Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna Junction: पटना का ट्रैफिक प्लान तैयार, पटना जंक्शन के पास दिया गया ये प्रस्ताव

Patna Junction: पटना. पटना जंक्शन के पास यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने एसएसपी अवकाश कुमार, ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान व अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में ऑटो व अन्य वाहन संघों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. डीएम ने ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर वाहन संघों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिया. उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प के अनुसार ट्रैफिक प्लान का निर्धारण किया जायेगा. इसके लिए पटना जंक्शन गोलंबर के पास ट्रैफिक एसपी द्वारा ट्रैफिक प्लान का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं को श्रीनिवास पथ व स्टेशन से आर ब्लॉक की तरफ जाने वाली सड़क की मरम्मति कराने का निर्देश दिया. इसी माह पूरा करें अंडरग्राउंड सब-वे का निर्माण डीएम ने कहा कि पटना जंक्शन के समीप बन रहे अंडरग्राउंड सब-वे का निर्माण इस महीने पूरा कर लिया जाएगा. सब-वे के कुल तीन एंट्री व एग्जिट प्वाइंट होंगे. पहला मल्टी मॉडल हब, दूसरा बुद्ध स्मृति पार्क के समीप बने मल्टी लेवल कार पार्किंग व तीसरा पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर के समीप है. इस सब-वे का उपयोग पैदल यात्रियों द्वारा किया जायेगा. पटना जंक्शन तथा बुद्ध स्मृति पार्क से अन्य जगहों पर जाने के लिए सब-वे से मल्टी-मॉडल हब तक पहुंचकर सिटी बस से शहर के विभिन्न जगहों पर जायेंगे. पटना जंक्शन के पास नया ट्रैफिक प्लान डीएम ने कहा कि पटना जंक्शन के नजदीक सुगम यातायात के लिए मल्टी-मॉडल हब व सब-वे का तेजी से निर्माण किया जा रहा है.पटना जंक्शन गोलंबर के पास ट्रैफिक जाम नहीं हो व लोग आसानी से आवागमन कर सकें, इसके लिए ट्रैफिक दबाव को विभिन्न जगहों पर विभाजित कर यातायात सुगम करने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए ट्रैफिक एसपी द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इस इलाके में यातायात प्रबंधन के लिए ट्रैफिक एसपी की अध्यक्षता में एक बहु-सदस्यीय उप समिति का गठन किया गया है. परिवहन, नगर व्यवस्था, पटना स्मार्ट सिटी, पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, पथ निर्माण, वन विभाग, पुल निर्माण, मेट्रो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया है.आवश्यकतानुसार यू-टर्न, डिवायडर, इ-रिक्शा, ऑटो रिक्शा व अन्य वाहनों के लिए पार्किंग,साइनेज, बोर्ड आदि लगाये जायेंगे. मल्टीलेवल पार्किंग में पेयजल व शौचालय की सुविधा होगी डीएम ने एडीएम नगर-व्यवस्था को बेहतर व्यवस्था के लिए वाहन संघों के प्रतिनिधियों, वेंडर्स व अन्य सभी स्टेकहोल्डर्स से नियमित बातचीत करने को कहा है. पटना नगर निगम के अधिकारियों को बुद्ध स्मृति पार्क स्थित पुराने मल्टीलेवल पार्किंग का जीर्णोद्धार करने व हर एक फ्लोर पर शौचालय व पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. मौर्यालोक में दो भागों में मल्टीलेवल कार पार्किंग बनी है. सभी संरचनाओं के बनने के बाद यातायात सुचारू रूप से संचालित की जा सके, इसके लिए नियमित तौर पर निरीक्षण किया जा रहा है. Also Read: बिहार प्रशासन को सर्वे में मिली 17.86 लाख एकड़ बेलगानी जमीन, अधिकतर पर है लोगों का कब्जा The post Patna Junction: पटना का ट्रैफिक प्लान तैयार, पटना जंक्शन के पास दिया गया ये प्रस्ताव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरना होगा सस्ता, पहली बार होली पर नहीं बढ़ा हवाई टिकट का दाम

