Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB vs GT : आरसीबी से क्यों हार गई गुजरात टाइटंस? शुभमन गिल ने बताई वजह

RCB vs GT: Gujarat Titans के कप्तान शुभमन गिल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार के बाद कहा कि टीम आखिरी ओवरों में बाउंड्री नहीं लगा पाई. खासकर 17वें, 18वें और 19वें ओवर में रन नहीं बने, जिससे स्कोर कम रह गया. गिल ने माना कि टीम जितने रन बनाना चाहती थी, उतने नहीं बना सकी और यही हार की बड़ी वजह बनी. मैच के बाद प्रेजेंटेशन में गिल ने कहा कि गुजरात टाइटंस की टीम 16वें से 19वें ओवर के बीच मैच से पकड़ खो बैठी. इस दौरान टीम एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाई. गिल ने साफ कहा कि ये ओवर उनके लिए काफी अहम थे, लेकिन यहीं टीम पीछे रह गई और इसका असर पूरे मैच पर पड़ा. गेंदबाजों को लेकर गिल ने क्या कहा? गिल ने कहा कि पावरप्ले के बाद हमारी टीम अच्छी स्थिति में थी, लेकिन टीम मिडिल ओवर्स में जरूरी विकेट नहीं ले पाई. उन्होंने बताया कि शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन पावरप्ले खत्म होने के बाद गेंदबाज दबाव बनाए रखने और विकेट निकालने में नाकाम रहे. गिल के मुताबिक, यही वजह रही कि मैच धीरे-धीरे हाथ से निकल गया. खास बात ये रही कि विराट कोहली को शुरुआत में ही बड़ा जीवनदान मिल गया. वाशिंगटन सुंदर ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर आसान कैच छोड़ दिया, तब कोहली खाता भी नहीं खोल पाए थे. यही मौका बाद में गुजरात टाइटंस पर भारी पड़ गया. तीन ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं दी आरसीबी के गेंदबाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 205/3 का अच्छा स्कोर खड़ा किया, जिसमें साई सुदर्शन ने 58 गेंदों में शानदार 100 रन बनाए. एक समय टीम 16 ओवर में 170/2 तक पहुंच गई थी और लग रहा था कि स्कोर 220-230 तक जाएगा. लेकिन इसी ओवर में सुदर्शन आउट हो गए. इसके बाद आरसीबी के गेंदबाज सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अगले तीन ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं दी और सिर्फ 17 रन दिए. यह भी पढ़ें : RCB vs GT: कोहली और पडिक्कल का धमाल, RCB ने GT को 5 विकेट से हराया RCB की जीत की बड़ी वजह क्या रही गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस ने शुरुआत अच्छी की और आरसीबी को 6 ओवर में 58/1 पर रोक दिया. लेकिन इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने 59 गेंदों में 115 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया. कोहली ने 44 गेंदों में 81 रन बनाकर टीम को आगे बढ़ाया, जबकि पड्डिकल ने 27 गेंदों में 55 रन बनाकर शानदार साथ दिया. यही साझेदारी RCB की जीत की बड़ी वजह बनी. The post RCB vs GT : आरसीबी से क्यों हार गई गुजरात टाइटंस? शुभमन गिल ने बताई वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इस्लामाबाद पहुंची ईरानी टीम; कहा- अमेरिका से डायरेक्ट नहीं मिलेंगे, पाकिस्तान के जरिए रखेंगे अपनी शर्तें

Iran US Talks Pakistan Mediation: अराघची यहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख (आर्मी चीफ) आसिम मुनीर से मुलाकात करेंगे. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की टीम के साथ चर्चा के बाद इस्लाबाद में शांति वार्ता का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। ईरान का स्टैंड: अमेरिका से डायरेक्ट नहीं मिलेंगे ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका के साथ उनकी कोई सीधी बैठक तय नहीं है. बकाई ने सोशल मीडिया पर बताया कि ईरानी टीम पाकिस्तान के साथ मिलकर ‘अमेरिकी थोपे गए युद्ध’ को खत्म करने और शांति के लिए काम कर रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान अपनी बात और चिंताएं सीधे वाशिंगटन को नहीं बताएगा, बल्कि इसके लिए पाकिस्तान के जरिए संदेश भेजे जाएंगे. We arrive in Islamabad, Pakistan, for an official visit. FM Araghchi will be meeting with Pakistani high-level officials in concert with their ongoing mediation & good offices for ending American imposed war of aggression and the restitution of peace in our region. No meeting… pic.twitter.com/1vP51xIoep — Esmaeil Baqaei (@IRIMFA_SPOX) April 24, 2026 डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान समझौते के लिए तैयार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि ईरान अब उनकी मांगों को मानने के लिए एक खास ऑफर तैयार कर रहा है. ट्रंप ने साफ किया कि किसी भी डील के लिए ईरान को अपना समृद्ध यूरेनियम छोड़ना होगा और होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) से तेल के जहाजों की आवाजाही को पूरी तरह फ्री करना होगा. ट्रंप ने कहा कि जब तक कोई ठोस समझौता नहीं होता, अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों