Delhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने अग्नीकांड पर दुख जताया. उन्होंने अग्निशमन सेवा और पुलिस को शहर में दमकल गाड़ियों की पहुंच में बाधा उत्पन्न करने वाले क्षेत्रों की पहचान करने हेतु सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है. साथ ही अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन न करने वाले परिसरों को सील करने का आदेश दिया है.
दिल्ली में अग्नि सुरक्षा जांच के लिए एक महीने तक चलेगा अभियान
दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने दिल्ली के सभी होटल, नर्सिंग होम, कोचिंग संस्थान, रेस्तरां और अन्य संवेदनशील व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा नियमों के अनुपालन की जांच के लिए एक महीने तक अभियान चलाने का आदेश दिया.
Malviya Nagar fire | Delhi Police is ready to issue LoC (Look out circular) against Lovkesh Bajaj and other accused. This will be done as a measure to ensure that they do not flee abroad: Delhi Police
— ANI (@ANI) June 3, 2026
लवकेश बजाज और अन्य आरोपियों के खिलाफ LoC करेगी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस ने लवकेश बजाज और अन्य आरोपियों के खिलाफ LoC (लुक आउट सर्कुलर) जारी करने के लिए तैयार है. यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है कि वे विदेश न भाग जाएं. पुलिस ने हादसे को लेकर गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है.
फ्लोरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी आग
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित पांच मंजिला होटल ‘फ्लोरिश स्टे बी एंड बी’ में बुधवार सुबह भीषण आग गई. जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. जो मुख्य रूप से मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों के थे.
आग लगने की घटना के बाद होटल मालिक फरार
आग लगने की घटना के बाद होटल मालिक फरार हो गया. पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है. कई टीमें उसकी तलाश में लगी हैं.
रेस्तरां में लगी आग ने पूरी इमारत को चपेट में लिया
पुलिस के अनुसार, सुबह बेसमेंट पर स्थित रेस्तरां में खानसामा पहुंचा और काम शुरू करने से पहले उसने उपकरण चालू किए. कुछ ही देर बाद धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते पूरी इमारत आग की लपटों में घिर गई, जिससे ऊपरी मंजिलों पर मौजूद कई मेहमान फंस गए. इमारत में 26 कमरे थे, हालांकि सटीक संख्या की अभी पुष्टि की जा रही है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली मालवीय नगर फायर मामला: गैर इरादतन हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज, 21 लोगों की हो चुकी है मौत
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी भयंकर आग, 21 की मौत, बिल्डिंग से कूदे लोग, पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में लगी भीषण आग पर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोक
The post दिल्ली अग्निकांड: LG ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश; आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी में पुलिस appeared first on Naya Vichar.
