Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pawan Singh: बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह, पॉवरस्टार के करीबी बोले- उनका दिमाग भाजपाई है

Pawan Singh: पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते है. बीजेपी विधायक और पवन सिंह के साथ काम कर चुके विनय बिहारी ने यह दावा किया है. एक निजी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा, “पवन सिंह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से काफी प्रभावित रहते हैं. वो 2014 से ही बीजेपी और आरएसएस के लिए प्रचार करते और गाना गाते आ रहे हैं. पवन सिंह बीजेपी के लिए कई राज्यों में जाकर चुनाव प्रचार कर चुके हैं. पवन सिंह का दिमाग भाजपाई दिमाग है. पीएम मोदी के लिए पवन सिंह ने बहुत सारे गाने गाए. उनके साथ रहते हुए मुझे अनुभव हुआ है कि बीजेपी के प्रति उनका प्यार ज्यादा है.” उनके लिए बीजेपी ही अंतिम पड़ाव विनय बिहारी ने आगे कहा, “जिन भी कारणों से बीजेपी और पवन सिंह के बीच में दूरी बनी, लेकिन उनके लिए अंतिम पड़ाव बीजेपी ही है. बीजेपी सारी पुरानी बातों को भूलकर उन्हें अपनाने को तैयार है. जहां तक मेरी जानकारी है.” दरअसल पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था. लेकिन, वह चुनाव हार गए थे. अब उनकी नजर इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है. इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पवन सिंह शाहाबाद के किसी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बन सकते हैं. पवन सिंह से जब बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आने वाला समय बताएगा, मैं किसके साथ विधानसभा चुनाव लड़ूंगा. पिछली बार लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ा था. इसमें उन्हें हार मिली. पवन सिंह के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर क्या बोले थे बिहार अध्यक्ष बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पवन सिंह के बीजेपी के संपर्क में होने के बारे में पूछे जाने पर कहा था, “दिलीप जायसवाल एक ऐसा अध्यक्ष है जो सबको साथ लेकर पार्टी चलाएगा. किसी से मेरा परहेज नहीं होगा और जो भी मेरी पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर काम करना चाहेगा और पार्टी को आगे बढ़ने का काम करेगा, हम उस पर विचार करेंगे.” इसे भी पढ़ें: 8 और 9 मार्च को बिहार के 7 जिलों में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट कृष्णा अल्लावरु के प्रभारी बनते ही कांग्रेस के तेवर बदले, बढ़ी RJD की टेंशन, क्या तेजस्वी नहीं होंगे सीएम फेस The post Pawan Singh: बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे पवन सिंह, पॉवरस्टार के करीबी बोले- उनका दिमाग भाजपाई है appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संकट में होती है इन 4 करीबी लोगों की पहचान, रामचरितमानस के चौपाई में जीवन का कड़वा सच

Ramcharit Manas: श्रीरामचरित मानस तुलसीदास द्वारा रचित एक ऐसा ग्रंथ है, जो कि न सिर्फ भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का वर्णन करता है, बल्कि यह धर्म, नैतिकता, भक्ति, प्रेम, कर्तव्य और आदर्श जीवन जीने के कई मूल्य भी सिखाता है. यह जीवन जीने की कला सिखाने के साथ कई महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी देता है. यह ग्रंथ मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है, जो व्यक्ति इन शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारता है, वह भगवान श्रीराम जैसा आदर्श इंसान बन सकता है. ऐसे में श्रीरामचरित मानस की एक चौपाई है, जो कि विपत्ति के समय जीवन के चार महत्वपूर्ण लोगों और बातों को समझाने में मदद करती है. आइए इस चौपाई के बारे में जानते हैं. जानें चौपाई श्रीरामचरितमानस के अरण्यकांड में लिखी चौपाई यह चौपाई “धीरज धर्म मित्र अरु नारी। आपद काल परिखिअहिं चारी।।” यह बताती है कि जीवन के कठिन समय ही इन चार चीजों की परख होती है. इस चौपाई का अर्थ  धैर्य, धर्म, मित्र और नारी यानी पत्नी इन चारों की परख आपत्ति के समय ही होती है. धैर्य यानी धीरज का परख इस चौपाई के माध्यम से तुलसीदास कहना चाहते हैं कि सहनशीलता, संयम और विपरीत परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में जो व्यक्ति विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाये रखे, वही धैर्यवान होता है. धर्म की परख इस चौपाई में धर्म का वास्तविक अर्थ पूजा-पाठ या कर्मकांड ही सीमित नहीं है, बल्कि कर्तव्यों को पालन करने से साथ सन्मार्ग पर चलना भी है. जो व्यक्ति भय और लालच के बावजूद भी अपने धर्म से डिगता नहीं है, वह व्यक्ति धार्मिक होता है. मित्र की परख चौपाई के अनुसार, सुख में तो हर कोई दोस्त बन जाता है, लेकिन जो व्यक्ति दुख में भी आपका साथ न छोड़े, निरंतर आपकी साथ दोस्ती बनाए रखे वही व्यक्ति आपका सच्चा मित्र होता है. नारी की परख चौपाई के मुताबिक, नारी यानी स्त्री की परख विपत्ति में ही होती है, पति के निर्धन, रोगी, क्रोधी और वृद्ध होने के बाद भी अगर पत्नी प्रेम करती है, तो वही स्त्री सर्वश्रेष्ठ स्त्री होती है. अच्छी स्त्रीएं संकट के समय अपने साथी को छोड़कर नहीं जाती हैं.   The post संकट में होती है इन 4 करीबी लोगों की पहचान, रामचरितमानस के चौपाई में जीवन का कड़वा सच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video : आंख पलटी और चोर ने मार ली पॉकेट, ट्रेन में आप भी रहें सावधान

