Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gopalganj News : हादसों का दिन रहा रविवार, अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार की मौत, एनएच-27 पर तीन लोगों की गयी जान

गोपालगंज. रविवार सड़क हादसों का दिन साबित हुआ. जब नेशनल हाइवे पर विभिन्न स्थानों पर हुईं दुर्घटनाओं में चार लोगों की जान चली गयी. मृतकों में एक बुजुर्ग और तीन युवा शामिल हैं. थावे, महम्मदपुर और नगर थाना क्षेत्र में एनएच-27 और एनएच-531 पर हुए इन हादसों ने कोहराम मचा दिया और आसपास के लोग स्तब्ध रह गये. हादसों की वजह प्रारंभिक जांच में वाहन चलाते समय लापरवाही और एनएचएआइ के अर्धनिर्मित एनएच-27 होने की बात सामने आयी है. थावे में शादी से लौट रहे युवक की गयी जान थावे थाने के लछवार गांव में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. मृतक की पहचान चनावे गांव निवासी विशाल कुमार के रूप में की गयी, जो दारोगा चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र था. परिजनों के अनुसार, शादी समारोह से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, मौत की समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. ट्रक ने दो भाइयों को कुचला, एक की मौत नगर थाने के बंजारी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका भाई घायल हो गया. मृतक की पहचान टुनटुन यादव के रूप में हुई, जबकि घायल मिट्ठू कुमार बताया गया. दोनों सगे भाई हैं. कुचायकोट थाने के खैरटवा गांव के रहनेवाले हैं. परिजनों के अनुसार मृत टुनटुन यादव विदेश में रहता था. मिट्ठू कुमार अपने भाई टुनटुन यादव का इलाज कराने के लिए गोपालगंज में आया था. बाइक से लौटने के दौरान बंजारी मोड़ के पास हादसा हुआ है. एनएच-27 पर झझवा में बुजुर्ग की मौत महम्मदपुर थाना क्षेत्र के झझवा ट्रॉमा सेंटर के पास एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पकड़ी गांव निवासी रामजी साह के रूप में की गयी है. हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों का कहना है कि सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से हादसा हुआ है. हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया. मझौलिया एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, मौत महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव के समीप एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मंगलपुर गांव निवासी राम अयोध्या मांझी के रूप में की गयी. हादसा होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मृतक के परिजनों को सूचित किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. हादसे की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. चिंता बढ़ा रही है हादसों की रिपोर्ट : हेलमेटमैन सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य और हेलमेटमैन शाहिद इमाम ने कहा कि सड़क हादसों की रिपोर्ट चिंता बढ़ा रही है. एनएच-27 दुर्घटनाओं के लिए डेंजर जोन बन गया है. सड़क सुरक्षा परिषद की मीटिंग में भी सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने इस पर चिंता जाहिर की है. एनएचएआइ को हादसा रोकने के लिए कारगर कदम उठाना होगा और वाहन चलाते समय लोगों को भी सावधानी बरतनी होगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Gopalganj News : हादसों का दिन रहा रविवार, अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार की मौत, एनएच-27 पर तीन लोगों की गयी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

श्रीराम कथा के अंतिम दिन भंडारा का आयोजन

