Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: निगम के आठ सैरातों की बिडिंग, 15.32 लाख में बिका ट्रेकर स्टैंड

Dhanbad News: धनबाद नगर निगम के 17 सैरातों के लिए बुधवार को ऑन लाइन बिडिंग की गयी. इसमें मात्र आठ सैरातों के लिए संवेदक टर्न अप हुए और ऑन लाइन बिडिंग में हिस्सा लिया. बरटांड़ बस स्टैंड सहित नौ सैरातों के लिए संवेदक टर्न अप नहीं हुए. लिहाजा नौ सैरातों का दोबारा टेंडर निकला जायेगा. नगर निगम में पहली बार हुई ऑन लाइन बिडिंग में पुराना बाजार पानी टंकी व गुहीबांध पार्किंग ऊंची दाम पर बिकी. पुराना बाजार पानी टंकी की पार्किंग पिछले साल 6.38 लाख रुपये में बिकी थी, जो इस बार बढ़कर 11.25 लाख हो गयी. यही हाल गुहीबांध बस स्टैंड का था. पिछले साल 1.81 लाख में पार्किंग की बंदोबस्ती हुई थी. ऑन लाइन बिडिंग में यह बढ़कर 4.80 लाख हो गयी. अंगारपथरा ट्रेकर स्टैंड की पार्किंग सबसे महंगी अंगारपथरा (कतरास) का ट्रेकर स्टैंड की पार्किंग सबसे महंगी 15.37 लाख में बिकी. सिटी सेंटर 6.31 लाख, पुराना बाजार पानी टंकी सैरात 11.25 लाख, शांति भवन बैंक मोड़ से टाटा मोटर्स तक पार्किंग 10.81 लाख, बिग बाजार पार्किंग नौ लाख, परखाबाद 6.42 लाख, गुहीबांध बस स्टैंड 4.50 लाख व हीरापुर हटिया के शेड व किरायेदार के स्थलों का छोड़कर जमीन पर बैठनेवाले खुदरा विक्रेताओं से दैनिक टोल वसूली 4.47 लाख रुपये में हुई. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: निगम के आठ सैरातों की बिडिंग, 15.32 लाख में बिका ट्रेकर स्टैंड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: ममता हुई शर्मसार : जन्म के बाद नवजात को शौचालय में फेंका

धनबाद. शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में ममता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. किसी ने एक नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद उसे अस्पताल के गायनी विभाग के पास शौचालय में फेंक दिया. प्लास्टिक की थैली में नवजात के मिलने पर अस्पताल में सनसनी फैल गयी. जब स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे तो पाया कि बच्ची जिंदा है. उसे अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान चार घंटे के अंदर ही उसकी मौत हो गयी. मंगलवार की आधी रात नवजात को फेंकने की मिली जानकारी मंगलवार की रात लगभग एक बजे शौचालय गयी एक स्त्री मरीज की नजर प्लास्टिक की थैली पर पड़ी, जो हिल रही थी. शक होने पर उसने स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी दी. इस पर स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे और नवजात को पीडियाट्रिक विभाग ले गये. इलाज के दौरान बुधवार की सुबह लगभग पांच बजे बच्ची की मौत हो गयी. थाना प्रभारी ने की प्रसूताओं के कागजात की जांच अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर मंगलवार की रात सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी अस्पताल पहुंची. नवजात को पीडियाट्रिक विभाग में भर्ती कराने के बाद उन्होंने अस्पताल के गायनी विभाग जाकर प्रसूताओं से संबंधित कागजात की जांच की. एसएनएमएमसीएच में बच्ची के जन्म होने का कोई प्रमाण नहीं मिला. आशंका जतायी जा रही है कि बाहर के निजी अस्पताल में बच्ची के जन्म के बाद किसी ने उसे यहां लाकर फेंक दिया. सात माह में हुआ था बच्ची का जन्म अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग के एचओडी डॉ अविनाश कुमार ने बताया कि शौचालय में मिली नवजात का जन्म सातवें माह में ही हो गया था. प्री-मैच्योर होने के कारण बच्ची का वजन मात्र 760 ग्राम था. वह काफी कमजोर थी. समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने पर उसकी जान बचायी जा सकती थी. बाहर से लाकर नवजात को शौचालय में फेंका गया : अधीक्षक एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ दिनेश कुमार गिंदौरिया ने कहा कि बच्ची के अस्पताल में जन्म होने का कोई प्रमाण नहीं है. संभवत: किसी दूसरे अस्पताल में उसका जन्म हुआ है. इसके बाद उसे प्लास्टिक की थैली में भरकर किसी ने शौचालय में फेंक दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: ममता हुई शर्मसार : जन्म के बाद नवजात को शौचालय में फेंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: फूड सेफ्टी टीम ने की निरसा-चिरकुंडा की सात दुकानों की जांच, लिया सैंपल

