Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ध्यान-साधना की ली जानकारी

Ranchi: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को योगदा सत्संग आश्रम, रांची पहुंचे और आश्रम परिसर का अवलोकन किया. इस क्रम में वे उस कक्ष में भी गए, जहां स्वामी परमहंस योगानंद जी निवास किया करते थे. उन्होंने स्मृति मंदिर में भी जाकर ध्यान-साधना की और आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया. राज्यपाल महोदय को वरिष्ठ स्वामी ईश्वरानन्द गिरी जी ने आश्रम की आध्यात्मिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. स्वामी जी ने आश्रम की गुरु-शिष्य परंपरा और योगदा सत्संग परंपरा के माध्यम से आत्म-विकास, चरित्र निर्माण एवं मानव कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया. मौके पर माननीय राज्यपाल को स्वामी ईश्वरानन्द गिरी जी ने ‘योगी कथामृत’, ‘ईश्वर-अर्जुन संवाद (श्रीमद्भगवद्गीता)’, ‘आत्म-साक्षात्कार की यात्रा’ सहित अन्य महत्वपूर्ण आध्यात्मिक ग्रंथ एवं सोसाइटी द्वारा प्रकाशित कैलेंडर भेंट की. राज्यपाल महोदय ने कहा कि लंबे समय से आश्रम आना चाहते थे, जो आज पूर्ण हुआ है. उन्होंने योगदा सत्संग आश्रम द्वारा समाज के लिए आध्यात्मिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. ये भी पढ़ें… सरायकेला-खरसावां: आम में मंजर की बहार, कीट प्रबंधन से मिलेगी बंपर पैदावार; 4000 एकड़ में हैं हजारों पेड़ महीनों छुट्टी बाद भी नहीं लौटे हजारीबाग भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, चर्चाओं का बाजार गर्म The post योगदा सत्संग आश्रम पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, ध्यान-साधना की ली जानकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नोवामुंडी में दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, दो लोग बुरी तरह घायल

Chaibasa: रात लगभग 9:00 बजे, नोवामुंडी तोड़े टोपा मुख्य मार्ग पर दो बाइक की जोरदार टक्कर में मंगल पूर्ति (23 वर्ष) और सुनील बरजो (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए. पल्सर पर सवार मंगल पूर्ति, महुदी जारका साई टोला के रहने वाले हैं, टक्कर के बाद बेहोश हो गए और उनके सिर और कान से खून बह रहा था. वहीं, हीरो होंडा स्प्लेंडर पर सवार सुनील बारजो, जो तोड़े टोप्पा के रहने वाले हैं, भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत टाटा स्टील एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. मौके पर नोवामुंडी थाना की सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी और अभिनय कुमार अपने दलबल के साथ मौजूद थे और उन्होंने घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. पुलिस ने दुर्घटना स्थल से बाइक को जब्त कर कैंपर में लोड कर थाने ले जाया. जानकारी के अनुसार, मंगल पूर्ति बेंगलुरु में काम करते थे और आज ही बेंगलुरु से लौटे थे. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने घायलों की हालत का जायजा लिया. स्थानीय लोग इस दुर्घटना से चिंतित हैं और पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है. ये भी पढ़ें… सरायकेला-खरसावां: आम में मंजर की बहार, कीट प्रबंधन से मिलेगी बंपर पैदावार; 4000 एकड़ में हैं हजारों पेड़ महीनों छुट्टी बाद भी नहीं लौटे हजारीबाग भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, चर्चाओं का बाजार गर्म The post नोवामुंडी में दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, दो लोग बुरी तरह घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A07 5G, जानें कीमत

