SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम कूपर कोनोली के शतक के बावजूद 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना सकी. पंजाब की यह लगातार तीसरी हार है. वहीं हैदराबाद इस जीत के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई.
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहतरीन रही. पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने 54 रनों की साझेदारी की. अभिषेक शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद ट्रेविस हेड 38 रन बनाकर चलते बने.
ईशान किशन और क्लासेन का अर्धशतक
इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने तीसरे विकेट के लिए 48 गेंदों में 88 रनों की साझेदारी की. ईशान किशन 55 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान ईशान ने 4 छक्के और 2 चौके लगाए. उसके बाद चौथे विकेट के लिए क्लासेन ने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर 63 रनों की साझेदारी करते हुए स्कोर को 235 तक पहुंचा दिया. क्लासेन ने 69 और रेड्डी ने नाबाद 29 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. पंजाब के लिए अर्शदीप ने 1, फर्ग्यूसन ने 1, चहल ने 1 और वैशाख ने 1 विकेट चटकाए.
पंजाब किंग्स की खराब शुरुआत
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. प्रियांश आर्या 1 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 3 और श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर आउट हो गए. पंजाब ने तीन विकेट 23 के स्कोर पर गंवा दिया. उसके बाद चौथे विकेट के लिए स्टोइनिस और कूपर कोनॉली ने 40 रन जोड़े. मार्कस स्टोइनिस 28 रन बनाकर आउट हो गए.
कूपर कोनोली का शतक बेकार
एक छोर से कूपर कोनोली ने मोर्चा संभाले रखा और पंजाब किंग्स की उम्मीदों को जिंदा रखा. हालांकि, इस दौरान उन्हें सूर्यांश शेडगे और मार्को यानसेन का साथ मिला. सूर्यांश 25 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं यानसेन भी 19 रन बनाकर चलते बने. कूपर कोनोली ने 59 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 107 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. कोनोली की पारी की वजह से पंजाब किंग्स 200 के पहुंचने में कामयाब रही लेकिन जीत नहीं हासिल कर सकी। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 2, शिवांग कुमार 2, रेड्डी ने 1, ईशान मलिंगा ने 1 और साकिब हुसैन ने 1 विकेट चटकाए.
The post SRH vs PBKS: कूपर कोनोली का शतक बेकार, पंजाब की लगातार तीसरी हार; सनराइजर्स हैदराबाद बनी टेबल टॉपर appeared first on Naya Vichar.