दुकान में जांच करती टीम. Dhanbad News: होली में मिलावटी मिठाई व खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक के लिए अभियान तेज. बिरियानी दुकान संचालक को नोटिस. Dhanbad News: होली में मिलावटी मिठाई व खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर फूड सेफ्टी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है. विभाग की टीम ने बुधवार को निरसा व चिरकुंडा के छह मिष्ठान भंडारों व एक राशन दुकान की जांच की. इस दौरान टीम ने दुकानों से मिठाई व खाद्य सामग्री का सैंपल जांच के लिए जब्त किया. विभाग के अधिकारी राजा कुमार ने बताया कि निरसा के शासनबेड़िया स्थित गीता मिष्ठान भंडार, मां शीतला मिष्ठान भंडार व श्री कृष्ण मिष्ठान भंडार की जांच की गयी. तीनों दुकानों से पनीर, रसगुल्ला व समोसा व चटनी का सैंपल जांच के लिए लिया गया. वहीं चिरकुंडा में मां तारा मिष्ठान भंडार में निरीक्षण के दौरान पनीर, खोया, बुंदिया का सैंपल लिया गया. अपना मधुलिका स्वीट्स से पनीर व मिठाई का सैंपल लिया गया. चिरकुंडा स्थित मनोज अग्रवाल के किराना स्टोर से मशालों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है. मैथन शिवलीबाड़ी मोड़ स्थित कोलकाता अर्सलान बिरियानी दुकान का लाइसेंस नहीं होने पर नोटिस दिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: फूड सेफ्टी टीम ने की निरसा-चिरकुंडा की सात दुकानों की जांच, लिया सैंपल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सातग्राम-श्रीपुर में हुआ फर्स्ट एड ट्रेनिंग प्रोग्राम, शताक्षी महिला मंडल ने किया आयोजन

जामुड़िया. शताक्षी स्त्री मंडल (इसीएल ऑफिसर्स वाइव्स सोसाइटी) ने बुधवार को इसीएल के सातग्राम-श्रीपुर क्षेत्र के कोपेक्स कॉलोनी ऑडिटोरियम में स्त्रीओं के लिए एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. इसका उद्देश्य स्त्रीओं को आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित करना था. शताक्षी स्त्री मंडल की अध्यक्षा किरण झा, उपाध्यक्षा जीरक आलम, संचिता राय और अनुभा सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में सातग्राम-श्रीपुर क्षेत्र के अनुभवी डॉक्टरों ने भाग लिया. उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से स्त्रीओं को विभिन्न चिकित्सा स्थितियों और उनके प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम में सातग्राम परियोजना के तीन कर्मचारियों, सौरभ पाल, जीशु चक्रवर्ती और प्रियजीत माजी ने “चोकिंग ” (गला अवरुद्ध होना) पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित स्त्रीओं को बहुत प्रभावित किया. इस अवसर पर, सातग्राम-श्रीपुर शाखा की अध्यक्षा अरुणा थौनोजा ने कहा कि शताक्षी स्त्री मंडल की अध्यक्षा किरण झा के नेतृत्व में, उनकी शाखा आसपास के गांवों की स्त्रीओं को जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा. कार्यक्रम में शताक्षी स्त्री मंडल के सातग्राम-श्रीपुर शाखा की अरुणा थौनोजा, मुनमुन प्रशासन, सुनीता कुमार, शर्मिला सिंह, लेलिन सिंह, रूबी कुमार, कल्याणी गुप्ता, स्मिता दे, पूनम चौधरी, गौरी केवट और क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएन. सोरेन, डॉ सुदेष्ना मंडल, डॉ कुनामी हेम्ब्रम, डॉ प्रीति बरनवाल और डॉ शिरीन गुलनाज सहित आसपास के गांवों की स्त्रीओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. कार्यक्रम के अंत में शाखा की ओर से सभी उपस्थित स्त्रीओं को प्राथमिक चिकित्सा किट बांटे गये. यह कार्यक्रम स्त्रीओं को सशक्त बनाने और उन्हें आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सातग्राम-श्रीपुर में हुआ फर्स्ट एड ट्रेनिंग प्रोग्राम, शताक्षी स्त्री मंडल ने किया आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऑपरेशन की तैयारी करते रहे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी, लापता हो गयी मरीज

