Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

E85 Fuel India: क्या E20 के बाद भारत E85 के लिए तैयार है?

हिंदुस्तान में ईंधन को लेकर बड़ा बदलाव चुपचाप आकार ले रहा है. जहां अभी लोग E20 पेट्रोल के असर और माइलेज पर चर्चा कर ही रहे थे, वहीं अब अचानक E85 जैसे हाई-एथेनॉल फ्यूल की बात तेज हो गई है. यह सिर्फ एक नया फ्यूल नहीं, बल्कि पूरी ऑटो इंडस्ट्री और उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा बदलाव हो सकता है. सवाल यही है कि क्या हिंदुस्तान इसके लिए तैयार है, या अभी यह बदलाव समय से पहले है. E20 से सीधे E85 तक छलांग, क्यों है इतना बड़ा बदलाव हिंदुस्तान का एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम अब तेज रफ्तार पकड़ चुका है. E20 तक का सफर अपेक्षाकृत आसान था क्योंकि मौजूदा पेट्रोल इंजन थोड़े बहुत बदलाव के साथ इसे संभाल सकते हैं. लेकिन E85 पूरी तरह अलग कहानी है. इसमें एथेनॉल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे इंजन के काम करने का तरीका ही बदल जाता है. यही वजह है कि E85 को मौजूदा पेट्रोल के विकल्प के रूप में नहीं, बल्कि एक अलग फ्यूल कैटेगरी के तौर पर लाने की तैयारी है. इंजन और टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव जरूरी E85 को अपनाना सिर्फ फ्यूल बदलने जैसा आसान नहीं है. इसके लिए पूरी तरह नए तरह के इंजन और फ्यूल सिस्टम की जरूरत होती है. एथेनॉल ज्यादा नमी सोखता है और मेटल पार्ट्स पर असर डाल सकता है. ऐसे में फ्यूल पाइप, इंजेक्टर, पंप और इंजन के अंदरूनी हिस्सों को खास मटेरियल से बनाना पड़ता है. साथ ही, इंजन में एडवांस ECU सिस्टम चाहिए जो फ्यूल के मिश्रण के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर सके. यही वजह है कि E20 गाड़ियों को सीधे E85 पर चलाना न तो सुरक्षित है और न ही सस्ता. फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल्स ही बनेंगे असली गेम चेंजर हिंदुस्तान में E85 का भविष्य फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल्स पर टिका हुआ है. ये ऐसी गाड़ियां होती हैं जो अलग-अलग एथेनॉल ब्लेंड पर बिना दिक्कत चल सकती हैं. कुछ दोपहिया कंपनियों ने इसकी शुरुआत कर दी है, जहां नई बाइक्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वे हाई एथेनॉल फ्यूल पर भी स्मूद परफॉर्मेंस दें. लेकिन कार सेगमेंट में यह बदलाव अभी शुरुआती दौर में है और बड़े पैमाने पर आने में समय लगेगा. इंफ्रास्ट्रक्चर और आम लोगों की चुनौती E85 लाने की सबसे बड़ी चुनौती सिर्फ गाड़ियां नहीं, बल्कि पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर है. पेट्रोल पंप पर अलग स्टोरेज और डिस्पेंसिंग सिस्टम की जरूरत होगी ताकि E85 को अलग से बेचा जा सके. इसके साथ ही लोगों को जागरूक करना भी जरूरी होगा. अगर कोई व्यक्ति गलती से E85 को नॉर्मल कार में भरवा लेता है, तो इससे इंजन को गंभीर नुकसान हो सकता है. इसलिए इस बदलाव में जानकारी और सावधानी दोनों बेहद अहम होंगे. मौजूदा कार मालिकों पर क्या पड़ेगा असर आज सड़क पर चल रही ज्यादातर गाड़ियां E10 या E20 के हिसाब से बनी हैं. अगर भविष्य में E85 को तेजी से लागू किया गया, तो इन गाड़ियों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है. ऐसे में एक्सपर्ट्स मानते हैं कि E85 को धीरे-धीरे और सीमित तरीके से ही लागू किया जाएगा. फिलहाल यह फ्यूल एक ऑप्शन के रूप में आएगा, न कि सभी के लिए अनिवार्य बनेगा. क्या अभी तैयार है हिंदुस्तान? E85 का आइडिया सुनने में जितना आकर्षक लगता है, जमीन पर उतना ही जटिल है. यह देश को आयातित तेल पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है. लेकिन इसके लिए टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और जागरूकता तीनों का मजबूत होना जरूरी है. फिलहाल साफ है कि E85 हिंदुस्तान का भविष्य हो सकता है, लेकिन यह बदलाव धीरे-धीरे ही आएगा, एक झटके में नहीं. यह भी पढ़ें: CNG कार में छुपा है बड़ा रिस्क, इन सेफ्टी रूल्स को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी The post E85 Fuel India: क्या E20 के बाद हिंदुस्तान E85 के लिए तैयार है? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होर्मुज में जब्त जहाज पर राजस्थान का अफसर, परिवार को फोन करके कहा- सुरक्षित हूं

