Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

250 किलोलीटर क्षमता वाले टंकी से 12 गांवों में होगी जलापूर्ति

हिरणपुर. अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार को बरमसिया पहाड़ में जल जीवन मिशन के तहत बनने वाले पानी टंकी का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह, एलएनटी कंपनी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर अभिजीत चटर्जी आदि मौजूद रहे. कंपनी के कर्मी ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत हर-घर, जल योजना के तहत बरमसिया मौजा में दाग संख्या 31 में पानी टंकी का निर्माण होना है, जिसकी क्षमता 250 किलोलीटर है. इस टंकी से बरमसिया, बिरग्राम, चकलखनपुर, चौकीढाप, केंदुआ, भंडारो समेत 12 गांव में पाइपलाइन के माध्यम से जल की आपूर्ति की जायेगी. स्थल निरीक्षण के दौरान कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति जताई. ग्रामीणों का कहना था कि टंकी निर्माण को लेकर ग्रामीणों से किसी प्रकार की बातचीत नहीं की गयी है. सीओ ने बताया कि टंकी निर्माण स्थल का चयन किया जा चुका है. टंकी निर्माण से पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर वार्ता की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 250 किलोलीटर क्षमता वाले टंकी से 12 गांवों में होगी जलापूर्ति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विद्यालय भवन के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप

प्रतिनिधि. जानकीनगर. जानकीनगर थानाक्षेत्र के महाराजगंज एक पंचायत के चकमका स्थित प्लस टू विद्यालय के लिए भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप उपसरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार शाह, गौरव आनंद, सरपंच प्रतिनिधि लुकमान अली, उप प्रमुख पंकज मंडल, लाल बाबा आदि ने लगाया. घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विद्यालय भवन के निर्माण में गड़बड़ी का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तरौना गांव में माघ पूर्णिमा का मेला शुरू

जलालगढ़. तरौना गांव स्थित अनूप गंगा घाट में आस्था की डुबकी लगाकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अनूपेश्वर नाथ मंदिर में अटूट श्रद्धा व विश्वास के साथ शिवलिंग की पूजा अर्चना व जलाभिषेक किया. तरौना गांव के अनूपेश्वर नाथ मंदिर में माघ पूर्णिमा पर सात दिवसीय पूजन व मेले का आयोजन किया गया है. मौके पर अनेक श्रद्धालु अपने बच्चों का मुंडन संस्कार करवाते हैं. मनोकामना पूर्ण होने पर कई भक्त दंड लगाते हुए बाबा के मंदिर में जलाभिषेक करते हैं. भक्त कांवर लेकर भी आते हैं और बाबा को जल के साथ अर्पित करते हैं. वहीं अनूपेश्वरनाथ मंदिर में पूजा समिति के द्वारा 48 घंटे का शिवधुन पर अखंड संकीर्तन का आयोजन किया गया है. मौके पर सांप्रदायिक सदभाव का वातावरण भी देखा जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तरौना गांव में माघ पूर्णिमा का मेला शुरू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विज्ञान प्रदर्शनी में मुरहू के कस्तूरबा स्कूल को मिला पहला स्थान

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता प्रतिनिधि, खूंटी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी में गुरुवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील, एडीपीओ प्रदीप कुमार रवानी और एपीओ लालीमा ज्योत्सना लकड़ा ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. डीएसई ने कहा कि विद्यार्थी मेहनत के साथ पढ़ाई करें और जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को हासिल करें. सफलता के लिए परिश्रम ही सबसे बड़ी पूंजी है. प्रदर्शनी में जिले के सभी प्रखंडों के स्कूलों ने स्टॉल लगाया था. विद्यार्थियों ने प्रदर्शन के माध्यम से अपने वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया. प्रदर्शनी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मुरहू प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खूंटी द्वितीय और संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय तोरपा और आरसी मध्य विद्यालय पिडुल तृतीय रहे. इसके बाद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें तोरपा प्रखंड के छात्र प्रथम रहे. मुरहू के द्वितीय और खूंटी प्रखंड के विद्यार्थी तृतीय स्थान पर रहे. जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पॉल चौधरी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. विज्ञान प्रदर्शनी में शिक्षिका ज्योति हेमरोम और ज्योति कुमारी व क्विज प्रतियोगिता में अवधेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभायी. इस अवसर पर अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार, बीपीओ रंजीता बाखला, ग्रेस हंस, नागेंद्र कुमार, विवेक कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विज्ञान प्रदर्शनी में मुरहू के कस्तूरबा स्कूल को मिला पहला स्थान appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

जियो टैग में अवैध वसूली पर होगी प्राथमिकी बीडीओ

नया विचार मोरवा-प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों से जियो टैग करने में अवैध वसूली करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। उक्त बातें कहीं बी डी ओ अरुण कुमार निराला ने आवास सहायकों को संबोधित करते हुए। विदित हो कि आवास योजना में जियो टैग करने में लाभुकों से अवैध वसूली की शिकायत पर बी डी ओ द्वारा कड़ी चेतावनी दी गई। कर्मियों, एवं प्रतिनिधियों द्वारा रखे गए बिचौलियों द्वारा लाभुकों से अवैध वसूली किये जाने की शिकायत पर शख्त हिदायत दी है। विभिन्न पंचायतों में लाभुक पर पैसा देने के लिए दवाब दिया जाता है एवं कहा जाता है कि वरीय अधिकारियों को राशि देना पड़ता है। नहीं देने पर नाम नहीं जोड़ने की धमकी भी दी जाती है। जहां छतदार पक्का मकानवाले के नाम जोड़ने के लिए तुरंत राशि दे देते हैं। वहीं गरीब व पात्र लाभुक पैसा देने में आनाकानी करते हैं।इसकी शिकायत मोबाइल से बीडीओ को दिया गया है। बीडीओ अरुण कुमार निराला ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों से जियो टैग करने में अवैध वसूली करने की बड़े पैमाने पर शिकायत मिल रही है। जबकि लाभुक का जियो टैग निशुल्क करना है। अवैध वसूली का साक्ष्य व जांचोंपरांत दोषी पाए जाने वाले कर्मियों, जनप्रतिनिधियों व बिचौलियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। मौके पर अधिकांश आवास सहायक मौजूद थे।