की घेराबंदी जारी रखेगी. उन्होंने संकेत दिए कि ईरान के नेतृत्व में आंतरिक मतभेद भी चल रहे हैं. होर्मुज जलडमरूमध्य बना सबसे बड़ा मुद्दा पिछले आठ हफ्तों से चले आ रहे विवाद के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) से होने वाला व्यापार लगभग ठप है. शिपिंग डेटा के अनुसार, जहां पहले हर दिन करीब 130 जहाज गुजरते थे, वहीं पिछले 24 घंटों में केवल 5 जहाज ही वहां से निकले हैं. ईरान ने अपने जहाजों को छोड़कर बाकी सभी का रास्ता रोक रखा है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह ईरान के साथ एक ‘सदाबहार’ समझौता चाहते हैं. वहीं, जर्मनी की कंपनी हैपग-लॉयड ने पुष्टि की है कि उनका एक जहाज वहां से गुजरा है. ये भी पढ़ें: NATO से बाहर होगा स्पेन? ईरान जंग में साथ न देने पर अमेरिका सख्त, ब्रिटेन को भी झटका मस्कट और मॉस्को की यात्रा ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पुष्टि की है कि इस्लामाबाद के बाद वह मस्कट और मॉस्को के दौरे पर भी जाएंगे. दूसरी तरफ, अमेरिका की ओर से स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुश्नर भी चर्चा के लिए इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं. Embarking on timely tour of Islamabad, Muscat, and Moscow. Purpose of my visits is to closely coordinate with our partners on bilateral matters and consult on regional developments. Our neighbors are our priority. — Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) April 24, 2026 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि इस पूरी बातचीत पर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, मार्को रूबियो और नेशनल सिक्योरिटी टीम के साथ मिलकर वाशिंगटन से नजर रख रहे हैं. हालांकि ईरान ने अभी तक दूसरे दौर की बातचीत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन दोनों देशों की सक्रियता एक बड़े बदलाव की ओर इशारा कर रही है. ये भी पढ़ें: इजरायल-ईरान में फिर छिड़ेगा युद्ध? रक्षा मंत्री बोले- अब बस अमेरिका की ‘हरी झंडी’ का इंतजार The post इस्लामाबाद पहुंची ईरानी टीम; कहा- अमेरिका से डायरेक्ट नहीं मिलेंगे, पाकिस्तान के जरिए रखेंगे अपनी शर्तें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹10499 से ₹38999 तक, इस हफ्ते लॉन्च हुए 4 नये स्मार्टफोन्स, देखिए लिस्ट

हिंदुस्तान में हर हफ्ते बजट से लेकर फ्लैगशिप प्राइस रेंज में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं, जिनमें बढ़िया फीचर्स से लेकर दमदार बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में इस हफ्ते 19 से 24 अप्रैल के बीच भी तीन स्मार्टफोन्स ने हिंदुस्तान में एंट्री मारी, जिनमें दो बजट और एक बजट फ्लैगशिप मॉडल है. लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Poco, Tecno और Motorola शामिल हैं. आइए डालते हैं एक नजर इनके फीचर्स और कीमत पर. TECNO POP X 5G  कीमत: ₹15,999 से शुरू 6.78-इंच HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग, 560 निट्स ब्राइटनेस 13MP रियर कैमरा, LED फ्लैश, 8MP फ्रंट कैमरा ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 (6nm) प्रोसेसर, Mali-G57 MC2 GPU Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग POCO C81 कीमत: ₹10,999  6.9-इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस  13MP AI रियर कैमरा, 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट 8MP का फ्रंट कैमरा Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर  Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 6300mAh की बड़ी बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट POCO C81x  कीमत: ₹10,499  6.88 इंच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस 13MP AI रियर कैमरा, 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट 8MP का फ्रंट कैमरा Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर  Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 5200mAh की बड़ी बैटरी, 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट Motorola Edge 70 Pro कीमत: शुरुआती कीमत 38,999 रुपये  6.8-इंच Super HD Extreme AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,200 निट्स पीक ब्राइटनेस OIS सपोर्ट के साथ 50MP + 50MP रियर कैमरा, 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट  50MP का फ्रंट कैमरा MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट  Android 16 पर बेस्ड Hello UI 6500mAh की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट यह भी पढ़ें: ₹8999 से ₹70000 तक, अप्रैल में लॉन्च हुए शानदार स्मार्टफोन्स, देखिए लिस्ट The post ₹10499 से ₹38999 तक, इस हफ्ते लॉन्च हुए 4 नये स्मार्टफोन्स, देखिए लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुबह की ये 5 आदतें बना सकती हैं आपके पूरे दिन को आसान और स्ट्रेस फ्री, बेहतर जिंदगी चाहिए तो जान लें

