Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पटना मेट्रो: अंडरग्राउंड स्टेशन के टनल में घुसकर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, जल्द तैयार होंगे 12 स्टेशन

Patna Metro: पटना मेट्रो के काम में तेजी लाई गई है. फिलहाल कॉरिडोर-2 का काम किया जा रहा है, जो कि 12 प्रमुख स्टेशनों से जोड़ता है. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. मुख्य सचिव निरीक्षण के दौरान अंडरग्राउंड टनल में भी घुसे, जहां उन्होंने काम का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो डिपो आईएसबीटी से मलाही पकड़ी और मोइनुल हक स्टेडियम, राजेंद्रनगर, बांकीपुर, गांधी मैदान होते हुए पटना जंक्शन तक निर्माण पूरा होगा. तभी मेट्रो पटना शहर में ट्रैफिक का बेहतर ऑप्शन बनकर उभरेगा. मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसे लेकर प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ जुटा हुआ है. पटना में यहां बनाया जा रहा अंडरग्राउंड स्टेशन जानकारी के मुताबिक, पटना मेट्रो का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन मोइनुल हक स्टेडियम के पास बनाया जा रहा है और यह लगभग बनकर तैयार हो गया है. इसके अलावा राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे मेट्रो टनल के लिए रेलवे से एनओसी मिलते के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है. इस पूरे काम पर पटना और दिल्ली मेट्रो के साथ-साथ रेलवे के इंजीनियर भी लगातार निगरानी कर रहे हैं. कॉरिडोर-2 का निर्माण जल्द पूरा करने पर जोर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मीठापुर सब-स्टेशन का भी जायजा लिया. इस दौरान पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और एलएनटी के अधिकारियों के साथ बैठक की गई. इसमें मेट्रो के काम में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई और समाधान निकाला गया. मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि पटना मेट्रो केवल एक आधारभूत संरचना परियोजना नहीं, बल्कि शहर की जीवनरेखा है. उन्होंने कॉरिडोर-2, जो 12 प्रमुख स्टेशनों को जोड़ता है, के समय पर निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. Also Read: भीषण गर्मी के बीच बिहार के इन 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50-60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा The post पटना मेट्रो: अंडरग्राउंड स्टेशन के टनल में घुसकर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, जल्द तैयार होंगे 12 स्टेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

महिला आरक्षण पर सरकार को झटका, अब आगे क्या करेगी मोदी सरकार?

मोदी प्रशासन का संविधान (131वां संशोधन) बिल 2026 (यह स्त्री आरक्षण कानून 2023 में बदलाव से जुड़ा था) शुक्रवार (17 अप्रैल) शाम लोकसभा में पास नहीं हो पाया. इस बिल को पास करने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल सका. खास बात यह है कि 2014 में मोदी प्रशासन के आने के बाद पहली बार कोई प्रशासनी बिल लोकसभा में फेल हुआ है. इस बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने विरोध में वोट दिया. कुल 528 सदस्यों ने मतदान किया, लेकिन बिल पास होने के लिए 352 वोट यानी दो-तिहाई बहुमत जरूरी था. इस तरह यह बिल 54 वोट से पीछे रह गया और पास नहीं हो सका. बाकी दो बिल वापस ले लिये मोदी प्रशासन ने बिल के पास नहीं हो पाने के बाद प्रशासन ने उसके साथ पेश किए गए बाकी दो बिल भी वापस ले लिये. इनमें डिलिमिटेशन बिल 2026 शामिल था, जिसमें 2011 जनगणना के आधार पर सीटों की नई सीमाएं तय करने की बात थी. दूसरा यूनियन टेरिटरीज लॉ (संशोधन) बिल 2026 था, जो दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर जैसे केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा था, जहां विधानसभा भी है. प्रशासन ने इन पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया. 131वें संशोधन में क्या कहा गया था? 131वें संशोधन बिल में लोकसभा सीटों की अधिकतम संख्या 550 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव था. साथ ही इसमें यह भी कहा गया था कि 2023 के स्त्री आरक्षण कानून, यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए अगली जनगणना का इंतजार जरूरी नहीं होगा, बल्कि इसे उससे अलग करके जल्दी लागू किया जा सके. यह भी पढ़ें : गिर गया स्त्री आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा बिल, लोकसभा में प्रशासन को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत 2023 के मूल कानून के मुताबिक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में स्त्रीओं को 33% आरक्षण तभी लागू होना था, जब अगली जनगणना पूरी हो जाए. इसका मतलब है कि यह व्यवस्था 2034 से पहले लागू होना मुश्किल है, क्योंकि अभी जनगणना चल रही है. इसे पूरा होने में समय लगेगा, जिसके बाद सीटों का नया बंटवारा यानी डिलिमिटेशन भी होगा. नए बिलों का क्या था मकसद ? नए बिलों का मकसद था कि स्त्री आरक्षण को 2029 तक लागू कर दिया जाए, इसके लिए 2011 की जनगणना के आधार पर सीटों का नया बंटवारा किया जाना था. लेकिन पुराने आंकड़ों पर डिलिमिटेशन करने से क्षेत्रीय असमानता और जातीय समीकरण जैसे मुद्दे फिर से उठ खड़े हुए, जिस पर संसद में काफी बहस भी देखने को मिली. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दिलाया भरोसा संसद में स्पेशल सत्र के दौरान पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दो दिन तक अपील की और भरोसा दिलाया कि दक्षिणी राज्यों की सीटों में कोई कमी नहीं होगी. शुक्रवार (17 अप्रैल) को शाह ने आखिरी वक्त पर कहा कि अगर विपक्ष समर्थन दे, तो वे एक घंटे में संशोधित बिल ला सकते हैं. इसमें सभी राज्यों के लिए 50% बढ़ोतरी की गारंटी होगी, लेकिन विपक्ष ने इसे ठुकरा दिया. अब क्या करेगी मोदी प्रशासन? 2023 का नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभी कानून के रूप में लागू है और गजट में भी नोटिफाई हो चुका है, लेकिन इसे जमीन पर लागू करने के लिए पहले नई डिलिमिटेशन प्रक्रिया जरूरी होगी. इसके बिना यह लागू नहीं हो सकता. अगर प्रशासन इसे जल्दी लागू करना चाहती है, तो उसे नए विकल्पों के साथ फिर से संसद आना होगा. जैसे फिलहाल 543 सीटों में से एक-तिहाई सीटें स्त्रीओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव ला सकती है. इस मुद्दे पर शनिवार (18 अप्रैल) को कैबिनेट की बैठक भी तय है, जहां आगे की रणनीति पर फैसला लिया जा सकता है.  The post स्त्री आरक्षण पर प्रशासन को झटका, अब आगे क्या करेगी मोदी प्रशासन? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विदेशी बैंकों से लेकर SBI तक, जानिए किन-किन के पास है अब सोना मंगाने का पावर