Samsung ने अपने Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन रेंज को इंडिया में और बढ़ा दिया है. इसी कड़ी में कंपनी ने नया Galaxy A07 5G लॉन्च किया है. ये फोन उन यूजर्स के लिए है जो ऐसा 5G फोन चाहते हैं जिसमें बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और रोजमर्रा के लिए बेसिक कैमरा फीचर्स हो. इस फोन में 50MP का मेन कैमरा, 6000mAh की दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही Samsung के सिक्योरिटी फीचर्स और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट का भरोसा भी मिलता है. आइए अब जान लेते फोन से जुड़ी बाकी डिटेल्स. Samsung Galaxy A07 5G के फीचर्स फोन में आपको बड़ा 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है. सूरज की तेज रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए 800 nits तक की हाई-ब्राइटनेस मोड दी गई है. फोन काफी स्लिम है. सिर्फ 8.2mm, और वजन 199 ग्राम है. कलर ऑप्शन में Light Violet, Light Green और Black मिलते हैं. डिस्प्ले को दो-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है और फोन में IP54 रेटिंग है. कैमरा की बात करें तो पीछे 50MP का ऑटोफोकस वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है. सामने 8MP का कैमरा है, जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए सही है. फोन में 6,000mAh की बैटरी मिल जाती है, जो 25W चर्जिंग सपोर्ट के साथ आता है. सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox Vault है, जो आपकी पर्सनल और बायोमैट्रिक जानकारी को अलग हार्डवेयर में स्टोर करता है. UPI पेमेंट्स के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी है. इसके अलावा Auto Blocker और चोरी रोकने वाले टूल्स भी दिए गए हैं. फोन One UI 8.0 पर चलता है, जो Android 16 बेस्ड है. और हां, Samsung वादा करता है 6 साल तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेगा. Samsung Galaxy A07 5G की कीमत Samsung Galaxy A07 5G की शुरूआती कीमत हिंदुस्तान में ₹15,999 है, जिसमें आपको 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, अगर आप थोड़ा दमदार वेरिएंट लेना चाहो तो 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला वर्जन ₹17,999 में मिल रहे है. और हां, अभी लॉन्च ऑफर में SBI, HDFC और Axis Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर सीधा ₹1,000 का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है. यह भी पढ़ें: वीवो वी70 सीरीज की लॉन्च डेट कंफर्म, 50 मेगापिक्सेल ट्रिपल कैमरा के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स The post 6,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy A07 5G, जानें कीमत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेमारी में दिनदहाड़े किसानों से 1.78 लाख की छिनतई

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आयी है. झिकरा कमरशाल स्टोर से सटे इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहे दो किसानों से लाखों नगद से भरा बैग छीन लिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. बैंक से लौटते समय वारदात पीड़ित सोमेश्वर पाल और माणिक चटर्जी ने पुलिस को बताया कि वे दोनों एक राष्ट्रीय बैंक से कुल 1 लाख 78 हजार रुपये निकालकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. दोपहर करीब एक बजे झिकरा स्टोर के पास अचानक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश पहुंचे और हमला कर दिया. आरोप है कि बदमाशों ने सोमेश्वर पाल को खींचकर गिराया और उनके हाथ में मौजूद रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. बैग में नगद के साथ बैंक दस्तावेज पीड़ितों के अनुसार बैग में 1 लाख 78 हजार रुपये थे, जो सभी 500 रुपये के नोटों में थे. इसके साथ दोनों के बैंक पासबुक और चेकबुक भी बैग में रखे थे. घटना के बाद मेमारी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. व्यस्त सड़क पर हुई इस लूट की घटना ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. The post मेमारी में दिनदहाड़े किसानों से 1.78 लाख की छिनतई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mohit ranjan won gold medal in deadlift competition : शहर के मोहित रंजन डेड लिफ्ट कंपीटिशन में बने चैंपियन

जमशेदपुर. आसनसोल में 29-31 जनवरी तक हिंदुस्तान एक्सपो की ओर से ऑल इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप व डेल लिफ्ट कंपीटिशन का आयोजन किया गया. इसमें जमशेदपुर के मोहित रंजन 94 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. उन्होंने कुल 220 किलो वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया. जमशेदपुर सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अरुण कुमार के पुत्र मोहित रंजन इस इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुके हैं. झारखंड पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव कन्हैया सिंह की निगरानी में मोहित रंजन निरंतर अपने स्पोर्ट्स को निखार रहे हैं. The post Mohit ranjan won gold medal in deadlift competition : शहर के मोहित रंजन डेड लिफ्ट कंपीटिशन में बने चैंपियन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एनएच-19 पर कार से बेहिसाब 6.5 लाख रुपये जब्त, दो गिरफ्तार

बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना क्षेत्र में रेनेसां के पास नेशनल हाइवे (एनएच) -19 पर एक कार की तलाशी के दौरान करीब छह लाख 49 हजार रुपये की बेहिसाब राशि बरामद की गयी. पुलिस ने संदेह होने पर इस कार को रोक कर तलाशी ली, तब सफेद कार की सीट के नीचे छिपा कर रखे गये लाखों नगद मिले. पूछताछ के दौरान संतोषजनक जानकारी नहीं देने पर कार में सवार सौरभ घरुई व पापोन हांसदा को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों बांकुड़ा जिले के बेलियातोड़ क्षेत्र के निवासी बताये गये हैं. पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह रकम बांकुड़ा के किसी हृदय पाल ने लाने को कहा था, लेकिन इसके समर्थन में कोई ठोस तथ्य पेश नहीं कर सके. इसके बाद पुलिस ने पूरी राशि जब्त कर ली और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने सफेद कार भी जब्त कर ली है. बरामद नकद के स्रोत व उद्देश्य को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है और गिरफ्तार दोनों युवकों से आगे पूछताछ की जा रही है. The post एनएच-19 पर कार से बेहिसाब 6.5 लाख रुपये जब्त, दो गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जनता दरबार में सुनी गयी लोगों की समस्याएं

सिमडेगा. अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र ने जनता दरबार लगा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. ग्रामीणों की समस्याओं को एक-एक कर सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया. जनता दरबार के दौरान गैरमजरूआ सरना आम भूमि में किये जा रहे मरम्मत कार्य को लेकर उत्पन्न विवाद, सुकर पालन योजना का लाभ दिलाने, कोलेबिरा-मनोहरपुर पथ चौड़ीकरण से संबंधित मुआवजा राशि भुगतान, तामड़ा पंचायत के टाभाडीह ग्राम में सड़क निर्माण, ई-कल्याण छात्रवृत्ति पोर्टल में पूर्व में किये गये त्रुटिपूर्ण आवेदन को निरस्त कर पुनः आवेदन के लिए अनुमोदन देने, सार्वजनिक रास्ता बंद किये जाने की शिकायत, मकान के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार को हटवाने समेत अन्य विषयों से संबंधित मामले सामने आये. अपर समाहर्ता ने सभी मामलों का यथाशीघ्र व नियम संगत निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. बारात गया युवक दो दिन से लापता बानो. थाना क्षेत्र के कानारोवां बाउरालता निवासी निस्तार तोपनो चार फरवरी से लापता है. जानकारी के अनुसार युवक चार फरवरी को बानो कानारोवां से कुरडेग के डोड़ापानी बारात गया था. लेकिन देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटा. परिजनों व रिश्तेदारों ने काफी खोजबीन की. लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया है. इधर, युवक के अचानक लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं. परिजनों ने आमलोगों से सहयोग करने की अपील की है. साथ ही आग्रह किया है कि अगर किसी को निस्तार तोपनो का पता चले तो मोबाइल नंबर 9102041842 पर संपर्क करें. The post जनता दरबार में सुनी गयी लोगों की समस्याएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :एलआइसी कर्मियों ने 12 फरवरी के हड़ताल के समर्थन में किया प्रदर्शन

इसकी जानकारी देते हुए सचिव धर्मप्रकाश ने कहा कि 12 फरवरी को देश के 10 केंद्रीय श्रम संगठन, सौ एसोसिएशन और फेडरेशन ने केंद्र प्रशासन की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. इस हड़ताल के माध्यम से श्रम संहिता व बीमा कानून संशोधन बिल 2025 को वापस लेने, बीमा क्षेत्र में शत-प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को निरस्त करने, एलआइसी में तृतीय व चतुर्थ वर्ग में कर्मचारियों की बहाली अविलंब शुरू करने, किसानों को एमएसपी की गारंटी देने, बैंकों का विलय बंद करने समेत अन्य मांग रखी जायेगी. कहा कि आज का द्वार प्रदर्शन कार्यक्रम इस हड़ताल की तैयारी के लिए रखा गया है. श्रमिक संगठनों के द्वारा इस हड़ताल को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है. उम्मीद की जा रही है कि 12 फरवरी को गिरिडीह के तमाम बैंक, बीमा कार्यालय तथा अन्य कार्यालय बंद रहेंगे. कॉरपोरेट के इशारे पर बने हैं लेबर कोड बीएसएसआर यूनियन के राज्य सचिवालय सदस्य मृदुल कांति दास ने कहा कि लेबर कोड केंद्र प्रशासन ने कॉरपोरेट के इशारे पर बनाया है, जिसका उपयोग मजदूरों के शोषण के लिए किया जायेगा. श्रम संगठन बनाना तथा हड़ताल करना लगभग असंभव हो जायेगा. कार्यक्रम में अनुराग मुर्मू, विजय कुमार, उमानाथ झा, रोशन कुमार, सबा परवीन, अंशु कुमारी सिंघानिया, देवनाथ दास, राजेश कुमार, माहेश्वरी वर्मा, महफूज अली, प्रदीप कुमार, घनश्याम साव, प्रदीप प्रसाद, पंकज कुमार, सुनील वर्मा, संजय शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे. आम हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणादेवरी. भाकपा माले ने गुरुवार को हरकुंड और बंडिया में बैठक कर 12 फरवरी की आम हड़ताल को सफल बनाने पर चर्चा की. हरकुंड में सचिव मुताज अंसारी और बंडिया में टेकनारायण हांसदा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बंडिया के ग्रामीणों ने रोड और पानी की समस्या बतायी. कहा कि नदी का पानी पीने की मजबूरी है. गांव में दो चापाकल हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का हल नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जायेगा. बैठक में प्रखंड सचिव मुस्तकीम अंसारी, प्रकाश यादव, अहमद अंसारी, कलीम अंसारी, इसलाम अंसारी, जानकी राय, अंग्रेज तुरी, गुड़ा तुरी, सीताराम राय, मुख्तार अंसारी, सोमरा हेंब्रम, चुन्नू मरांडी, मनोज हेंब्रम, रमन मरांडी, छोटकी मरांडी, संझली सोरेन, अनीता सोरेन आदि मौजूद थे. The post Giridih News :एलआइसी कर्मियों ने 12 फरवरी के हड़ताल के समर्थन में किया प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :दूसरी शादी करने के लिए पति ने साथियों के साथ हत्या कर जला दिया था पत्नी का शव

