Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: आर्केस्ट्रा में दबंग युवकों ने की खुलेआम फायरिंग, डर गए लोग, वीडियो हुआ वायरल

Siwan News, अरविंद कुमार सिंह: सिवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बालबांगरा गांव में शादी थी, जिसमें बारातियों के लिए आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. इसी दौरान दबंगों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ युवक जिस तरह आर्केस्ट्रा में नर्तकी के साथ खुलेआम पिस्टल लहराते हुए और फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं, इससे पुलिस की खूब किरकरी हो रही है. एक नहीं दो-दो तीन-तीन अवैध हथियार खुलेआम लहराया जा रहा है. इससे पुलिस पर भी कई तरह के सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिरकार इतने सारे हथियार युवकों के पास कैसे आ गया. पुलिस को इस बात की समाचार नहीं है. सिवान के दरौंदा पुलिस अभी तक खुलेआम फायरिंग करने वाले दबंग प्रवृत्ति के युवकों के पास क्यू नहीं पहुंची है. यह सवाल खड़ा हो रहा है. इस पर प्रशासन को चाहिए कि जो युवक फायरिंग कर रहे हैं उनपर त्वरित कार्रवाई करें. उनको गिरफ्तार करें और हथियार जप्त करे. इस संदर्भ में महाराजगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया हुआ है. जांच का आदेश दे दिया गया है. जो भी शख्स फायरिंग कर रहे हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा. देखें Video: इसे भी देखें: Video: IIT बाबा को तेज प्रताप यादव का जवाब, बोले- ढोंगी है The post Viral Video: आर्केस्ट्रा में दबंग युवकों ने की खुलेआम फायरिंग, डर गए लोग, वीडियो हुआ वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर से बाहर बुलाया फिर उतारा मौत के घाट, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Bihar News: भोजपुर जिले के सिकरहटा थाना क्षेत्र के बागर गांव में रविवार की रात एक पालदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान परवेज आलम (35) पुत्र रेयाजुद्दीन आलम के रूप में हुई है जो हाल ही में दिल्ली से लौटकर गांव में पलदारी का काम कर रहा था. हत्या के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है और परिजन सदमे में हैं. संदेहास्पद स्थिति में मिला शव सोमवार सुबह मुर्गी फार्म के पास एक झोपड़ी में परवेज आलम का शव बरामद हुआ. शव की स्थिति संदिग्ध पाई गई जिसमें नाक और आंखों से खून बह रहा था. गर्दन और सीने पर लाल व काले निशान थे हाथों पर बांधने के दाग थे और जांघ पर भी लाल निशान पाए गए. इससे आशंका जताई जा रही है कि गला दबाकर हत्या की गई. घर से बुलाकर ले गए थे दोस्त परवेज के छोटे भाई शमशेर आलम के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे गांव के ही दो दोस्त विदाई और बड़े उसे घर से बुलाकर ले गए थे. जब वह रात में वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. सोमवार सुबह एक दोस्त ने फोन कर शव मिलने की सूचना दी. इसके बाद परिजन घटनास्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस जांच में जुटी, एक दोस्त गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही सिकरहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों के आरोप के आधार पर पुलिस ने विदाई नामक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. पहले से था विवाद, साजिश की आशंका परवेज के भाई शमशेर ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से पहले विवाद हुआ था. उसे शक है कि उन्हीं लोगों ने साजिश रचकर उसके भाई की हत्या कराई है. हालंकि, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. परिवार में मचा कोहराम परवेज अपने पांच भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. उसकी मां मेहरून निशा, पत्नी अजमेरी खातून, दो बेटियां (सोनी परवीन और सौम्या परवीन) और दो बेटे (दानिश आलम और दिलशाद आलम) का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. ये भी पढ़े: CM नीतीश ने साफ किया रूख, अब इधर-उधर नहीं, PM मोदी के नेतृत्व में होगा बिहार का विकास पुलिस का बयान पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाएगा. फिलहाल, गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है. The post घर से बाहर बुलाया फिर उतारा मौत के घाट, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ajay Devgn Upcoming Movies: इन 7 फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएंगे अजय देवगन, देखें लिस्ट