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट में जिस कंटेनर जहाज को पकड़ा है, उसमें राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले संजय माहर भी शामिल हैं. वे मर्चेंट नेवी में अधिकारी हैं. उनके परिवार ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को बताया कि वह जहाज के स्टाफ का हिस्सा हैं और इस समाचार के बाद परिवार काफी चिंतित है. परिवार के मुताबिक ‘एपामिनोंडेस’ नामक यह जहाज हिंदुस्तान आ रहा था. उसमें सवार 21 चालक दल के सदस्यों में श्रीगंगानगर के सद्भावना नगर निवासी वाइस कैप्टन संजय माहर भी शामिल हैं जो 38 साल के हैं. संजय माहर के पिता ने क्या बताया परिवार के मुताबिक संजय माहर ने बताया कि जहाज के सभी लोग सुरक्षित हैं, लेकिन उस वक्त काफी तनाव हो गया था. उनके पिता ओम प्रकाश ने कहा कि जब जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था, तभी ईरान की तरफ से फायरिंग हुई. इसके बाद सभी लोग तुरंत जहाज के अंदर सुरक्षित जगह पर चले गए. यह भी पढ़ें : मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन ओम प्रकाश ने बताया कि उन्हें इस घटना की समाचार पहले मीडिया से मिली. बाद में बेटे ने फोन कर बताया कि वह सुरक्षित है, जिससे थोड़ी राहत मिली. उन्होंने कहा कि भले ही बेटा सुरक्षित है, लेकिन परिवार अभी भी काफी चिंतित है. उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि जहाज पर मौजूद सभी हिंदुस्तानीयों को सुरक्षित वापस लाया जाए. मंजूरी का इंतजार कर रहा था जहाज लाइबेरिया के झंडे वाला यह जहाज तीन-चार दिन से होर्मुज के पास गुजरात के मुंद्रा पोर्ट जाने की मंजूरी का इंतजार कर रहा था. जैसे ही जहाज आगे बढ़ा, अचानक गोलीबारी शुरू हो गई और हालात तनावपूर्ण हो गए. परिवार ने स्थानीय विधायक से संपर्क किया संजय के भाई सुभाष माहर ने बताया कि परिवार ने स्थानीय विधायक जयदीप बिहाणी से संपर्क किया है और अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है. सुभाष ने कहा कि उन्होंने विधायक को पूरी जानकारी दे दी है और अनुरोध किया है कि यह मामला मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाए. परिवार को उम्मीद है कि प्रशासन दखल देगी और जहाज पर मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित वापस लाएगी. और किस देश के लोग हैं जहाज में बताया जा रहा है कि इस जहाज के स्टाफ में हिंदुस्तान, फिलीपीन, यूक्रेन और श्रीलंका के लोग शामिल हैं. परिवार के मुताबिक संजय माहर करीब 15 साल से मर्चेंट नेवी में काम कर रहे हैं. वह लगभग 20 दिन पहले ही सऊदी अरब में अपनी ड्यूटी के लिए घर से निकले थे और तब से जहाज पर ही थे. The post होर्मुज में जब्त जहाज पर राजस्थान का अफसर, परिवार को फोन करके कहा- सुरक्षित हूं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आज, तुरंत भर लें फॉर्म

OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) के तहत 11वीं (इंटर) एडमिशन 2026 के लिए आज यानी 25 अप्रैल 2026 आवेदन करने की लास्ट डेट है. ऐसे स्टूडेंट्स जिन्होंने इस साल 10वीं की परीक्षा पास कर ली है, वे 11वीं के लिए एडमिशन कर सकते हैं. एडमिशन करने के लिए स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा. OFSS Bihar 11th Admission 2026: लास्ट डेट बढ़ाई गई बिहार बोर्ड 11वीं के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. वहीं इससे पहले आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 25 अप्रैल रखी गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया. ऐसे में स्टूडेंट्स के पास आज आखिरी मौका है. OFSS Bihar 11th Admission 2026: कौन कर सकता है आवेदन? 10वीं (मैट्रिक) पास छात्र बिहार बोर्ड, CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड के छात्र सभी स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) के लिए आवेदन खुला है OFSS Bihar 11th Admission 2026: कैसे करें बिहार बोर्ड 11वीं