DC vs PBKS: आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने 265 रनों के टारगेट को चेज कर लिया और दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया. यह मैच बल्लेबाजों के नाम रहा, जहां रनों की बरसात हुई. दर्शकों को चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिली. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 का स्कोर बनाया, जिसमें केएल राहुल ने 152 रनों का नाबाद पारी स्पोर्ट्सी. हालांकि पंजाब किंग्स ने पहली ही गेंद से आक्रामक अंदाज अपनाया. प्रियांश आर्य और प्रभिसमरन की ओपनर जोड़ी ने पावर प्ले में ही 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया.
KL राहुल और नीतीश राणा की पारी बेकार
दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने सबसे बड़ी पारी स्पोर्ट्सते हुए नाबाद 152 रन बनाए. राहुल ने सिर्फ 67 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 16 चौके व 9 छक्के जड़े. उनका स्ट्राइक रेट 226.87 का रहा. उनका साथ नीतीश राणा ने दिया, जिन्होंने 44 गेंदों पर 91 रनों की ताबड़तोड़ पारी स्पोर्ट्सी. इन दोनों की बदौलत दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. हालांकि पंजाब के सामने इतना बड़ा स्कोर भी काफी नहीं था. राहुल और राणा की बड़ी परियां बेकार चली गईं.
𝐔𝐍𝐒𝐓𝐎𝐏𝐏𝐀𝐁𝐋𝐄 @PunjabKingsIPL 🔥🔥
Red-hot #PBKS register the Highest Successful Run-Chase in #TATAIPL history ❤️
Captain Shreyas Iyer remained unbeaten on 7⃣1⃣ to see his side over the line 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/0oSkMZgNAV#KhelBindaas | #DCvPBKS pic.twitter.com/3dVwbjbGV0
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
पंजाब की आक्रामक शुरुआत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम शुरू से ही जीत के इरादे से मैदान में उतरी. प्रियांश आर्य ने 17 गेंदों पर 43 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी. इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की. प्रभसिमरन ने केवल 26 गेंदों में 76 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए. पंजाब का रन रेट शुरू से ही 14 के ऊपर रहा, जिसने दिल्ली के गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया. पावर प्ले में पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 116 रन बना डाले, जो आईपीएल इतिहास में पावर प्ले का सबसे बड़ा स्कोर है.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी
पंजाब को जीत तक पहुंचाने में कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा योगदान रहा. अय्यर ने 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 7 छक्के लगाए. अय्यर ने आखिरी तक टिककर बल्लेबाजी की और मैच को हाथ से नहीं जाने दिया. शशांक सिंह ने भी अंत में उनका अच्छा साथ दिया और 19 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई. पंजाब ने 18.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है.
गेंदबाजों की हुई जमकर धुलाई
इस मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई. दिल्ली की तरफ से कुलदीप यादव ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन वे महंगे साबित हुए. बाकी गेंदबाज विकेट लेने के लिए जूझते नजर आए. पंजाब के गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट को 1-1 सफलता मिली, लेकिन उन्होंने भी काफी रन लुटाए. कुल मिलाकर यह मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाजों के नाम रहा. सभी गेंदबाजों ने 11 के ऊपर की इकॉनमी से रन लुटाए. कुछ के इकॉनमी तो 20 के भी पार थे.
ये भी पढ़ें…
DC vs PBKS: लुंगी एनगिडी को सिर में लगी गंभीर चोट, एंबुलेंस से ले जाया गया अस्पताल
DC vs PBKS: केएल राहुल ने 47 गेंद पर जड़ा शतक, सैमसन ने निकले आगे
The post DC vs PBKS: दोनों ओर से चौके-छक्के की बौछार, पंजाब ने 265 रन चेज कर जीता मैच appeared first on Naya Vichar.
