरएफ की टीम को लगाया जायेगा. अस्पतालों को अलर्ट पर रहने का आदेश जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को किसी भी आकस्मिक स्थिति से निबटने के लिए समन्वय कर आइजीआइएमएस, पीएमसीएच, एनएमसीएच एवं गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल को अलर्ट रहने का आदेश दिया है. जिला अग्निशमन पदाधिकारी, पटना को निर्देशित किया गया है कि होली के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निबटने के लिए फायर दस्ता तैयार रखें. आपातकालीन नंबर इमरजेंसी नंबर- 112 जिला नियंत्रण कक्ष- 0612- 2219810, 2219234 पुलिस नियंत्रण कक्ष की हेल्प लाइन नम्बर- 9470001389 एसएसपी- 9431822967 सेंट्रल एसपी- 9431822969 पूर्वी एसपी- 9473400336 पश्चिमी एसपी- 9473400335 ग्रामीण एसपी- 9431822968 ट्रैफिक एसपी- 9431822970 रेल एसपी- 9431800012 Also Read: Air Fare: दिल्ली-मुंबई और पुणे जाने का न्यूनतम विमान किराया पहुंचा 12 हजार के पार, बेंगलुरु-हैदराबाद और चेन्नई का भी हुआ महंगा The post Holi in Patna: होली में हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, जगह-जगह सादे लिबास में पुलिस बल तैनात appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Jobs: बिहार सरकार को नहीं मिल रहे कॉलेजों के लिए प्रिंसिपल, 173 पदों के लिए आये केवल 156 अभ्यर्थी

Bihar Jobs: पटना. राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े 173 अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों के रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए 18 और 19 मार्च को बुलाया गया है. खास बात यह है कि 173 पदों के साक्षात्कार के लिए केवल 156 उम्मीदवार ही योग्य मिल सके हैं. ऐसे में प्राचार्यों के काफी पद रिक्त रह जाने की आशंका है. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने 18 और 19 मार्च को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अकादमिक भवन में साक्षात्कार का प्रबंध किया है. साक्षात्कार दो पालियों में हाेगा. साक्षात्कार के लिए एक्सपर्ट तय किये जा चुके हैं. उनके नाम गोपनीय रखे गये हैं. कई कॉलेजों में रह जायेंगे पद खाली आधिकारिक जानकारी के अनुसार बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने विज्ञापन जारी कर राज्य के 173 अंगीभूत कॉलेजों के लिए आवेदन मांगे थे. इसके लिए कुल केवल 298 ही अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इसमें से केवल 156 उम्मीदवार साक्षात्कार के पात्र रहे. फिलहाल रिक्त पद वाले अंगीभूत कॉलेज के लिए साक्षात्कार के लिए एक-एक उम्मीदवार भी नहीं मिल सका है. ऐसे में अधिकतर कॉलेजों के प्राचार्य पद खाली रह जाने की स्थिति तय मानी जा रही है. च्वाइस के आधार पर होगा आवंटन रणनीति यह बतायी जा रही है कि विश्वविद्यालय सेवा आयोग साक्षात्कार के बाद चयनित होने वाले प्राचार्यों को उनकी च्वाइस के आधार पर संबंधित विश्वविद्यालयों को आवंटित कर देगा. इसके बाद विश्वविद्यालय उनकी नियुक्ति जिस भी अंगीभूत कॉलेजों को करना चाहेंगे, इसके लिए वह स्वतंत्र होंगे. जानकारों के अनुसार साक्षात्कार के लिए योग्य पाये गये उम्मीदवारों की गणना कोटिवार की गयी है. चयनित अभ्यर्थियों को सूचना निबंधित डाक से भेजी जा चुकी है. कॉल लेटर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थी आयोग कार्यालय की दूरभाष संख्या 0612- 2211011 पर संपर्क कर सकते हैं. बता दें कि संबंधित कॉलेजों में प्राचार्यों के स्थायी पद दशक भर से अधिक समय से खाली हैं. Also Read: बिहार प्रशासन को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा The post Bihar Jobs: बिहार प्रशासन को नहीं मिल रहे कॉलेजों के लिए प्रिंसिपल, 173 पदों के लिए आये केवल 156 अभ्यर्थी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: साला को छुड़ाने गये जीजा की थाने पर पिटाई, थानेदार पर 70 हजार घूस लेने का आरोप

