RR vs SRH: शनिवार को डबल हेडर के दूसरे मुकाबलें में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया और राजस्थान रॉयल्स (RR) को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में स्पोर्ट्सा जा रहा है. सनराइजर्स के नियमित कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है और उन्होंने कप्तानी संभाल ली है. टॉस के लिए कमिंस ही मैदान पर आए. दोनों टीमें पॉइंट टेबल में ऊपर-नीचे हैं. 7 में से 5 मैच जीतकर आरआर 10 अंकों के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 6 में चार मुकाबले जीतकर 8 अंकों के साथ चौथे नंबर पर काबिज है. दोनों ही टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर टेबल में ऊपर की ओर जाना चाहेंगी.
कप्तान के रूप में पैट कमिंस की हुई वापसी
टॉस के बाद सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘हम पहले बॉलिंग करेंगे. विकेट अच्छा लग रहा है, देखते हैं कि हमें कितना स्कोर चेज करना है. मैं बहुत तरोताजा महसूस कर रहा हूं, काफी समय हो गया है, मेरी तैयारी अच्छी है, शरीर भी ठीक लग रहा है. (ईशान किशन के बारे में) वह शानदार है, पहले 7 मैचों में चार जीत, उसने SRH वाला मैच स्पोर्ट्सा था, क्रिकेट का एक साहसी, निडर अंदाज है. हम यहां की पिच को बहुत अच्छी तरह नहीं जानते हैं. दोनों टीमों के लिए यहां यह पहला मैच है, यह एक चुनौती होगी. मैं मधुशंका की जगह टीम में आया हूँ. हर्ष की जगह प्रफुल्ल हिंगे टीम में आया है.
🚨 TOSS 🚨@SunRisers won the toss & will field first against @rajasthanroyals in Jaipur.
Updates ▶️ https://t.co/PVdpjhxVEy#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvSRH pic.twitter.com/SljhS4QUcs
— IndianPremierLeague (@IPL) April 25, 2026
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.
आरआर की टीम में कोई बदलाव नहीं
टॉस के बाद राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने कहा, ‘हम भी पहले गेंदबाजी करना चाह रहे थे, लेकिन पिछले कुछ सीज़न में हमने चेज करते हुए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. पहले बैटिंग करने में कोई दिक्कत नहीं है. हम विकेट को बहुत अच्छी तरह जानते हैं. हमारा कैंप यहीं लगा था. शायद ओस हो सकती है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं होगी. पिछले साल हम कुछ ओवरों से पीछे रह गए थे, बस मिलकर पूरे 40 ओवर स्पोर्ट्सना चाहते हैं. मिडिल ऑर्डर और बाकी खिलाड़ियों को आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी होगी.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा.
ये भी पढ़ें…
RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में
RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज
The post RR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद का टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला, देखें प्लेइंग XI appeared first on Naya Vichar.

