Sugarcane Juice Side Effects: गर्मियों के दिनों में जब हम घर से बाहर होते हैं और कुछ ठंडा पीने का मन करता है, तो दिमाग में सबसे पहले गन्ने के जूस का ही नाम आता है. सड़क किनारे हर थोड़ी दूरी पर आपको गन्ने का जूस बिकता हुआ दिख ही जाएगा. फ्रेश गन्ने का जूस सिर्फ स्वाद में मीठा ही नहीं होता, बल्कि यह शरीर को ठंडक भी देता है. इसमें कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करते हैं. अगर आपको भी गन्ने का जूस पीना पसंद है, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि गन्ने के जूस का ज्यादा या गलत तरीके से सेवन करने पर क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं. तो चलिए, इसके साइड इफेक्ट्स को विस्तार से समझते हैं.
ज्यादा शुगर से बढ़ सकता है वजन
गन्ने का जूस भले ही एक नेचुरल ड्रिंक हो, लेकिन इसमें शुगर की क्वांटिटी काफी ज्यादा होती है. इसके एक ग्लास में ही आपको काफी ज्यादा कैलरीज मिल जाती है. अगर आप इसका दिन में बार-बार सेवन करते हैं तो कुछ ही समय में आपका वजन तेजी से बढ़ने भी लग जाता है. अगर आपकी लाइफस्टाइल एक्टिव नहीं है, तो यह एक्स्ट्रा शुगर आपके शरीर में फैट के रूप में जमा होनी शुरू हो जाएगी.
क्या आप भी इन लक्षणों को कर रहे हैं नजरअंदाज? शरीर में हो सकती है मैग्नीशियम की कमी
डायबिटीज के मरीजों के लिए रिस्की
गन्ने के जूस का जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है वह काफी ज्यादा होता है. यह जैसे ही आपके शरीर में जाता है, तेजी से ब्लड शुगर को बढ़ा देता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको कभी भी बिना सोचे-समझे इसका सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप इसे पी लेते हैं तो आपका ब्लड शुगर लेवल काफी तेजी से बढ़ सकता है. कई बार ऐसा होने की वजह से आपको चक्कर, कमजोरी या फिर कोई और हेल्थ प्रॉब्लम भी हो सकती है. अगर आप गन्ने का जूस पीना ही चाहते हैं, तो पहले एक बार अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.
इंफेक्शन का रहता है खतरा
गन्ने का जूस अक्सर आपको सड़क किनारे ही खुले में बिकता हुआ दिखेगा. इसे यहीं पर बनाया और आपको बेचा जाता है. ऐसे में कई बार ऐसा भी होता है कि मशीनें ठीक से साफ नहीं की जाती हैं, बर्फ को बनाने के लिए गंदे पानी का इस्तेमाल किया जाता है या फिर गन्ने को भी धोए बिना ही जूस बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. अगर इसमें से कोई भी एक पॉइंट सच हो जाए, तो आपके जूस में बैक्टीरिया और जर्म्स मिल सकते हैं. जब आप ऐसे जूस को पी लेते हैं तो आपके पेट में इन्फेक्शन, बार-बार उल्टी आना और फूड पोइजनिंग जैसी प्रॉब्लम्स से आपको जूझना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी तरबूज के साथ खाते हैं ये 5 चीजें? सेहत और डाइजेशन पर पड़ सकता है बुरा असर
दांतों को हो सकता है नुकसान
गन्ने के जूस में शुगर की क्वांटिटी काफी ज्यादा होती है. अगर आप इसे हर दिन पीते हैं तो यह आपके दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकता है. यह शुगर आपके दांतों में चिपक जाता है और बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम करता है. इसकी वजह से आपको कैविटी और दांतों की सड़न जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं. अगर आप बार-बार मीठे जूस का सेवन करते हैं लेकिन अपने दांतों को ठीक से साफ नहीं करते हैं, तो एक समय बाद आपके दांत कमजोर भी हो जाते हैं.
डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स
अगर आप हद से ज्यादा गन्ने का जूस पीने लग जाएं तो इसकी वजह से आपको पेट में गैस, भारीपन और अपच जैसी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं. इसके अलावा कुछ लोगों को इसमें पाए जाने वाले नेचुरल एलिमेंट्स से एलर्जी भी हो सकती है. अगर ऐसा हो जाए तो आपको पेट में तेज दर्द और असहज महसूस होने लग जाता है. आपको एक बार में कभी भी गन्ने के जूस को बहुत ज्यादा क्वांटिटी में नहीं पीना चाहिए. अगर आप इसे फिर भी पी रहे हैं, तो सबसे पहले इस बात को नोटिस करें कि आपका शरीर इसे पीने के बाद कैसे रिएक्ट कर रहा है.
ये भी पढ़ें: गर्मियों में आम से बनाएं ये 5 मजेदार ड्रिंक्स, हर घूंट में मिलेगी ठंडक, फ्रेशनेस का होगा अहसास
The post गन्ने का जूस पीने से पहले जान लें ये 5 बातें, कहीं फायदे की जगह हो न जाए आपको भारी नुकसान appeared first on Naya Vichar.

