Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NH: टोल कलेक्शन को पारदर्शी बनाने के लिए होगा एआई तकनीक का उपयोग

NH: देश में टोल प्लाजा से होने वाली आय को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. ऐसी शिकायत है कि टोल प्लाजा पूरा पैसा वसूलने के बाद भी वसूली कर रहे हैं. इन शिकायतों को दूर करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय गंभीरता से विचार कर रहा है. टोल प्लाजा के कारण कई जगह ट्रैफिक जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ता है. ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर के लिए कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन समस्या दूर नहीं हो पायी है. ऐसे में मंत्रालय टोल प्लाजा की समस्या को दूर करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है. अब प्रशासन टोल प्लाजा के ऑडिट करने के लिए एआई से लैस ऑडिट कैमरा लगाने पर विचार कर रही है.  लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि टोल प्लाजा कलेक्शन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एआई तकनीक का प्रयोग करने पर काम किया जा रहा है. इस तकनीक के प्रयोग से टोल प्लाजा की अवैध कारगुजारियों पर लगाम लगेगी और यह पता चल सकेगा कि कितने वाहन टोल प्लाजा से एक दिन में गुजरे. इस तकनीक के प्रयोग से टोल प्लाजा संचालन करने वाले लोगों और फर्मों की मनमानी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. टोल प्लाजा कलेक्शन में होने वाली धोखाधड़ी रोकने के लिए प्रशासन गंभीर है.  बैरियर लेस टाेल प्लाजा बनाना है लक्ष्य केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रशासन टोल प्लाजा की बजाय बैरियर लेस टोल कलेक्शन के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. इसके लिए देश के कुछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पायलट प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है. अगर प्रशासन का यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो लोग बिना बाधा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा कर सकेंगे. इसके लिए लोगों को लाइफटाइम से लेकर सालाना टोल पास देने पर विचार कर रही है. इस बाबत राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के काम में जुटा है.  सूत्रों का कहना है कि टोल प्लाजा में एआई तकनीक का इस्तेमाल करने के अलावा लोगों को सालाना 3 हजार रुपये का टोल पास, जबकि 15 साल के लिए 30 हजार का लाइफटाइम टोल पास देने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है. प्रशासन टोल प्लाजा पर कंपनियों द्वारा अपनी पूरी लागत वसूले जाने के बाद भी वसूली के विकल्प पर सर्वमान्य हल ढूँढने की दिशा में काम कर रही है, जिससे सड़क की स्थिति अच्छी होने के बाद भी एनएच पर चलने वाले लोगों की जेब पर ज्यादा भार न पड़े. The post NH: टोल कलेक्शन को पारदर्शी बनाने के लिए होगा एआई तकनीक का उपयोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का सहरसा बना विजेता

सहरसा . टाउन क्रिकेट क्लब के तहत सर्वनारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय के स्पोर्ट्स मैदान में आयोजित रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बुधवार की रात्रि सहरसा ने भीमनगर की टीम को 48 रन से परास्त कर विजेता टीम का सेहरा अपने नाम किया. इस फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच गेंदबाज रितेश को चुना गया. वहीं टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सहरसा के निलेश को चुना गया. विजेता टीम को डॉ अजय कुमार सिंह एवं डॉ मो तारीक ने ट्रॉफी एवं 25 हजार का चेक प्रदान किया. वहीं उपविजेता टीम को डॉ अभिषेक कुणाल एवं बम यादव ने ट्राफी एवं 11 हजार का चेक प्रदान किया. आयोजन को सफल बनाने में संरक्षक उमर हयात गुड्डु सहित समिति सचिव गुलनियाज टिंकू, कोषाध्यक्ष मो अशहर आलम, दिनेश सिंह पिंटू, संगठन सचिव नसीम आलम, शाहनवाज मंटू, वजैर आलम, परवेज आलम, विक्रम रितेश ने अहम योगदान दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का सहरसा बना विजेता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विज्ञान मेला में बच्चों ने प्रस्तुत किये अनेक मॉडल