के लिए अप्लाई? OFSS की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें अपनी पर्सनल डिटेल्स भरें स्कूल/कॉलेज और स्ट्रीम का सेलेक्शन करें आवेदन शुल्क जमा करें फॉर्म सबमिट कर दें और प्रिंट निकाल लें OFSS Bihar 11th Admission 2026: मेरिट के आधार पर मिलेगा एडमिशन 11वीं में एडमिशन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. बोर्ड द्वारा जारी लिस्ट में जिन छात्रों का नाम आएगा, उन्हें तय समय के भीतर संबंधित स्कूल या कॉलेज में एडमिशन लेना होगा. OFSS Bihar 11th Admission 2026: फॉर्म भरते हुए सारी जानकारी सही से भरें फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही-सही डालें. कई स्टूडेंट्स लास्ट मिनट का वेट करते हैं, ये गलती न करें. लास्ट मिनट सर्वर स्लो हो सकता है. साथ ही आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट जरूर निकाल लें. किसी भी तरह की ऑफिशियल अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. यह भी पढ़ें- वैशाली की साबरीन को बिहार बोर्ड 10वीं में Rank 1, साइंस में 100 मार्क्स The post OFSS Bihar 11th Admission 2026: बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आज, तुरंत भर लें फॉर्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

USS Rafael Peralta: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कन्फर्म किया है कि उनके गाइडेड-मिसाइल डिस्ट्रॉयर ‘USS राफेल पेराल्टा’ (DDG 115) ने एक ईरानी झंडे वाले जहाज को रोक लिया है. अमेरिकी अधिकारियों ने 24 अप्रैल को इस जहाज पर नजर रखी थी, जब यह ईरान के एक बंदरगाह की ओर जाने की कोशिश कर रहा था. जहाज को रोकने के बाद अमेरिकी नौसेना के दल ने उस पर चढ़कर जांच शुरू कर दी है. ईरान के खिलाफ अमेरिका की सख्त समुद्री नाकेबंदी पेंटागन (Department of War) में हुई एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने बताया कि अमेरिका, ईरान के खिलाफ सख्त समुद्री नाकेबंदी जारी रखेगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आदेश पर ईरान के बंदरगाहों पर आने-जाने वाले सभी कमर्शियल जहाजों पर रोक लगा दी गई है. जनरल केन के मुताबिक, अमेरिकी सेना जरूरत पड़ने पर बड़े सैन्य ऑपरेशन के लिए भी पूरी तरह तैयार है. Guided-missile destroyer USS Rafael Peralta (DDG 115) enforces the U.S. blockade on Iranian ports against an Iranian-flagged ship attempting to sail to a port in Iran, April 24. pic.twitter.com/XsGg65nXt2 — U.S. Central Command (@CENTCOM) April 25, 2026 ‘डार्क फ्लीट’ पर अमेरिका का बड़ा एक्शन अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) की मदद के लिए सेना 8 अप्रैल से ही प्रतिबंधित और संदिग्ध ‘डार्क फ्लीट’ जहाजों के खिलाफ ग्लोबल लेवल पर अभियान चला रही है. जनरल केन ने खुलासा किया कि शुक्रवार सुबह तक कुल 34 जहाजों ने अमेरिकी नाकेबंदी का सामना किया और पकड़े जाने के डर से वापस मुड़ गए. मरीन कमांडो ने हेलीकॉप्टर से की छापेमारी जनरल केन ने बताया कि चेतावनी के बाद भी जब ‘टूस्का’ नाम का जहाज नहीं रुका, तो अमेरिकी मरीन कमांडो ने उस पर धावा बोल दिया. कमांडो ने हेलीकॉप्टर से रस्सियों के जरिए जहाज पर उतरकर उसे अपने कब्जे में ले लिया. वर्तमान में वह जहाज और उसका क्रू अमेरिकी हिरासत में है. लाखों बैरल तेल ले जा रहे टैंकर भी जब्त अमेरिका ने अपनी कार्रवाई का दायरा इंडो-पैसिफिक रीजन तक बढ़ा दिया है. 20 अप्रैल को अमेरिकी सेना ने ‘Tiffany’ नाम के एक बड़े तेल टैंकर को रोका, जिसमें लगभग 20 लाख बैरल प्रतिबंधित ईरानी तेल था. इसके बाद 22 अप्रैल को हिंद महासागर में ‘Majestic X’ (जिसे पोनिक्स भी कहा जाता है) नाम के एक बिना देश वाले टैंकर को भी जब्त किया गया. ये भी पढ़ें: 2 महीने में तेल के लिए मांगोगे भीख, पुतिन के दूत ने यूरोप के इस देश के पीएम को दिया करारा जवाब हर आने-जाने वाले जहाज पर रहेगी पैनी नजर CENTCOM के अनुसार, यह नाकेबंदी किसी भी देश के जहाज पर लागू होती है जो ईरान जा रहा हो या वहां से आ रहा हो. जनरल केन ने साफ किया कि जो जहाज नाकेबंदी के आदेश के वक्त घेरे