Morning Tips: सुबह का पहला घंटा ही यह तय करता है कि आपका पूरा दिन और आपका मूड कैसा होगा. अगर आप अपने दिन की शुरुआत हड़बड़ी, आलस और स्ट्रेस के साथ करते हैं, तो आपका पूरा दिन भी उलझनों में निकल जाता है. वहीं, अगर आप सुबह के समय कुछ आसान और अच्छी आदतों को अपनाने से आपका मन खुश रहता है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है. इसके अलावा आपके पूरे दिन के सभी काम भी ज्यादा तेजी से पूरे होने लगते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका पूरा दिन बेहतरीन रहे तो आपको सुबह उठते ही इन आदतों को अपनाना शुरू कर देना चाहिए. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं. भगवान का नाम लें और पॉजिटिव सोच रखें जब आप सुबह सोकर उठें तो सबसे पहले आपको भगवान का नाम लेना चाहिए और मन ही मन उन्हें धन्यवाद भी कहना चाहिए. जब आप सुबह के समय इस आदत को अपनाते हैं तो आपका मन शांत हो जाता है और दिन की शुरुआत भी पॉजिटिव थिंकिंग के साथ होती है. जब आप सुबह के समय पॉजिटिव चीजों के बारे में सोचते हैं, तो आपका मन पूरा दिन हल्का और खुश रहने लगता है. ये भी पढ़ें: जल्दबाजी या वजन घटाने के लिए स्किप कर देते हैं ब्रेकफास्ट? जानें किस तरह यह आदत बिगाड़ देती है आपकी सेहत एक ग्लास पानी जरूर पिएं रातभर सोने के बाद जब आप अगली सुबह सोकर उठते हैं, तो आपके शरीर को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि सुबह सोकर उठते ही सबसे पहले एक ग्लास में नॉर्मल या फिर गुनगुना पानी जरूर पीएं. जब आप पानी पीते हैं तो आपका शरीर अंदर से साफ होता है और एक अलग फ्रेशनेस का एहसास भी आपको होता है. सिर्फ एक ग्लास पानी पीकर आप अपने डाइजेशन को भी बेहतर रख सकते हैं. खिड़की के पास जाएं और फ्रेश हवा लें सुबह उठकर अपने कमरे से बाहर निकल जाएं या फिर कमरे की खिड़की को खोलकर फ्रेश हवा का आनंद जरूर लें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर और दिमाग दोनों को फ्रेश फील होने लगता है. अगर आप हल्की धूप ले पा रहे हैं, तो यह और भी ज्यादा बेहतर है. ऐसा करने से आपका मन खुश रहता है और साथ ही आलस भी खत्म होता है. ये भी पढ़ें: लंबे ब्रेक के बाद दोबारा जिम शुरू कर रहे हैं? इन 5 दिक्कतों के लिए पहले से रहें तैयार शरीर को हल्का सा चलाएं सुबह उठते ही आपको अपने शरीर को थोड़ी देर चलाना भी चाहिए. इसके लिए आप लाइट स्ट्रेचिंग कर सकते हैं या फिर कोई भी छोटा-मोटा एक्सरसाइज कर सकते हैं. अगर आपको कुछ भी करने का मन नहीं है, तो 10 मिनट टहल लेना भी आपके लिए काफी हो सकता है. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर का जकड़न खत्म होता है और पूरे दिन बेहतर तरीके से काम करने की आपको एनर्जी भी मिलती है. पूरे दिन की प्लानिंग कर लें जब आप सुबह सोकर उठते हैं तो आपका दिमाग सबसे ज्यादा शांत रहता है. यह परफेक्ट समय है पूरे दिन की प्लानिंग करने के लिए और यह सोचने के लिए कि कौन सा काम पहले करना है और कौम सा काम बाद में. पूरे दिन में आपको किनसे मिलना है और किनसे नहीं. जब आप ये बातें प्लान कर लेंगे, तो पूरे दिन की भागदौड़ कम हो जाएगी और सभी काम भी सही समय पर पूरे होने लगेंगे. जब आप प्लान करके कोई भी काम करते हैं तो आपका स्ट्रेस काफी हद तक कम हो जाता है. ये भी पढ़ें: बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं? रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें प्लैंक और शरीर में देखें जबरदस्त बदलाव The post सुबह की ये 5 आदतें बना सकती हैं आपके पूरे दिन को आसान और स्ट्रेस फ्री, बेहतर जिंदगी चाहिए तो जान लें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फ्लाइट कैंसिल होने पर घबराएं नहीं, अपनी अगली उड़ान और रिफंड ऐसे करें पक्का

Flight Cancellations: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने अब हवाई यात्रियों की जेब और सफर दोनों पर असर डालना शुरू कर दिया है. युद्ध की वजह से जेट फ्यूल की सप्लाई में कमी आई है और कीमतें आसमान छू रही हैं. इसका नतीजा यह है कि दुनिया भर की एयरलाइंस अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर रही हैं. खासकर लुफ्थांसा जैसी बड़ी कंपनियों ने अभी से हजारों उड़ानें रद्द करने का एलान कर दिया है. ऐसे में अगर आप भी विदेश यात्रा या गर्मियों की छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं, तो यह समाचार आपके लिए बहुत जरूरी है. फ्लाइट कैंसिल हो जाए तो क्या करें? CNBC TV18 की रिपोर्ट के अनुसार, अगर आपको पता चले कि आपकी फ्लाइट कैंसिल हो गई है, तो घबराएं नहीं. सबसे पहले एयरलाइन की वेबसाइट या मोबाइल ऐप चेक करें. अमेरिकी एयरलाइंस के मामले में ऐप से रीबुकिंग करना सबसे आसान होता है. वहीं, अन्य एयरलाइंस के लिए आपको उनके कस्टमर केयर नंबर या एयरपोर्ट डेस्क पर बात करनी पड़ सकती है. याद रखें, एयरलाइन आपको दो ऑप्शन देती है: या तो अगली उपलब्ध फ्लाइट में अपनी सीट बुक कराएं या फिर अपना पूरा पैसा रिफंड लें.  