चौथम. प्रखंड के धुतौली पंचायत के भूतौली गांव में नौ दिवसीय श्री राम कथा के अंतिम दिन शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया. इससे पूर्व शुक्रवार को महामंडलेश्वर संत कृष्ण बिहारी दास महाराज ने भगवान परशुराम के जनकपुरी आगमन और सियाराम विवाह की कथा का वर्णन किया गया. कथा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ नजर आई. श्री राम के भजनों पर झूमते भक्तों के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा. दास महाराज ने शिव धनुष टूटने पर परशुराम जी के आगमन और फिर सियाराम विवाह की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया गया. महाराज ने कहा कि किस तरह अयोध्या से गाजे-बाजे के साथ (मिथिला) जनकपुर आई थी. मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की बरात. हर तरफ भक्ति के रंग बिखर गए. मांडवी संग भरत, उर्मिला संग लक्ष्मण और श्रुतिकीर्ति संग शत्रुघ्न का विवाह संपन्न हुआ. सीता जी की विदाई हुई थी. उस वक्त श्रद्धालुओं की आंखों से अश्रु धारा बहने लगी. मानों व अपनी बेटी की विदाई की कथा सुन रहे हों. जानकी जी की विदाई पर मिथिला वासियों के साथ पशु -पक्षी भी विलाप करने लगे. वर्णन को सुनकर लोगों ने भी अपने अश्रु धारा को रोक नहीं पाए. जबकि संत कृष्ण बिहारी दास महाराज ने भक्तों को क्रोध पर नियंत्रण रखने की सीख दी. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि डॉ दीपक कुमार, आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमन कुमार सौरव, पूर्व प्रमुख नरेश प्रसाद बादल, पूर्व प्रमुख प्रभाकर प्रसाद सिंह, डॉ दीपक, कैलाश तिवारी, चंदन पहलवान, सुरेंद्र यादव, विनय हिंदुस्तानी चौरसिया, डॉ मनोज, गौतम कुमार सहित ग्रामवासी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post श्रीराम कथा के अंतिम दिन भंडारा का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news सात साल का अफीफा आरजू ने रखा पहला रोजा, घर में खुशी का माहौल

रमजान के पाक महीने की शुरुआत के साथ ही रोजेदारों का इबादत और रोजे का सिलसिला शुरू हो गया है. इस बार चकरामी की सात वर्षीया नन्ही रोजेदार अफीफा आरजू ने पहला रोजा रखा. परिवार में हर्ष का माहौल है. अफीफा चकरामी पब्लिक स्कूल में पढ़ती है और वह मो इमरान की पुत्री है. सेहरी के समय ही उठ गयी अफीफा अफीफा ने रोजा रखने की जिद पहले ही कर ली थी. सेहरी के समय जैसे ही मस्जिद से एलान हुआ, वह खुद उठ कर तैयार हो गयी. मां अजगरी खातून ने बताया कि जब उन्होंने अफीफा को रोजा रखने से मना किया, तो वह जिद पर अड़ गयी और परिवार के साथ सेहरी खायी. पूरे दिन उसने न कुछ खाया और न ही पानी पीया. इफ्तार के लिए विशेष तैयारी अफीफा के पहले रोजे की खुशी में परिवार ने इफ्तार के लिए विशेष इंतजाम किया. घर में फल, शरबत, खजूर और विभिन्न पकवानों से इफ्तार सजाया गया. जैसे ही अजान की आवाज गूंजी, पूरे परिवार ने अफीफा के साथ रोजा खोला. परिवार के अन्य सदस्य उसकी इस हिम्मत और संयम को देख गर्व महसूस कर रहे थे. परिवार में खुशी का माहौल अफीफा के रोजा रखने से परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश नजर आए. उसकी मां ने कहा, हमें गर्व है कि हमारी बेटी ने इतनी छोटी उम्र में रमजान की अहमियत को समझा और पहला रोजा रखा. अल्लाह उसे हिम्मत और सेहत दे. परिजनों का कहना है कि अफीफा का उत्साह देख कर उन्हें भी रमजान के इस मुकद्दस महीने में और ज्यादा इबादत करने की प्रेरणा मिली है. अफीफा की यह धार्मिक भावना निश्चित रूप से अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी. नगर