से बाहर थे, उन्हें भी ट्रैक करके रोकने की तैयारी है. ब्रीफिंग के दौरान जनरल केन ने 18 अप्रैल 1983 को बेरूत में अमेरिकी दूतावास पर हुए बम धमाके को याद किया. उन्होंने इसे अमेरिकी लोगों पर हमलों का एक बड़ा मोड़ बताया और उस धमाके में जान गंवाने वाले चार अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने मौजूदा मिशन में लगे सैनिकों की हिम्मत की भी सराहना की. ये भी पढ़ें: ट्रंप के रक्षा मंत्री हेगसेथ की ईरान को दो टूक: या तो डील करो या कड़ा घेरा झेलने को रहो तैयार The post मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साप्ताहिक लव राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई 2026: इन राशियों पर बरसेगा प्यार, कुछ को रहना होगा सावधान

Weekly Love Horoscope 26 April to 2 May 2026: यह सप्ताह 26 अप्रैल दिन रविवार से शुरू होकर 2 मई 2026 तक रहेगा. ज्योतिषीय दृष्टि से यह समय प्रेम और संबंधों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे, जिससे रिश्तों में भावनात्मकता और आकर्षण बढ़ेगा, लेकिन सप्ताह के अंत तक चंद्रमा वृश्चिक राशि में पहुंचकर प्रेम संबंधों में गहराई और कभी-कभी संदेह की स्थिति भी पैदा करेंगे. इस सप्ताह मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित रहेंगे. वहीं सप्ताह के अंत में बुध का अस्त होना संवाद में भ्रम पैदा करेगा. आइए जानते है 26 अप्रैल से शुरू होने वाला यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला हैं. पढ़ें मेष से मीन तक का साप्ताहिक राशिफल मेष साप्ताहिक लव राशिफल यह सप्ताह आपके लिए प्रेम की नई ऊर्जा लेकर आएगा, क्योंकि सप्ताह के मध्य में आपकी राशि के प्रथम भाव में सूर्य और बुध का शक्तिशाली ‘बुधादित्य योग’ बनने जा रहा है. प्रेम और रोमांस के मामले में आप खुद को बहुत आत्मविश्वासी महसूस करेंगे. आपकी वाणी में एक चुंबकीय आकर्षण होगा, जिससे आपका प्रेमी या प्रेमिका आपकी ओर खिंचा चला आएगा. फोन पर लंबी बातें और वीडियो कॉल इस सप्ताह आपकी लव लाइफ का मुख्य हिस्सा रहेंगे. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा. हालांकि, सप्ताह के अंत में बुध के अस्त होने से पहले अपनी दिल की बात कह दें. अविवाहित लोगों के लिए सोशल मीडिया पर किसी खास से संवाद शुरू होने के प्रबल संकेत हैं. वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल  यह सप्ताह आपके लिए बेहद रोमांटिक रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के प्रथम भाव में शुक्र स्वयं विराजमान हैं. शुक्र का अपनी ही राशि में होना आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा, जिससे आपके पार्टनर के साथ आपकी केमिस्ट्री और भी गहरी होगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और आप साथ में कुछ यादगार पल बिताएंगे. लव लाइफ में सुख-सुविधाओं और उपहारों का आदान-प्रदान होगा. फोन पर चैटिंग के दौरान अपनी भाषा को मधुर रखें. सप्ताह के अंत में चंद्रमा के सप्तम भाव में जाने से रिश्तों में नयापन और रोमांस की खुशबू बनी रहेगी. मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल  यह सप्ताह आपके लिए खुशियों भरा रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के प्रथम भाव में देवगुरु बृहस्पति स्थित होकर आपके प्रेम संबंधों को आशीर्वाद दे रहे हैं. आपके और पार्टनर के बीच चल रहे पुराने विवाद सुलझ जाएंगे. लव लाइफ में एक-दूसरे के प्रति सम्मान और परिपक्वता बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक या सुखद यात्रा की योजना बन सकती है. प्रेमी के साथ फोन पर भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है. जो जातक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए यह सप्ताह मिलन का अवसर ला सकता है. आपकी बौद्धिक क्षमता और बुद्धिमानी आपके पार्टनर को काफी प्रभावित करेगी. रोमांस के लिए सप्ताह का मध्य भाग सबसे शानदार रहेगा. कर्क साप्ताहिक लव राशिफल  यह सप्ताह आपके लिए भावनाओं के ज्वार जैसा रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा इस सप्ताह सिंह से वृश्चिक तक संचरण करेंगे. आपकी राशि के नवम