Viral Video :  यदि आप अमूमन ट्रेन की यात्रा करते हैं तो यह वीडियो जरूर देख लें. जी हां…सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि एक चोर आसानी से यात्री का पॉकेट मार लेता है और उसे पता भी नहीं चलता. इस वीडियो को Yati Sharma @yati_Official1 नाम की एक्स यूजर ने शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा– ट्रेन में चढ़ते समय इस तरह से आपकी जेब काटी जाती है. चोरो द्वारा ऐसे काम से आपको सावधान रहने की जरूरत है. देखें आप भी ये वायरल वीडियो ट्रैन मे चढ़ते समय इस तरह से आपकी जेब काटी जाती है चोरो द्वारा ऐसे में सावधान रहे…. ट्रैन मे चढ़ते समय ✍️Share please🙏 pic.twitter.com/x8QpmUozAi — Yati Sharma (@yati_Official1) March 4, 2025 क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में? वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि तीन लोग रेलवे प्लेटफार्म पर खड़े हैं. ट्रेन आती है. एक शख्स आसानी से ट्रेन में चढ़ जाता है. दूसरा शख्स ट्रेन की ओर लपकता है. वह चढ़ने का प्रयास करता है. ठीक  इसी वक्त तीसरा व्यक्ति उसके पीछे ट्रेन की ओर बढ़ता है और उसके पॉकेट से सामान निकालकर ट्रेन से उतर जाता है. दूसरे व्यक्ति को कुछ भी पता नहीं चलता. इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ जाती है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन The post Viral Video : आंख पलटी और चोर ने मार ली पॉकेट, ट्रेन में आप भी रहें सावधान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में सिलेंडर ब्लास्ट: आग के बीच चीखता रहा मासूम, परीक्षा देने गयी मां का बुझ गया इकलौता चिराग

Bihar News: भागलपुर के सुल्तानगंज में बुधवार को एक घर में आग लगने से गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया. जिसमें एक शिशु की मौत हो गयी. एक बच्चा जख्मी है. मृत बच्चा शाहाबाद के मिथिलेश साह का पुत्र अंकित कुमार (4) है. आग का तांडव इस तरह मचा रहा कि घर के तीन कमरों में आग फैला हुआ था. बाइक की टंकी भी ब्लास्ट कर गयी. जिस मकान में आग लगी उसमें तीन किरायेदार रहते थे. जिस शिशु की मौत हुई उसे बुआ के घर पर रखकर मां परीक्षा देने गयी थी. घर में लगी आग, जान बचाने भागे किरायेदार सुल्तानगंज के वार्ड नंबर 14 दिलगौरी में एक मकान में भीषण आग लगी. गैस सिलेंडर और बाइक की टंकी भी ब्लास्ट हुआ. घर के अंदर एक बच्ची की मौत जलने से हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान खगड़िया जिला अगुवानी के सुभाष यादव का है. जिसमें तीन किरायेदार रहते थे. खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से हादसा प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि किरायेदार पंकज कुमार की पत्नी स्वीटी कुमारी अपने कमरे में खाना बना रही थी. अचानक गैस रिसाव होने से आग लगी और पूरे मकान को अपनी जद में ले लिया. कमरे में बच्चा अंकित सोया था, जो आग से झुलस गया और उसकी मौत हो गयी. आवाज लगाता रहा मासूम, सिलेंडर ब्लास्ट किया और चली गयी जान थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि जब आग लगी तो मकान में स्त्री और शिशु थे. लोगों की मदद से छत के रास्ते सबको निकाला जाने लगा. लेकिन घर में एक बच्चा अंदर रह गया. उसके बचाने की आवाज बाहर आ रही थी. एक लड़का अंदर भी गया ताकि उसे निकाला जा सके लेकिन तबतक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और शिशु की मौत हो गयी. मां परीक्षा देने गयी थी, बुझ गया इकलौता चिराग मृत शिशु के पिता ने बताया कि पंकज उनका इकलौता बेटा था. उसकी मां बीएड की परीक्षा देने जा रही थी इसलिए अपने बेटे को उसके बुआ के यहां रख दिया था. लेकिन इस बीच ये हादसा हो गया और उसका इकलौता चिराग इस आग में जलकर बुझ गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. The post बिहार में सिलेंडर ब्लास्ट: आग के बीच चीखता रहा मासूम, परीक्षा देने गयी मां का बुझ गया इकलौता चिराग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kiara Advani: प्रेगनेंसी के बाद कियारा अडवाणी का बड़ा फैसला! इस बड़ी फिल्म से खींचा हाथ