Darbhanga Airport: दरभंगा. होली पर्व को लेकर विभिन्न महानगरों में रहने वाले परदेशी ट्रेन, बस व प्लेन से दरभंगा आ रहे हैं. टिकट बुकिंग को लेकर अफरा- तफरी है. खासकर ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के कारण मुश्किल बढ़ गयी है. लोग प्लेन का टिकट लेकर किसी तरह घर पहुंच रहे हैं. जानकारी के अनुसार ऐसा पहली बार हुआ है कि विमान का किराया अपेक्षाकृत कम है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद से दरभंगा आने के लिये एक टिकट का मूल्य अधिकतम 13 हजार के आसपास है. जबकि पिछले चार सालों में एक सीट बुक करने पर पैसेंजरों के पसीने छूट जाते थे. टिकट का दाम 20 से 30 हजार के बीच रहता था. पटना से दोगुना रहता था दरभंगा का हवाई किराया जानकारों के मुताबिक पहली बार ऐसा हुआ है कि पटना व दरभंगा का हवाई किराया करीब- करीब एक समान है. इस स्थिति में बाहर से आने वाले यात्री पटना के बजाय दरभंगा के लिये ही टिकट बुक करा रहे हैं. पहले पर्व के दौरान पटना व दरभंगा के हवाई किराये में दोगुना से भी अधिक का अंतर रहता था. अब स्थिति में बदलाव नजर आ रहा है. इंडिगो एयरलाइंस के सर्विस से पड़ा फर्क व्यस्त रूट दिल्ली व मुंबई पर सर्वाधिक पैसेंजर टिकट बुक कराते हैं. इस कारण इस रूट पर यात्री किराया महंगा होता रहा है. अब नये एयरलाइंस इंडिगो की इस रूट पर सर्विस से किराया में कमी देखने को मिल रही है. अप्रैल से अकासा का दिल्ली रूट पर विमान सेवा चालू होने को लेकर बुकिंग की जा रही है. इस रूट पर तीन- तीन कंपनियों की सर्विस से टिकट के दाम में और कमी की बात कही जा रही है. पिछले साल दिसंबर माह से इंडिगो ने दिल्ली व मुंबई रूट पर सीधी विमान सेवा शुरू की थी. विदित हो कि आठ नवंबर 2020 को दरभंगा से विमान सेवा की शुरुआत की गयी थी. Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव The post दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरना होगा सस्ता, पहली बार होली पर नहीं बढ़ा हवाई टिकट का दाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WPL 2025: मुंबई लगातार दूसरी बार फाइनल में, अब दिल्ली से होगी खिताबी जंग

WPL 2025: नैट साइवर-ब्रंट (77 रन) और हेली मैथ्यूज (77 रन) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 71 गेंद में 133 रन की साझेदारी से मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को स्त्री प्रीमियर लीग (WPL) एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 47 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया. मैथ्यूज और साइवर-ब्रंट ने बल्ले के बाद गेंद से भी कमाल करते हुए क्रमश तीन और एक विकेट चटकाए. डब्ल्यूपीएल की शुरुआती सत्र की चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने 15 मार्च को स्पोर्ट्से जाने वाले फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती होगी. मुंबई ने चार विकेट पर 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद गुजरात को 19.4 ओवर में 166 रन पर रोक कर इस टीम के खिलाफ सात मैचों में सातवीं जीत दर्ज की. मुंबई के गेंदबाजों का भी कमाल का प्रदर्शन गुजरात के लिए डैनियल गिब्सन ने 34, फोबे लिचफील्ड ने 31 और हिंदुस्तानी फूलमाली ने 30 रन का योगदान दिया. मुंबई के लिए मैथ्यूज और साइवर ब्रंट के अलावा अमेलिया केर ने भी दो विकेट चटकाए. शबनम इस्माइल को एक सफलता मिली. साइवर-ब्रंट और मैथ्यूज ने पावरप्ले में सतर्कता से बल्लेबाजी करने के बाद सहजता से मैदान के हर क्षेत्र में चौके और छक्के जड़े. साइवर-ब्रंट ने 41 गेंद में 77 रन की पारी स्पोर्ट्सी. मैथ्यूज ने भी 50 गेंद में 77 रन का योगदान दिया. 