और दशम भाव पर पड़ने वाले ग्रहों का प्रभाव आपको थोड़ा भावुक बनाएगा. लव लाइफ में छोटी-छोटी बातों को दिल से लगाने से बचें. जीवनसाथी का साथ एक ढाल की तरह काम करेगा. प्रेमी के साथ फोन पर बात करते समय अपनी भावनाओं को स्पष्ट रखें. सप्ताह के आखिरी दिनों में जब चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, तब आपके रिश्तों में रोमांस और आकर्षण चरम पर होगा. पार्टनर के साथ किसी छोटी ट्रिप या डिनर डेट पर जाने की योजना बन सकती है. सिंह साप्ताहिक लव राशिफल  यह सप्ताह आपके लिए जुनून और आकर्षण से भरा होगा, क्योंकि सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में केतु के साथ स्थित हैं. प्रेमी-प्रेमिका के बीच कुछ पुरानी बातों को लेकर बहस होगी, लेकिन आपकी समझदारी से मामला सुलझ जाएगा. लव लाइफ में रोमांस को बनाए रखने के लिए आपको अपने अहंकार का त्याग करना होगा. फोन और सोशल मीडिया पर पार्टनर की गतिविधियों को लेकर ज्यादा पजेसिव न हों. सप्ताह के अंत में सूर्य और बुध का शुभ प्रभाव आपके रिश्तों में स्पष्टता लाएगा. पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता के लिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सिंगल जातकों को किसी पुराने मित्र से प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है. कन्या साप्ताहिक लव राशिफल  यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में मंगल, बुध और शनि का त्रिग्रही योग बना हुआ है. पार्टनर के साथ बातचीत में संयम बरतें, क्योंकि मंगल और शनि की युति संबंधों में थोड़ा तनाव या गलतफहमी पैदा कर सकती है. हालांकि, बुध का मेष में जाना आपकी संचार क्षमता को सुधारेगा. फोन पर होने वाली गलतफहमियों को तुरंत कॉल करके दूर करें, मैसेज पर बहस न करें. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा और आप पुरानी समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे.  लव लाइफ में धैर्य रखना इस सप्ताह की सबसे बड़ी जरूरत है. सप्ताह के अंत तक स्थितियां सामान्य होंगी और आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिता पाएंगे. तुला साप्ताहिक लव राशिफल  यह सप्ताह आपके लिए प्रेम के नए द्वार खोलेगा, क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र अष्टम भाव में स्थित हैं, जो गुप्त प्रेम और गहरे आकर्षण को बढ़ाते हैं. प्रेमी-प्रेमिका के बीच इस सप्ताह भावनात्मक जुड़ाव बहुत गहरा होगा. फोन पर देर रात तक बातें करना और एक-दूसरे के साथ अपनी सीक्रेट्स साझा करना आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा. विवाहित जोड़े एक-दूसरे की जरूरतों को समझेंगे और सहयोग करेंगे. लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगेगा और आप अपने पार्टनर के प्रति काफी प्रोटेक्टिव रहेंगे. जो जातक किसी को पसंद करते हैं, उनके लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का यह सही समय है. पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है. वृश्चिक साप्ताहिक लव राशिफल  यह सप्ताह आपके लिए पार्टनर के प्रति पूर्ण समर्पण का रहेगा, क्योंकि चंद्रमा सप्ताह के अंत में आपकी राशि के प्रथम भाव में प्रवेश करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में पंचम भाव का त्रिग्रही योग प्रेमी-प्रेमिका के बीच थोड़ी अनबन करा सकता है, लेकिन यह केवल थोड़े समय के लिए

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट Garhwa News: गढ़वा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने रंका अनुमंडल के विकास और जनसुविधाओं से संबंधित एक महत्वपूर्ण अनुरोध पत्र सौंपा. रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग बैठक में रंका में नए निबंधन कार्यालय स्थापित करने पर विशेष चर्चा हुई. मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि रंका अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले बड़गड़, भंडरिया, रमकंडा, चिनिया और रंका के सुदूरवर्ती पंचायतों के ग्रामीणों को निबंधन जैसे कार्यों के लिए लंबी दूरी तय कर जिला मुख्यालय गढ़वा आना पड़ता है. इससे आम जनता के समय और संसाधनों की