Ajay Devgn Upcoming Movies: अजय देवगन ने अपनी कड़ी मेहनत और दमदार एक्टिंग के बदौलत बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है. आज एक्टर ए लिस्टर्स अभिनेताओं में गिने जाते हैं. हाल ही में अजय की सिंघम अगेन रिलीज हुई थी. जिसमें बाजीराव बनकर उन्होंने दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया था. आने वाले दिनों में एक्टर की कई फिल्में पाइपलाइन में है, जिसका इंतजार लंबे समय से फैंस कर रहे हैं. लिस्ट में रेड 2, सन ऑफ सरदार 2, दे दे प्यार दे 2, दृश्यम 3, धमाल 5 और शैतान 2 जैसी फिल्में शामिल है. रेड 2 अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रेड 2 है. वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित पहले पार्ट में एक्टर ने एक निडर आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई थी, जो भ्रष्ट राजनेताओं और व्यापारियों से लोहा लेता है. सीक्वल में अजय हाई-स्टेक मिशन पर निकलेंगे. उनके साथ रितिकेश देवगन और वाणी कपूर भी होंगी. सन ऑफ सरदार 2 अजय देवगन की सन ऑफ सरदार (2012) एक्शन, कॉमेडी और पंजाबी स्वैग से भरपूर फिल्म थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. अब, सन ऑफ सरदार 2 पर काम चल रहा है, जो हाई-एनर्जी एक्शन और कॉमेडी देने का वादा करती है. दे दे प्यार दे 2 2019 में, दे दे प्यार दे दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इसमें अजय देवगन को अपने से छोटी उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है. दोनों की लवस्टोरी कैसे पूरी होगी. यह सीक्वल में देखने को मिलेगा. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है. दे दे प्यार दे 2 में आर माधवन रकुल के पिता की भूमिका निभाएंगे. दृश्यम 3 अगर कोई एक फ्रेंचाइजी है, जिसने सस्पेंस के मास्टर के रूप में अजय देवगन की प्रतिष्ठा को मजबूत किया है, तो वह दृश्यम है. पहला और दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुआ था. दृश्यम 3 को लेकर समाचारें आ रही है कि मेकर्स ने अजय को स्क्रिप्ट दिखाई है और उन्हें वह काफी पसंद भी आई. एक्टर अगस्त तक इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं. धमाल 4 धमाल 4 का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस कॉमेडी मूवी के तीनों पार्ट हिट साबित हुए थे. शैतान 2 अजय देवगन ने हाल ही में शैतान में शानदार प्रदर्शन किया. इस सुपरनैचुरल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और तुरंत हिट हो गई. मेकर्स ने इसके सीक्वल की अनाउंसमेंट कर दी है. गोलमाल 5 गोलमाल 5 के साथ अजय देवगन एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है. हालांकि मूवी को बनने में अभी समय है, क्योंकि निर्देशक रोहित शेट्टी स्क्रिप्टिंग में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं और दर्शकों को एक धांसू फिल्म पेश करना चाहते हैं. क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण The post Ajay Devgn Upcoming Movies: इन 7 फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएंगे अजय देवगन, देखें लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IOCL recruitment 2025 : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिस के 457 पदों पर करें आवेदन

