Hot News

मध्य प्रदेशः जबलपुर के बरगी डैम में पलटा क्रूज, 4 लोगों के मिले शव, कई लापता, रेस्क्यू जारी

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में अचानक आई आंधी के कारण करीब 35 से 40 लोगों को लेकर जा रहा एक क्रूज बरगी नदी में पलट गया. हादसे के बाद चार लोगों का शव बरामद हुआ है. कई अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. घटना के बाद रेस्क्यू अभियान जारी है. घटना को लेकर बरगी शहर के पुलिस अधीक्षक (SP) अंजुल मिश्रा ने बताया कि चार शव बरामद किए गए हैं और 18 को सुरक्षित बचा लिया गया जबकि 15 से 18 लोग अब भी लापता हैं.

अचानक आई आंधी के कारण पलटा क्रूज

अधिकारी ने बताया कि अचानक आंधी के कारण क्रूज पलट गया. हादसे के समय क्रूज पर 35 से 40 लोग क्रूज पर सवार थे. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नाविकों और प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया.

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे पर राज्य के सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है. उन्होंने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि लापता लोगों की तलाश जारी है उन्हें जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है. सीएम यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता दी जाएगी.

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा- घटना की होगी जांच

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा- यह एक दिल दहला देने वाली और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस की टीम बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए मौके पर मौजूद है. घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी.

The post मध्य प्रदेशः जबलपुर के बरगी डैम में पलटा क्रूज, 4 लोगों के मिले शव, कई लापता, रेस्क्यू जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top