𝐅𝐢𝐧𝐚𝐥 𝐂𝐚𝐥𝐥𝐢𝐧𝐠 📞🤩 Mumbai Indians make it to their 2⃣nd #TATAWPL Final 👏 Will they become the first team to win TWO TITLES? 🏆🤔#MIvGG | #Eliminator | @mipaltan pic.twitter.com/EmD9ojopt3 — Women’s Premier League (WPL) (@wplt20) March 13, 2025 12 गेंद पर हरमनप्रीत ने बना डाले 36 रन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंद में दो चौके और चार छक्के की मदद से 36 रन बनाकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. लक्ष्य का बचाव करते हुए शबनिम इस्माइल ने पहले ओवर में ही बेथ मूनी (6 रन) को आउट कर गुजरात को बड़ा झटका दिया। डैनियल गिब्सन ने साइका इशाक के खिलाफ दो चौके जड़ आत्मविश्वास दिखाया लेकिन हरलीन देओल (8 रन) संस्कृति गुप्ता के शानदार थ्रो पर रन आउट हो गयी. कप्तान एश्ले गार्डनर ने मैथ्यूज के खिलाफ छक्के के साथ खाता खोला लेकिन वेस्टइंडीज की इस हरफनमौला ने उन्हें बोल्ड कर टीम को बड़ी सफलता दिलायी. पूरे मैच में मुंबई का दबदबा गिब्सन ने हरमनप्रीत जबकि लिचफील्ड ने अमेलिया केर के खिलाफ छक्का जड़कर जरूरी रन गति कम करने की कोशिश की लेकिन गिब्सन 10वें ओवर में रन आउट हो गयी. टीम ने 11वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया. जरूरी रन गति के 13 रन प्रति ओवर पहुंचने के बाद लिचफील्ड ने केर के खिलाफ क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट स्पोर्ट्सने की कोशिश की लेकिन तानिया भाटिया ने गिल्लियां बिखेर कर उन्हें स्टंप कर दिया. अमनजोत कौर के खिलाफ छक्का लगाने वाली हिंदुस्तानी के साथ गफलत का शिकार होकर काशवी गौतम (4 रन) रन आउट हो गयी. ये भी पढ़ें… ताबड़तोड़ बरसे रन, कंगारुओं ने किया इंग्लैंड का शिकार, सेमीफाइनल में आज हिंदुस्तान vs ऑस्ट्रेलिया बंद करो ये अटकलें, रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर वेंगसरकर का करारा जवाब, हिटमैन के सपोर्ट में कह दी बड़ी बात सोने की खान- हर साल अरबों की कमाई, जानें BCCI की तिजोरी में कितना है खजाना! The post WPL 2025: मुंबई लगातार दूसरी बार फाइनल में, अब दिल्ली से होगी खिताबी जंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

युवराज और सचिन के धमाल के बाद गेंदबाजों का कहर, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर कटाया फाइनल का टिकट

International Masters League 2025: इंटरनेशनल क्रिकेट लीग 2025 के पहले सेमीफाइनल में हिंदुस्तान मास्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को 94 रनों से रौंदकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की बेजोड़ बल्लेबाजी के के बाद गेंदबाजों ने अपना कमाल दिखाया और ऑस्ट्रेलिया की धज्जियां उड़ा दी. हिंदुस्तान ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 20 ओवर में 221 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 18.1ओवर में 126 के स्कोर पर ढेर हो गई. फाइनल में हिंदुस्तान को अब श्रीलंका या दक्षिण अफ्रीका में से किसी एक से भिड़ना होगा. सचिन ने स्पोर्ट्सी 42 रनों की कमाल की पारी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिंदुस्तानीय टीम को पहला झटका दूसरे ही ओवर में अंबाती रायुडू के रूप में लगा. रायुडू 8 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद क्रीज पर आए नेगी. नेगी ने सचिन का बखूबी साथ दिया और उनके साथ 40 से ज्यादा रनों की साझेदारी की, जिसमें अधिकतर रनों का योगदान सचिन का ही था. फिर नेगी भी 14 रन बनाकर आउट हो गए. अब बारी युवराज सिंह की थी. युवराज ने आते ही अपने तेवर दिखा दिए. #IndiaMasters are the 𝐅𝐢𝐫𝐬𝐭 𝐅𝐢𝐧𝐚𝐥𝐢𝐬𝐭 of the #IMLT20 🇮🇳💙 One last battle stands between them and the ultimate title! 