IOCL recruitment 2025 : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने पांच क्षेत्रों में पाइपलाइन डिवीजन के तहत टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल अप्रेंटिस के 457 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अप्रेंटिस की अवधि 12 महीने है. कुल पद 457 अप्रेंटिसशिपईस्टर्न रीजन पाइपलाइंस 122वेस्टर्न रीजन पाइपलाइंस 136नॉर्दर्न रीजन पाइपलाइंस 119साउथर्न रीजन पाइपलाइंस 35साउथ ईस्टर्न रीजन पाइपलाइंस 45 उम्मीदवारों को इन पदों के तहत मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेलीकम्युनिकेशन एवं इंस्ट्रूमेंटेशन, अकाउंट्स, असिस्टेंट ह्यूमन रिसोर्स आदि ट्रेड्स में अप्रेंटिस करने का मौका मिलेगा. आप कर सकते हैं आवेदन मान्यताप्राप्त संस्थान से बारहवीं पास करने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई की योग्यता प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. पद के अनुसार निर्धारित योग्यता का विवरण जानने के लिए दिये गये लिंक की मदद लें. इसे भी पढ़ें : Career guidance : जाॅब मार्केट के अनुसार खुद को करें तैयार आयु सीमा आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तय है. आयु की गणना 28 फरवरी, 2025 के आधार पर की जायेगी. चयन प्रक्रिया उपरोक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर तैयार की गयी मेरिट सूची के के अनुसार किया जायेगा. इस बारे में विस्तार से जानने के लिए दिये गये लिंक की मदद लें. स्टाइपेंड चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप अधिनियम के तहत निर्धारित स्टाइपेंड प्रदान किया जायेगा.  ऐसे करें आवेदन इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवारों को इन पदों के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.अंतिम तिथि : 3 मार्च, 2025.अन्य जानकारी के लिए देखें : https://iocl.com/admin/img/Apprenticeships/Files/958d70baf7c34472b439f5a57a0c30e0.pdf The post IOCL recruitment 2025 : इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिस के 457 पदों पर करें आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गौतम अदाणी का मध्य प्रदेश मेगा निवेश, 1.10 लाख करोड़ के निवेश से पैदा होंगी 1.20 लाख नौकरियां

Gautam Adani Investment in MP: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मध्य प्रदेश के लिए अपना दिल और खजाना दोनों खोल दिया है. भोपाल में मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में उन्होंने राज्य में 1.10 लाख करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया है. उनके इस ऐलान के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश के बाद साल 2030 तक राज्य में करीब 1.20 लाख नौकरियां पैदा होंगी. मध्य प्रदेश में अदाणी ग्रुप का बड़ा ऐलान मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने राज्य में निवेश को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश देश का सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य बन गया है. मध्य प्रदेश में अदाणी ग्रुप का कुल निवेश अब तक का निवेश: अदाणी ग्रुप मध्य प्रदेश में पहले ही ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स और एग्री-बिजनेस में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है. इससे 25,000 से अधिक नौकरियां पैदा हुई हैं. नए निवेश की घोषणा: 1.10 लाख करोड़ रुपये का निवेश पंप स्टोरेज, सीमेंट, खनन, स्मार्ट मीटर और थर्मल ऊर्जा के लिए होगा. इससे 2030 तक 1.20 लाख लोगों को नौकरियां मिलेंगी. अतिरिक्त निवेश: अदाणी ग्रुप 1,00,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश पर मध्य प्रदेश प्रशासन से चर्चा कर रहा है. इसमें ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी, प्रमुख हवाई अड्डा और कोयला गैसीकरण परियोजना शामिल होंगी. अदाणी ग्रुप का विजन गौतम अडानी ने कहा, “ये सिर्फ निवेश नहीं हैं, बल्कि मध्य प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक उत्थान के महत्वपूर्ण मील के पत्थर हैं. यह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारे गहरे विश्वास को दर्शाता है.” Premium Story: शेयर से इनकम पर लगने वाला है तगड़ा टैक्स, बहाना ऐसा कि आप कुछ बोल नहीं पाएंगे सामाजिक कार्यों के लिए भी बड़ा योगदान हाल ही में अपने बेटे जीत अदाणी की शादी के अवसर पर गौतम अदाणी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान करने की घोषणा की. मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 निवेशकों के लिए नए अवसरों पर चर्चा और उद्योगों के विस्तार का बड़ा मंच है. गौतम अदाणी का यह निवेश मध्य प्रदेश को हिंदुस्तान के सबसे बड़े औद्योगिक और आर्थिक केंद्रों में शामिल करने में अहम भूमिका निभाएगा. Premium Story: Mughal Harem Stories : शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा के प्रेमियों को दी थी रूह कंपाने वाली मौत The post गौतम अदाणी का मध्य प्रदेश मेगा निवेश, 1.10 लाख करोड़ के निवेश से पैदा होंगी 1.20 लाख नौकरियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Career guidance : जाॅब मार्केट के अनुसार खुद को करें तैयार

Career guidance : वक्त के साथ बढ़ रहे डिजिटलीकरण ने लगभग हर क्षेत्र को प्रभावित किया है. आज विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के लिए सिर्फ डिग्री का होना पर्याप्त नहीं. अब कंपनियां एवं नियोक्ता ऐसे युवाओं को अपने कर्मचारी के रूप में देखना पसंद करते हैं, जो कार्यक्षेत्र में हो रहे नये परिवर्तनों के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम हैं. ऐसे में नियोक्ता किसी भी युवा को अपनी कंपनी का हिस्सा बनाने से पहले प्रोफेशनल नॉलेज से साथ-साथ उसमें कुछ जरूरी स्किल्स की भी परख करते हैं. जानें इनके बारे में… गंभीर सोच एवं समस्याओं को सुलझाने की क्षमता मौजूदा दौर में नियोक्ता ऐसे कर्मचारियों को महत्व देना पसंद कर रहे हैं, जो किसी काम को अंजाम तक पहुंचाने के दौरान पैदा होनेवाले समस्याओं का पहले से ही अनुमान लगा सकते हैं. साथ ही अपनी रचनात्मकता से इन समस्याओं को दूर करने का रास्ता ढूंढने की खूबी रखते हैं. अपने अंदर इस कौशल को निखारने के लिए आपको प्रतिदिन अपने काम का गंभीरता से आकलन करना होगा. यह समझना होगा कि आपने किस काम को बेहतरी के साथ पूरा किया और आपसे कहां चूक हुई. प्रतिदिन अपनी कमियों को पहचान कर एवं उन्हें दूर करके आप धीरे-धीरे अपने काम में परफेक्शन ला सकते हैं. महत्वपूर्ण है संवाद एवं संचार वैश्विक एवं बहुभाषी वातावरण में आगे बढ़ने के लिए अच्छा संवाददाता होना एक महत्वपूर्ण गुण है. इस गुण का धनी व्यक्ति आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने और बहुत सारे शब्दों का प्रयोग किये बिना स्पष्ट तरीके से अपनी बातों को लिखने में सक्षम होता है. ऐसे में एक से अधिक भाषाओं की जानकारी होना मार्केट में आपके लिए अच्छी संभावनाएं विकसित कर सकता है. भाषा में पकड़ होने के साथ-साथ संवाद को आसान बनाने के लिए आपको डिजिटल मीडिया यानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ई-मेलिंग आदि को भी समझना होगा. इसके लिए ऑनलाइन लर्निंग कोर्सेज आपके लिए मददगार साबित होंगे. इसे भी पढ़ें : Patna High Court recruitment 2025 : आठवीं पास के लिए पटना हाईकोर्ट में 171 पद बढ़ाएं रचनात्मकता एवं कल्पनाशक्ति  तकनीक के इस दौर में एक ही मार्केटिंग स्ट्रेटजी को अपनाकर किसी प्रोडक्ट की मांग को अधिक दिनों तक बनाये रखना संभव नहीं है. इसी के चलते आज नियोक्ता ऐसे लोगों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो प्रोडक्ट की सेल को बढ़ाने के लिए नये दृष्टिकोण और नये विचारों की कल्पना कर सकें. खुद में इस कौशल को निखारने के लिए आपको कर्मचारी नहीं, बल्कि एंटरप्रेन्योर की तरह अपने प्रोडक्ट के बारे में सोचना होगा. जिस प्रोडक्ट पर आप काम कर रहे हैं, उसे लेकर