काफी हानि होती है. उन्होंने कहा कि जनहित में रंका अनुमंडल मुख्यालय में ही निबंधन कार्यालय की स्थापना बेहद जरूरी है. मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन मुलाकात के बाद पूर्व मंत्री ठाकुर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी मांगों को बेहद संवेदनशीलता के साथ सुना है. सीएम ने भरोसा दिलाया है कि वे इस विषय पर जल्द ही उचित निर्णय लेंगे. मिथिलेश ठाकुर ने विश्वास जताया है कि रंका अनुमंडल की जनता को जल्द ही यह सौगात मिलेगी, जिससे हजारों लोगों को जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी. अन्य समस्याओं और योजनाओं पर भी चर्चा निबंधन कार्यालय के अलावा पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा जिले की अन्य समस्याओं और विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया. उन्होंने जिले में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को सही तरीके से जारी रखने और उनमें आ रही परेशानियों को जल्द दूर करने की अपील की. यह भी पढ़ें: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 स्त्रीएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर The post गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सादगी में जीने वाले अरिजीत सिंह कितने संपत्ति के हैं मालिक? जानकर रह जाएंगे हैरान

Arijit Singh Net Worth: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह आज 25 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी भावुक और मधुर आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत आज हिंदुस्तानीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं. करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद वह बेहद साधारण जीवन जीने के लिए जाने जाते हैं. 400 करोड़ से ज्यादा की नेट वर्थ TOI के रिपोर्ट के अनुसार अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति करीब 414 करोड़ रुपये बताई जाती है. उन्होंने अपने लगभग एक दशक लंबे करियर में हिंदी, बंगाली, मराठी और तेलुगु समेत कई भाषाओं में 300 से अधिक गाने गाए हैं. उनकी लोकप्रियता हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा है. लग्जरी प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट निवेश अरिजीत सिंह के पास नवी मुंबई में लगभग 8 करोड़ रुपये का आलीशान घर है. इसके अलावा मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक ही इमारत में उनके चार अपार्टमेंट्स हैं, जिनकी कीमत करीब 9-9 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के जियागंज में उनका एक रेस्टोरेंट भी है, जो उनकी जड़ों से जुड़ाव को दिखाता है. महंगी कारों का शानदार कलेक्शन सिंगर के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं. उनके कार कलेक्शन में Range Rover Vogue, Hummer H3 और Mercedes-Benz जैसी प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं. कमाई के बड़े स्रोत अरिजीत सिंह की कमाई प्लेबैक सिंगिंग, लाइव कॉन्सर्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और म्यूजिक रॉयल्टी से होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सालाना आय करीब 70 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. वह एक गाने के लिए 8 से 10 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं, जबकि बड़े प्रोजेक्ट्स में यह फीस और बढ़ जाती है. लाइव कॉन्सर्ट से करोड़ों की कमाई लाइव शोज के लिए अरिजीत सिंह की भारी डिमांड रहती है. बताया जाता है कि वह एक परफॉर्मेंस के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये लेते हैं. वहीं, दो घंटे के लाइव कॉन्सर्ट के लिए उनकी फीस करीब 14 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. यही वजह है कि उनके शो हमेशा हाउसफुल रहते हैं और फैंस उनकी आवाज के दीवाने हैं. सादगी और सफलता का अनोखा मेल अपार सफलता और दौलत के बावजूद अरिजीत सिंह अपनी निजी जिंदगी को बेहद सादा रखते हैं. उनकी यही सादगी और मेहनत उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है. यह भी पढ़ें: ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान, संजय दत्त फिर बनेंगे बल्लू, पहला लुक आउट The post सादगी में जीने वाले अरिजीत सिंह कितने संपत्ति के हैं मालिक? जानकर रह जाएंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, दूसरे वीकेंड में भी बरकरार रफ्तार

