Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इको फ्रेंडली होली खेलें, रहें स्वस्थ : महापौर

नगर निगम सभागार में स्पोर्ट्सी गयी फूलों की होली बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक है पर्व : नगर आयुक्त पूर्णिया. नगर निगम सभागार में गुरुवार को फूलों की होली स्पोर्ट्सी गई. महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित होली मिलन समारोह में नगर आयुक्त सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, समाजसेवियों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली स्पोर्ट्सी तथा एक-दूसरे को बधाई दी. इस मौके पर पार्षदों एवं निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि हम लोग ने इस वर्ष होली की पूर्व संध्या पर रंगों के बजाय फूलों की होली स्पोर्ट्सने का फैसला लिया. इस इको फ्रेंडली होली में सभी ने शामिल होकर खूब आनंद लिया. महापौर ने कहा कि फूलों की होली पर्यावरण के अनुकूल है और सेहत के लिए भी हानिरहित है. महापौर ने कहा कि रंगों और फूलों का यह त्यौहार भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रेम तथा वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है. नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम ने कहा कि होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. भक्त प्रह्लाद की हरि भक्ति के कारण ही होलिका का अंत हुआ, जो यह दर्शाता है कि सत्य और धर्म की राह पर चलने वालों की हमेशा जीत होती है. उमंग व उल्लास का संदेश लेकर आती है होली समाजसेवी जितेंद्र यादव ने नगर निगम के अधिकारियों, कर्मियों, विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधियों को होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्यौहार उल्लास और उमंग का संदेश लेकर आता है. उन्होंने कहा कि जाति और धर्म की लकीर से उपर उठकर हम लोगों को होली का त्योहार मनाना है. उन्होंने कहा कि हर्ष और उल्लास के बीच हम लोगों को बस इतना ख्याल रखना है कि हमारी खुशी के कारण किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचे. महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने शहरवासियों से आपसी सद्भाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार मनाने की अपील की. इस मौके पर नगर निगम के सभी वार्डों के पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधि, नगर निगम अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post इको फ्रेंडली होली स्पोर्ट्सें, रहें स्वस्थ : महापौर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मारपीट से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, मनिहारी थाना के केवाला दोगच्छी की घटना

मनिहारी. मनिहारी थाना के केवाला दोगच्छी वार्ड दो में मारपीट से घायल स्त्री कविता देवी ( 32 ) पति आनंद मंडल की मौत हो गयी. मृतक की पुत्री गुड़िया ने बताया कि हंसवर के सुजीत यादव 11 मार्च को मेरे घर आए थे. अपने खेत में काम करने के लिए मेरी मां को घर से ले गये थे. 12 मार्च को वापस घर पहुंचा दिए. उसके मारपीट किया था. अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. सदर अस्पताल रेफर किया गया. इसके बाद मौत हो गयी. मेरी माता की मौत मारपीट से हुआ है. बेरहमी से मारपीट किया गया. जिस समय सुजीत घर पहुंचाया था. उस समय नाक से खून बह रहा था. मृतका की पुत्री के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. घटना की सूचना पर मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद घटना स्थल पहुंचे. मामले की जांच की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे कारवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मारपीट से घायल स्त्री की इलाज के दौरान मौत, मनिहारी थाना के केवाला दोगच्छी की घटना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मना होली मिलन समारोह

कटिहार. शहर के मिरचाईबाड़ी स्थित जन सुराज कार्यालय में शांतिपूर्ण माहौल में एक होली मिलन समारोह का आयोजन जन सुराज में कटिहार से कोर कमिटी सदस्य सत्यनारायण शर्मा और डॉ गाजी शारिक अहमद के नेतृत्व में किया गया. पहले दावत ए इफ़्तार का आयोजन और उसके बाद बुधवार की देर शाम तक होली मिलन समारोह का आयोजन आपसी सौहार्द व भाईचारे की संस्कृति को परिलक्षित करता है. सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि ऐसा आयोजन जन सुराज अभियान के शुरुआत से किया जा रहा है. ये कटिहार की खूबसूरती है. जिसे हमने आगे बढ़ाने का कार्य किया है और करते रहेंगे. कोई भी पर्व त्योहार आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश देती है. कटिहार जिला में सभी त्योहार आपस लोग मिलजुल कर मानते है. साथ ही एक दूसरे के त्योहार का सम्मान करते है. वरिष्ठ नेता डॉ गाजी शारिक अहमद ने कहा कि आज जब अलग अलग तरह की बातें हो रही है. समरेंद्र कुणाल, नरोत्तम जोशी, ललन सुल्तानिया, डॉ गौतम सिंह, ईसा फ़र्तयाब, संजय सिंह, चांद अग्रवाल, जमीलउररहमान, डॉ मोहम्मद मुस्तफा, जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष मंसूर अलम, इबरार आलम दीवान, अप्पू झा अपूर्व, जन सुराज नेत्री सीमा पूर्वे, प्रतिमा तमांग, राकेश मालाकार, मिथुन सिंह, चंदन झा समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मना होली मिलन समारोह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वीरपुर में केंद्रीय विद्यालय की हो रही स्थापना, भूमि लीज निबंधन संपन्न, नए सत्र से नामांकन प्रक्रिया शुरू