जमुई. सदर अस्पताल में बिचौलिया का बोलबाला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अस्पताल प्रशासन की इसपर लगाम लगाने की सारी कवायद फेल हो रही है. इस कारण बिचौलियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. जिले के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र की गर्भवती स्त्री रूणा देवी को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. जांच के उपरांत स्वास्थ्य कर्मियों ने सिजेरियन के जरिये प्रसव होने की बात कही. इसके बाद चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी ऑपरेशन की तैयारी में जुट गये. प्रसव पीड़िता को देख बिचौलिया सक्रिय हो गया और उसके परिजनों को अपने झांसे में लेकर उसे शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती करवा दिया. इसकी जानकारी मिलते ही चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी अचंभित हो गये और यह बात पूरे अस्पताल परिसर में चर्चा का विषय बन गया. हमें बताया गया कि यहां बढ़िया डॉक्टर नहीं है – परिजन इसे लेकर प्रसूता के परिजन से जब पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में रह रही कुछ स्त्री ने हमें बताया कि यहां बढ़िया डॉक्टर नहीं है. इसके बात स्त्री बिचौलिया ने बताया कि अस्पताल में नार्मल डिलिवरी कराने को लेकर ठोस व्यवस्था भी नहीं है. आप अपने मरीज को निजी क्लीनिक में ले जाएं. भयभीत होकर हम अपने मरीज को निजी क्लिनिक चले आये. पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना सदर अस्पताल से मरीज को बहला फुसलाकर निजी क्लिनिक में भर्ती कराने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी स्त्री बिचौलिया प्रसूता के परिजन को बहला-फुसलाकर सदर अस्पताल के आसपास स्थित निजी क्लीनिक में पहुंचा दिया था. बताते चलें कि सदर अस्पताल के सभी वार्ड में निजी क्लिनिक के बिचौलिया सक्रिय है. लेकिन स्त्री बिचौलिया की संख्या अधिक है. स्त्री बिचौलिया सदर अस्पताल के मुख्य द्वार तथा आस-पास के दवा दुकान पर दिन भर बैठी रहती हैं. जैसे ही कोई प्रसूता अस्पताल के समीप पहुंचती है, ये लोग उनके परिजन को बहला-फुसलाकर निजी क्लिनिक में भर्ती करवा देते हैं और इसके बदले निजी क्लिनिक से कमीशन के रूप में मोटी रकम वसूल करती हैं. हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से जगह – जगह पर बिचौलियों से सावधान रहने का बैनर-पोस्टर लगाया गया है इसके बावजूद स्त्री बिचौलिया प्रसूता को बहला-फुसलाकर निजी क्लिनिक ले जाने में सफल हो जाते हैं. कोट: सदर अस्पताल में सक्रिय बिचौलिया पर जल्द ही कार्रवाई की जायेगी. इस मामले को लेकर सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखा जा रहा है. पहचान कर उचित कार्रवाई की जायेगी. रमेश कुमार पांडेय, अस्पताल प्रबंधक इस तरह की मामला को लेकर मेरे पास कोई लिखित शिकायत नहीं की गयी है. अगर ऐसा कुछ हुआ है तो इसकी जांच करायी जायेगी और दोषी पाये जाने पर उचित कार्रवाई भी किया जायेगा. अमृत किशोर, सिविल सर्जन, जमुई B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ऑपरेशन की तैयारी करते रहे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी, लापता हो गयी मरीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली से पूर्व सदर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब बरामद के साथ कई उपकरण जब्त.