क्या आपको मिलेगा पूरा रिफंड? हां, ज्यादातर देशों में यह आपका हक है. अगर एयरलाइन फ्लाइट कैंसिल करती है और आप दूसरी फ्लाइट नहीं लेना चाहते, तो आप टिकट के पैसों के साथ-साथ उन एक्स्ट्रा सुविधाओं (जैसे बैग्स या सीट सिलेक्शन) का पैसा भी वापस मांग सकते हैं जो आपने नहीं लीं. यूरोप में नियम काफी सख्त हैं. वहां एयरलाइन को न सिर्फ रिफंड देना होगा, बल्कि यात्रियों के रहने और खाने-पीने का ख्याल (Duty of Care) भी रखना होगा. हालांकि, अमेरिका और एशिया में नियम थोड़े अलग हो सकते हैं, इसलिए अपनी डेस्टिनेशन के ‘पैसेंजर राइट्स’ एक बार जरूर चेक कर लें.  मुआवजे के लिए क्या है जरूरी? फ्यूल की कमी को एयरलाइन अपने कंट्रोल से बाहर बता सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपके अधिकार खत्म हो गए. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि आप हर चीज का रिकॉर्ड रखें. अपनी बोर्डिंग पास, कैंसिलेशन ईमेल, और एयरलाइन से हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट संभाल कर रखें. एयरलाइन से लिखित में मांगें कि फ्लाइट किस वजह से कैंसिल हुई है. यह डॉक्यूमेंटेशन भविष्य में मुआवजा (Compensation) क्लेम करने में आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा.  सफर को आसान बनाने के टिप्स: डायरेक्ट बुकिंग: हमेशा एयरलाइन की वेबसाइट से सीधे टिकट बुक करें, ताकि रिफंड के समय किसी तीसरे एजेंट के चक्कर न काटने पड़ें.  जल्द उड़ान भरें: दिन की पहली फ्लाइट पकड़ने की कोशिश करें, ताकि कैंसिल होने पर शाम तक कोई दूसरा ऑप्शन मिल सके.  अलर्ट्स ऑन रखें: फ्लाइट ट्रैकिंग ऐप्स का इस्तेमाल करें, जो कभी-कभी एयरलाइन से भी पहले आपको अपडेट दे देते हैं.  नजदीकी एयरपोर्ट: अगर मुख्य शहर की फ्लाइट नहीं मिल रही, तो पास के किसी दूसरे एयरपोर्ट का ऑप्शन भी खुला रखें.  ये भी पढ़ें: पेमेंट अटकी तो झटपट मिलेगा पैसा वापस, वॉलेट यूजर्स के लिए RBI ने बदली प्रीपेड कार्ड की पूरी गेम The post फ्लाइट कैंसिल होने पर घबराएं नहीं, अपनी अगली उड़ान और रिफंड ऐसे करें पक्का appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में जब तक एक भी भाजपा कार्यकर्ता जीवित है, बाबरी मस्जिद नहीं बनने देंगे : अमित शाह

जरूरी बातें मवेशी तस्करी करने वालों की 3 पीढ़ियों को चेतावनी ममता बनर्जी प्रशासन पर बोला तीखा हमला नरेंद्र मोदी की प्रशासन बनी, तो हुआ राम मंदिर का निर्माण ममता ने हुमायूं कबीर को दी मस्जिद बनाने की अनुमति दीदी और उनकी पार्टी का सफाया हो जायेगा : शाह अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें जेल में बीतेगी मवेशी तस्करी करने वालों की जिंदगी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों को चेतावनी हिंगलगंज में अमित शाह के बड़े वादे ममता बनर्जी प्रशासन पर बोला हमला Amit Shah in Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद बनाने के लिए पार्टी के एक निलंबित नेता को अनुमति देने का आरोप लगाया. उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक भी कार्यकर्ता जीवित है, बंगाल में बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं होने देंगे. मवेशी तस्करी करने वालों की 3 पीढ़ियों को चेतावनी एक के बाद एक चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुस्तानीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद मवेशी तस्करी और नेतृत्वक हिंसा में शामिल लोगों से इतनी सख्ती से निपटा जायेगा कि उनकी अगली तीन पीढ़ियां भी ऐसा करने की नहीं सोचेंगी. ममता बनर्जी प्रशासन पर बोला तीखा हमला ममता बनर्जी प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए शाह ने शासन, कानून व्यवस्था और रोजगार के मोर्चों पर विफलता का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव बंगाल को आतंकवाद, दंगों और घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए महत्वपूर्ण है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें नरेंद्र मोदी की प्रशासन बनी, तो हुआ राम मंदिर का निर्माण शाह ने हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में कहा- पिछले 550 वर्षों से, पहले मुगलों ने, फिर अंग्रेजों ने, कांग्रेस ने और ममता दीदी ने राम मंदिर के निर्माण का विरोध किया. 