Vijay Oath Ceremony: विजय ने बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की और प्रशासन बनाने का दावा पेश किया. कांग्रेस का साथ मिलने के बाद विजय ने 107+5= 112 विधायकों का समर्थन वाला पत्र राज्यपाल को सौंपा है. हालांकि राज्यपाल ने विजय को 118 विधायकों के साथ दोबारा बुलाया है.
राज्यपाल ने विधानसभा किया भंग
शपथ ग्रहण पर सस्पेंस के बीच तमिलनाडु के राज्यपाल ने 16वीं तमिलनाडु विधानसभा को भंग कर दिया है. यह जानकारी लोक भवन की ओर से दी गई है.
Governor of Tamil Nadu has dissolved the 16th Tamil Nadu Legislative Assembly with effect from 5th May 2026: Lok Bhavan pic.twitter.com/C4NgizLU3t
— ANI (@ANI) May 6, 2026
7 मई को विजय की ताजपोशी पर सस्पेंस
विजय के कल मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना कम है, क्योंकि उनके पास पूर्ण बहुमत का आंकड़ा स्पष्ट नहीं है. TVK ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीती हैं. विजय द्वारा दो सीटों में से एक से इस्तीफा देने के बाद विधानसभा में TVK की प्रभावी संख्या 107 हो जाएगी.
TVK सूत्रों का दावा: 7 मई को ही होगा शपथ ग्रहण
इन अटकलों के बीच TVK सूत्रों ने दावा किया है कि विजय 7 मई को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही हैं.
कांग्रेस ने टीवीके को दिया समर्थन
कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन की सार्वजनिक घोषणा की है, लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि अन्य किस-किसने विजय की पार्टी को समर्थन की पेशकश की है. विधानसभा चुनाव में DMK ने 59, AIADMK ने 47, कांग्रेस ने 4, PMK ने चार, IUML ने दो, CPI ने दो, VCK ने दो, CPI(M) ने दो, वहीं BJP, DMDK तथा AMMK ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है.
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में कांग्रेस ने क्यों दिया डीएमके को गच्चा? जानिए 1971 से अबतक कैसा रहा गठबंधन…
The post विजय के पास ‘जादुई आंकड़ा’ नहीं, राज्यपाल ने भंग की विधानसभा; शपथ ग्रहण पर संशय appeared first on Naya Vichar.