फोटो- 15, 16 कैप्सन – निबंधन के दौरान मौजूद अधिकारी व अन्य सुपौल/राघोपुर वीरपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एसएसबी 45वीं वाहिनी की 05 एकड़ भूमि के लीज निबंधन की प्रक्रिया गुरुवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई. इस ऐतिहासिक क्षण के दौरान जिला प्रशासन, एसएसबी अधिकारी एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही. राघोपुर प्रखंड स्थित गनपतगंज निबंधन कार्यालय में आयोजित इस प्रक्रिया में एसएसबी 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह, एडीएम राशिद कलीम अंसारी, डिस्ट्रिक्ट सब-रजिस्ट्रार अमरेंद्र कुमार, केंद्रीय विद्यालय सहरसा की प्राचार्या मोनिका पांडेय, वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार, वीरपुर डीसीएलआर अनंत कुमार, बीडीओ राघोपुर ओमप्रकाश, प्रभारी रजिस्ट्रार गनपतगंज प्रसन्ना कुमार, सीओ राघोपुर रश्मि प्रिया एवं सीओ बसंतपुर हेमंत अंकुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. 05 एकड़ की भूमि पर होगा विद्यालय का निर्माण वीरपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से जिले के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा. विद्यालय का निर्माण एसएसबी की 05 एकड़ भूमि पर होगा, जिसका लीज निबंधन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्थायी रूप से एसएसबी के भवन में कक्षाएं संचालित की जायेगी. एडीएम राशिद कलीम अंसारी ने कहा कि विद्यालय की स्थापना का लक्ष्य मार्च तक रखा गया है. उन्होंने एसएसबी के अधिकारियों को धन्यवाद दिया कि उन्होंने अस्थायी रूप से अपने भवन को विद्यालय संचालन के लिए उपलब्ध कराया है. साथ ही बिहार प्रशासन द्वारा 33 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी माफ करने से यह प्रक्रिया और सुगम हो गई. कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए लीज निबंधन एक महत्वपूर्ण पड़ाव था. उन्होंने बताया कि भवन निर्माण में समय लगेगा. इसलिए एसएसबी के परिसर में पहले से निर्मित भवनों का उपयोग विद्यालय संचालन के लिए किया जाएगा. प्रवेश के लिये ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से लिये जाएंगे आवेदन केंद्रीय विद्यालय सहरसा की प्राचार्या मोनिका पांडेय ने बताया कि वीरपुर में नए सत्र से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा रही है. विद्यालय में प्रत्येक कक्षा के लिए केवल एक सेक्शन होगा, जिसमें 40 छात्रों का प्रवेश दिया जाएगा. प्रवेश के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से होता है, लेकिन नई विद्यालय होने के कारण ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे. यदि किसी कक्षा में सीट से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं तो लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चयन किया जाएगा. विद्यालय का शैक्षणिक सत्र अप्रैल से प्रारंभ होगा. बताया कि यदि संचालन में विलंब होता है तो गर्मी की छुट्टियों के बाद कक्षाएं शुरू की जाएंगी. जिले के शिक्षा स्तर को मिलेगी नई ऊंचाई केंद्रीय विद्यालय वीरपुर में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, स्पोर्ट्सकूद सुविधाएं, राष्ट्रीय स्तर का सीबीएसई पाठ्यक्रम शामिल हैं. वीरपुर और आसपास के इलाकों में केंद्रीय विद्यालय खुलने से अभिभावकों में काफी उत्साह है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पहल जिले के शिक्षा स्तर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में भी लाभ मिलेगा. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ जिले के छात्रों को अब अपने ही जिले में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सकेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post वीरपुर में केंद्रीय विद्यालय की हो रही स्थापना, भूमि लीज निबंधन संपन्न, नए सत्र से नामांकन प्रक्रिया शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली त्योहार को लेकर प्रखंड प्रशासन अलर्ट