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा गोविंद निवासी वीणा सिंह ने पानापुर करियात के थानेदार राजबल्लभ प्रसाद पर बेटा व उसके साला को पकड़कर बेरहमी से पिटाई करने व छोड़ने के एवज में 70 हजार रुपये घूस में लेने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर गुरुवार को पूर्व मंत्री अजीत कुमार के साथ वीणा सिंह व उसका पुत्र दर्जनों लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे. एसएसपी व ग्रामीण एसपी होली को लेकर लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण सिटी एसपी विश्वजीत दयाल से मुलाकात करके उनको ज्ञापन सौंपा हैं. पूर्व मंत्री ने उनको पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है. सिटी एसपी ने मामले की जांच कराने का आदेश दिया है. पीड़ित परिवार ने सिटी एसपी को सौंपा ज्ञापन सिटी एसपी को सौंपे ज्ञापन में वीण सिंह ने बताया कि 11 मार्च की रात उसके पुत्र रौशन प्रताप सिंह का साला अमन कुमार को पानापुर करियात पुलिस पकड़ लिया. जब उसका पुत्र थाने पहुंचा तो एक लाख रुपये का डिमांड छोड़ने के लिए किया गया. उसका पुत्र बोला कि मेरा साला निर्दोष है, रुपये कैसे देंगे. इस बात पर उनके पुत्र व उसके साला को हाजत में बंद करके बुरी तरह से मारपीट किया गया. रुपये नहीं देने पर बाइक चोरी समेत अन्य केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी. उसके पुत्र को अनेको एटीएम में घुमाकर 20 हजार लिया. थानेदार पर पैसा वसूली का आरोप फिर, रात्रि 10 बजे उसके पुत्र ने अपने मित्र के कॉल करके सीएसपी से 50 हजार रुपये भेजवाया. रुपये मिलने के बाद दोनों को पीआर बांड पर छोड़ा गया. उसका बाइक भी रख लिया. उसको छोड़ने के लिए 40 हजार का डिमांड कर रहा है. थानेदार राजबल्लभ प्रसाद ने बताया कि उनके ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. उनके थाना क्षेत्र से दो बाइक चोरी हुई थी. उसी संदेह में पूछताछ के लिए अमन को लाया गया था. उसके घर के पास से एक बाइक भी बरामद की गयी थी. अमन बोला था कि दूसरा बाइक भी बरामद करवा देगा. पैसा वसूली का आरोप बेबुनियाद है. Also Read: NEET 2025: एमबीबीएस में इस बार बढ़ेगी करीब 10 हजार से अधिक सीटें, बिहार में 200 सीटें बढ़ने की संभावना The post Bihar News: साला को छुड़ाने गये जीजा की थाने पर पिटाई, थानेदार पर 70 हजार घूस लेने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holi 2025: डीजे की कर्कश शोर में गुम हो गयी फाग, होली में फूहड़ गीतों पर ठुमके लगा रहे लोग

Holi 2025: दरभंगा. जीवन के बहुविध रंगों को समेटे फाग गायन से नयी पीढ़ी का नाता टूटता जा रहा है. पारंपरिक होली गीतों के लिए अब कान तरसते रहते हैं. सरस फाग के बोल कानफोड़ू फूहड़ गीतों के शोर में गुम होते जा रहे हैं. इससे मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की यह डोर कमजोर पड़ती जा रही है. इसने संस्कृति स्नेहियों को चिंतित कर रखा है. होली में अब फाग गीत और ढोलक व झाल की आवाज़ इक्का दुक्का जगहों को छोड़ सुनाई नहीं पड़ रही है. मन लुभावन होली के पारंपरिक गीत जैसे विलुप्त होते जा रहे है. ग्रामीण क्षेत्र में भी कम हुआ झुकाव ग्रामीण क्षेत्र में भी इसके प्रति लोगों का झुकाव कम हुआ है. अब नयी पीढ़ी को न तो स्थानीय होली गीत गाने आता है न होली के सुर वाला ढोलक बजाने आता है. गांव में कुछ उम्र दराज लोग एक दो दिन फाग गीत गाकर अपनी रश्म पूरी कर लेते हैं. दशक पूर्व की बात की जाय तो सरस्वती पूजा के बाद से होली तक हर रात ग्रामीणों की टोली द्वारा ढोलक व झाल के एक विशिष्ट आवाज़ के साथ होली के गीत गाये जाते थे. वृहद स्तर पर सामाजिक समरसता को दर्शाने वाला यह पारंपरिक पर्व अब