पंचायत में पानी की समस्या, रोजेदारों की बढ़ी परेशानी अहद मदनी, पीरपैंतीनगर पंचायत का दर्जा मिले कई वर्ष बीतने के बाद भी सुंदरपुर गांव में पीने के पानी की समस्या है. नपं के अधिकारी और कर्मचारी कोई खास कदम नहीं उठा रहे. रमजान का महीना चल रहा है. इस पवित्र महीने में सुंदरपुर के वार्ड सात स्थित मस्जिद टोला के ग्रामीण सहित कई रोजेदारों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. सेहरी और इफ्तारी के समय में अधिक परेशानी होती है. रोजेदारों को पानी के लिए भटकना पड़ता है. घर से दूर जाकर पानी लाना पड़ता है. पीने का पानी तो किसी तरह खरीद कर काम चल जाता है, लेकिन अन्य जरूरतों के लिए मशक्कत करनी पड़ती है. स्थानीय जनप्रतिनिधि को कई बार अवगत कराया गया. आश्वासन के अलावा कुछ प्राप्त नहीं हुआ. लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. बोले ग्रामीण जब से नगर पंचायत बना है, तब से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. रोजेदार रोजे की हालत में पानी के लिए परेशान है.मो मुजाहिद समाजसेवी नपं पीरपैंतीमोहल्ले में तकरीबन 150 परिवार है. वार्ड में नल लगा कर छोड़ दिया गया है. पानी आता ही नहीं है. हम लोगों ने प्रशासन को कई बार सूचना दिये हैं.ई जानिसार असलम राजद नगर अध्यक्षसुंदरपुर में पानी की किल्लत है.लोग ध्यान नहीं देते हैं. पीने का तो जुगाड़ हो जाता है, दूसरे कामों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है.ग्रामीणपीएचईडी की लापरवाही से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. कई बार कहा गया कि पानी चालू कराइए. डीएम को पीएचईडी विरुद्ध लिखेंगे पूनम कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारीपीरपैंती नपं नगर पंचायत में पानी की किल्लत को देख मैंने डीएम, एसडीएम सहित कई वरीय अधिकारी से लिखित शिकायत की. दो साल से पानी की किल्लत है. साबरीन खातून, नगर उपाध्यक्ष, पीरपैंती डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news सात साल का अफीफा आरजू ने रखा पहला रोजा, घर में खुशी का माहौल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गाड़ी बेचने के बाद शराब तस्करी में पकड़ी गयी गाड़ी तो कोर्ट में प्रस्तुत करना होगा विक्रय का साक्ष्य

नया विचार लीगल काउंसलिंग में पाठकों को कानूनी सलाह देने पहुंचे वरीय अधिवक्ता भोला कुमार मंडलसंवाददाता, भागलपुरउत्पाद (मद्य निषेध अधिनियम) के विशेष लोक अभियोजक सह वरीय अधिवक्ता भोला कुमार मंडल ने रविवार को नया विचार कार्यालय में पाठकों को लीगल काउसलिंग के तहत कानूनी सलाह दी. इस दौरान पाठकों ने दूरभाष पर कानूनी सलाह प्राप्त किया और संतुष्ट हुए. उत्पाद अधिनियम के साथ-साथ आपसी विवाद, जमीनी विवाद, बंटवारा, धोखाधड़ी मामले, बिजली तार लगाने को लेकर समस्या आदि पर विशेष प्रकाश डाला. अजय कुमार, जगदीशपुर सवाल : मैंने एक कार करीब 8 साल पूर्व अपने ही एक परिचित को बेच दी थी. जिसका बाकायदा स्टांप पेपर पर विक्रयनामा बनवा कर नोटरी से सर्टिफाइड भी करवाया था. पर चार साल पूर्व उक्त कार भागलपुर में ही शराब तस्करी मामले में पकड़ी गयी. जिस पर कांड के अनुसंधानकर्ता ने उन्हें भी मुद्दालय बना दिया. जबकि आइओ को स्टांप पेपर सहित संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराया गया था. ऐसे में क्या करें? जवाब : पहले इस बात का पता करें कि वारंट निर्गत हुआ है या नहीं? इसके बाद सबसे पहले कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करें और अपने पास मौजूद साक्ष्य और गवाहों को भी कोर्ट