13 गुम 12 में दौरा करते अधिकारीबसिया. होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. बसिया प्रशासन के द्वारा गुरुवार को मुख्य बाजार का दौरा किया. बसिया एसडीओ जयवंती देवगम, एसडीपीओ नाजिर अख्तर, सीओ नरेश सिंह मुंडा व थानेदार युधिष्ठिर कुमार प्रजापति ने पुलिस जवानों के साथ मुख्य बाजार का दौरा किया और किराना दुकानों व होटलों का निरीक्षण कर त्योहार में बिकने वाले मिठाई, रंग, अबीर आदि की जांच की. इस दौरान एसडीओ ने दुकानदारों को मिलावटी सामानों की बिक्री नहीं करने का सख्त निर्देश दिया. इसके साथ ही एसडीओ ने बिना लाइसेंस के पटाखा बिक्री नहीं करने की भी हिदायत दी. जायसवाल समाज ने होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गुमला. जायसवाल समाज गुमला का होली मिलन समारोह धूमधाम से बाइपास स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में मनाया गया. जिसमे पूरे झारखंड से आये अतिथियों का स्वागत गुमला जायसवाल कलवार समाज के द्वारा शाल व बुके देकर किया गया. उसके बाद रांची से आये कलाकारों के द्वारा होली के कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी. मौके पर अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सचिव नवीन जायसवाल, कोषाध्यक्ष शिवम जायसवाल, सुभाष जायसवाल, पवन जायसवाल, उज्ज्वल जायसवाल, आदर्श आर्यन, मिथुन, राज, हर्ष, राजकुमार जायसवाल, शशि भूषण भगत, नवल जायसवाल किशोर जायसवाल सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली त्योहार को लेकर प्रखंड प्रशासन अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लूटपाट व गोलीकांड का आरोपित समेत दो गिरफ्तार

एक कट्टा व कारतूस भी बरामद प्रतिनिधि, हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरियारी प्रतापपुर सीमाना खोरिला पीपल के समीप मंगलवार की रात लूटपाट के साथ एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से पुलिस ने एक कट्टा भी बरामद किया है. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की. इस दौरान गुप्त सूचना पर प्रतापपुर गांव में रंजीत कुमार, पिता राजेंद्र महतो उर्फ राजो महतो उर्फ की खोज में उसके घर में छापेमारी की गयी. जहां से रंजीत कुमार के कमरे से कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया. इसके बाद रंजीत कुमार का गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं अन्य कमरों की तलाशी लिये जाने पर 750 एमएल की चार बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. मामले में रंजीत के पिता राजो महतो को भी गिरफ्तार किया गया. इसके बाद रंजीत कुमार से पूछताछ करने पर उसने गोलीकांड एवं लूटपाट में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उसके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लूटपाट व गोलीकांड का आरोपित समेत दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हत्या का आरोपित गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त एक कट्टा भी बरामद सिमरी बख्तियारपुर . सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव के शर्मा टोला में पूर्व के विवाद को लेकर 20 वर्षीय युवक संजू कुमार की गोली मारकर हुई हत्या मामले में एक आरोपित को 36 घंटे के अंदर सलखुआ पुलिस ने सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा भी बरामद किया है. हालांकि सलखुआ पुलिस इससे पूर्व एक आरोपित मुंशी शर्मा के पुत्र रवि कुमार को गिरफ्तार कर सहरसा न्यायालय भेज चुकी है. गिरफ्तारी के संबंध में गुरुवार को बख्तियापुर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार को बुधवार को सूचना मिली कि संजू कुमार को गोली मारकर हत्या करने मामले का मुख्य आरोपित गागर शर्मा का पुत्र अमरदीप कुमार बख्तियापुर थाना क्षेत्र के रानी बाग में घूमता हुआ देखा गया है. सूचना के सत्यापन के बाद सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बख्तियापुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार को उक्त बात की सूचना दी. सूचना मिलते ही बख्तियापुर पुलिस ने रानी बाग पहुंच कर आरोपित अमरदीप कुमार को हिरासत में लेते हुए सलखुआ पुलिस को सौंप दिया. जिसके बाद सलखुआ पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कट्टा बरामद किया. इस संबंध एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए आरोपित को गुरुवार को न्यायालय भेजते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post हत्या का आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महेशपुर पुलिस ने हत्या के 25 आरोपियों के घर किया कुर्क