समस्तीपुर

स्वच्छता कर्मियों की समीक्षा बैठक

नया विचार मोरवा । प्रखंड मुख्यालय में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज टू के तहत बी डी ओ अरुण कुमार निराला की अध्यक्षता में स्वच्छता कर्मियों की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में कचड़ा प्रबंधन को महत्व पूर्ण बताते हुए बीडीओ ने आवश्यक निर्देश दिया।बैठक में डोर टू डोर कचड़ा उठाव की समीक्षा की गई। कर्मियों द्वारा शुल्क वसूलने को लेकर बी डी ओ ने आवश्यक निर्देश दिया।स्वच्छता कर्मियों के बकाया मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की गयी। स्वच्छता मित्र ऐप्प के बारे में पर्यवेक्षकों को जानकारी दी । कार्य करते हुऐ स्वच्छता कर्मियों का जीपीएस फ़ोटो भेजने का निर्देश दिया गया पर्यवेक्षको ने कई महीनों से मानदेय भुगतान नहीं होने की जानकारी दी ।मौके पर प्रखंड स्वच्छता वॉर रूम कर्मी पिंकेश कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक गणेश सहनी, शिवेंद्र राम , सुदीप शर्मा,संतोष कुमार, हृषिकेश झा,राजेश कुमार ठाकुर, सियाराम पंडित,शिवानंद राय, सरस्वती देवी आदि उपस्थित थे।

आस्था, समस्तीपुर

अखिल ब्रह्मांड की अधिष्ठात्री देवी हैं भगवती ललिता: सत्यनारायण 

नया विचार मोरवा  । अखिल ब्रह्मांड की अधिष्ठात्री देवी हैं भगवती ललिता। उक्त बातें कहीं ऐतिहासिक खुदनेश्वरस्थान प्रांगण में आयोजित ललिता जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अखिल हिंदुस्तानीय रामचरितमानस प्रचार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सत्यनारायण मिश्र सत्य ने। न्यास समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भगवती ललिता को देवी के महान रूपों में लालित्य एवं सौम्यता गुण संपन्न प्रमुख भगवती बताया।उप प्रमुख स्मिता शर्मा,अवधेश कुमार शर्मा,सौरभ कुमार शर्मा बबलू जी, गौरव कुमार शर्मा मुन्ना जी,पुजारी चंदन हिंदुस्तानी, रंजीत कुमार शर्मा, गंगा प्रसाद मिश्र, विद्यानंद झा, अमित कुमार झा, चंदन कुमार झा,जगदीश झा, दिनेश झा ,सुशील कुमार वर्मा , विभूति नाथ झा आदि में संबोधित किया। मौके पर बिरिया देवी, कृष्ण देव राय, अरुण कुमार झा, महेश झा,उमेश झा सहित सभी न्यास समिति सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

आर्य संस्कृति के उन्नायक थे स्वामी दयानंद सरस्वती

नया विचार मोरवा।आर्य संस्कृति के उन्नायक थे स्वामी दयानंद सरस्वती। उक्त बातें कहीं चकलाल शाही में आयोजित दयानंद सरस्वती के जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने। स्वामी विशुद्धानंद सरस्वती साहेब जी की अध्यक्षता में आयोजित दयानंद जयंती समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आर्य संस्कृति की पुनर्स्थापना के लिए स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की। स्वामी दयानंद सरस्वती ने अपने सत्यार्थ प्रकाश नाम के महत्व पूर्ण ग्रंथ के द्वारा वेदों की पुनर्स्थापना का महान प्रयास किया। शिवांश विद्यालय के संस्थापक स्वामी गणेशानंद आर्य,यादवानंद आर्य,वेद प्रकाश आर्य, मृत्युंजयानंद आर्य, मृगेंद्रानंद आर्य, धर्मेंद्र आर्य आदि ने जयंती समारोह को सम्बोधित किया। मौके पर आर्य समाज के कई दर्जन कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

समस्तीपुर

जिला प्रशासन समस्तीपुर के तत्वावधान में बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन

नया विचार समस्तीपुर।कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना तथा जिला प्रशासन समस्तीपुर के तत्वावधान में बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन बुधवार को आम्रपाली केंद्र समस्तीपुर में किया गया। जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिसमें विभिन्न विधाओ के प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया ।कार्यक्रम का संयोजन जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी द्वारा किया गया इस अवसर पर विभिन्न प्रति स्पर्धा में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र मोमेंट को देकर भी सम्मानित किया गया। मौके पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा समस्तीपुर द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई एवं जिला एवं कला संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी को बेहतर कार्यक्रम के संयोजन के लिए शुभकामना दी गई।

समस्तीपुर

Morwa- आग लगने से हजारों का नुकसान

नया विचार मोरवा – प्रखंड के मोरवा उत्तरी पंचायत अंतर्गत नदी किनारे इकरी में आग लगने से हजारों का नुकसान हो गया है। बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण जगदीश शाह, राम दिनेश गुप्ता, सुबोध मिश्र, राम गोविंद शाह सहित आधे दर्जन से अधिक लोगों की यारी में आग लग जाने से हजारों का नुकसान हो गया है। स्थानीय लोगों एवं फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पाया गया, तब तक आग के कारण कई हजार की इकरी जल कर राख हो गयी।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top