में प्रस्तुत करें. कोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से अर्जी दिलवाएं कि उन्होंने पकड़े जाने से पूर्व ही अपनी गाड़ी बेच दी है, और इस केस से उनका नाम हटाया जाये. कोर्ट आपकी बातों को सुनेगी. राज कुमार पासवान, बसंतपुर, अकबरनगर सवाल : घर के सामने दीवार में पड़ोसी बिजली की अर्थिंग का तार लगा दिया और हटाने को कहते हैं तो नहीं हटाता है और मारपीट करने को तैयार हो जाता है. हमलोग मारपीट नहीं करना चाहते हैं. क्या करें? जवाब : बिजली प्रशासनी है. इसके लिए बिजली विभाग के कार्यालय में आवेदन दीजिये. आवेदन देने पर कार्रवाई की जायेगी. इसके बावजूद अगर हल नहीं होता है तो मामले में वाद के जरिये कोर्ट में भी इसका प्रावधान है. सौरभ कुमार, नवगछिया सवाल : धमकी देने के मामले में थाना में आवेदन दिये थे. जिस पर पुलिस ने 107 लगा दिया और एक पक्षीय कार्रवाई के लिए पुलिस ने लिखा पर एसडीओ कार्यालय से दोनों पर 107 की कार्रवाई कर दी गयी. इसके रिविजन के लिए कोर्ट गये. अब दंडात्मक कार्रवाई कैसे होगी? जवाब : 107 में पहले जमानत ले लीजिये. दंडात्मक कार्रवाई के लिए पहले यह देखना होगा कि क्या दूसरे पक्ष ने आपके विरुद्ध किसी और तरह की घटना आपके के साथ कारित किया है तो उसका साक्ष्य कोर्ट और एसडीओ कार्यालय में प्रस्तुत करें. इस पर एसडीओ की ओर से विपक्षी के विरुद्ध बांड डाउन की कार्रवाई की जायेगी. नरेश कुमार शर्मा, जमनी, खिरीबांध, जगदीशपुर. सवाल : 2019 में दिव्यांग अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया था. इसके लिए स्पेशल कोर्ट का गठन भी हुआ. पर पांच साल से कोई सुनवाई नहीं हो रही है. प्रशासनी वकील ने छोड़ दिया, तो मैंने अपनी तरफ से एक अधिवक्ता भी रखा. ऐसे में क्या किया जाये? जवाब : अगर प्रशासनी वकील ने छोड़ दिया है तो इसकी शिकायत कोर्ट से करें. अगर सुनवाई नहीं हो रही है तो अधिवक्ता के माध्यम से ऊपरी अदालत के पास भी इस बात काे रखा जा सकता है. निश्चित न्याय मिलेगा. अफजल हुसैन, नारायणपुर, नवगछिया. सवाल : भागलपुर में एक साली रहती है, जिसके साथ उसका पति आये दिन मारपीट करता है. केस किया था जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर साली को उसके पति के साथ भेज दिया गया. इसके बाद साली का मोबाइल छीन लिया और परिवार से न ही बात करने देता है और न ही मिलने देता है. क्या करें? जवाब : कोर्ट के माध्यम से विदा किया गया है, जिसमें कोर्ट ने कुछ शर्त भी रखा होगा. अगर उसका उल्लंघन होता है तो उसी कोर्ट में इसकी शिकायत अधिवक्ता के माध्यम से फिर से करें. आकाश कुमार, सुल्तानगंज. सवाल : मेरे दोस्त ने 2014 में मेरे एटीएम का नंबर और सीवीवी नंबर का इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी की थी. इसको लेकर केस दर्ज कराया. जिस पर कोर्ट में गवाही भी दर्ज हो चुकी थी. पर लॉकडाउन के दौरान सुनवाई नहीं हुई. अब तीन माह पूर्व फिर से केस खुला है और अधिवक्ता ने फिर से सभी गवाहों को गुजरवाने की बात कही. ऐसा क्यों हो रहा है? जवाब : अगर एटीएम से ऑनलाइन शॉपिंग किया गया है उससे किस व्यक्ति के लिए सामानों की खरीद की गयी उसका पता करें. अगर रेलवे टिकट काटा गया है तो आइआरसीटीसी काे केस की कॉपी लगाकर पत्र लिख कर किनका टिकट कटा है उनका डिटेल भी निकालिये. और कोर्ट के समक्ष उक्त सभी साक्ष्य को रखें. मामले का हल निकलेगा. मो कामरान, हबीबपुर. सवाल : हम लोग चार भाई हैं, हम चाहते हैं अपने हिस्से की जमीन का म्यूटेशन करा लें. पर तीन भाई यह नहीं चाहता है. इसको लेकर कोर्ट में केस किये हैं. तो क्या मैं म्यूटेशन करा