देश-विदेश में क्या प्रतिक्रिया है, लोगों में उसकी कितनी डिमांड है, कस्टमर्स प्रोडक्ट के प्रति क्या नजरिया रखते हैं, ऐसे पहलुओं को समझने की कोशिश करें. प्रतिदिन कुछ नया सीखने की कोशिश करें, इससे आपकी क्रिएटिवटी को बढ़ावा मिलेगा. डिजिटल साक्षरता की ओर बढ़ाएं कदम मॉडर्न वर्कप्लेस में टेक्नोलॉजी पर निर्भरता काफी तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग व अन्य सहयोगी टूल का उपयोग करने के तौर-तरीकों को समझें. यदि संभव हो तो काम के साथ-साथ किसी उपकरण के प्रयोग में हो रही छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने का तरीका भी सीखें. अकसर देखा जाता है कि लोग डिजिटल लिट्रेसी की कमी के चलते आगे बढ़ने के अच्छे अवसरों को खो बैठते हैं. ऐसे में डिजिटल लिट्रेसी की ओर कदम बढ़ाकर आप पूरे आत्मविश्वास के साथ इन अवसरों का लाभ उठा सकते हैं. The post Career guidance : जाॅब मार्केट के अनुसार खुद को करें तैयार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Honey Singh Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं हनी सिंह, भोजपुरी गाने के साथ मचाया तहलका

Honey Singh Net Worth: यो यो हनी सिंह का नया गाना ‘मैनियक’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में भोजपुरी तड़का भी है, जो नेटिजन्स को खूब पसंद आ रहा है. धांसू बीट्स पर ईशा गुप्ता के किलर मूव्स आपको झूमने पर मजबूर कर देगा. 24 घंटे के भीतर ही ‘दिदिया के देवरा चढ़वले बाटे नजरी’ को 22 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है. सभी हनी सिंह के सॉन्ग को एंजॉय कर रहे हैं. आइये एक नजर डालते हैं सिंगर के नेटवर्थ पर. कितनी है हनी सिंह की कुल संपत्ति हिरदेश सिंह के रूप में जन्मे, हनी सिंह की कुल संपत्ति 25 मिलियन डॉलर यानी 205 करोड़ रुपये है. इसका श्रेय उनकी चार्ट-टॉपिंग हिट सॉन्ग ‘देसी कलाकार’, ‘अंग्रेजी बीट’ और सबसे हालिया ‘मिलियनेयर’ को जाता है. रैपर ने 2011 की बॉलीवुड फिल्म ‘शकल पर मत जा’ से डेब्यू किया था और जल्द ही पहचान बना ली. हनी सिंह के पास है यह लग्जरी चीजें हनी सिंह के पास मुंबई में दो शानदार घर है. इसके अलावा रैपर के पास दुबई में एक लग्जरी विला भी है. सिंगर के पास रोल्स रॉयस, ऑडियो R8 V10 और जगुआर XJ L भी हैं. हनी सिंह के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी साल 2011 में शालिनी तलवार से हुई थी, लेकिन सालों बाद उनकी पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा और कई स्त्रीओं के साथ संबंधों का आरोप लगाया. जिसके बाद कपल का साल 2022 में तलाक हो गया. हनी सिंह के बारे में ये बाते नहीं जानते होंगे आप हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है और उनका जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था. पंजाबी सिंगर एक फिटनेस फ्रीक हैं, जो हर दिन जिम में दो घंटे वर्कआउट के बिना नहीं रह सकते. यो यो ने ‘मिर्जा’ और ‘मैं तेरा तू मेरा’ जैसी पंजाब फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने 2014 में ‘द एक्सपोज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हनी सिंह का एल्बम ‘इंटरनेशनल विलेजर’ अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी एल्बम बन गई है. हनी सिंह ने अपने अफ्रीकी-अमेरिकी दोस्तों से ‘यो यो’ शब्द अपनाया, जिसका इसका मतलब होता है, आपका अपना. हनी सिंह क्रिकेट के बहुत बड़े फैन है. Naya Vichar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण The post Honey Singh Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं हनी सिंह, भोजपुरी गाने के साथ मचाया तहलका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Vidaamuyarchi OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर होगा विदामुयार्ची का दबदबा, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म