Gold Silver Import Rules: हिंदुस्तान प्रशासन के डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स ने सोने और चांदी के इंपोर्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट जारी किया है. डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) द्वारा शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उन बैंकों की सूची को मॉडिफाई किया गया है जिन्हें विदेशों से सोना और चांदी मंगाने की परमिशन है. यह फैसला ‘फॉरेन ट्रेड पॉलिसी 2023’ के तहत लिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य कीमती धातुओं के इंपोर्ट को ज्यादा ऑर्गनाइज्ड और ट्रांसपेरेंट बनाना है.  कब से लागू होंगे ये नए नियम? प्रशासन द्वारा जारी यह नई लिस्ट तुरंत प्रभावी नहीं होगी. यह रिवाइज्ड लिस्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी और 31 मार्च 2029 तक वैलिड रहेगी. यानी अगले तीन सालों के लिए प्रशासन ने इंपोर्ट का एक क्लियर स्ट्रक्चर तैयार कर दिया है. यह कदम बैंकिंग चैनलों के माध्यम से होने वाले बिजनेस को रेगुलेटेड करने के लिए उठाया गया है, ताकि बाजार में सोने-चांदी की सप्लाई सही तरीके से हो सके.  किन 15 बैंकों को मिला ‘डबल’ अधिकार? हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुल 15 बैंकों को यह अधिकार दिया है कि वे सोना और चांदी, दोनों का इंपोर्ट कर सकें. इस सूची में देश के बड़े प्रशासनी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं: प्राइवेट सेक्टर: HDFC बैंक, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, फेडरल बैंक, यस बैंक, आरबीएल (RBL) बैंक और करूर वैश्य बैंक.  प्रशासनी सेक्टर: हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक. विदेशी बैंक: इस सूची में दो विदेशी नाम भी शामिल हैं. जैसे- ड्यूश बैंक (Deutsche Bank) और इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड.  सिर्फ सोना मंगाने की अनुमति किसे है? नोटिफिकेशन में यह भी साफ किया गया है कि सभी बैंक दोनों धातुओं का इंपोर्ट नहीं कर सकते. दो स्पेसिफिक बैंकों को केवल सोना (Gold) इंपोर्ट करने की अनुमति दी गई है. ये बैंक हैं: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया SBER बैंक  इन दोनों बैंकों के पास चांदी इंपोर्ट करने का अधिकार नहीं होगा, वे केवल सोना इंपोर्ट की प्रक्रियाओं को ही संभाल पाएंगे.  इस बदलाव का आम जनता पर क्या असर होगा? प्रशासन के इस फैसले का सीधा संबंध देश के बिजनेस स्ट्रक्चर से है. DGFT, जो मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स के तहत काम करता है, ने इसे ‘हैंडबुक ऑफ प्रोसीजर 2023’ के अपेंडिक्स 4B (Appendix 4B) में शामिल किया है. जब इंपोर्ट एक रेगुलेटेड चैनल (नामित बैंकों) के जरिए होता है, तो बाजार में शुद्धता और कीमतों में स्थिरता बनी रहती है. यह कदम अवैध रूप से आने वाले सोने पर लगाम लगाने और बैंकिंग सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.  ये भी पढ़ें: मुंबई में पेट्रोल हुआ सस्ता पर नोएडा में बढ़ गए दाम, देखिए आज की ताजा रेट लिस्ट The post विदेशी बैंकों से लेकर SBI तक, जानिए किन-किन के पास है अब सोना मंगाने का पावर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वेबसाइट क्रैश होने का डर? DigiLocker पर ऐसे चेक करें CBSE 12वीं का रिजल्ट

