Hot News

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, हैदराबाद पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है. शशांक सिंह की टीम में वापसी हुई है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में नीतीश रेड्डी की वापसी हुई है. पंजाब किंग्स की टीम 9 में से 6 मुकाबले जीतकर पॉइटंस टेबल में शीर्ष पर मौजूद है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 10 में से 6 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है.

ऐसे ही दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.

इम्पैक्ट सब : अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्ट, हर्ष दुबे और हर्षल पटेल.

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

इम्पैक्ट सब : प्रियांश आर्य, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद और मुशीर ख़ान.

टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने टॉस जीतने के बाद कहा कि जिन भी मैचों में हमें हार मिली है, उससे हमने काफी कुछ सीखा है. ट्रैवलिंग को लेकर हमें अभी तक कोई शिकायत नहीं है. हर कोई चीजों को बेहद प्रोफेशनल तरीके से हैंडल कर रहा है. पिछले मैच में हैदराबाद ने चेज किया था, इसलिए मैंने सोचा कि पहले गेंदबाजी करूं और उन्हें पहले बल्लेबाजी करने का मौका दूं.

The post SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, हैदराबाद पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11 appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top