पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी
Patna Court Bomb Threat: राजधानी पटना में न्याय व्यवस्था एक बार फिर अलर्ट मोड में है. पटना सिविल कोर्ट को गुरुवार को बम से उड़ाने की नई धमकी मिली, जो बीते पांच दिनों में तीसरी घटना है. 9 और 11 फरवरी के बाद 12 फरवरी को आए एक और ईमेल ने पुलिस और प्रशासन को सतर्क कर दिया. संदेश मिलते ही कोर्ट परिसर खाली कराया गया और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गईं. तीसरी धमकी से बढ़ी चिंता पिछले पांच दिनों में यह तीसरी बार है जब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इस साल अब तक सात से आठ बार ऐसे ईमेल आ चुके हैं. बार-बार मिल रही इन धमकियों से जजों, वकीलों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. साथ ही, न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है. PATNA BREAKINGएक बार फिर पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी. पिछले 5 दिन में तीसरी बार बम से उड़ाने की मिली धमकी. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच जारी.#Patna #BiharNews #BreakingNews #PrabhatKhabar pic.twitter.com/ZOtwAklLJi — Naya Vichar (@prabhatkhabar) February 12, 2026 धमकी मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेर लिया गया. बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर में एंट्री पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. आने-जाने वाले सभी रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पूरी बिल्डिंग उड़ाने का दावा 11 फरवरी को आए एक ईमेल में दावा किया गया था कि कोर्ट परिसर में पांच बम लगाए गए हैं और पूरी बिल्डिंग को उड़ा दिया जाएगा. उस दिन भी पूरे परिसर को खाली कर तलाशी ली गई थी, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला. इसके बावजूद लगातार मिल रही धमकियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने बताया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, सामान्य कामकाज शुरू करना जोखिम भरा होगा. सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. कोशिश है कि न्यायिक कार्य जल्द सामान्य हो, लेकिन फिलहाल सतर्कता ही प्राथमिकता है. लगातार मिल रही धमकियों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर इन ईमेल के पीछे कौन है और मकसद क्या है. पुलिस साइबर एंगल से भी जांच कर रही है. राजधानी की सबसे महत्वपूर्ण न्यायिक इमारत पर बार-बार हो रहे इस खतरे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है. Also Read: ‘मैं पति के साथ रहना चाहती हूं…’, जज के सामने बोलीं ज्योति सिंह, तलाक केस में पवन सिंह नहीं पहुंचे कोर्ट The post पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी appeared first on Naya Vichar.