2019 में, जब आपने नरेंद्र मोदी को वोट देकर प्रधानमंत्री बनाया, तब जाकर मंदिर का निर्माण हुआ. ममता ने हुमायूं कबीर को दी मस्जिद बनाने की अनुमति उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन पर निलंबित पार्टी विधायक हुमायूं कबीर को मुर्शिदाबाद जिले में अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक मस्जिद का निर्माण शुरू करने की अनुमति देने का आरोप लगाया. इसे भी पढ़ें : अमित शाह बोले- अंग, बंग और कलिंग में होगा भाजपा का राज, 152 में 110 सीटें जीतेंगे दीदी और उनकी पार्टी का सफाया हो जायेगा : शाह शाह ने कहा कि बृहस्पतिवार (23 अप्रैल) को बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान लगभग 93 प्रतिशत की रिकॉर्ड मतदान तृणमूल प्रशासन के अंत का संकेत है. मैं आपको बताता हूं कि दीदी और उनकी पार्टी का सफाया हो जायेगा. बंगाल में भाजपा अगली प्रशासन बनायेगी. अब ममता दीदी अपने सहयोगी हुमायूं कबीर के साथ बाबरी मस्जिद का निर्माण कराना चाहती हैं. दीदी, याद रखिए, जब तक बंगाल में एक भी भाजपा कार्यकर्ता जीवित है, हम यहां बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं होने देंगे. अमित शाह, गृह मंत्री अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें घुसपैठिये गरीबों की नौकरियां और राशन छीन रहे हैं. 5 मई के बाद उनकी पहचान कर उन्हें जेल भेजा जायेगा. बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद स्त्रीएं रात के 2 बजे भी बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से घूम सकेंगी. भाजपा के सत्ता में आने के बाद बंगाल के सभी बंद उद्योगों को फिर से खोला जायेगा. रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे. Amit Shah in Bengal: जेल में बीतेगी मवेशी तस्करी करने वालों की जिंदगी उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो मवेशी तस्करी और नेतृत्वक हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्हें पूरी जिंदगी जेल में बितानी पड़ेगी. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर मोदी-मोदी की गूंज, दमदम में बीजेपी का मेगा रोड शो, देखें PHOTOS भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों को चेतावनी गृह मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने वालों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि हमला करने वालों को यह नहीं सोचना चाहिए कि उन्हें बख्श दिया जायेगा. 5 मई के बाद उन सभी को जेल में डाल दिया जायेगा. हिंगलगंज में अमित शाह के बड़े वादे बंगाल में प्रशासन बदलने के बाद ‘कट मनी’ का चलन समाप्त हो जायेगा. भाजपा सत्ता में आने पर राज्य के गरीबों को 5 लाख की मुफ्त स्वास्थ्य सेवा देगी. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी लाभ के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दिया. ममता बनर्जी प्रशासन पर बोला हमला क्या सुंदरबन के हिंगलगंज के लोगों को 1,000 करोड़ रुपए मिले, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2020 में चक्रवात अम्फान के बाद पश्चिम बंगाल को भेजी थी? सारा पैसा तृणमूल कांग्रेस के गुंडों और गिरोहों ने हड़प लिये. भाजपा के सत्ता में आने के बाद हम उनसे एक-एक पैसा वसूल कर जनता को लौटा देंगे. सत्ता में आने के बाद भाजपा संदेशखाली की माताओं और बहनों को प्रताड़ित करने वालों की फाइलें खोलेगी और उन्हें जेल में डालेगी. तृणमूल के गुंडे 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान घर के अंदर ही रहें. अगर वे बाहर निकले, तो 5 मई के बाद उन्हें उल्टा लटका दिया जायेगा. तृणमूल कांग्रेस विकास के वादे पूरे करने में विफल रही और भ्रष्टाचार में लिप्त है. ममता दीदी के भ्रष्ट नेताओं ने 26,000 युवाओं को रोजगार देने के नाम पर 200 करोड़ रुपए हड़प लिये. हम उनसे यह पैसा जब्त करके जनता को देंगे. बंगाल चुनाव 2026 बंगाल को आतंकवाद, दंगों और घुसपैठियों से मुक्त करने के लिए महत्वपूर्ण है. इसे भी पढ़ें भवानीपुर में वोट से पहले ‘जंग’, शुभेंदु अधिकारी का दावा- TMC ने BJP की स्त्री कार्यकर्ता को घर में घुसकर धमकाया बंगाल में लोकतंत्र की ‘सुनामी’, 74 साल का रिकॉर्ड टूटा, रात 9 बजे तक 92.35 फीसदी मतदान, क्या यह महा-परिवर्तन की आहट? आसनसोल में अग्निमित्रा पॉल पर पथराव, कार में तोड़फोड़, भाजपा नेता ने पूछा- किस कानून के तहत प्रेस को रोक रहे? ममता बनर्जी पर हुमायूं कबीर का गंभीर आरोप,

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड-बंगाल में होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast :  मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 26-28 को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 26-27 को बिहार में गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर के अलावा यहां बारिश का अनुमान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 25, 28 और 29 तारीख को 30-50 किमी प्रति घंटा तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 25 और 28 से 30 अप्रैल के बीच कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं उत्तराखंड में 25, 26 और 28 से 30 अप्रैल के दौरान कई इलाकों में बारिश का अनुमान है. दिल्ली में हीट वेव जैसी स्थिति 25 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. यहां हीट वेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है. वहीं, 26 को आसमान में बादल छाए रहेंगे जबकि 27 को हल्की बारिश का अनुमान है. pic.twitter.com/Lq0VzXuK42 — RWFC New Delhi (@RWFC_ND) April 24, 2026 राजस्थान में लू का अलर्ट मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने, जबकि आगामी 2-3 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू (हीटवेव) चलने की संभावना है. इस दौरान राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों जबकि 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है. साथ ही हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना भी है. 