गिरफ्तार आरोपियों में मृतका शाहीन प्रवीण के पति डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो निवासी जाबिर अंसारी, सास जुबैना निशा, निमियाघाट थाना क्षेत्र के करमाटोंगरी निवासी वकील अंसारी व गुड्डू अली, बगोदर थाना क्षेत्र के बेको निवासी सराफत अंसारी तथा दो नाबालिग शामिल हैं. गुरुवार को जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया कि बीते 30 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि बगोदर थाना क्षेत्र के कारीपहाड़ी जंगल में एक अज्ञात स्त्री का अर्धजला शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गयी. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन किया गया था. जांच के दौरान घटनास्थल पर एफएसएल टीम, श्वान दस्ता, फिंगरप्रिंट टीम और तकनीकी शाखा की टीम को भी लगाया गया. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने स्त्री की पहचान का प्रयास किया. इसी दौरान यह जानकारी मिली कि डुमरी थाना क्षेत्र से कुछ दिन पहले एक स्त्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. इसके बाद स्त्री के परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां शरीर पर पहले से मौजूद निशान, अर्धजले कपड़े और घटनास्थल पर पड़ी चूड़ियों की पहचान के आधार पर मृतका की पहचान शाहीन परवीन, पति जाबिर अंसारी, निवासी चीनो (डुमरी थाना क्षेत्र) के रूप में की गई. मृतका के पिता ने पति-सास समेत अन्य पर दर्ज कराया था हत्या का मामला कारीपहाड़ी जंगल में अर्धजली अवस्था में मिली स्त्री के शव मामले में मृतका के पिता ताहुल अंसारी ने बेटी की हत्या कर शव को जलाकर जंगल में फेंकने का आरोप लगाते हुए पति, सास समेत अन्य लोगों के विरुद्ध बगोदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. आवेदन के आधार पर बगोदर पुलिस ने बगोदर थाना कांड संख्या 20/26 दर्ज किया. इस मामले में हिंदुस्तानीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआइटी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास जेबुन निशा को सबसे पहले हिरासत में लिया. इसके बाद जब उससे पूछताछ की गई तो उसने सभी चीजों को पुलिस को बता दिया. वहीं पति घटना के बाद मुंबई भाग गया था. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार करते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की और एक-एक कर सभी को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी पति से जब हत्या के कारण को लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह दूसरी शादी करना चाहता था और इसी वजह से उसने अपनी पत्नी शाहीन प्रवीण की हत्या की साजिश रची. इसके बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला कर कारीपहाड़ी जंगल में फेंक दिया गया. शव मिलने से दो दिन पहले ही हुई थी स्त्री की हत्या कारीपहाड़ी जंगल में अर्धजली अवस्था में मिली स्त्री के शव मामले की जांच में पुलिस के सामने सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं. मिली जानकारी के अनुसार स्त्री की हत्या शव मिलने से दो दिन पहले ही कर दी गई थी. जांच में खुलासा हुआ है कि 28 जनवरी को मृतका शाहीन प्रवीण की हत्या उसके पति जाबिर अंसारी, सास जुबैना निशा और गुड्डू अली ने मिलकर की थी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से जंगल में ही बने एक गड्ढे में छिपा दिया था, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे. इसके बाद अगले दिन यानि 29 जनवरी को आरोपी दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा. इस दौरान साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव को आग के हवाले कर दिया. पुलिस के अनुसार शव को जलाने की कार्रवाई सराफत अंसारी और घटना में शामिल दो नाबालिग युवकों द्वारा की गई थी, जबकि वकील अंसारी पूरे इलाके पर नजर रखे हुए था, ताकि कोई बाहरी व्यक्ति घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके. घटना से एक सप्ताह पहले जाबिर और शराफत ने मुंबई में रची थी हत्या की साजिश चिरुवांशरीफ मजार घुमाने का बहाना बनाकर पत्नी को ले गया था पति. कारीपहाड़ी जंगल में अर्धजली अवस्था में मिली स्त्री के शव मामले की जांच में यह सामने आया है कि इस जघन्य वारदात की साजिश पहले से ही रची जा चुकी थी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतका के पति जाबिर अंसारी और सराफ़त अंसारी पिछले कई वर्षों से मुंबई में सिलाई का काम करते थे और वहीं रहते हुए उन्होंने हत्या की योजना बनाई थी. जानकारी के अनुसार आरोपियों ने अपने बयान में बताया है कि घटना से करीब एक सप्ताह पहले ही उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम की साजिश रच ली थी. दोनों के बीच यह तय हुआ था कि किस तरह मृतका की हत्या की जाएगी और बाद में साक्ष्य को कैसे मिटाया जाएगा. योजना के तहत यह तय किया गया था कि जाबिर अंसारी अपनी पत्नी शाहीन प्रवीण को चिरुवा मजार घुमाने के बहाने घर से बाहर निकालेगा. जांच में यह भी सामने आया है कि योजना के मुताबिक जाबिर अपनी पत्नी को बाइक से कारीपहाड़ी जंगल की ओर ले गया. वहां पहले से तय भूमिका के अनुसार अन्य आरोपी भी मौजूद थे. सुनसान जगह मिलने पर साजिश के तहत स्त्री की हत्या कर दी गई और बाद में शव को ठिकाने लगाने की तैयारी की गई. आरोपियों के बयान और तकनीकी साक्ष्य और घटनास्थल से मिले प्रमाण इस बात की पुष्टि करते हैं कि पूरी घटना पूर्व नियोजित थी. छापेमारी में ये थे शामिल, बरामद सामग्री छापामारी दल में बगोदर सरिया के एसडीपीओ धनंजय राम, सरिया के इंस्पेक्टर अजय कुमार, बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव, एसआई अंजन कुमार, एसआई अभिजीत कुमार, एसआई आनंद कच्छप, एएसआई झरी उराओं, एएसआई संजय कुमार, एएसआई तौफ़ीक आलम, एएसआई प्रदीप सिंह और तकनीकी शाखा व बगोदर थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे. The post Giridih News :दूसरी शादी करने के लिए पति ने साथियों के साथ हत्या कर जला दिया था पत्नी का शव appeared first on