🤩🏆 #TheBaapsOfCricket #IMLonJioHotstar #IMLonCineplex pic.twitter.com/HElQLf4Twt — INTERNATIONAL MASTERS LEAGUE (@imlt20official) March 13, 2025 युवराज ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में पैदा की खौफ युवराज ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को खौफ में डाला और लगातार छक्के लगाने लगे. टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर ने 7 छक्कों और एक चौके की मदद से 30 गेंद पर 59 रन बना डाले, फिर वह आउट हो गए. इससे पहले ही हिंदुस्तान ने सचिन का विकेट गंवा दिया था, जो 30 गेंद पर 42 रन बनाकर आउट हुए थे. युसूफ पठान ने भी 10 गेंद पर 23 रनों की धमाकेदार पारी स्पोर्ट्सी और हिंदुस्तान के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया. हिंदुस्तान ने कुल 220 रन बनाए. 126 के स्कोर पर ढेर हुआ ऑस्ट्रेलिया अब बारी ऑस्ट्रेलिया की थी.ऑस्ट्रेलिया को पहला बड़ा झटका दूसरे ओवर में शेन वॉटसन के रूप में लगा. उन्हें विनय कुमार ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया कभी संभल ही नहीं पाया. उसने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. हिंदुस्तान की ओर से शाहबाज नदीम ने 4 विकेट चटकाकर कंगारुओं की कमर तोड़ दी. इरफान पठान और विनय कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया 126 के स्कोर पर ढेर हो गया. The post युवराज और सचिन के धमाल के बाद गेंदबाजों का कहर, हिंदुस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर कटाया फाइनल का टिकट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holika Dahan: बिहार में सजी थी होलिका की चिता, ‘सम्मत’ की राख से यहां खेली जाती है होली

Holika Dahan: पूर्णिया. पूरे विश्व में 13 मार्च की देर रात होलिका की चिता भूमि पर अगजा या सम्मत के साथ ही होली की शुरुआत हो गयी है. बिहार के इस स्थान का अलग महत्व भी है और अलग परंपरा भी. यहां आज भी अगजा (सम्मत) की राख से ही होली स्पोर्ट्सने की परम्परा है. यानी यहां होली रंगों का त्योहार नहीं बल्कि मसाने का त्योहार है. जैसा कि हम सब जानते हैं कि होलिका राजा हिरण्यकश्यप की बहन थी, जो अपने भाई के कहने पर भतीजे प्रह्लाद को आग में जलाना चाहती थी, लेकिन हवा के झोंके से खुद जल गयी. प्रह्लाद को जिंदा देख लोग खुशी से नाचने लगे और होलिका की चिता की राख एक दूसरे पर डालने लगे. कहा जाता है कि इस तरह लोकपर्व होली की शुरुआत हुई. हिरण्यकश्यप काल से जुड़े अवशेष हैं मौजूद पुराणों के अनुसार होलिका की चिता भूमि बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित है. बिहार के पूर्णिया जिले बनमनखी के सिकलीगढ़ धरहरा में आज भी हिरण्यकश्यप काल से जुड़े अवशेष बचे हैं. सभी साक्ष्यों से यह प्रमाणित हो चुका है कि यह वही स्थल है, जहां होलिका दहन हुआ था. इसी भूमि पर भक्त प्रह्लाद बाल- बाल बच गये थे. तभी से इस तिथि पर होली मनायी जाती है. बनमनखी में होलिका दहन महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है. आज भी यहां के लोग रंगों से नहीं, बल्कि राख से होली स्पोर्ट्सते हैं. हिरण्यकश्यप की बहन थी होलिका असुरराज हिरण्यकश्यप और उसकी पत्नी कयाधु के पुत्र प्रह्लाद जन्म से ही विष्णु भक्त थे. इससे हिरण्यकश्यप उसे अपना शत्रु समझने लगे थे. अपने पुत्र को खत्म करने के लिए हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका के साथ प्रह्लाद को अग्नि में जलाने की योजना बनायी. होलिका के पास एक ऐसी चादर थी जिसपर आग का कोई