बांका. एसपी के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण व तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र लाल पहाड़ी इलाके में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित शराब एवं शराब भट्ठियों को नष्ट किया गया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अमरपुर एवं फुल्लीडुमर थाना के सीमावर्ती पर लालपहाड़ी इलाके में गुप्त सूचना पर पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से छापेमारी कर 08 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस दौरान लगभग 2200 लीटर कच्चा जावा नष्ट किया गया. मौके पर शराब निर्माण के उपकरण एवं 180 लीटर देसी शराब भी बरामद किया गया. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि होली के मौके पर शराब तस्करों द्वारा भारी मात्रा में देशी महुआ शराब को तैयार किया जा रहा था. जो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत ही नहीं, बल्कि दूसरे प्रखंडों में भी इसकी सप्लाई करने में तस्कर लगे हुए थे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस शराब के खिलाफ अभियान चलाकर भट्ठियों को ध्वस्त करने की कार्यवाही की है. हालांकि पुलिस पदाधिकारी को देखकर शराब तस्कर मौका पाकर फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने जब्त शराब आदि को लेकर थाना आया और मामला दर्ज करते हुए शराब तस्कर की पहचान करने में जुटी हुई है. उधर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से शराब निर्माण एवं इसके तस्करी में लगे लोगों के खिलाफ भय व्याप्त है. इस अभियान में पुअनि संदीप कुमार आनंद, मंटू कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार, आशीष कुमार, रणधीर कुमार सिंह, हरेराम चौधरी सहित पुलिस बल शामिल थे. उधर अमरपुर थाना क्षेत्र के नेवटोल सड़क किनारे उत्पाद विभाग के टीम ने कार्यवाही करते हुए शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसमें भरको निवासी अभिनव कुमार को 45 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं धोरैया चेक पोस्ट से बेलहर पपरेवा निवासी संजीव कुमार एवं असौता निवासी आलोक चौधरी को 04.125 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि एक वाहन को भी जब्त किया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली से पूर्व सदर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब बरामद के साथ कई उपकरण जब्त. appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार संपर्क क्रांति के ब्रेक से उठा धुआं, 40 मिनट तक रुकी ट्रेन

ट्रेन से धुआं निकलने की सूचना पर यात्रियों में मची अफरातफरी सकरा़ मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के सिलौत एवं सीहो स्टेशन के बीच रेपुरा गांव स्थित फाटक संख्या 85 के निकट बुधवार को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के ब्रेक से धुआं निकलने लगा. गार्ड द्वारा धुआं निकलने की सूचना देते ही चालक ने ट्रेन रोक दी. इसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गयी. आनन-फानन में यात्री ट्रेन से उतरने लगे. गार्ड एवं चालक ने मामले की सूचना सीहो के स्टेशन मास्टर को दी. सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारी एवं कर्मियों ने मरम्मत की़ इस दौरान उक्त रेलखंड पर करीब 40 मिनट तक ट्रेन रुकी रही. उसके बाद ट्रेन को समस्तीपुर की ओर रवाना किया गया. यात्रियों ने बताया कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली से दरभंगा जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर से चली थी. इस दौरान ट्रेन 85 नंबर गुमटी पार कर रही थी. तभी पिछली बाेगी के नीचे ब्रेक से काफी धुआं निकलने लगा. रेल अधिकारी धर्मेंद्र कुमार निराला ने बताया कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण ब्रेक से धुंआ निकलने लगा है. उसको ठीक कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया है़ डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार संपर्क क्रांति के ब्रेक से उठा धुआं, 40 मिनट तक रुकी ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मध्य विद्यालय नेकनामा के दो शिक्षक निलंबित