Vidaamuyarchi OTT Release: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार और तृषा कृष्णन की ‘विदामुयार्ची’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. अब दर्शकों से दमदार रिस्पांस बटोरने और जबरदस्त कमाई करने के बाद यह फिल्म अपने डिजिटल डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार है. आज ओटीटी प्लेटफार्म ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्टर शेयर करके इसके स्ट्रीमिंग की सभी अपडेट्स दे दी हैं. ऐसे में अगर आप भी इसे देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि यह फिल्म कब और किस प्लेटफार्म पर रिलीज होगी. यहां देखें विदामुयार्ची का ऐलान- View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) कब और कहां रिलीज होगी विदामुयार्ची? अजित कुमार और तृषा कृष्णन की एक्शन-थ्रिलर ‘विदामुयार्ची’ ओटीटी डेब्यू करने जा रही है. आज 24 फरवरी को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म की ओटीटी रिलीज का ऐलान किया है. उन्होंने फिल्म से अजित का एक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘कोई ब्रेक नहीं. कोई सीमा नहीं. बस विदामुयार्ची. नेटफ्लिक्स पर विदामुयार्ची देखें, 3 मार्च को तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में.’ विदामुयार्ची की कहानी क्या है? अजीत कुमार की तमिल एक्शन ड्रामा ‘विदामुयार्ची’ हॉलीवुड की फिल्म ‘ब्रेकडाउन’ का रीमेक है. फिल्म का निर्देशन मगिज थिरुमेनी ने किया है. वहीं, इस फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबास्करन अल्लिराजाह ने किया है. फिल्म में अजित कुमार के अलावा त्रिशा कृष्णन, अर्जुन सरजा, रेजिना कैसेंड्रा और आरव जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म की कहानी एक आदमी और उसकी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में उसकी पत्नी को अजरबैजान का एक खतरनाक गैंग किडनैप कर लेता है. ऐसे में अजित का किरदार अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी पत्नी को बचाने के सफर पर निकलता है. Naya Vichar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण The post Vidaamuyarchi OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद ओटीटी पर होगा विदामुयार्ची का दबदबा, जानें स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Name Personality: दिमाग से नहीं दिल से सोचे हैं इस नाम अक्षर के लोग, खूबसूरती में हर किसी को कर देते हैं फेल

Name Personality: नाम सिर्फ पहचान ही नहीं बताता, बल्कि इंसान का व्यक्तित्व भी निर्धारित करता है, क्योंकि शिशु का जन्म होने पर उसकी जन्म तिथि और जन्म के समय के आधार पर ही उसके नाम का पहला अक्षर निर्धारित किया जाता है. यही वजह कि नाम का प्रभाव उसके स्वभाव और चरित्र पर पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के हाव भाव और उसकी आदतों का सटीक विश्लेषण किया जा सकता है. नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के कई राज को उजागर करता है. ऐसे में इस आर्टिकल में अंग्रेजी के I अक्षर के लोगों के स्वभाव के बारे में बात करने वाले हैं. यह भी पढ़ें- Name Personality: बहुत रहस्यमयी होते हैं इस नाम अक्षर के लोग, समझना नहीं होता आसान यह भी पढ़ें- Name Personality: बच्चों की तरह मासूम होते है इस नाम अक्षर के लोग, बहुत जल्द फंस जाते हैं दूसरों के झांसे में भावुक स्वभाव जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर अंग्रेजी के I से शुरू होता है, वे लोग बहुत ही भावुक स्वभाव के होते हैं. ये हर बात को दिल से सोचते हैं. यही वजह है कि ये लोग कोई भी फैसला दिमाग की बजाय दिल से लेते हैं. समाज में बनाते हैं पहचान इस नाम अक्षर के लोग बहुत ही मेहनती होते हैं. ये लोग कोई भी काम पूरी मेहनत और लगन के साथ करते हैं. यही वजह है कि इन लोगों को सफलता मिलने में आसानी होती है. इसके अलावा, ये लोग अपनी मेहनत के बल पर समाज में एक अलग पहचान और मुकाम