प्रभाव नहीं पड़ सकता था. योजना के अनुसार हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को वही चादर लपेटकर प्रह्लाद को गोद में बैठाकर आग जला दी. तभी तेज हवा चली और चादर होलिका के शरीर से हटकर प्रह्लाद के शरीर पर आ गिरा. होलिका जल गयी और प्रह्लाद बच गया. नरसिंह ने किया था हिरण्यकश्यप का वध इस स्थान पर आज भी वह खंभा मौजूद है, जिसके बारे में धारणा है कि इसी पत्थर के खंभे से भगवान नरसिंह ने अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था. जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर बनमनखी प्रखंड स्थित धरहरा गांव में एक प्राचीन मंदिर है. भगवान नरसिंह के अवतार से जुड़ा ये खंभा कभी 400 एकड़ में फैला था, आज ये घटकर 100 एकड़ में ही सिमट गया है. भगवान नरसिंह के अवतार से जुड़ा खंभा (माणिक्य स्तंभ) आज भी यहां मौजूद है. कहा जाता है कि इसे कई बार तोड़ने का प्रयास किया गया. इससे ये टूटा तो नहीं, लेकिन ये स्तंभ झुक गया. हर मन्नत होती है पूरी भगवान नरसिंह के इस मनोहारी मंदिर में भगवान ब्रह्मा, विष्णु व शंकर समेत 40 देवताओं की मूर्तियां स्थापित है. नरसिंह अवतार के इस मंदिर का दर्शन करने दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं. उनका मानना है कि यहां आने से उनकी सभी मुरादें पूरी होती हैं. इस संबंध में कमलेश्वरी देवी का कहना है कि यहां सभी मन्नतें पूरी हो जाती हैं. साथ ही होली के दिन इस मंदिर में धूड़स्पोर्ट्स होली स्पोर्ट्सने वालों की मुरादें सीधे भगवान नरसिंह के कानों तक पहुंचती है. इस वजह से होली के दिन यहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होली स्पोर्ट्सने और भगवान नरसिंह के दर्शन के लिए जुटती है. होली के दिन जुटती है लाखों की भीड़ सिकलीगढ़ धरहरा की विशेषता है कि यहां राख और मिट्टी से होली स्पोर्ट्सी जाती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां होलिका दहन के समय लाखों लोग उपस्थित होते हैं और जमकर राख और मिट्टी से होली स्पोर्ट्सते हैं. होलिका दहन की परम्परा से जुड़ी पूर्णिया के इस ऐतिहासिक स्थल पर हर वर्ष विदेशी सैलानी आते हैं और कई फिल्मों की शूटिंग भी यहां हो चुकी है. फिलहाल, इलाके के विधायक और बिहार प्रशासन के पूर्व पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने इस स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाया और होली के मौके पर राजकीय समारोह घोषित किया. लेकिन घोषणा के अगले दो वर्षों तक कोरोना काल को लेकर राजकीय महोत्सव नहीं मनाया गया था. Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव The post Holika Dahan: बिहार में सजी थी होलिका की चिता, ‘सम्मत’ की राख से यहां स्पोर्ट्सी जाती है होली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

7वें बिहार राज्य वित्त आयोग का गठन, पूर्व आइएएस अधिकारी अशोक कुमार बने अध्यक्ष

Finance Commission: पटना. बिहार में सातवें राज्य वित्त आयोग का गठन कर दिया गया है. 1972 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अशोक कुमार इसकी अध्यक्षता करेंगे. इसमें दो अन्य सदस्य भी शामिल हैं. इसका गठन बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की धारा 168 और बिहार नगर पालिका अधिनियम, 2007 की धारा 71 के प्रावधानों के तहत किया गया है. प्रशासन की ओर से गुरुवार (13 मार्च) को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाओं का निर्धारण वित्त विभाग के जरिए किया जाएगा. आयोग अपने कामकाज की प्रक्रिया स्वयं निर्धारित करेगा. 