सकता हूं? जवाब : जमीन को लेकर कोई भी मामला सीओ के पास जाता है. सीओ के पास आवेदन दें. जिसमें अपने हिस्से की जमीन का म्यूटेशन कराने की अर्जी दें. इसके अलावा थाना में भी हर शनिवार को जमीन विवादों का निबटारा किया जाता है. वहां भी अपने मामले को लेकर आवेदन दीजिये. सभी भाई को थाना बुलाया जायेगा. जहां मामले के निबटाने का प्रयास किया जायेगा. दिनेश कुमार साह, मुंदीचक. सवाल : मुंदीचक में पुस्तैनी मकान है, जिसका कागजी तौर पर पिताजी के स्तर पर ही बंटवारा हो चुका है. पर वर्तमान में बंटवारे में जो हिस्सा मुझे मिला उसके आधे हिस्से में ही मेरे पास पोजेशन है. इसको लेकर सीओ को नापी के लिए भी आवेदन दिया गया. अमीन जब नापी के लिए आता है ताे उसे कुछ न कुछ बहाना कर लौटा दिया जाता है. क्या किया जाये? जवाब : मामले में सीओ की ओर से नापी को लेकर दिये गये निर्देश की कॉपी थाना में जमा कराएं. साथ ही वर्तमान में जो मकान के हिस्सेदार हैं उनका भी वर्तमान पता का उल्लेख करें. अगर फिर भी वे लोग नहीं आते हैं तो समाज के कुछ गवाहों की मौजूदगी में सीओ को नापी कराने की शक्ति है. सुजीत कुमार, बाल्टी कारखाना,

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डाड़ी का पानी पीते हैं और पगडंडी से करते हैं आवागमन

बानो. प्रखंड के जामबेड़ा से पहारटोली तक एक किमी सड़क जर्जर होने से लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पहाड़टोली से गिरजाटोली तक दो किमी सड़क नहीं होने से ग्रामीण पंगडंडी के सहारे आवागमन करते हैं. प्रखंड से लगभग आठ किमी की दूरी पर स्थित जामबेड़ा पहाड़टोली व गिरजाटोली में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. एक ओर जहां सड़क का अभाव है, वहीं दूसरी ओर पेयजल के लिए लोगों खेत में बने डाड़ी पर निर्भर रहना पड़ रहा है. पहारटोली में मुंडा आदिवासी समाज के लगभग 200 लोग निवास करते हैं. गिरजाटोली की आबादी भी लगभग 250 के करीब हैं. पहारटोली में एक सोलर जलमीनार लगायी गयी है. लेकिन छह माह पूर्व पाइप फटने से जलमीनार का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. लोग गांव के खेत में बनी डाड़ी से पानी लाते हैं. गांव के विनय भुइयां ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए काफी प्रयास किया गया, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हो सका. जोन सिंदुरिया ने कहा कि जामबेड़ा स्कूल तक पक्की सड़क बनायी गयी है. गंझूटोली से पहारटोली होते गिरजाटोली तक पक्की सड़क की जरूरत है. विधायक व सांसद को सड़क निर्माण के लिए आवेदन दिया गया, किंतु कुछ नहीं हुआ. अरबीन बरला ने बताया कि गंझूटोली से पहारटोली तक सड़क कच्ची है. रास्ते में नाला पड़ता है. बरसात में पुल नहीं होने से परेशानी होती है. नेलसन भुइयां ने बताया कि सड़क के अभाव में मरीजों को खटिया पर लाद कर मुख्य सड़क तक लाया जाता है. गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंचती. समय पर इलाज नहीं होने से मरीजों की स्थिति गंभीर हो जाती है. पूनम कंडूलना ने बताया गांव में चापानल का अभाव है. गर्मी में पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. खेत में बनी डाड़ी का पानी पीना पड़ता है. बरसात में डाड़ी का दूषित पानी पीना पड़ता है. गांव की पूनम कंडूलना, जोनसन बरला, एपलानी समद, असयार्ना कंडूलना, विश्वासी बागे, सुनीता सिंदुरिया, जयंती सिंदुरिया ने गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डाड़ी का पानी पीते हैं और पगडंडी से करते हैं आवागमन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: तस्करी के लिए ट्रेन से ले जायी जा रही 177 लीटर शराब जब्त