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुरगू चौक के पास कार ने बाइक सवार को रौंदा

प्रतिनिधि, रातू. थाना क्षेत्र के मुरगू चौक के समीप गुरुवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. तेज गति से आ रही कार जेएच 01 एफसी 8490 ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक सड़क पर गिर गये और कार उसे रौंदते हुए आगे निकल गयी. मृतक की पहचान मुरगू निवासी जौरा उरांव (42) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार जौरा उरांव शाम करीब पांच बजे मखमंद्रो बाजार से सब्जी लेकर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार ने कार को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया. इसके बाद कार सवार ने अपनी गति बढ़ा दी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार का चालक अपने एक मित्र की ऑटो कार के साथ रेस कर रहा था. तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बाइक सवार को पीछे धक्का मार दिया. असंतुलित कार ने बाइक सवार को रौंदते हुए आगे निकल गया. घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने शाम करीब छह बजे एनएच-75 को मुरगू चौक के पास सड़क जाम कर दी. जाम कर रहे लोग कार चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. दुर्घटना और जाम की सूचना मिलने पर रातू थाना प्रभारी रामनारायण सिंह जाम स्थल पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एनएच-75 जाम, परिजनों ने की चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांगB The post मुरगू चौक के पास कार ने बाइक सवार को रौंदा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top