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं- कहीं धूलभरी आंधी व हल्की बूंदाबांदी/हल्की बारिश होने की संभावनाhttps://t.co/h6NaEgVkhS@moesgoi @IMDWeather @AgriGoI @DDNational — मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) April 24, 2026 झारखंड में बारिश के आसार 25 अप्रैल को रांची समेत कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है. गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और सिंहभूम के इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है. कहीं-कहीं तेज गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात, 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि भी हो सकती है. इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 से 30 अप्रैल के बीच बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल के दौरान इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है. पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें असम और मेघालय के अलावा यहां होगी बारिश 25 और 28 से 30 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 26 से 28 अप्रैल के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है. इसके अलावा 25 से 30 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है. 25 अप्रैल को इन राज्यों में बिजली गिरने का भी अनुमान है. The post झारखंड-बंगाल में होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

25 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: राज्यसभा में केजरीवाल की AAP हुई ‘साफ’! अमित शाह बोले—अंग, बंग और कलिंग में होगा BJP का राज

1. राघव चड्ढा ने चलाया ‘झाड़ू’, राज्यसभा में केजरीवाल की ‘आप’ हो गयी ‘साफ’! 10 में 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ी Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को शुक्रवार (14 अप्रैल)को बड़ा झटका लगा. पार्टी के सात राज्यसभा सांसद AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये हैं. दिल्ली चुनाव हार में मिली करारी हार के बाद पहली बार पार्टी में असंतोष बढ़ा और टूट की स्थिति सामने आई. 14 साल पुरानी AAP फिलहाल सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना कर रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल सहित 7 AAP सांसदों ने भाजपा में किया विलय Raghav Chadha Joins BJP: आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को उस समय तगड़ा झटका लगा जब राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल सहित इसके सात राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये. साथ ही स्वाति मालीवाल सहित 7 सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया. चड्ढा ने अपने एक पोस्ट में कहा कि सात सांसदों ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं और राज्यसभा के सभापति को सौंप दिया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. काकू, मैं आपकी बेटी जैसी हूं, शांति निकेतन में गिड़गिड़ाती रही नाबालिग, सामूहिक दुष्कर्म से दहली गुरुदेव की भूमि Shantiniketan Minor Gangrape: बीरभूम के शांति निकेतन में नाबालिग से गैंगरेप की शर्मनाक घटना. होम में रहने वाली लड़की को पिता समान लोगों ने बनाया हवस का शिकार. ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. पानीहाटी में गरजे पीएम मोदी- 92 प्रतिशत वोटिंग ने टीएमसी के ‘महाजंगलराज’ के अंत पर लगायी मुहर PM Modi Panihati Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के पानीहाटी में टीएमसी पर ‘तानाशाही’ का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पहले चरण की 92 प्रतिशत वोटिंग ने बदलाव तय कर दिया है. भाजपा प्रशासन बनते ही अपराधियों को सजा मिलेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. बंगाल चुनाव में बड़ी कार्रवाई, पोलिंग एजेंट से मिला कैश, अब तक 481 करोड़ की जब्ती West Bengal Election Seizure: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण में निर्वाचन आयोग ने 481 करोड़ रुपए से अधिक की जब्ती की है. मुर्शिदाबाद में पोलिंग एजेंट से कैश और राज्य भर में भारी मात्रा में हथियार व नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की