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 28 फरवरी को अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ इस खुशसमाचारी को शेयर किया था. इसी के बाद एक्ट्रेस लगातार लाइमलाइट बटोर रही हैं. इसी बीच उन्हें लेकर एक बड़ी समाचार सामने आई है, जिसके मुताबिक एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते एक बड़ी फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिया है, जिसका निर्देशन की कमान बॉलीवुड के ऑल राउंडर फरहान अख्तर संभाल रहे हैं. यह फिल्म और कोई नहीं, बल्कि काफी समय से चर्चे में बनी एक्शन-थ्रिलर डॉन 3 है, जिसमें कियारा लीड रोल में नजर आने वाली थीं. आइए बताते हैं सबकुछ. View this post on Instagram A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) डॉन 3 में नहीं दिखेंगी कियारा! फरहान अख्तर की ओर से निर्देशन में बन रही ‘डॉन 3’ का इंतजार फैंस लंबे वक्त से कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे. पहले इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी बत्तौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली थीं, लेकिन अब समाचार है कि अभिनेत्री ने इस फिल्म को करने से इनकार कर दिया है. एक्ट्रेस ने अब कुछ वक्त फिल्मों से दुरी बनाकर अपनी प्रेग्नेंसी पर ध्यान देने का फैसला किया है. हालांकि, अबतक कियारा या मेकर्स की ओर से इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Child Mental Health : शिशु हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह नहीं चाहतीं कोई स्ट्रेस View this post on Instagram A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा मेकर्स के साथ बातचीत करके आपसी सहमति के बाद इस फिल्म से अलग हुई हैं, जिसका मतलब है कि एक्ट्रेस अपनी पहली प्रेग्नेंसी और होने वाले शिशु के साथ किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं. वह अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत और जरुरी फेज को बिना किसी स्ट्रेस के एंजॉय करना चाहती हैं. हालांकि, एक्ट्रेस फिलहाल यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ और ‘वॉर 2’ की शूटिंग खत्म करने में लगी हुई हैं. इस दिन की प्रेग्नेंसी की अनोउंसमेंट View this post on Instagram A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani) कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 28 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रेग्नेंसी की अनोउंसमेंट की. कपल ने हाथों में बेबी के मोजे को पकड़े हुए तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार. जल्द ही आ रहा है.’ अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लगातार फैंस का प्यार बटोर रहा है. The post Kiara Advani: प्रेगनेंसी के बाद कियारा अडवाणी का बड़ा फैसला! इस बड़ी फिल्म से खींचा हाथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Kalpana Raghavendar: कौन हैं कल्पना राघवेन्द्र, जिसने की सुसाइड की कोशिश, अब बेटी ने बताई पूरी सच्चाई, कहा- स्ट्रेस की वजह…

