Hot News

Khatron Ke Khiladi 15 Confirm Contestants: पुराने खिलाड़ियों के साथ नए चेहरों की एंट्री, जानें इस बार कौन-कौन खतरों से भिड़ेगा

Khatron Ke Khiladi 15 Confirm Contestants: रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक साल के लंबे इंतजार के बाद लौट रहा है. लेकिन इस बार मामला थोड़ा हटकर है. समाचार है कि इस बार शो की थीम ‘चैलेंजर्स वर्सेज चैंपियंस’ रखी गई है. इसका मतलब है कि इस साल आने वाले नए खिलाड़ियों का मुकाबला उन पुराने खिलाड़ियों से होगा जो पहले भी इस शो में कमाल कर चुके हैं. यानी मुकाबला और भी खतरनाक होने वाला है. ऐसे में आइए बताते हैं अब तक किन-किन स्टार्स के नाम कंफर्म हो चुके हैं.

कौन-कौन से नए खिलाड़ी आ रहे हैं?

  • गौरव खन्ना: बिग बॉस 19 विनर
  • फराहना भट्ट: बिग बॉस 19 की रनर-अप
  • हर्ष गुजराल: फेमस कॉमेडियन
  • शगुन शर्मा: टीवी की मशहूर बहू
  • समर्थ जुरेल: टीवी एक्टर

पुराने खिलाड़ी भी मारेंगे एंट्री

इस बार कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स भी शो में वापसी करेंगे, जिससे मुकाबला और भी टफ होने वाला है. इनमें जो नाम अब तक पक्के तौर पर सामने आए हैं, वे हैं:

  • रुबीना दिलैक (Season 12)
  • जैस्मिन भसीन (Season 9)
  • करण वाही (Season 8)
  • ऋत्विक धनजानी (Season 8)
  • अविका गौर (Season 9)

इसके अलावा निया शर्मा (Season 8), हिंदुस्तानी सिंह (Season 9) और मिस्टर फैसू (Season 12) से भी बात चल रही है.

इन नामों की भी है चर्चा

इस सीजन में टीवी के बड़े चेहरों के साथ-साथ कई रियलिटी शो स्टार्स के आने की भी चर्चा है. इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, शो के लिए दिग्विजय राठी, सोराब बेदी, निहारिका तिवारी, मनीषा रानी और अरबाज पटेल को अप्रोच किया गया है. इनके अलावा अविनाश मिश्रा, चुम दरंग, श्रुतिका अर्जुन, ईशा सिंह, अभिषेक बजाज और नेहल चुडासमा जैसे सितारों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिनसे अभी बातचीत चल रही है और वे इस नए सीजन में नजर आ सकते हैं.

कब और कहां होगी शूटिंग?

पिछले सीजन में कम टीआरपी की वजह से शो को एक साल के लिए रोक दिया गया था, लेकिन अब यह धमाकेदार वापसी कर रहा है. सभी कंटेस्टेंट्स मई के आखिरी हफ्ते में शूटिंग के लिए केप टाउन (साउथ अफ्रीका) उड़ान भरेंगे. शो जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में टीवी पर आ सकता है.

यह भी पढ़ें: Manithan Deivamagalam OTT Release: मजबूरी, गुस्सा और बदले की आग, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी सेल्वाराघवन की ‘मनिथन देवमगलम’

The post Khatron Ke Khiladi 15 Confirm Contestants: पुराने खिलाड़ियों के साथ नए चेहरों की एंट्री, जानें इस बार कौन-कौन खतरों से भिड़ेगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top