उत्कृष्ट मॉडल लगाने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार गौशाला गली स्थित एसीबो पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. विज्ञान शिक्षक संजय कुमार शर्मा एवं उमेश कुमार के मार्ग दर्शन में आयोजित विज्ञान का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिनेयात्रा के फाउंडर सचिव रविराज पटेल, वार्ड पार्षद जय प्रकाश गुप्ता, सुनील कुमार एवं आईएससीडब्लूए के सचिव रंजीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विज्ञान मेला का शुभारंभ किया गया. इस दौरान विद्यालय के संचालक पंकज सत्यार्थी के द्वारा अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. विज्ञान मेला में वर्ग एक से अष्टम तक के बच्चों ने एक से बढ़कर एक विज्ञान के मॉडल को प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. जिसमें कक्षा सप्तम के रौशन कुमार को एनर्जी एफिशियंस स्मार्ट सिटी के लिए प्रथम स्थान तो कक्षा सप्तम से ही आदित्य एवं मिस्टर को हाइड्रो पावर डैम मॉडल के लिए द्वितीय स्थान दिया गया. जबकि वर्ग षष्ठ से प्रज्ञा सुमन व वर्ग पंचम से तान्या व राधा को भी पुरस्कार दिया गया. अन्य बच्चों ने भी विज्ञान मेला में सामाजिक संदेश देने वाले प्रोजेक्ट को भी बनाया, जिसमे गांव के लिए स्मार्ट विलेज, पानी का शुद्धिकरण जैसे कई नायाब मॉडल प्रदर्शित किया गया. इस दौरान स्कूल में आये अतिथि व अभिभावक गण के द्वारा बच्चों द्वारा बनाये गये मॉडल की भूरि-भूरि प्रशंसा की. मौके पर विद्यालय के शिक्षक राहुल कुमार, आशीष कुमार, दिनेश कुमार, कृष्णनंदन पांडेय, शिवम कुमार, ममता कुमारी, कोमल कुमारी, सिमरन, सुनीता कुमारी, काजल देवी, प्रियंका, श्रवण कुमार, गुड्डी कुमारी, सृष्टि का सराहनीय योगदान रहा.—————————————————————————– डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विज्ञान मेला में बच्चों ने प्रस्तुत किये अनेक मॉडल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Shab-e-Barat Wishes: शब-ए-बरात दुआओं की रात पर अपनों को भेजें ये खास संदेश,