सड़कों पर मोदी-मोदी की गूंज, दमदम में बीजेपी का मेगा रोड शो, देखें PHOTOS PM Modi Dum Dum Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर कोलकाता के दमदम में एक भव्य रोड शो किया. हजारों समर्थकों के बीच पीएम ने टीएमसी पर शहरी विकास की अनदेखी का आरोप लगाया और भाजपा की जीत का भरोसा जताया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. अमित शाह बोले- अंग, बंग और कलिंग में होगा भाजपा का राज, 152 में 110 सीटें जीतेंगे Amit Shah Ang Bang Kalinga BJP: कोलकाता में अमित शाह ने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत की प्रशासन बनायेगी. उन्होंने कहा कि बंगाल का सीएम बांग्ला भाषी ही होगा और सिंडिकेट राज खत्म किया जायेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. कोलकाता में गरजे मोदी- बंगाल में ‘परिवर्तन की लहर’ नहीं ‘सुनामी’ है, जादवपुर में दी ‘शून्य’ की चेतावनी PM Modi in Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पानीहाटी और जादवपुर में रैलियां कीं. उन्होंने पहले चरण में 92 प्रतिशत से अधिक मतदान को बदलाव का संकेत बताया. पीएम ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीड़िता की मां और संदेशखाली की स्त्रीओं को चुनाव के मैदान में उतारने पर गर्व जताया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. ‘अगर मैं नाबालिग होता तो जेल में क्यों रखा जाता?’ सम्राट चौधरी ने उम्र, एफिडेविट और नाम पर विपक्ष को खूब सुनाया Samrat Choudhary: बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने अपने पुराने मामलों, एफिडेविट विवाद और नेतृत्वक सफर को लेकर उठे सवालों पर खुलकर जवाब देते हुए कहा कि हर लड़ाई कानूनी तौर पर जीतकर ही यहां तक पहुंचा हूं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. ‘तेजस्वी क्या उखाड़ेंगे, हम भी देखते हैं…’ विधानसभा के बाहर अनंत सिंह ने लालू के बेटे को दिया चैलेंज Anant Singh On Tejashwi: बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी माहौल गरमा गया, जब अनंत सिंह ने तेजस्वी यादव को खुलेआम चुनौती दे डाली. वहीं सदन के भीतर सम्राट प्रशासन ने बहुमत साबित कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट स्लिप ऑफ टंग या टंग ऑफ स्लिप? तेजस्वी यादव की फिसली जुबान, विधानसभा में गूंजे ठहाके Bihar Politics: बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में बहस के दौरान तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गई. ‘टंग ऑफ स्लिप’ बोलते ही सत्ता पक्ष ने उन्हें घेर लिया और सदन में ठहाके गूंज उठे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूटने आए बदमाशों की फायरिंग में युवक की मौत, भीड़ ने दो लुटेरों को मार डाला Bihar Crime News: गोपालगंज के भोरे में ज्वेलरी लूट के बाद भाग रहे अपराधियों ने पीछा करने पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दो लुटरों को पकड़कर पिटाई कर दी. जिससे दोनों की मौत हो गई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. बरही में दिनदहाड़े बड़ी लूट, बैंक से 3 किलो सोना और 4 लाख कैश लेकर फरार हुए अपराधी Hazaribagh News: हजारीबाग के बरही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई. अपराधी हथियार के बल पर 3 किलो सोना और 4 लाख नकद लेकर फरार हो गए. घटना से इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस जांच में जुटी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. इससे जुड़ी समाचार नीचे पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. RCB vs GT: कोहली और पडिक्कल का धमाल, RCB ने GT को 5 विकेट से हराया RCB vs GT मैच में Virat Kohli और Devdutt Padikkal की शानदार बल्लेबाजी से RCB ने Gujarat Titans को 5 विकेट से हराया. पढ़ें मैच की पूरी रिपोर्ट… 14. CUET PG 2026 का रिजल्ट जारी, exams.nta.nic.in पर करें चेक CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के लिए काम

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज

RCB vs GT: आईपीएल के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई है. चेज मास्टर कोहली ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 44 गेंदों में 81 रनों की धुआंधार पारी स्पोर्ट्सी, जिसने टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. कोहली की इस पारी में आक्रामकता और बेहतरीन टाइमिंग का अद्भुत मेल देखने को मिला. उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स स्पोर्ट्से और गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया. अपनी 81 रनों की पारी के दौरान कोहली ने 8 शानदार चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. हालांकि आउट होने के बाद वह काफी नाराज दिखे. 