लगभग सिमटता गया है. एकता और भाईचारा का प्रतीक होली के त्योहार में अब पौराणिक प्रथाएं पूरी तरह गौण हो चुकी हैं. इसके स्वरूप और मायने भी बदल चुके हैं. वसंत पंचमी से रही है फाग गायन की परंपरा मिथिला में रंगों के त्योहार होली को लेकर एक अलग ही उत्साह रहता है. इसका रंग करीब तीन पखवाड़ा पहले से ही मिथिलावासियों पर चढ़ जाता है. वसंत पंचमी पर भगवती सरस्वती के चरण में अबीर अर्पण के साथ यहां रंग-गुलाल उड़ने लगते हैं. इसी दिन से फाग गायन की भी परंपरा रही है. रात में भोजन आदि से निवृत्त होकर टोली, मंदिर- ठाकुरवाडी या किसी दरवाजे पर जुट जाती और पारंपरिक होली गीतों के बोल नीरव रात को भी अपनी मदमस्त करने वाली भावधारा में बहा ले जाती. वसंत पंचमी के बाद से ही फाग गायन की परंपरा रही है. होली का त्योहार आते ही कभी ढोलक की थाप व मंजीरों पर देर रात तक फाग गीत गुंजायमान होने लगते थे लेकिन आधुनिकता के दौर में आज ग्रामीण क्षेत्रों की यह परंपरा लुप्त सी हो गई है. परंपराएं विलुप्त होती नजर आ रही फाग गीत अपनी मधुर धुन से सभी को अपनी ओर आकर्षित करते थे लेकिन अब पश्चिमी सभ्यता व संस्कृति युवाओं पर इस कदर हावी हो गई है की पुरानी लोकगीत और परंपराएं विलुप्त होती नजर आ रही है. एक समय था जब फागुन महीना आते ही हर गांव में फागुनी गीत सुनाई देते थे. बड़े, बूढ़े, जवान सभी एक साथ मंदिर, मैदान, चौपाल या गांव के किसी व्यक्ति के दरवाजे पर शाम होते ही बैठ जाते थे. होली के गीत, फगुआ, लोक गीतों की धुन पर जैसे पूरा गांव ही फागुनी बयार में डूब जाता था. इन गीतों से गांव की एकता और परस्पर प्रेम परवान चढ़ता था. आधुनिकता के अंधानुकरण में भूल रहे अपनी संस्कृति गांव-गांव में फाग गायन करने वालों की टोलियां हुआ करती थी. शायद ही कोई ऐसा गांव रहा हो, जहां टोली नहीं थी. जैसे ही डंफे पर थाप पड़ती उम्र-वर्ग के सारे फर्क मिट जाते और जीवन में आनंददायी मादक उमंग का नव संचार करने वाले फाग गायन में सभी समवेत हो जाते थे. पुरानी पीढ़ी के साये में नई पीढ़ी तैयार होती थी. लेकिन, अब यह दृश्य विरले गांव में ही दिखते हैं. वहां भी नई पीढ़ी इससे दूर ही नजर आती है. फूहड़ गीतों पर ठुमके लगाते जरूर लोग नजर आ जाते हैं. नई पीढ़ी को दोष देना सही नहीं होली गायन की परंपरा के डोर टूटने की वजह आधुनिकता के अंधानुकरण में अपनी संस्कृति के प्रति बढ़ते हेय भाव और पलायन प्रमुख कहा जा सकता है. लोक गीतों के मर्मज्ञ मैथिली साहित्यकार डॉ योगानंद झा कहते हैं कि रोजी-रोटी की मजबूरी में गांव छोड़ने के कारण टोलियां टूट गई. परंपरा विभंजक मानसिकता एवं साजिश के तहत समाज में पैदा किए गए विभेद ने भी इस पर असर डाला है. अकेले नई पीढ़ी को दोष देना सही नहीं है. इसके लिए संपूर्ण समाज को जड़ से जुड़ने के लिए समवेत प्रयास करना चाहिए. डीजे की कर्कश शोर में गुम हो गयी फाग की मधुरता चुरहेत निवासी शिक्षाविद कामदेव सिंह कहते है कि समय के साथ जैसे-जैसे यह लोकगीत और परंपराएं गायब हो रही है. वैसे ही गांव की एकता, परस्पर प्रेम और आदर भी विलीन होता जा रहा है. रंगों से सराबोर कर देने वाली होली में मिठास घोलने वाली होली के गीत अब खामोश हो गई है. फाग का राग, ढोलक की थाप और झांझों की झंकार में जो मिठास थी अब वह मिठास डीजे की शोर में गुम हो गया है. कभी रंगो में प्यार और अपनत्व की भावना से मनाए जाने वाला होली पर्व अब फीकी पड़ने लगी है. उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं का यह दायित्व है कि इस परंपरा को जीवंत रखें. Also Read: Holika Dahan: बिहार में सजी थी होलिका की चिता, ‘सम्मत’ की राख से यहां स्पोर्ट्सी जाती है होली The post Holi 2025: डीजे की कर्कश शोर में गुम हो गयी फाग, होली में फूहड़ गीतों पर ठुमके लगा रहे लोग appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top