Bihar Cabinet Expansion: पटना के गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने शपथ लिया. गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और जदयू अध्यक्ष पूर्व सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जेनरल रिटायर्ड सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
इन नेताओं ने ली शपथ
- श्रवण कुमार
- विजय कुमार सिन्हा
- दिलीप कुमार जायसवाल
- निशांत कुमार
- लेशी सिंह
- रामकृपाल यादव
- नीतीश मिश्रा
- दामोदर रावत
- संजय सिंह टाइगर
- अशोक चौधरी
- भगवान सिंह कुशवाहा
- अरुण शंकर प्रसाद
- मदन सहनी
- संतोष कुमार सुमन
- रमा निषाद
- रत्नेश सदा
- कुमार शैलेंद्र
- शीला कुमारी
- केदार प्रसाद गुप्ता
- लखेंद्र कुमार रौशन
- सुनील कुमार
- श्रेयसी सिंह
- जमा खान
- नंद किशोर राम
- शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
- प्रमोद कुमार
- श्वेता गुप्ता
- मिथिलेश तिवारी
- रामचंद्र प्रसाद
- संजय कुमार सिंह
- संजय कुमार
- दीपक प्रकाश
किस पार्टी से कितने मंत्री बने?
इस दौरान खास बात यह रही कि हाल ही में सक्रिय नेतृत्व में कदम रखे जदयू नेता निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली. निशांत कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं. कैबिनेट विस्तार में भाजपा के 16 मंत्री बनाए गए हैं. जबकि जदयू के 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. इसी प्रकार एनडीए की तीसरी बड़ी सहयोगी पार्टी लोजपा (आर) से दो मंत्री बनाए गए.
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मंत्री की पार्टी हम से एक और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशाहा की पार्टी रालोमो से एक मंत्री उनके बेटे दीपक प्रकाश बनाए गए हैं. इसके साथ सम्राट कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत भाजपा के 16 मंत्री बनाए गए. जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद समेत कुल 14 मंत्री प्रशासन का कामकाज संभालेंगे.
Also Read: पटना पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट से रोड शो करते हुए जायेंगे गांधी मैदान
The post सम्राट कैबिनेट के 32 मंत्रियों ने ली शपथ, निशांत कुमार और दीपक प्रकाश भी शामिल appeared first on Naya Vichar.