Shab-e-Barat Wishes: शब-ए-बरात इस्लाम धर्म में एक पवित्र रात मानी जाती है, जिसे ‘रात भर इबादत और दुआओं’ की रात कहा जाता है. इस रात को बंदों की तकदीर लिखी जाती है और अल्लाह से मगफिरत (माफी) मांगी जाती है. इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें शुभकामनाएं और दुआओं से भरपूर ये खास संदेश. Shab-e-Barat Wishes: शब-ए-बरात की 20 बेहतरीन शुभकामनाएं Shab-e-barat wishes: शब-ए-बरात- दुआओं की रात पर अपनों को भेजें ये खास संदेश, अल्लाह की रहमत बरसे, आपकी दुआएं कुबूल हों और गुनाह माफ हों, शब-ए-बरात मुबारक. इस पाक रात में आपके लिए रहमतों और बरकतों की बारिश हो, शब-ए-बरात मुबारक. अल्लाह आपको सेहत, खुशी और कामयाबी से नवाजे, शब-ए-बरात की ढेरों मुबारकबाद. शब-ए-बरात की रात रोशन हो, आपके गुनाह माफ हों और जिंदगी में बरकत आए. यह मुकद्दस रात आपके दिल को सुकून और आपकी जिंदगी को रोशन कर दे, शब-ए-बरात मुबारक. अल्लाह से दुआ है कि वह आपकी हर मन्नत पूरी करे और आपको जन्नत नसीब हो, शब-ए-बरात की मुबारकबाद. आज की रात तौबा करने की है, अल्लाह से दुआ करें कि वह आपकी तमाम परेशानियां दूर करे. अल्लाह आपकी झोली खुशियों और बरकतों से भर दे, शब-ए-बरात की रात मुबारक हो. शब-ए-बरात की रोशनी आपके घर में हमेशा बनी रहे और आपका दिल सुकून से भरा रहे. इस पाक रात में अल्लाह आपकी सभी मुश्किलें आसान करे और आपको नेक राह पर चलाए. दुआ करें कि यह शब-ए-बरात आपकी हर ख्वाहिश पूरी करे और गुनाहों की माफी का जरिया बने. अल्लाह आपको तमाम मुश्किलों से बचाए और आपकी जिंदगी को खुशियों से भर दे. यह रात इबादत और तौबा की रात है, अल्लाह से माफी मांगें और नेक राह पर चलें. शब-ए-बरात की रात आपके घर में सुकून, बरकत और खुशियों का पैगाम लेकर आए. अल्लाह से दुआ है कि वह आपकी जिंदगी में रहमतों और बरकतों की बारिश करे, शब-ए-बरात मुबारक. इस पाक रात में अल्लाह से दुआ करें कि वह आपकी जिंदगी को बेहतर बनाए और हर मुश्किल को आसान करे. शब-ए-बरात की इस रात में अल्लाह आपकी तमाम नेक दुआओं को कबूल करे और आपके गुनाहों को माफ कर दे. यह रात इबादत और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगने का बेहतरीन मौका है, इसे बेकार न जाने दें. अल्लाह आपके दिल को सुकून और आपकी जिंदगी को खुशियों से भर दे, शब-ए-बरात मुबारक. इस खास मौके पर अल्लाह से दुआ करें कि वह आपको दुनिया और आखिरत में कामयाबी और सुकून बख्शे. शब-ए-बरात की यह पवित्र रात तौबा और इबादत की रात होती है. इस रात में दिल से दुआ करें और अपने अपनों को भी शुभकामनाएं भेजकर इस रात की बरकतों में शामिल करें. शब-ए-बरात मुबारक! Also Read: Beautiful Peacock Mehndi Design: अपने सुंदर हाथों के लिए देखें ये लेटेस्ट मोर वाली मेहंदी डिजाइन Also Read: Valentine’s Day Wishes Quotes Live: प्यार, इश्क और गर्माहट से भरी वैलेंटाइन डे.. अपने चाहने वालों को भेजें दिल से प्यारे मैसेज The post Shab-e-Barat Wishes: शब-ए-बरात दुआओं की रात पर अपनों को भेजें ये खास संदेश, appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज के समय में बढ़ गयी है स्टडी लाइब्रेरी की अवश्यकता

बिहार स्टडी लाइब्रेरी का बैजनाथपुर और आसपास के लोगों को मिलेगा लाभ सौरबाजार. बिहार स्टडी लाइब्रेरी का शुभारंभ बुधवार को बैजनाथपुर स्थित रमेश यादव कांप्लेक्स में स्वामी दुर्गानंद सरस्वती, ईस्ट एन वेस्ट शिक्षण संस्थान समूह के चेयरमैन डॉ.रजनीश रंजन, जदयू नेता अमर यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष हिंदुस्तान यादव, डीएल काॅलेज बैजनाथपुर के अध्यक्ष कौशल किशोर, निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष राजदीप कुमार, सचिव मनोज कुमार सिन्हा, सेवानिवृत्त शिक्षक कमलेश्वरी यादव, समाजसेवी रमेश यादव, अधिवक्ता उमेश यादव और सरपंच श्रवण पोद्दार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. समाजसेवी रमेश यादव की अध्यक्षता व सरपंच अरूण कुमार के संचालन में उद्घाटन सभा को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि आज के समय में स्टडी लाइब्रेरी की अवश्यकता बढ़ गयी है. किसी भी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं अपने घर पर रहकर एकाग्रता के साथ बैठकर अध्ययन नहीं कर पाते हैं. ऐसे में लाइब्रेरी आकर वे एकाग्र होकर ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से पढ़ाई कर सकते हैं. बैजनाथपुर चौक पर खोले गये इस लाइब्रेरी में वातानुकूलित कक्ष, हाईस्पीड इंटरनेट, सीसीटीवी की निगरानी के साथ शांत वातावरण में बैठकर अध्ययन कर सकते हैं. बैजनाथपुर, सौरबाजार, चंदौर, तीरी, खजुरी समेत आसपास के एरिया के वैसे छात्रों को कम खर्च में यहां बेहतर सुविधा मिलेगी, जो विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं. मौके पर लाइब्रेरी के व्यवस्थापक छत्री कुमार, आशीष कुमार, सेन्टू कुमार सुमन, भाजपा नेता अनमोल भगत, मनोज यादव, महावीर यादव, मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार बिट्टू, मिथिलेश कुमार, खजुरी पंचायत के पूर्व मुखिया जीवन पोद्दार, समिति प्रतिनिधि प्रमोद यादव, गौरव कुमार, शत्रुध्न यादव, गौरीशंकर ठाकुर, बिजेंद्र यादव, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष अमरदीप कुमार, पूर्व समिति धीरज कुमार, अमरदीप कुमार समेत अन्य मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आज के समय में बढ़ गयी है स्टडी लाइब्रेरी की अवश्यकता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए ब्राह्मण समुदाय को एक सशक्त संगठन की आवश्यकता

सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने को लेकर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की हुई बैठक सहरसा. राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक ग्रामीण स्तर पर सांगठनिक व सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने के लिए जिला सहायक प्रभारी अंशु मिश्रा व अधिवक्ता संजय मिश्र के नेतृत्व में गुरुवार को सौरबाजार प्रखंड के नगर पंचायत सिलेट स्थित ब्रह्म बाबा स्थान पर आयोजित की गयी. नगर पंचायत सौरबाजार सिलेट के उपाध्यक्ष दुर्गाकांत झा की अध्यक्षता व संजय कुमार झा उर्फ मुन्ना झा के संचालन में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोशी प्रमंडल प्रभारी शैलेश कुमार झा ने समाज के लिए संगठन की आवश्यकता पर बल देते कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अपने मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए ब्राह्मण समुदाय को एक सशक्त संगठन की आवश्यकता है. इसलिए राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा आज गांव-गांव पहुंचकर समाज में युवाओं के बीच नशामुक्ति, आपसी सहयोगात्मक विचार, शैक्षणिक जागरूकता व अपने मौलिक अधिकारों के लिए समस्त समाज को एकजुट करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. मौजूद सभी ग्रामीणों ने संगठन की आवश्यकता को समझते सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के सांगठनिक विचार धाराओं के साथ जुड़कर कोसी में संगठन निर्माण के लिए शैलेश झा का साथ दें. जिसके लिए सर्वसम्मति से रविवार नौ मार्च को समस्त ग्रामीणों की बैठक ब्रह्म बाबा स्थान पर होना तय किया गया. जिसके लिए विजय शंकर झा, रुपेश कुमार मिश्र, शिवानंद झा, संजय कुमार झा एवं अजय कुमार झा के रूप में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया. बैठक में पंकज कुमार झा, मोल ठाकुर, सुनील कुमार झा, सन्नी झा, अवधेश कुमार, निक्की कुमार, नवल किशोर झा, अजय कुमार झा, आर्यन कुमार झा, किशोर कुमार झा, राजदीप कुमार, विवेकानंद झा, रमण कुमार झा, शिवशंकर झा सहित अन्य मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए ब्राह्मण समुदाय को एक सशक्त संगठन की आवश्यकता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट से कराया गया अवगत

पाकुड़. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल के सभागार में विधिक जागरुकता शिविर लगाया गया. शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, सचिव अजय कुमार गुड़िया, प्रभारी प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार, स्नातकोत्तर शिक्षक संजीव कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को पीडीजे शेषनाथ सिंह ने बाल संवर्धन एवं संरक्षण, बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं के बारे में बताया. उन्होंने बच्चों से रूबरू संवाद करते हुए समस्त छात्र-छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालक बालिकाओं को संरक्षण अधिनियम पर जागरूक किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को अच्छे बुरे स्पर्श, लड़के एवं लड़कियों को सामान रूप से कानूनी सहायता प्रदान करना, शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम, बाल विवाह आदि के बारे में जानकारी दी गयी. इस दौरान बच्चों के विभिन्न प्रकार के शंकाओं के समाधान भी किए गये. सभी बच्चों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने की बात कही गयी. मौके पर शिक्षक अमित कुमार, संजय कुमार यादव, रंजीत कुमार मंडल, रतन कुमार पांडे, प्रकाश कुमार, पैरा लीगल वॉलिंटियर उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट से कराया गया अवगत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ओल्ड कोर्स के फेल छात्रों को मौका दे विवि