Kalpana Raghavendar: पॉपुलर तमिल-तेलुगु सिंगर कल्पना राघवेंद्र को लेकर बीते दिन यानी 5 मार्च को लेकर बड़ी समाचार आई. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि सिंगर ने सुसाइड करने की कोशिश की. जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया. कल्पना के कथित आत्महत्या के प्रयास की समाचार आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई. फैंस सच्चाई जानना चाहते थे कि आखिर सिंगर ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. अब उनकी बेटी ने पूरी सच्चाई बताई है. सिंगर कल्पना राघवेंद्र की बेटी ने बताई पूरी सच्चाई सिंगर कल्पना राघवेंद्र की हालत अब स्थिर है. सिंगर ने होश में आने के बाद पुलिस को बयान दिया कि उन्हें नींद नहीं आ रही थी और इस वजह से उन्होंने ज्यादा नींद की गोलियां खा ली थी. कल्पना में बताया कि पहले उन्होंने आठ नींद की गोलियां ली और उसके बाद 10 नींद की गोलियां ले ली, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई. दूसरी तरफ पुलिस ने अपने बयान में बताया था कि कल्पना की अपनी बेटी के साथ मतभेद है. इसपर सिंगर की बेटी ने अपनी मां के साथ मतभेद और उनके सुसाइड के प्रयास पर कहा कि, “मेरी मां को कोई इश्यू नहीं है. वह बिल्कुल ठीक, खुश और स्वस्थ हैं. वह एक सिंगर हैं और पीएचडी और एलएलबी भी कर रही हैं, जिसके कारण उन्हें अनिद्रा की समस्या हो गई. अनिद्रा के इलाज के लिए उन्होंने डॉक्टर की ओर से बताई गई गोलियां लीं. स्ट्रेस की वजह से उन्होंने थोड़ी दवा का ओवरडोज ले लिया. प्लीज किसी भी समाचार को तोड़-मरोड़ कर पेश न करें या गलत अर्थ न निकालें.” नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन कल्पना राघवेन्द्र कौन हैं? कल्पना राघवेन्द्र इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय सिंगर हैं. उनके पिता टी.एस. राघवेंद्र, एक प्रसिद्ध सिंगर, एक्टर और संगीतकार हैं और उनकी मां सुलोचना भी एक सिंगर हैं. कल्पना ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में कई गाने गाए हैं. उन्होंने 1500 से ज्यादा गाने गाए हैं. कल्पना ने सपी बालासुब्रमण्यम , एमएस विश्वनाथन, इलियाराजा, एआर रहमान जैसे सिंगर्स के साथ गाया हैं. इसके अलावा वह बिग बॉस तमिल 8 में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने साल 2010 में म्यूजिक रियलिटी शो स्टार सिंगर के पांचवें सीजन को जीता था. वह कई अन्य साउथ के रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं. The post Kalpana Raghavendar: कौन हैं कल्पना राघवेन्द्र, जिसने की सुसाइड की कोशिश, अब बेटी ने बताई पूरी सच्चाई, कहा- स्ट्रेस की वजह… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Babbar Khalsa : यूपी को दहलाना चाहता था बब्बर खालसा का आतंकी? ISI के संपर्क में था, गिरफ्तार

Babbar Khalsa : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंध रखने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक ‘सक्रिय आतंकवादी’ को गिरफ्तार किया गया है. आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में था गिरफ्तार आतंकी अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पंजाब के अमृतसर के रामदास इलाके के कुर्लियान गांव के रहने वाले आरोपी लाजर मसीह को गिरफ्तार किया गया है. तड़के करीब तीन बजकर 20 मिनट पर कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी हुई. यश ने बताया, ” अबतक मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है. वह पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में था.”  पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : ‘उम्बुल आदेर’ के जरिए मृत्यु के बाद आत्मा को घर वापस बुलाते हैं मुंडा आदिवासी, विदा नहीं करते क्या बरामद किया गया बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी के पास? अमिताभ यश ने बताया कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने पकड़े गये आतंकवादी के पास से कुछ विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद किये हैं. बरामद हथियारों में तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्तौल नोरिन्को एम-54 टोकरेव (यूएसएसआर) के साथ-साथ विदेश में निर्मित 13 कारतूस शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा उसके पास से सफेद रंग का विस्फोटक पाउडर, एक आधार कार्ड जिसपर गाजियाबाद का पता है, बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.  पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन अमिताभ यश ने बताया कि यह आतंकवादी 24 सितंबर 2024 को पंजाब में न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था. The post Babbar Khalsa : यूपी को दहलाना चाहता था बब्बर खालसा का आतंकी? ISI के संपर्क में था, गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना में पार्किंग की समस्या होगी दूर, इन तीन जगहों पर बनेगी हाइड्रोलिक बाइक पार्किंग