31 मार्च 2026 को रिपोर्ट सौंपेगा आयोग पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक कुमार चौधरी को इसका अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं दो अन्य सदस्य भी शामिल हैं. अनिल कुमार, (सेवानिवृत्त) और पीयू की रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. कुमुदिनी सिन्हा भी इसकी सदस्य हैं. ये आयोग जिला परिषद, नगर निगम और पंचायतों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा कर प्रशासन को अपनी अनुशंसाएं देगा. गड़बड़ियों की भी आयोग समीक्षा करेगा. इसके बाद आयोग 31 मार्च 2026 को अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगा. ये आयोग स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति की जांच करेगा और उनके वित्त को मजबूत करने के लिए नीतियों और उपायों की सिफारिश करेगा, जिसमें नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा की जाएगी. इन विषयों पर सिफारिश करेगा आयोग पंचायतों और नगर पालिकाओं को सौंपे जाने वाले या उनके जरिए विनियोजित किए जाने वाले करों, शुल्कों और फीसों का निर्धारण करेगा. राज्य की संचित निधि से पंचायतों और नगर पालिकाओं को सहायता अनुदान की समीक्षा करेगा. आयोग अपने निष्कर्षों का आधार निर्दिष्ट करेगा और पंचायतों और नगर पालिकाओं की प्राप्तियों और व्यय का अनुमान प्रदान करेगा और फिर उस पर अपनी सिफारिश प्रशासन से करेगा. हिंदुस्तान के सभी राज्यों में राज्य वित्त आयोग की स्थापना साल 1993 में हुई थी. यह संवैधानिक निकाय है. इसकी स्थापना 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के तहत की गई थी. Also Read: Holi 2025: होलिका दहन के साथ होली की शुरुआत, पटना समेत पूरे बिहार में उड़ने लगे अबीर-गुलाल The post 7वें बिहार राज्य वित्त आयोग का गठन, पूर्व आइएएस अधिकारी अशोक कुमार बने अध्यक्ष appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Holi 2025: होलिका दहन के साथ होली की शुरुआत, पटना समेत पूरे बिहार में उड़ने लगे अबीर-गुलाल

Holi 2025: पटना. होलिका दहन का पर्व पूरे बिहार भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. गुरुवार को शुभ मुहूर्त में रात 10:46 बजे के बाद पटना समेत राज्य के विभिन्न चौराहों पर होलिका जिसे बिहार में सम्मत कहा जाता है, उसका विधि-विधान से दहन किया गया. सुबह से ही लोग होली के मूड में आ गये थे. होलिका दहन के साथ होली का स्पोर्ट्सा गया. लोग एक दूसरे को रंग अबीर लगाने लगे. होलिका दहन के दौरान लोगों ने होली के खूब गीत गाए और डांस किया. नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में जगह-जगह होलिका रखी गई , तो स्त्रीओं ने सुबह से पूजा अर्चना शुरू कर दी थी. शुक्रवार को रंग पर्व के लिए लोगों की तैयारी पूरी हैं. सुरक्षा की रही चुस्त व्यवस्था होलिका दहन के समय पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा. पुलिस ने होलिका दहन के स्थानों पर गश्त किया. होलिका दहन को लेकर सुबह से लोगों में उत्साह देखने को मिली. नए वस्त्र धारण कर लोगों ने होलिका का विधि-विधान से पूजन किया. सुबह से ही लोग एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देने में लगे गए थे. लोगों ने होलिका को खूब सजाया, फिर पूजन शहर सेलेकर देहात तक शिशु और बड़ों ने अपने- अपने मोहल्ले में होली रखी. लकड़ी और उपलों की रखी होलिका का दिन में पूड़ी-पकवान आदि से पूजन किया. पूजन करने के बाद घर के बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया. कुछ जगहों पर लोगों द्वारा होलिका को फूलों से सजाया भी गया. खूब बिके जौ, होली की अग्नि में भूना गया होलिका जलाने की परंपरा के साथ ही उसकी आग से जौ भूनने की प्राचीन परंपरा के निर्वहन के लिए नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक में जौ की बालियों की खूब बिक्री हुई. तमाम ग्रामीण पहले से जौ की बालियों की गुच्छियां बनाकर लाए थे, जो दस से 30 रुपये तक में बिकी. होली की परंपरा में जौ का विशेष महत्व है. इसे फसल पकने का संकेत भी माना जाता है. जौ की बालियों को होली की आग में भूनने के बाद इसके दाने निकाल कर लोग एक दूसरे को देते हैं. इसके साथ ही राम-राम की परंपरा भी है. होलिका की आग ठंडी होने के बाद ही जौ की बाल में सुनहरा पन छाने लगता है और लोग फसलों को काटना शुरू कर देते हैं. Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव The post Holi 2025: होलिका दहन के साथ होली की शुरुआत, पटना समेत पूरे बिहार में उड़ने लगे अबीर-गुलाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Accident: आरा में कार ने सड़क किनारे खड़े दंपति समेत पांच को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत

Bihar Accident: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो थाना के समीप गुरुवार की देर शाम अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े दंपति समेत पांच लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में एक की मौत हो गई. वही घायलों में एक का आरा सदर एवं तीन का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक पीरो थाना क्षेत्र के पीरो गांव निवासी फकीर चंद्र मिश्रा के 60 वर्षीय पुत्र सूरजभान मिश्रा उर्फ सूची मिश्रा हैं, जबकि घायलों में पीरो थाना क्षेत्र के पीरो गांव निवासी फकीर चंद मिश्रा के पुत्र व मृतक के छोटे भाई विजय मिश्रा, पटना भुरकुंडा निवासी अनीष कुमार सिंह, उनकी पत्नी चंचला देवी एवं दुधमुहां पुत्री राचवी शामिल है. घायलों को निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीरो थाना के समीप सगे भाई सूरजभान मिश्रा उर्फ सूजी मिश्रा व विजय मिश्रा सड़क किनारे खड़े थे, जबकि अनीश कुमार सिंह उनकी पत्नी चंचला देवी अपनी दुधमुहां पुत्री राचवी को लेकर सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही थी. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित कार ने पांचो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सभी जख्मी हो गए, इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जिसके बाद जख्मी सूरजभान मिश्रा और सूजी मिश्रा व विजय मिश्रा को इलाज आरा सदर अस्पताल लाया गया. पुलिस ने शव का सदर अस्पताल ने कराया पोस्टमार्टम चिकित्सक ने देख सूरजभान मिश्रा उर्फ सूजी मिश्रा को मृत घोषित कर दिया. वहीं जख्मी उनके छोटे भाई विजय मिश्रा का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है, जबकि पटना निवासी अनीश कुमार सिंह, उनकी पत्नी चंचला देवी एवं दुधमुहां पुत्री राचवी कुमारी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. इसके पश्चात पर परिजनों ने इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक को एक पुत्र संजय मिश्रा एवं एक पुत्री सीमा देवी है. मृतक की पत्नी देवबाला देवी की मृत्यु 15 वर्ष पूर्ण हो गई थी. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है, इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. Also Read: Holika Dahan: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में आज रात जलेगी होलिका, सुख-समृद्धि के लिए राशि के अनुसार इन चीजों से दें आहुति The post Bihar Accident: आरा में कार ने सड़क किनारे खड़े दंपति समेत पांच को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi Weather Alert: दिल्ली में बदला मौसम का मूड, होली से पहले आंधी-बारिश, कल भी होगी वर्षा!