बनाते हैं. होते हैं बहुत खूबसूरत I नाम अक्षर वाले लोग दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत होते हैं. ये लोग जहां भी जाते हैं आकर्षण का केंद्र बन जाता है. अपनी खूबसूरती के चलते ये लोग हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं. इसके अलावा, ये लोग प्यार को ज्यादा महत्व देते हैं और प्यार से ही सबका दिल जीत लेते हैं. काम की बात पर ज्यादा ध्यान इस नाम अक्षर के लोग बहुत ही समझदार माने जाते हैं. किसी भी बात को बहुत सोच-समझकर बोलते हैं. ये लोग फिजूल की बातें नहीं करते हैं. काम की बात पर ज्यादा ध्यान देते हैं. यही वजह है कि ये लोग किसी भी क्षेत्र में बहुत सफल होते हैं. इसके अलावा, ये लोग दिखावटी लोगों से दूर रहना पसंद करता है. निडर और साहसी ये लोग बहुत ही निडर और साहसी होते हैं. मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों का डटकर सामना करते हैं. किसी काम को शुरू करने में घबराते नहीं है. यही वजह है कि ये लोग समाज में एक अलग चेहरे की तरह दिखाई देते हैं.  यह भी पढ़ें- Name Personality: यारों के यार होते हैं इस नाम अक्षर के लोग, दोस्त के लिए कुछ भी कर गुजरने को रहते है तैयार Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Name Personality: दिमाग से नहीं दिल से सोचे हैं इस नाम अक्षर के लोग, खूबसूरती में हर किसी को कर देते हैं फेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कैफे कॉफी डे की फिर से शुरू हुई दिवाला प्रक्रिया, सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा चूकी

Cafe Coffee Day Insolvency: कैफे कॉफी डे की मूल कंपनी सीडीईएल (CDEL) को बड़ा झटका लगा है. इसका कारण यह है कि राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) का अंतिम फैसला लंबित होने के बावजूद दिवाला प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है. निवेशकों और कॉर्पोरेट सेक्टर की नजरें अब NCLAT के आगामी आदेश पर टिकी हैं. कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (CDEL) के खिलाफ दिवाला प्रक्रिया दोबारा शुरू होने का प्रमुख कारण राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय की गई 21 फरवरी 2025 की समयसीमा के अंदर इस मामले पर अपना आदेश पारित नहीं कर सका. क्या है पूरा मामला? कैफे कॉफी डे (Cafe Coffee Day) ब्रांड की मालिक CDEL के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) फिर से प्रभावी हो गई. NCLAT की चेन्नई पीठ ने अपील पर सुनवाई पूरी कर ली थी, लेकिन आदेश सुरक्षित रख लिया था. सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 21 फरवरी 2025 तक अपील का निपटारा किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. फैसला सुनाने में देर होने की वजह से NCLAT की ओर से पारित पूर्व आदेश निरस्त माना गया और 22 फरवरी 2025 से CIRP प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी CDEL ने शेयर बाजार को जानकारी दी कि NCLAT का अंतिम आदेश आना अभी बाकी है, लेकिन फिलहाल CIRP लागू रहेगा. Premium Story: Mughal Harem Stories : शाहजहां ने अपनी बेटी जहांआरा के प्रेमियों को दी थी रूह कंपाने वाली मौत दिवाला प्रक्रिया पर NCLAT और सुप्रीम कोर्ट का रुख 14 अगस्त 2024: IDBI ट्रस्टीशिप सर्विसेज लिमिटेड (IDBITSL) की याचिका पर NCLAT ने दिवाला प्रक्रिया पर रोक लगाई थी. 31 जनवरी 2025: IDBITSL ने सुप्रीम कोर्ट में इसे चुनौती दी और कोर्ट ने NCLAT को 21 फरवरी 2025 तक अपील का निपटारा करने का निर्देश दिया. 22 फरवरी 2025: समयसीमा बीत जाने से CIRP प्रक्रिया फिर से बहाल हो गई. Premium Story: शेयर से इनकम पर लगने वाला है तगड़ा टैक्स, बहाना ऐसा कि आप कुछ बोल नहीं पाएंगे The post कैफे कॉफी डे की फिर से शुरू हुई दिवाला प्रक्रिया, सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा चूकी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top