US Iran Peace Talks: शाहबाज शरीफ और ईरानी विदेशी मंत्री की मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री मोहम्मद इसहाक डार और सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी मौजूद थे.
पीएमओ ने शरीफ और अराघची के बीच मुलाकात की जानकारी दी
पाकिस्तान प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर जारी बयान में कहा, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची शरीफ से मुलाकात के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच बैठक हुई. बताया गया, इस बैठक में क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की जाएगी. इससे पहले अराघची ने आसिम मुनीर और इसहाक डार से अलग-अलग मुलाकात की.
अमेरिका के साथ वार्ता पर सस्पेंस कायम
ईरानी विदेश मंत्री शाहबाज और मुनीर से अलग-अलग मुलाकात की, लेकिन अमेरिका के दूसरे दौर की वार्ता पर अब भी सस्पेंस कायम है. इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि इस दौरे के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत होगी या नहीं. इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बकाई ने कहा था कि ईरान और अमेरिका के बीच कोई बैठक प्रस्तावित नहीं है. उन्होंने कहा, पाकिस्तान को ईरान के विचारों से अवगत कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें: ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने पाक सेना प्रमुख मुनीर से मुलाकात की
इजरायली पीएम नेतन्याहू को था कैंसर, 2 महीने तक छिपाई बात; अब खुद किया खुलासा
The post ईरानी विदेश मंत्री ने मुनीर के बाद पाक पीएम शहबाज से मुलाकात की, अमेरिका के साथ वार्ता पर सस्पेंस appeared first on Naya Vichar.