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में स्टूडेंट्स को अब 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है. आजकल रिजल्ट देखने का तरीका पहले जैसा नहीं रहा. अब लंबी लाइनों में खड़े होने या साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. अब स्टूडेंट अपने मोबाइल से ही कुछ मिनट में रिजल्ट देख सकते हैं.  खासकर DigiLocker ऐप के जरिए CBSE 12वीं का रिजल्ट और मार्कशीट दोनों आसानी से मिल जाएंगे.  DigiLocker क्या है? डिजिलॉकर हिंदुस्तान प्रशासन की एक डिजिटल सर्विस है, जहां आप अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट, आधार और ड्राइविंग लाइसेंस ऑनलाइन सेफ रख सकते हैं. CBSE भी अपने स्टूडेंट्स का रिजल्ट और मार्कशीट यहीं अपलोड करता है. डिजिलॉकर से डाउनलोड की गई मार्कशीट ओरिजिनल की तरह ही कानूनी रूप से मान्य होती है. रिजल्ट के दिन वेबसाइट क्रैश होने के डर से बचने के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है.  DigiLocker में अकाउंट कैसे बनाएं? अगर आपने पहले से DigiLocker यूज नहीं किया है, तो सबसे पहले अकाउंट बनाना जरूरी है. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें: अपने मोबाइल में DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट खोलें.  Sign Upपर क्लिक करें.  अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें.  अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ और आधार नंबर (अगर हो) डालें.  यूजरनेम और पासवर्ड सेट करें.  अब आपका अकाउंट तैयार हो जाएगा.  CBSE 12th Result 2026 ऐसे चेक करें DigiLocker ऐप या वेबसाइट खोलें.  अपने पासवर्ड से लॉगिन करें.   Education सेक्शन में जाएं.  CBSE को सर्च करें.  Class 12 Marksheet ऑप्शन चुनें.  अपना रोल नंबर डालें.  आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.   आप इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं.  DigiLocker से मिलने वाले डॉक्यूमेंट्स DigiLocker से आपको सिर्फ रिजल्ट ही नहीं, बल्कि कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी मिलते हैं: 12वीं की डिजिटल मार्कशीट पासिंग सर्टिफिकेट माइग्रेशन सर्टिफिकेट ये सभी डॉक्यूमेंट्स डिजिटल साइन होते हैं, यानी ये पूरी तरह वैध (valid) होते हैं.  रिजल्ट चेक करते समय ध्यान रखने वाली बातें अपना रोल नंबर और स्कूल नंबर सही डालें.  इंटरनेट कनेक्शन अच्छा होना चाहिए.  ज्यादा ट्रैफिक होने पर साइट थोड़ी स्लो हो सकती है, ऐसे में थोड़ी देर बाद कोशिश करें.  किसी भी गलत वेबसाइट से बचें, सिर्फ ऑफिशियल प्लेटफॉर्म ही यूज करें.  यह भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2026: कब आएगा रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक The post वेबसाइट क्रैश होने का डर? DigiLocker पर ऐसे चेक करें CBSE 12वीं का रिजल्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें शुभ चीजों की शॉपिंग