Patna News: पटना में बढ़ती पार्किंग समस्या को हल करने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत हाईटेक हाइड्रोलिक बाइक पार्किंग का निर्माण किया जाएगा. शहर के बोरिंग रोड, मौर्यालोक परिसर और कदमकुआं में इस अत्याधुनिक पार्किंग को स्थापित किया जाएगा. जिससे कम जगह में अधिक वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्क किया जा सकेगा. प्रस्ताव को मिल चुकी है मंजूरी पटना स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और गुरुवार को टेंडर जारी किया जाएगा. निर्माण कार्य अगले 9 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इससे पहले, मौर्यालोक और बुद्ध मार्ग पर हाइड्रोलिक कार पार्किंग का निर्माण किया गया था, जिसे लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी. पढ़िए नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ शहर में लगेंगी 12 और डिजिटल स्क्रीन बैठक में शहर की खूबसूरती और सूचना संचार को बेहतर बनाने के लिए 12 नई बड़ी डिजिटल स्क्रीन लगाने का भी फैसला लिया गया है. वर्तमान में 14 स्क्रीन पहले से लगी हुई हैं, जो ट्रैफिक और अन्य सार्वजनिक घोषणाओं के लिए इस्तेमाल होती हैं. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यह कदम शहर को अधिक सुव्यवस्थित और आधुनिक बनाने की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है. The post पटना में पार्किंग की समस्या होगी दूर, इन तीन जगहों पर बनेगी हाइड्रोलिक बाइक पार्किंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एआइडीएसओ ने की पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग

संवाददाता, कोलकाता जेयू की घटना को लेकर गत तीन मार्च को कॉलेज-विश्वविद्यालयों में बंद के आह्वान पर मेदिनीपुर में बंद के समर्थन में उतरीं छात्राओं को मेदिनीपुर कोतवाली स्त्री थाने की पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पुलिस हिरासत में कथित तौर पर अत्याचार करने की घटना के खिलाफ बुधवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (एआइडीएसओ) ने विरोध जताया. कोलकाता में एआइडीएसओ पश्चिम बंगाल राज्य कमेटी की ओर से प्रेस कांफ्रेंस कर हिरासत में लेकर किये गये कथित अत्याचार के खिलाफ कोतवाली स्त्री थाना के ओसी समेत दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. प्रेस काॅन्फ्रेंस में एआइडीएसओ संगठन के राज्य सचिव मंडली के सदस्य व पश्चिम मेदिनीपुर (नाॅर्थ) के सांगठनिक जिला सचिव तनुश्री बेज के साथ रानुश्री बेज, वर्णाली नायक समेत अन्य उपस्थित थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद छात्राओं ने अपनी आपबीती सुनायी और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एआइडीएसओ ने की पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मदन बोले, सीएम के कारण चुप हैं, अब टूट सकता है धैर्य

संवाददाता, कोलकाता जादवपुर विश्वविद्यालय की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस के विधायक मदन मित्रा ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने धैर्य बनाये रखने को कहा है, इसलिए वह चुप हैं. लेकिन यह धैर्य जल्द ही टूट सकता है. विधायक मित्रा ने कहा कि जादवपुर में एक बड़ी सभा का आह्वान किया जाना चाहिए. उक्त सभा से यह घोषणा की जाये कि यह हमारा आखिरी अनुरोध है. हमलोग शांति चाहते हैं. फिलहाल जो चल रहा है, वह ठीक नहीं है. विश्वविद्यालय को तो बंद नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा : हमें जो चुनौती दी जा रही है. उसे हम अभी ही स्वीकार कर सकते हैं. पूरे बंगाल में चुनाव कराये जायें. देखेंगे कि वे लोग कितनी जगह नामांकन जमा कर पाते हैं. उनका कहना था कि एक बूथ पर तो नामांकन नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की ओर देख कर पूरी पार्टी चुप है. धैर्य दिखा रहे हैं. केवल तृणमूल छात्र परिषद को समझ लेने को कहा जाये, तो हम समझ लेंगे. अरूप विश्वास ने एक मिनट कहा है, मैं 30 सेकेंड कह रहा हूं. जेयू की घटना को लेकर कलकत्ता हाइकोर्ट ने बांग्लादेश का स्मरण कराया. इस पर मदन मित्रा ने कहा कि जो लोग बांग्लादेश की राह पर चलने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ अदालत को फैसला लेना चाहिए. कोई बांग्लादेश जैसा बनाने की कोशिश करेगा और हम चुप बैठेंगे, ऐसा नहीं हो सकता. मित्रा ने कहा कि वह शिक्षण संस्थानों में पुलिस भेजने के पक्ष में नहीं हैं. भाजपा, माकपा व कांग्रेस के बीच एक समझौता हुआ है. विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को अशांति की ओर ढकेलने की कोशिश हो रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मदन बोले, सीएम के कारण चुप हैं, अब टूट सकता है धैर्य appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top