वायरल वीडियो की हुई पुष्टि, डीपीओ की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई प्रतिनिधि, मीनापुर राजकीय मध्य विद्यालय, नेकनामा के प्रखंड शिक्षक कुमारी रंजू व पप्पू कुमार को बीइओ के आदेश से निलंबित कर दिया गया है. कार्रवाई वायरल वीडियो की पुष्टि होने के बाद की गयी है. वीडियो की जांच जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) द्वारा की गयी थी. जांच प्रतिवेदन डीइओ मुजफ्फरपुर को सौंपा गया था, जिसमें दोनों शिक्षकों पर पांच हजार रुपये की लेनदेन, मध्याह्न भोजन की राशि गबन, बच्चों की अधिक उपस्थिति दर्ज करना, समय से विद्यालय का संचालन नहीं करना, शिक्षकों के बीच गुटबाजी को प्रश्रय देना सहित अन्य कार्य शामिल है़ इन कृत्यों को अनुशासनहीनता, कर्तव्यहीनता, स्वेच्छाचारिता, पदीय दायित्व का निर्वह्न नहीं करना माना गया. जांच प्रतिवेदन के आधार पर बीइओ वंदना कुमारी ने दोनों से स्पष्टीकरण मांगा था. नहीं देने पर प्रारंभिक शिक्षक नियमावली के तहत पत्रांक 295 के आदेशानुसार दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. दोनों को निलंबन की अवधि में प्रखंड संसाधन केंद्र मीनापुर से प्राप्त अनुपस्थिति विवरणी के आधार पर जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा. दोनों शिक्षकों के विरुद्ध आरोप पत्र (प्रपत्र क) अलग से गठित किया गया है. बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने आदेश की प्रति दोनों शिक्षक सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मध्य विद्यालय नेकनामा के दो शिक्षक निलंबित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिले में डेंगू को रोकने में केंद्र व सार्वजनिक उपक्रमों की भागीदारी अहम : डीएम

आसनसोल. पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी (डीएम) पोन्नमबलम.एस ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए जिला में स्थित पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (पीएसयू) संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी अहम है. जिला में दो नगर निगम आसनसोल व दुर्गापुर के अलावा आठ प्रखंड (ग्रामीण क्षेत्र) इलाकों में इस्को, डीएसपी, इसीएल, डीवीसी आदि के आवासीय कॉलोनी और कार्यालय स्थित है. यहां नगर निगम या ब्लॉक प्रशासन के लिए कार्य करना कठिन है. सफाई को लेकर पीएसयू संस्थाओं की अपनी व्यवस्था है. इस व्यवस्था को मजबूत करके डेंगू को बृहत आकार में फैलने से रोका जा सकता है. इसी मुद्दे को लेकर ड्राई सीजन मैनेजनेमेंट के तहत बुधवार को पीएसयू के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशानिर्देश दिया गया. अभी से ही तैयारी शुरू हो जाएगी तो बारिश के दौरान डेंगू के फैलने पर काफी हद तक अंकुश लग जायेगा. बैठक में आसनसोल नगर निगम के आयुक्त राजू मिश्रा, अतिरिक्त जिलाधिकारी (स्वास्थ) संजय पाल, स्वास्थ विभाग के अधिकारी व विभिन्न पीएसयू से आये अधिकारी शामिल थे. गौरतलब है कि शहरी विकास व नगर पालिका मामला विभाग, स्वास्थ विभाग और पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त दिशानिर्देश पर डेंगू को लेकर ड्राई सीजन मैनेजमेंट के तहत जिला में अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी गयी है. पश्चिम बर्दवान जिला में रेल, सेल, इसीएल, डीवीसी आदि केंद्र प्रशासनी व पीएसयू संस्थाएं स्थित है. इनका अपना आवासीय नगरी, कार्यालय केंद्र प्रशासन की जमीन पर स्थित है. इनके क्षेत्र में साफ सफाई की पूरी व्यवस्था इनकी अपनी होती है. हालांकि इन क्षेत्रों में भी डेंगू फैलने पर जिम्मेदारी जिला प्रशासन के ही कंधों पर आती है. नगर निगम और ग्रामीण इलाकों में राज्य प्रशासन