Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 26-28 को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका) और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 26-27 को बिहार में गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर के अलावा यहां बारिश का अनुमान
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 25, 28 और 29 तारीख को 30-50 किमी प्रति घंटा तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 25 और 28 से 30 अप्रैल के बीच कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं उत्तराखंड में 25, 26 और 28 से 30 अप्रैल के दौरान कई इलाकों में बारिश का अनुमान है.
दिल्ली में हीट वेव जैसी स्थिति
25 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. यहां हीट वेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है. वहीं, 26 को आसमान में बादल छाए रहेंगे जबकि 27 को हल्की बारिश का अनुमान है.
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) April 24, 2026
राजस्थान में लू का अलर्ट
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने, जबकि आगामी 2-3 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू (हीटवेव) चलने की संभावना है. इस दौरान राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों जबकि 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है. साथ ही हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना भी है.
26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं- कहीं धूलभरी आंधी व हल्की बूंदाबांदी/हल्की बारिश होने की संभावनाhttps://t.co/h6NaEgVkhS@moesgoi @IMDWeather @AgriGoI @DDNational
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) April 24, 2026
झारखंड में बारिश के आसार
25 अप्रैल को रांची समेत कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है. गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और सिंहभूम के इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है. कहीं-कहीं तेज गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात, 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और ओलावृष्टि भी हो सकती है.
इन राज्यों में भी बारिश का अनुमान
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26 से 30 अप्रैल के बीच बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश में 28 से 30 अप्रैल के दौरान इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है.
पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
असम और मेघालय के अलावा यहां होगी बारिश
25 और 28 से 30 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 26 से 28 अप्रैल के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है. इसके अलावा 25 से 30 अप्रैल तक अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है. 25 अप्रैल को इन राज्यों में बिजली गिरने का भी अनुमान है.
The post झारखंड-बंगाल में होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल appeared first on Naya Vichar.