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने दूसरे वीकेंड की शुरुआत मजबूत अंदाज में की है. 8वें दिन 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि अब फिल्म को हॉलीवुड बायोपिक ‘माइकल’ से कड़ी चुनौती मिल रही है. दूसरे वीकेंड में भी बरकरार रफ्तार sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को ‘भूत बंगला’ ने 5.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 84.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी और अब इसका कुल हिंदुस्तान नेट कलेक्शन 90.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ओवरसीज में भी अच्छा प्रदर्शन अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो हिंदुस्तान में फिल्म ने अब तक 107.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, विदेशों में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 8वें दिन ‘भूत बंगला’ ने ओवरसीज मार्केट में 2.50 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका कुल इंटरनेशनल कलेक्शन 37.50 करोड़ रुपये हो गया है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 144.70 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ‘माइकल’ से टकराव अब तक बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज कर रही ‘भूत बंगला’ को अचानक कड़ी टक्कर मिली है. हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’, जो पॉप स्टार माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित है, ने भी शानदार शुरुआत की है. इस फिल्म में जाफर जैक्सन लीड रोल में नजर आ रहे हैं. रिलीज के पहले दिन (शुक्रवार) ‘माइकल’ ने 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि प्रीव्यू शोज से 1.70 करोड़ रुपये पहले ही आ चुके थे. इस तरह फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन करीब 5.50 करोड़ रुपये रहा, जो ‘भूत बंगला’ से सिर्फ 25 लाख रुपये कम है. ‘धुरंधर 2’ से पहले ही मिल चुकी थी चुनौती ‘माइकल’ से पहले ‘भूत बंगला’ को सिर्फ बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से मुकाबला मिल रहा था. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने शुक्रवार को करीब 1.60 करोड़ रुपये कमाए. इसका कुल कलेक्शन अब लगभग 1124 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह भी पढ़ें- ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान, संजय दत्त फिर बनेंगे बल्लू, पहला लुक आउट The post ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, दूसरे वीकेंड में भी बरकरार रफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान, संजय दत्त फिर बनेंगे बल्लू, पहला लुक आउट

करीब तीन दशक बाद हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार एंटी-हीरो किरदारों में से एक की वापसी होने जा रही है. संजय दत्त ने अपनी नई फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. 24 अप्रैल को उन्होंने फिल्म का पहला लुक शेयर किया. बैकग्राउंड में बजता पॉपुलर गाना ‘खलनायक हूं मैं’ पुरानी यादों को ताजा कर गया. ‘खलनायक रिटर्न्स’ का पहला लुक संजय दत्त ने कहा- कुछ कहानियां खत्म नहीं होती संजय दत्त ने इस घोषणा के साथ लिखा, “कुछ कहानियां खत्म नहीं होती… वो दोबारा शुरू होती हैं. खलनायक रिटर्न्स.” हालांकि फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सिर्फ इस अनाउंसमेंट ने ही फिल्म को चर्चा में ला दिया है. ‘खलनायक’ की कहानी साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘खलनायक’, जिसे सुभाष घई ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में संजय दत्त ने ‘बल्लू’ का किरदार निभाया था, जबकि माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.