बक्सर. होली पर्व नजदीक आने के साथ ही शराब तस्करों की सक्रियता परवान चढ़ने लगी है. इसका नतीजा यह है कि सड़क मार्ग से कौन कहे, रेल मार्ग से भी शराब खपाने में तस्कर नहीं हिचक रहे हैं. हालांकि पुलिस के चौकन्ना रहने के कारण आए दिन दबोचे भी जा रहे हैं. इसी क्रम में स्थानीय रेल पुलिस ने ट्रेन के कोच से भारी मात्रा में शराब जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है. ट्रेन के कोच से चोरी-चुपके शराब पटना की ओर ले जाई जा रही थी. इसकी भनक पुलिस को लग गयी. लिहाजा पुलिस के पहुंचते ही वे शराब को कोच में लावारिश छोड़ ट्रेन उतरकर चलता बने. शराब बरामदगी की पुष्टि जीआरपी द्वारा की गयी है. पुलिस को सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 15647 लोकमान्य तिलक के कोच एस-3 से भारी मात्रा में शराब की खेप ले जाई जा रही है. जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और बक्सर स्टेशन पर पहुंचते ही प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर रोककर ट्रेन की गहन तलाशी शुरू की गई. जिसमें उक्त बोगी के शौचायलय एवं सीट के नीचे लावारिस हालत में रखी गई विभिन्न ब्रांडों की विदेशी शराब बरामद की गई. जब्त शराब की कुल मात्रा 177.620 लीटर है. बरामद शराब को जब्त कर अज्ञात के विरुद्ध जीआरपी थाना में कांड दर्ज कर पुलिस तस्करों की पहचान में जुट गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: तस्करी के लिए ट्रेन से ले जायी जा रही 177 लीटर शराब जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Begusarai News : साफ-सफाई पर लाखों रुपये खर्च, फिर भी गंदगी का लगा है अंबार

बरौनी. आमलोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्व मध्य रेल सोनपुर अंतर्गत बरौनी रेलवे स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गयी. परंतु प्रशासनिक बदंइजामी के चलते अस्पताल आज खुद बीमार पड़ा है. इस अस्पताल से आमलोगों को भले ही कोई लाभ नहीं मिलता हो, लेकिन अधिकारियों की जेब गर्म जरूर हो रही है. ये हम नहीं, बल्कि रेलवे के अधिकारिक प्रतिवेदन बयां कर रहा है. सूचना के अधिकार से प्राप्त प्रतिवेदन में बताया गया है कि इस अस्पताल की साफ-सफाई के लिए वर्ष 2023 में जून से दिसंबर 23 तक 12 लाख 50 हजार रुपये खर्च हुए. बरौनी रेलवे स्वास्थ्य केंद्र का हाल, मरीजों को होती है परेशानी 2024 में जनवरी से नवंबर तक 22 लाख 88 हजार राशि खर्च किया गया है. इतनी बड़ी राशि खर्च के बाद भी रेलवे का स्वास्थ्य केंद्र बदहाली पर आंसू बहा रहा है. चारो तफ जंगलों का साम्राज्य कायम है. बताया गया है कि बरौनी स्वास्थ्य केंद्र की स्वच्छता के लिए नियंत्रक अधिकारी डॉ सचिन कुमार वर्मा वरीय मंडल चिकित्सा अधिकारी प्रभारी गढ़हरा एवं राम निरंजन सिंह मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक की देखरेख स्वास्थ्य केंद्र संचालित किया जाता है. बताते चलें कि लगभग 87 वर्षों से पूर्व 1937 में स्थापित पूर्व मध्य रेल सोनपुर अंतर्गत बरौनी रेलवे स्वास्थ्य केंद्र जो एक जमाने में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए जाना जाता था. इस संबंध में रेल प्रशासन को जगाने की कोशिश एकबार आरटीआइ एक्टिविस्ट शोकहारा निवासी गिरीश प्रसाद गुप्ता ने किया है. जिन्हें पूर्व मध्य रेल वरिष्ठ मंडल चिकित्सा पदाधिकारी गढ़हरा ने आरटीआइ के माध्यम से मांगी गयी सूचना के आलोक में बरौनी रेलवे अस्पताल के बारे में पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करायी है. जिसमें बरौनी रेलवे अस्पताल के बारे में एक चौंकाने वाली बात सामने आयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Begusarai News : साफ-सफाई पर लाखों रुपये खर्च, फिर भी गंदगी का लगा है अंबार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: पार्क में हरियाली के नाम पर घास तक नहीं