Delhi Weather Alert: दिल्ली में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. होली के एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी और एनसीआर के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हुई है. बारिश के कारण एक बार फिर दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिर गया है. गुरुवार को देर शाम दिल्ली के दक्षिणी दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में अचानक तेज हवाओं चलने लगी और बारिश भी हुई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी सूचना है. होली के दिन दिल्ली में होगी बारिश दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में होली के दिन (14 मार्च) बारिश हो सकती है. इसके अलावा कई इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है. होली के दिन अगर बारिश का खलल होता है तो दिल्ली-एनसीआर में रंगों का त्योहार फीका हो सकता है. क्योंकि तेज हवा और बारिश के कारण ठंड में भी इजाफा हो सकता है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : स्टालिन प्रशासन ने बजट से रुपये का सिंबल ‘₹’ हटाया, तमिलनाडु में गहराया भाषा विवाद रंगों के त्योहार में बारिश का खलल इससे पहले मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जाहिर किया गया था कि होली के दौरान दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया था कि पश्चिमी विछोभ के कारण शुक्रवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है. तेज हवा के कारण तापमान में आ सकती है गिरावट दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार बदल रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में तेज हवा और बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक 14 और 15 मार्च को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है. बारिश के साथ दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. Also Read: Heat Wave Alert: आंधी-बारिश के बाद भीषण गर्मी का प्रकोप, हीटवेव अलर्ट, इन राज्यों में आसमान से बरस रही आग! Viral Video: देसी जुगाड़ देख खिल जाएगा दिल, बंदे ने कमाल का लगाया दिमाग, वायरल हो रहा वीडियो The post Delhi Weather Alert: दिल्ली में बदला मौसम का मूड, होली से पहले आंधी-बारिश, कल भी होगी वर्षा! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

मोतिहारी. मेहसी के जयबजरंग ओपी अंतर्गत परसौनी देवाजीद में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार का भय दिखा कैश लूटने वाले तीन अपराधी पकड़े गये. उनके पास से लूट में प्रयुक्त बाइक, पिस्टल के अलावा 5200 कैश, दो गोली व दो मोबाइल बरामद हुआ है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मुजफ्फरपुर के कथैया सघनपुर का अनील सहनी, धीरज पटेल व प्यारेपुर का सूरज प्रताप कुमार शामिल है. उन्होंने बताया कि तीनों अपराधियों ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम का खुलासा भी किया है. उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि चार मार्च की शाम करीब 5.30 बजे माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से परसौनी देवाजीद के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखा 51 हजार रुपये लूट लिया था. घटना के बाद एसआईटी का गठन किया गया. चकिया डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी ने वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान कर गिरोह को चिह्नित किया. उसके बाद छापेमारी कर तीनों को दबोच लिया. प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापेमारी में चकिया डीएसपी के अलावा मेहसी थानाध्यक्ष रणधीर भट, जयबजरंग ओपी के प्रभारी मनोज कुमार राम, दारोगा सौरभ कुमार, राहुल कुमार के अलावा डीआइयू की टीम शामिल थी. उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना विकेश कुमार है, जो कोटवा का रहने वाला है. उसपर कथैया थाने में लूट व आर्म्स एक्ट के दो तथा मोतीपुर में चोरी के दो मामले दर्ज है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top