फिल्म की कहानी एक खतरनाक अपराधी बल्लू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुलिस की गिरफ्त से भाग जाता है. उसे पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर राम (जैकी श्रॉफ) अपनी मंगेतर गंगा (माधुरी दीक्षित) को अंडरकवर भेजता है. इसके बाद कहानी में खूब सारे टर्न आते हैं. संजय दत्त के अन्य फिल्मी प्रोजेक्ट्स संजय दत्त हाल ही में निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नजर आए थे, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने एसपी चौधरी असलम का दमदार किरदार निभाया. यह स्पाई थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता साबित हुई और हिंदुस्तान में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. अब संजय जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में दिखाई देंगे. इस फिल्म का निर्देशन अभिजीत वारंग ने किया है और यह 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह भी पढ़ें- आलिया भट्ट ने बताया राहा का फ्यूचर प्लान, कहा- एक्टिंग नहीं, इस फील्ड में जाएगी बेटी The post ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान, संजय दत्त फिर बनेंगे बल्लू, पहला लुक आउट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RCB vs GT : आरसीबी से क्यों हार गई गुजरात टाइटंस? शुभमन गिल ने बताई वजह

RCB vs GT: Gujarat Titans के कप्तान शुभमन गिल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से हार के बाद कहा कि टीम आखिरी ओवरों में बाउंड्री नहीं लगा पाई. खासकर 17वें, 18वें और 19वें ओवर में रन नहीं बने, जिससे स्कोर कम रह गया. गिल ने माना कि टीम जितने रन बनाना चाहती थी, उतने नहीं बना सकी और यही हार की बड़ी वजह बनी. मैच के बाद प्रेजेंटेशन में गिल ने कहा कि गुजरात टाइटंस की टीम 16वें से 19वें ओवर के बीच मैच से पकड़ खो बैठी. इस दौरान टीम एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाई. गिल ने साफ कहा कि ये ओवर उनके लिए काफी अहम थे, लेकिन यहीं टीम पीछे रह गई और इसका असर पूरे मैच पर पड़ा. गेंदबाजों को लेकर गिल ने क्या कहा? गिल ने कहा कि पावरप्ले के बाद हमारी टीम अच्छी स्थिति में थी, लेकिन टीम मिडिल ओवर्स में जरूरी विकेट नहीं ले पाई. उन्होंने बताया कि शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन पावरप्ले खत्म होने के बाद गेंदबाज दबाव बनाए रखने और विकेट निकालने में नाकाम रहे. गिल के मुताबिक, यही वजह रही कि मैच धीरे-धीरे हाथ से निकल गया. खास बात ये रही कि विराट कोहली को शुरुआत में ही बड़ा जीवनदान मिल गया. वाशिंगटन सुंदर ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर आसान कैच छोड़ दिया, तब कोहली खाता भी नहीं खोल पाए थे. यही मौका बाद में गुजरात टाइटंस पर भारी पड़ गया. तीन ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं दी आरसीबी के गेंदबाज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 205/3 का अच्छा स्कोर खड़ा किया, जिसमें साई सुदर्शन ने 58 गेंदों में शानदार 100 रन बनाए. एक समय टीम 16 ओवर में 170/2 तक पहुंच गई थी और लग रहा था कि स्कोर 220-230 तक जाएगा. लेकिन इसी ओवर में सुदर्शन आउट हो गए. इसके बाद आरसीबी के गेंदबाज सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अगले तीन ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं दी और सिर्फ 17 रन दिए. यह भी पढ़ें : RCB vs GT: कोहली और पडिक्कल का धमाल, RCB ने GT को 5 विकेट से हराया RCB की जीत की बड़ी वजह क्या रही गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस ने शुरुआत अच्छी की और आरसीबी को 6 ओवर में 58/1 पर रोक दिया. लेकिन इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने 59 गेंदों में 115 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया. कोहली ने 44 गेंदों में 81 रन बनाकर टीम को आगे बढ़ाया, जबकि पड्डिकल ने 27 गेंदों में 55 रन बनाकर शानदार साथ दिया. यही साझेदारी RCB की जीत की बड़ी वजह बनी. The post RCB vs GT : आरसीबी से क्यों हार गई गुजरात टाइटंस? शुभमन गिल ने बताई वजह appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top