बक्सर . नगर के किला मैदान स्थित लाखों की खर्च से बना पार्क आज पूरी तरह से बंजर बन गया है. जिस उदेश्य से पार्क का निर्माण कराया गया था उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. यह पार्क एक नगर परिषद की उपेक्षा के कारण आज पूरी तरह से बंजर बन गया है. पार्क में एक हरी घास तक नहीं है. जिसके कारण पार्क का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है. वहीं पार्क में लगाये गये सभी सामान टूट कर विखर गये है. पार्क में केवल एक कंक्रीट की बनी छतरी शेष बच गया है. इसके साथ ही झूला की स्टैंड बचे हुए है. यह स्थिति नगर परिषद की उदासीनता के कारण हुई है. पार्क में केवल एक कंक्रीट की बनी छतरी शेष बच गया है. इसके साथ ही झूला की स्टैंड बचे हुए है. यह स्थिति नगर परिषद की उदासीनता के कारण हुई है.लाखों की राशि से बने पार्क अब बीरान पड़ गया है. पार्क को सुंदर एवं आकर्षक बनाने के उदेश्य से पानी का फब्बारा भी लगाया गया है. जो उद्घाटन के बाद से ही दम तोड रहा है. पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए बना फब्बारा भी बंद पड़ा हुआ है. जो उद्घाटन के बाद से ही दम तोड रहा है. पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए बना फब्बारा भी बंद पड़ा हुआ है फब्बारा के लिए बनाया गया घेरा आज कचरा का निस्तारण केंद्र बन गया है. उसमें कचरा भर गया है. झूला भी झतिग्रस्त हो गया है : देखरेख के अभाव में पार्क में बच्चों को स्पोर्ट्सने एवं आकर्षण के लिए लगा झूला भी क्षतिग्रस्त हो गये है. झूला के लिए बना संरचना तो खड़ा है लेकिन सभी झूला गायब हो गये है. पार्क की हरियाली भी गायब हो गया है. जिससे पार्क मरूभूमि की तरह उदासीन हो गया है. बंजर के रूप में कायम हो गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: पार्क में हरियाली के नाम पर घास तक नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमशेदजी टाटा की 186वीं जयंती आज, टाटा स्टील के मेन गेट पर संस्थापक को किया जाएगा नमन

Jamsedji Tata Birth Anniversary 2025: जमशेदपुर-टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की 186वीं जयंती के अवसर पर 3 मार्च को टाटा स्टील के मेन गेट पर मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा. इस मौके पर टाटा समूह और टाटा स्टील से जुड़ी कंपनियों और विभागों के प्रतिनिधि संस्थापक को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे. समारोह के दौरान विभिन्न प्लांटों और कंपनियों की झांकियां भी प्रस्तुत की जायेंगी. हर साल की तरह इस बार भी संस्थापक दिवस के माध्यम से टाटा समूह और टाटा स्टील नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश देंगे. