Hot News

दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 28 से 30 अप्रैल के बीच हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा 26 अप्रैल को और 28 से 30 अप्रैल के बीच उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश होने के आसार हैं. 27 से 30 अप्रैल के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम बदल सकता है. यहां गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30 से 40 किमी प्रति घंटे तक) चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

28 से 30 अप्रैल के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.वहीं 28 अप्रैल से 1 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 27 से 29 अप्रैल के बीच राजस्थान में भी कई जगहों पर हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हो सकती है बारिश

27 से 29 अप्रैल के दौरान मध्य प्रदेश में मौसम बदलने के आसार हैं, जहां 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसी तरह 26 से 29 अप्रैल के बीच छत्तीसगढ़ में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली में बारिश के आसार

दिल्ली में 26 से 29 अप्रैल के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 26 अप्रैल को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और कुछ जगहों पर लू जैसी स्थिति भी बन सकती है. 27 अप्रैल को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना है. 28 अप्रैल को आसमान में बादल रहेंगे और कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

Delhi weather

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में ज्यादातर जगह अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. आगामी 2-3 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है. 27 अप्रैल से राजस्थान में मेघगर्जन बिजली चमकने, आंधी के साथ कहीं कहीं पर हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

झारखंड के 13 जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल तक झारखंड की राजधानी रांची सहित रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ जिला में कहीं -कहीं आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

The post दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top