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र राजद अध्यक्ष पीयूष पुजारा ने डीएसडब्ल्यू प्रो मरगूब आलम को आवेदन दिया. इसमें उल्लेख किया कि पिछले सत्र जिनका स्नातक का परीक्षा परिणाम क्लियर नहीं हो पाया है, ऐसे तमाम छात्रों को पूर्णिया विश्वविद्यालय एक मौका दे. उनका परीक्षा प्रपत्र भरवा कर छात्रहित में फैसला ले. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ओल्ड कोर्स के फेल छात्रों को मौका दे विवि appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अंतिम संस्कार के लिए बनाये गये मुक्तिधाम को चालू कराने की मांग

सौरबाजार . हिन्दू समुदाय के लोगों को मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के लिए सहरसा जिला के बैजनाथपुर में बनाए गये मुक्तिधाम को चालू कराने की मांग यहां के स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही है. बैजनाथपुर में तिलावे नदी के किनारे बने इस मुक्तिधाम का निर्माण लगभग 10 वर्ष पहले करवाया गया था. जो अबतक चालू नहीं हो पाया है. चालू होने से पहले यह खंडहर में तब्दील हो गया है. जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों को मृत्यु के बाद दफनाने के लिए लगभग हर पंचायत और गांव में प्रशासन द्वारा कब्रगाह बनवाया गया है. उसकी चहारदीवारी भी करवाई गयी है. जहां उस समुदाय के लोग अपने परिजनों की मृत्यु के बाद उनके शव को दफनाते हैं. लेकिन हिन्दू समुदाय के लोगों की मृत्यु के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार करने के लिए कहीं कोई सार्वजनिक श्मशान घाट नहीं है. जिसके कारण इस समुदाय के लोग अपने परिजनों की मृत्यु होने पर अपने जमीन में अंतिम संस्कार करते हैं. ऐसे में जिनके पास उस तरह का जमीन नहीं है, उन्हें अपने मृतक परिजनों का अंतिम संस्कार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है खासकर महादलित समाज के लोग को इस तरह की परेशानियां ज्यादा आती है. साथ हीं खुले में या नदी किनारे शव जलाने से वायु, मिट्टी और जल प्रदूषण की समस्या भी उत्पन्न होती है. ऐसे में यदि इस मुक्तिधाम को चालू कर दिया जाये तो लोगों को यहां बिजली द्वारा अपने परिजनों के शव का अंतिम संस्कार करने में बहुत ही सहुलियत होगी और प्रदूषण का खतरा भी कम होगा. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से बैजनाथपुर में तिलावे नदी किनारे बने इस मुक्तिधाम को चालू कराने की मांग की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अंतिम संस्कार के लिए बनाये गये मुक्तिधाम को चालू कराने की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोहवारा व रामनगर में फसल पर ड्रोन से छिड़काव

केनगर. किसानों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास रहा. पहली बार नगर पंचायत चम्पानगर के क्षेत्र में एग्रीकल्चर ड्रोन पायलट रवीश पवार और अवनीश यादव की मदद से कोहवारा गांव एवं रामनगर गांव के कई एकड मक्का लगी फसल में एनपीके और मैग्नीशियम का छिड़काव किया गया. इस मौके पर विशेषज्ञ मिथिलेश कुमार एवं एमडीआर तपन कुमार झा ने बताया कि ड्रोन तकनीक किसानों के लिए एक वरदान की तरह है. जलवायु अनुकूल कृषि क्षेत्र में ट्रायल के रूप में अभी इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. उन्होंने बताया की एग्रीकल्चर ड्रोन की मदद से खेतों में दवा और खाद का छिड़काव करने से समय और लागत दोनों की बचत होती है. लागत में 25 फीसदी तक कमी आ सकती है. यह छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा. इस मौके पर किसान सुदिष्ट कुमार सिंह, शंकर सिंह, कोहवारा पैक्स अध्यक्ष बीरबल कुमार मंडल, चंदन कुमार मंडल, मुन्ना विश्वास आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कोहवारा व रामनगर में फसल पर ड्रोन से छिड़काव appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top