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चेयरमैन पहुंचेंगे बिष्टुपुर पोस्टल पार्क कार्यक्रम में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा समूह और टाटा स्टील के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी. मेन गेट पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद चेयरमैन चंद्रशेखरन बिष्टुपुर पोस्टल पार्क पहुंचेंगे, जहां विभिन्न समाजों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी संस्थापक को नमन किया जाएगा. इस बार पोस्टल पार्क क्षेत्र में परेड का आयोजन नहीं होगा और न ही सड़क जाम की स्थिति बनेगी. यहां स्पोर्ट्सकूद से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. रात्रि भोज पर बुलाये गये चुनिंदा पदाधिकारी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन अपने प्रवास के दौरान डायरेक्टर्स बंगला में ठहरेंगे. यहां वे टाटा स्टील, टाटा मोटर्स समेत टाटा समूह की अन्य कंपनियों के वरीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. संस्थापक दिवस के अवसर पर चेयरमैन की ओर से विशेष रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया है, जिसमें चुनिंदा पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. लाइटिंग से रोशन हुआ जुबिली पार्क जमशेदपुर के जुबिली पार्क की विशेष विद्युत सज्जा की शुरुआत रविवार को भव्य अंदाज में हुई. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बटन दबाकर जैसे ही लाइटिंग का उद्घाटन किया, पूरा पार्क और शहर रोशनी से नहाकर जगमगा उठा. इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने के लिए टाटा समूह और शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद थे. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी:सवसार से सरना धर्म कोड तक, जानें क्या है मुंडा समाज में धर्म के मायने The post जमशेदजी टाटा की 186वीं जयंती आज, टाटा स्टील के मेन गेट पर संस्थापक को किया जाएगा नमन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: बेगूसराय में थाने से चोरी हुई गाड़ी, दारोगा निकला चोर

Bihar News: बेगूसराय के मटिहानी थाना परिसर में जब्त कमांडर जीप को दारोगा, ड्राइवर और अन्य लोगों ने वहां से गायब कर दिया और उसकी जगह कबाड़ जीप लाकर खड़ी कर दी. जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद दारोगा सुजीत कुमार के साथ मटिहानी निवासी मुकुंद कुमार सिंह उर्फ कारी सिंह, अमित कुमार उर्फ भोनू सिंह और मटिहानी थाने में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवर मोहम्मद जाकिर को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया है. सड़क हादसे में जब्त हुई थी कमांडर जीप सदर सदर-टू भास्कर रंजन ने बताया कि आठ फरवरी को मटिहानी के बदलपुरा चौक के पास कमांडर जीप की ठोकर से साइकिल सवार एक छात्रा की मौत हो गयी थी और दूसरी घायल हो गयी थी. उसी घटना में जीप को जब्त कर थाना परिसर में लगाया गया था. दारोगा सुजीत कुमार पहले मटिहानी थाने में मालखाना के प्रभारी थे. बाद में उनका ट्रांसफर बेगूसराय हो गया था, लेकिन आवास मटिहानी थाना परिसर में ही था. जांच में जुटी पुलिस 15 फरवरी को उन्होंने मालखाना का प्रभार दिया और उसी रात दारोगा सुजीत कुमार, कारी सिंह, भानू सिंह व मोहम्मद जाकिर कैंपस में पहुंचे और जब्त जीप (बीआर-9 बी 9787) को गायब कर उसके स्थान पर कबाड़ी से लाकर एक कमांडर जीप लगा दी और जब्त गाड़ी का नंबर प्लेट लगा दिया. यह सारी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी. डीएसपी ने बताया कि सुजीत के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होगी. जीप मालिक बागडोव निवासी रुपेश सिंह की भी संलिप्तता है. उस दिन ओडी ड्यूटी में तैनात एसआई ओमप्रकाश कुमार पर भी जांच चल रही है. Also Read: Bihar News: बिहार से प्रवासी श्रमिकों को रोकने और रोजगार बढ़ाने के लिए बनेगा लेबर रोड मैप, इन बिंदुओं पर हो रहा काम The post Bihar News: बेगूसराय में थाने से चोरी हुई गाड़ी, दारोगा निकला चोर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top