Thalapathy Vijay: Jana Nayagan इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है. Vijay की इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वायरल वीडियो में फिल्म का नया टाइटल कार्ड दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर थिएटर में मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे.
टाइटल कार्ड में दिखा खास संबोधन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में थिएटर की स्क्रीन पर ‘जन नायकन’ का टाइटल कार्ड नजर आ रहा है. इस टाइटल कार्ड में विजय के नाम के साथ एक खास संबोधन जोड़ा गया है. स्क्रीन पर “तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय” लिखा दिखाई दे रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो फैंस के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गया है.
India’s first time CM title card for actor ! #TVKVijay 🥵🥵 pic.twitter.com/vHqDuRenku
— 𝗚𝗥𝗜𝗠_𝗦𝗣𝗘𝗖𝗧𝗘𝗥 ᴶᴱᴱⱽᴬ (@leodas_jeeva) May 6, 2026
दरअसल हाल ही में Tamilaga Vettri Kazhagam यानी टीवीके को तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में बड़ी सफलता मिली है. चुनावी प्रदर्शन के बाद विजय के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है और इसी का असर सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है.
थिएटर में फैंस ने मनाया जश्न
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही स्क्रीन पर विजय का नया टाइटल दिखाई देता है, थिएटर में मौजूद फैंस जोरदार शोर मचाने लगते हैं. कई लोग सीटों पर खड़े होकर डांस करते और मोबाइल फ्लैशलाइट जलाकर जश्न मनाते नजर आए.
सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा कि हिंदुस्तान में शायद पहली बार किसी अभिनेता के नाम के साथ इस तरह का सीएम टाइटल कार्ड देखने को मिला है. हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस सिनेमाघर का है.
रिलीज डेट को लेकर बढ़ी चर्चा
चुनाव परिणामों के बाद से ही ‘जन नायकन’ की रिलीज को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म जल्द सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. फैंस अब फिल्म की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही ‘माइकल’ की रफ्तार, 13वें दिन कमाए इतने करोड़
The post ‘जन नायकन’ के टाइटल कार्ड ने मचाई सनसनी, विजय के नाम के साथ जुड़ा CM टैग appeared first on Naya Vichar.