महेशपुर. न्यायालय के आदेश पर महेशपुर पुलिस ने गणेशपुर गांव में दो भाइयों की हत्या मामले में बुधवार की शाम 26 आरोपियों में से 25 आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती की है. पुलिस ने बताया कि 18 जून 2023 को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी. इस घटना में एक पक्ष के दो सगे भाई वकिल मुर्मू व देवीधन मुर्मू की हत्या धारदार हथियार से कर दी गयी थी. घटना के बाद मृतक के पिता लुखीराम मुर्मू ने गांव के ही नामजद आरोपी सुनील सोरेन, सुरीन सोरेन, महेंद्र सोरेन, दिलीप सोरेन, किरानीक सोरेन, मोसोदी सोरेन, गंगा सोरेन, कृष्णा मुर्मू, सुभाषटेन मुर्मू, अनिल मुर्मू, प्रेम हेंब्रम, मसीचरण मुर्मू, नजीर हेंब्रम, सामसेल हेंब्रम, कालेश्वर हेंब्रम, जोगेन हेंब्रम, साहेबजन हेंब्रम, गोदन मरांडी, श्रीनाथ सोरेन, मालोती सोरेन, आछी मरांडी, नमिता मरांडी, छमि हेंब्रम, होपनी बास्की, सनोति मुर्मू व मरांग बीटी के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज करवाया था. मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार चल रहा है. इसी दरम्यान एक आरोपी मसीचरण मुर्मू की मौत हो गयी. इसके बाद न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने 25 फरार आरोपी के घरों की कुर्की जब्ती बुधवार को की गयी. मौके पर महेशपुर थाना प्रभारी विकर्ण कुमार, एसआइ दिनेश प्रसाद सिंह, एसआइ मृत्युंजय कुमार, प्रेम मरांडी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post महेशपुर पुलिस ने हत्या के 25 आरोपियों के घर किया कुर्क appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

उदाकिशुनगंज . पंजाब के लुधियाना में डाइंग फैक्ट्री हादसे में मृतक मजदूर ललन कुमार यादव का शव बुधवार को उदाकिशुनगंज के हरैली गांव पहुंचा, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि रोजी रोटी के ललन कुमार यादव मजदूरी के लिए लुधियाना गये थे, जहां उसकी हादसे में मौत हो गयी. ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक सहायता मिलने से परिवार को राहत मिलेगी. तीन बच्चों के लालन पालन को लेकर भी परिवार को चिंता सता रही है. वही मृतक ललन कुमार यादव को दो पुत्र और एक पुत्री है. मालूम हो कि लुधियाना के फोकल प्वाइंट स्थित फेस आठ में निर्माणाधीन दो मंजिला कोहली डाइंग फैक्ट्री की इमारत गिर गयी. जिसमें दबने से तीन लोगों की मौत हो गयी थी. मलवा उठाने के दौरान सोमवार को उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के हरैली गांव के ललन कुमार का शव मिला. जानकारी के अनुसार इस हादसे में गुरुविंदर बंटी, बिहार के गया के जितेंद्र कुमार नामक मजदूर की भी मौत हुई थी. पंजाब प्रशासन ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. वहीं राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने मृतक के परिजन को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है. इधर, राजद नेता ई प्रभाष कुमार, कंतलाल शर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र राम आदि ने परिजनों को सांत्वना दिया . डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

18 लीटर शराब के साथ महिला समेत नौ धंधेबाज गिरफ्तार

रूपौली. टीकापटी पुलिस को बीतीरात विशेष छापेमारी अभियान में बडी सफलता मिली है. पुलिस द्वारा 18 लीटर कच्चा शराब के साथ-साथ एक स्त्री समेत तीन कारोबारी एवं छः पियक्कडों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है जबकि एक वारंटी की भी गिरफ्तारी हुई है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बैरिया में विकास कुमार एवं राकेश कुमार पिता जनार्दन सिंह, दोनों भाई देशी शराब का धंधा करता है. पुलिस छापेमारी के दौरान दोनों को 6 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद पुलिस ने गोडियर आदिवासीटोला में जीरा देवी पति महेंद्र उरांव के यहां छापामारी की. वहां 12 लीटर देशी शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया जबकि लगभग 250 लीटर कच्चा शराब को बर्बाद कर दिया. छापामारी के समय वहां पर कुछ युवक थे, जो पुलिस के पहुंचते ही भागने लगे. इसमें से छः को पुलिस ने दबोच लिया. उन छः युवकों में भवानीपुर दरगाहा का मंगल कुमार पिता विश्वनाथ साह, गोडियर मिलिकटोला का परमजीत कुमार, पिता योगेंद्र महतो, रामरतन कुमार पिता नंदलाल महतो एवं अर्जुन कुमार पिता दुखित महतो, गोडियर यादव टोला का सचिन यादव पिता स्व हरिचरण यादव, मालटोला गोडियर का दीपक कुमार पिता नकुल महतो में शराब पीने की पुष्टि हुई. सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस छापामारी दल में एसआइ अमित कुमार, एएसआइ विजय कुमार यादव, एएसआइ उपेंद्र कुमार, स्त्री सिपाही प्रेरण कृष्ण, गृह रक्षक प्रभू नारायण मंडल, महेश्वर कुमार, चौकीदार अशोक पासवान एवं सुशील पासवान शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 18 लीटर शराब के साथ स्त्री समेत नौ धंधेबाज गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top