Hot News

फीफा विश्व कप 2026: ग्रुप-K में पुर्तगाल और कोलंबिया पर रहेंगी निगाहें, कांगो-उज्बेकिस्तान भी कर सकते हैं उलटफेर

FIFA World Cup 2026: अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाला फीफा विश्व कप 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक स्पोर्ट्सा जाएगा. इस बार टूर्नामेंट कई मायनों में खास है, क्योंकि विश्व कप के इतिहास में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी. इन टीमों को 12 समूहों में बांटा गया है और हर समूह में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी.

इन्हीं में से एक ग्रुप-K भी है, जिसमें पुर्तगाल, कोलंबिया, लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (DR Congo) और उज़्बेकिस्तान को जगह मिली है। चारों टीमों की स्पोर्ट्स शैली अलग-अलग है, जिससे इस समूह के मुकाबले बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है।

रोनाल्डो पर रहेंगी सबसे ज्यादा निगाहें

ग्रुप-K का पहला मुकाबला 17 जून को मेक्सिको के ग्वाडलाहारा स्थित एस्टाडियो अक्रोन में पुर्तगाल और उज़्बेकिस्तान के बीच स्पोर्ट्सा जाएगा. इस समूह में सबसे अधिक चर्चा पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो की होगी, जो संभवतः अपने शानदार करियर का आखिरी फीफा विश्व कप स्पोर्ट्स रहे हैं. रोनाल्डो के अनुभव और नेतृत्व के दम पर पुर्तगाल को इस समूह का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. टीम के पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण मौजूद है, जो उसे खिताब की दौड़ में भी मजबूत बनाता है.

ग्रुप-K में दिखेगी कड़ी टक्कर

पुर्तगाल और कोलंबिया को इस समूह से नॉकआउट दौर में पहुंचने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन विश्व कप जैसे बड़े मंच पर कोई भी टीम चौंकाने की क्षमता रखती है. यही वजह है कि ग्रुप-K के मुकाबलों पर फुटबॉल प्रशंसकों की खास नजर रहेगी और यहां से कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. यहां देखें ग्रुप-के की चारों टीमें…

पुर्तगाल (Portugal)

डियोगो कोस्टा, जोसे सा, रुई सिल्वा, डियोगो डालोट, मैथियस नून्स, नेल्सन सेमेडो, जोआओ कैंसिलो, नूनो मेंडेस, गोंकालो इनासियो, रेनाटो वेइगा, रूबेन डायस, टोमास अराउजो, रूबेन नेवेस, सामुएल कोस्टा, जोआओ नेवेस, वितिन्हा, ब्रूनो फर्नांडिस, बर्नार्डो सिल्वा, जोआओ फेलिक्स, फ्रांसिस्को ट्रिंकाओ, फ्रांसिस्को कॉन्सेसाओ, पेड्रो नेटो, राफाएल लियाओ, गोंकालो गुएदेस, गोंकालो रामोस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो.

लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (Democratic Republic of the Congo)

टिमोथी फयुलु, लियोनेल म्पासी, माइक एपोलो, आरोन वान-बिसाका, गेडेओन कालुलु, जोरिस कायेम्बे, आर्थर मासुआकू, स्टीव कपुआडी, रॉकी बुशीरी, एक्सेल तुआंज़ेबे, चांसेल म्बेम्बा, डिलन बातुबिन्सिका, नोआ सादिकी, सैमुअल मुतुस्सामी, एदो कायेम्बे, नाथन मुकाउ, चार्ल्स पिकेल, नगालायेल मुकाउ मबुकू, ब्रायन सिपेंगा, थियो बोंगोंडा, गेल काकुता, मेशाक एलिया, फिस्टन मायले, सेड्रिक बाकाम्बू, सिमोन बान्ज़ा, योआने विस्सा.

कोलंबिया (Colombia)

कामिलो वर्गास, डेविड ओस्पीना, अल्वारो मोन्टेरो, जोहान मोजिका, देवियर माचाडो, डेनियल मुन्योस, सैंटियागो एरियास, येरी मीना, डेविन्सन सांचेज़, जॉन लुकुमी, विलेर डिट्टा, जेम्स रोड्रिगेज़, जेफरसन लेर्मा, रिचर्ड रियोस, जुआन फर्नांडो क्विंटेरो, होर्खे करास्काल, केविन कास्तान्यो, जामिंटन काम्पास, लुइस डियाज़, कार्लोस आंद्रेस गोमेज़, जॉन कॉर्डोबा, जुआन कामिलो हर्नांडेज़, जॉन एरियास.

उज़्बेकिस्तान (Uzbekistan)

उत्किर युसुपोव, अब्दुवोहिद नेमातोव, बोतिराली एरगाशेव, रुस्तम अशुरमातोव, फर्रुख सैफिएव, खोजियाकबर अलीजानोव, शेरजोद नसरुल्लायेव, उमर एशमुरोदोव, अब्दुकोदिर खुसानोव, अब्दुल्ला अब्दुल्लायेव, बेखरुज़ करीमोव, जाखोंगिर उरोजोव, अवाज़बेक उलमासालिएव, ओताबेक शुकुरोव, जलोलिद्दीन मशारिपोव, ओदिलजोन हमरोबेकोव, ओस्तोन उरुनोव, जमशिद इस्कंदेरोव, दोस्तोनबेक खामदामोव, अब्बोसबेक फैज़ुल्लायेव, अकमल मोजगोवोय, अज़ीज़जोन गानिएव, शेरजोद एसानोव, एल्दोर शोमुरोदोव, इगोर सर्गेएव, अज़ीज़बेक अमोनोव.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: फुटबॉल जगत में बड़ा धमाका, इंग्लैंड के स्टार लेफ्ट विंगर एंथनी गॉर्डन अब बार्सिलोना के हुए

The post फीफा विश्व कप 2026: ग्रुप-K में पुर्तगाल और कोलंबिया पर रहेंगी निगाहें, कांगो-उज्बेकिस्तान भी कर सकते हैं उलटफेर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top