की मशीनरी काम करती है, जिसका पूरा नियंत्रण जिलाधिकारी के पास होता है. प्रशासनी व पीएसयू इलाकों में सिर्फ दिशानिर्देश ही जिलाधिकारी जारी कर सकते हैं. जिसे लेकर बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक हुई. जिलाधिकारी ने कहा कि पीएसयू और प्रशासनी इलाकों में साफ सफाई का काम करते हैं, उन्हें डेंगू को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे वे अपने काम के दौरान डेंगू का लार्वा पनपने से रोकने की दिशा में भी काम कर पाएंगे. उनके इलाकों में जागरूकता फैलाने काम भी उन्हें ही करना होगा. जिसका दिशानिर्देश दिया गया. इस बैठक में जारी दिशानिर्देशों पर कितना अमल हुआ इसपर आगामी कुछ दिनों बाद ही समीक्षात्मक बैठक की जाएगी और फिर आगे की रणनीति तैयार होगी. परित्यक्त क्षेत्रों में लार्वा पनपने का खतरा है ज्यादा, डंपिंग यार्ड नहीं होना है बड़ी दिक्कत आसनसोल नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने बैठक के दौरान जिलाधिकारी को बताया कि 326 वर्ग किलोमीटर में उनका इलाका है. जिसमें से करीब एक तिहाई हिस्सा में रेल, सेल और इसीएल का आवासीय कॉलोनी और कार्यालय है. इनके पास कूड़ा को जमा करने के लिए कोई डंपिंग यार्ड नहीं है. शहर का सारा कूड़ा साफ करके नगर निगम के क्षेत्र में ही डंप कर देते हैं. इनके परित्यक्त इलाकों के नालियों, खंडहर बने इमारतों में डेंगू का लार्वा पनपने के लिए स्वर्ग है. इन इलाकों की निगरानी कौन करेगा. परित्यक्त पड़े इलाके में गंदगी की भरमार है. इनकी सही तारीके से नियमित सफाई के बगैर डेंगू को नियंत्रण करना कठिन है. अधिकारी द्वारा उठाया गया मुद्दा को मिनट्स में शामिल किया गया. अगले सप्ताह इस मुद्दे पर सभी प्रशासनी व पीएसयू को चिट्ठी जारी किया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिले में डेंगू को रोकने में केंद्र व सार्वजनिक उपक्रमों की भागीदारी अहम : डीएम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंडाल में धंसान से हुई क्षति की भरपाई करे इसीएल

अंडाल. इसीएल के काजोड़ा क्षेत्र की खासकाजोडा कोलियरी एजेंट कार्यालय के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर सीएमसी एचएमएस की ओर से विरोध सभा आयोजित की गयी. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में इसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य व सीएससी के सचिव विष्णुदेव नोनिया, लडंतु नोनिया, प्रताप कुमार, कमरुज्जमां, विजय अधिकारी, गोपाल चौधरी, मनोज नोनिया, राहूल चौहान, पूर्व जिला परिषद कर्माध्यक्ष रेणु देवी नोनिया, चंदना अधिकारी, अंजली देवी, दुर्गावती सिंह, राजकुमार मांझी, सुरजीत चटर्जी ,उमेश कोड़ा, प्रदीप भंडारी व अन्य नेतागण मौजूद रहे. सभा के मंच से विष्णुदेव नोनिया ने कहा खासकाजोडा में बार-बार धंसान हो रही है. प्रबंधन मूकदर्शक बना हुआ है. अगर किसी को क्षति होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन को लेनी होगी. आसपास के लोगों का पुनर्वास करना होगा. साथ ही क्षतिग्रस्त स्कूल भवन के लिए कहीं और वैकल्पिक स्थान देना होगा. खदान में बालू की भराई सही ढंग से होनी चाहिए, पीयूबी की बालू भराई करना नहीं चलेगा, अगर पियूबी की बालू भराई होता रहा तो इसी तरह की धसांन होती रहेगी, इस लिए सीएमसी एचएमएस पियूबी का विरोध करता है,कोयला खदान को बचाने के लिए हमारी आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल की जनता के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. लक्ख़ी भंडार से लेकर स्वास्थ्य साथी, कन्याश्री, रूपोश्री आदि स्कीमों से लाखों लोग लाभान्वित हो रहे हैं. विरोध सभा को विजय अधिकारी, प्रदीप भंडारी, रिना बर्नवाल, राहूल चौहान आदि ने संबोधित किया. सभा का संचालन एल नोनिया ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अंडाल में धंसान से हुई क्षति की भरपाई करे इसीएल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top