184 के स्ट्राइक रेट से कोहली ने बनाए रन उनका स्ट्राइक रेट 184.09 रहा, जो उनकी आक्रामक मंशा को साफ दर्शाता है. उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ कोई भी ढील नहीं दी और क्रीज पर जमने के बाद लगातार रन बटोरते रहे. विराट कोहली को 81 के स्कोर पर जेसन होल्डर ने आउट किया. उन्होंने एक लो बाउंसर फेंकी, जिसे कोहली पुल करना चाहते थे. गेंद बैट के अंदर के हिस्से से टकराई और स्टंप्स में जा लगी. इस तरह से आउट होने के बाद कोहली का गुस्सा सातवें आसमान पर था. 14वें ओवर में आउट हुए कोहली कोहली खुद को कोसते नजर आए. आज कोहली के बल्ले से शतक की पूरी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन यह अनुभवी बैटर 19 रन पीछे रह गया. कोहली खुदकर गुस्से में कुछ बड़बड़ाते हुए मैदान से बाहर निकल गए. उनके चेहरे पर गुस्से का भाव साफ दिख रहा था. उन्होंने चुपचाप डगआउट से अपना दूसरा बैट उठाया और पवेलियन की ओर चले गए. हालांकि कोहली ने अपना काम कर दिया था. कोहली का विकेट 14वें ओवर में गिरा, तब तक टीम का स्कोर 154 रन हो चुका था. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रनों का पहाड़ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. हालांकि अरसीबी के गेंदबाज ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए और साई सुदर्शन ने शतक जड़ दिया. सुदर्शन के शतक के दम पर जीटी ने 203 रनों का स्कोर पोस्ट किया और जीत के लिए आरसीबी को 204 रनों का टारगेट मिला. कोहली ने जो काम किया उसके बाद बाकी के बल्लेबाजों को जीत के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी. ये भी पढ़ें… RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में शामिल इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर नहीं स्पोर्ट्सेंगे MS Dhoni, CSK कोच का क्लियर बयान The post RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB vs GT: कोहली और पडिक्कल का धमाल, RCB ने GT को 5 विकेट से हराया

RCB vs GT: शुक्रवार रात एम चिन्नास्वामी में एक शादार मुकाबले में, Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने Gujarat Titans (GT) पर 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की. ​​206 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए, RCB की बैटिंग लाइनअप ने, जिसकी अगुवाई जबरदस्त विराट कोहली (Virat Kohli) कर रहे थे, 7 गेंदें बाकी रहते ही यह स्कोर हासिल कर लिया. जहां साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने इससे पहले गुजरात टाइटंस के लिए एक शानदार शतक लगाकर दर्शकों को हैरान कर दिया था, वहीं RCB का चेज विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के जबरदस्त इरादों से पहचाना गया. पहली ही गेंद पर छूटा था कोहली का कैच पहली ही गेंद पर कैच छोड़े जाने के बाद विराट कोहली ने टाइटंस को इस गलती की भारी कीमत चुकवाई. उन्होंने आक्रामक बैटिंग का शानदार नमूना पेश करते हुए पारी को संभाला और सिर्फ 44 गेंदों में 81 रन बनाए. उनकी पारी में 8 चौके और 4 ऊंचे छक्के शामिल थे. उनका भरपूर साथ दिया देवदत्त पडिक्कल ने, जिन्होंने सिर्फ 27 गेंदों में 55 रनों की तेज पारी स्पोर्ट्सी. दोनों ने मिलकर जीटी के बॉलिंग अटैक को तहस-नहस कर दिया और बीच के ओवरों में विकेट गिरने के बावजूद, जरूरी रन रेट को काबू में रखा. Clinical at home…Again! ❤️@RCBTweets jump to 2⃣nd spot on the points table with another win in front of a roaring Bengaluru crowd 🥳 Scorecard ▶️ https://t.co/5ZJjfv5Nr6#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/pYTwF4yzbo — IndianPremierLeague (@IPL) April 24, 2026 एक फिनिशर का अंदाज विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के आउट होने के बाद, मिडिल ऑर्डर पर थोड़ा दबाव आया, लेकिन क्रुणाल पांड्या ने अहम मौके पर जिम्मेदारी संभाली. उनका शांत, फिर भी आक्रामक अंदाज — सिर्फ 12 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाना, ने यह पक्का किया कि RCB बिना किसी और परेशानी के जीत की मंजिल तक पहुंच जाए और मैच 18.5 ओवरों में 206/5 के स्कोर पर खत्म हुआ. आज रात की इस बड़ी जीत ने आरसीबी को पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया है. हार के बावजूद Sai Sudharsan चमके इससे पहले शाम को, गुजरात टाइटंस ने (Gujarat Titans) ने 205/3 का एक मजबूत स्कोर खड़ा किया. पारी की कमान साई सुदर्शन ने संभाली, जिन्होंने एक शानदार शतक लगाया और 58 गेंदों में 100 रन बनाए. उनकी शानदार पारी और शुभमन गिल के बाद जेसन होल्डर (23* रन) के सहयोग के बावजूद, टाइटंस का स्कोर RCB के टॉप ऑर्डर के लगातार हमलों के सामने कम पड़ गया. जीटी को प्रतियोगिता में बने रहने के लिए अब अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. ये भी पढ़ें… RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में  The post RCB vs GT: कोहली और पडिक्कल का धमाल, RCB ने GT को 5 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top