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाला हिंदू त्योहार, साल के सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है.  ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य, चाहे वो बिना किसी शुभ मुहूर्त को देखे भी किया जाए, फलदायी होता है. अक्षय तृतीया पर सोना, चांदी और अन्य धातुओं की वस्तुएं खरीदना एक लोकप्रिय परंपरा है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे धन और समृद्धि आती है. अक्षय तृतीया के लाभ को बढ़ाने के लिए, अपनी राशि के अनुसार वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है .  आइए, राशि अनुसार जानते हैं कि अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना चाहिए मेष राशि: लाल रंग की वस्तुएं, तांबे के बर्तन, मसूर की दाल, लाल मिर्च वृषभ राशि: सफेद रंग की वस्तुएं, चांदी की वस्तुएं, चावल, दही मिथुन राशि: हरे रंग की वस्तुएं, पारा के बर्तन, मूंग की दाल, हरी मिर्च कर्क राशि: सफेद रंग की वस्तुएं, चांदी की वस्तुएं, दूध, चावल सिंह राशि: पीले रंग की वस्तुएं, सोने की वस्तुएं, घी, गेहूं कन्या राशि: हरे रंग की वस्तुएं, पारा के बर्तन, बेसन, हरी सब्जियां तुला राशि: सफेद रंग की वस्तुएं, चांदी की वस्तुएं, दही, खीर वृश्चिक राशि: लाल रंग की वस्तुएं, तांबे के बर्तन, लाल मिर्च, मसूर की दाल धनु राशि: पीले रंग की वस्तुएं, सोने की वस्तुएं, केसर, हल्दी मकर राशि: नीले रंग की वस्तुएं, लोहे की वस्तुएं, उड़द की दाल, नीला नमक कुंभ राशि: नीले रंग की वस्तुएं, लोहे की वस्तुएं, शनि यंत्र, तिल मीन राशि: पीले रंग की वस्तुएं, सोने की वस्तुएं, चंदन, पीला कपड़ा अक्षय तृतीया के दिन आप ये कार्य भी कर सकते हैं दान करें: अक्षय तृतीया देने का दिन है, इसलिए किसी ऐसे कारण के लिए दान करें जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो. पूजा करें: अपने चुने हुए देवता को प्रार्थना करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. ध्यान करें: ध्यान करने और अपने लक्ष्यों और आकांक्षाओं पर विचार करने के लिए कुछ समय निकालें. अपनों के साथ समय बिताएं: अपने परिवार और दोस्तों के साथ जुड़ें और उनके साथ खुशियां मनाएं. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा25+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ The post अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें शुभ चीजों की शॉपिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में आईएएस अधिकारियों का तबादला, 17 जिलों को मिले नए उपायुक्त

Ranchi News: राज्य प्रशासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने कई जिलों में नए उपायुक्तों का तबादला किया है. सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.  नाम –कहां गए राजीव रंजन – उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) संदीप कुमार – उपायुक्त, लातेहार अनन्य मित्तल – उपायुक्त, गढ़वा दिलेश्वर महतो – उपायुक्त, गुमला मेघा भारद्वाज – उपायुक्त, पाकुड़ लोकेश मिश्रा – उपायुक्त, गोड्डा शशि प्रकाश सिंह – उपायुक्त, देवघर उत्कर्ष गुप्ता – उपायुक्त, कोडरमा हेमंत सती – उपायुक्त, हजारीबाग मनीष कुमार – उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) ऋतुराज – उपायुक्त, रामगढ़ रवि आनंद – उपायुक्त, चतरा दीपक कुमार दुबे – उपायुक्त, साहिबगंज दिलीप प्रताप सिंह शेखावत – उपायुक्त, पलामू सौरभ कुमार भुवनिया – उपायुक्त, खूंटी संदीप कुमार मीणा – उपायुक्त, लोहरदगा आलोक कुमार – उपायुक्त, जामताड़ा View this post on Instagram A post shared by Naya Vichar (@prabhat.khabar) यह भी पढ़ें: धनबाद में अपराधियों का तांडव: दादा-दादी के सामने मेयर संजीव सिंह के समर्थक को मारी गोली, हालत नाजुक यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल The post झारखंड में आईएएस अधिकारियों का तबादला, 17 जिलों को मिले नए उपायुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद में एक बार फिर से सरेआम गोलीबारी, मेयर संजीव सिंह के करीबी शुभम यादव की मौत

धनबाद से सुमन कुमार की रिपोर्ट Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिला के सोनारडीह ओपी से महज कुछ  200 मीटर की दुरी पर शाम को गोली चलने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना में शुभम यादव (28) को अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार कर आराम से चलते बने. घटना में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया.  इलाज के दौरान मौत  आसपास के लोगों ने घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए कतरास निचितपुर अस्पताल ले गए जहां स्थिति नाजुक देखते हुए धनबाद स्थित अशर्फी अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान शुभम यादव की मौत हो गई. शुभम यादव को सिर और गर्दन में तीन गोली मारी गई.  धनबाद में मर्डर मेयर का करीबी था मृतक  मृतक शुभम यादव धनबाद मेयर संजीव सिंह का करीबी जाना जाता हैं. घटना का पता चलते ही संजीव सिंह अशर्फी हॉस्पिटल पहुंचे.  पुलिस ने शुरू की जांच  घटना की सूचना मिलते ही धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, लॉ एण्ड ऑर्डर डीएसपी नौशाद आलम, बाघमारा एसडीपीओ पीके सिंह सहित कई थानों की पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंची. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी.  हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग  मौत की सूचना मिलते ही जनता श्रमिक संघ कार्यकर्ता और यादव समाज के लोग सोनारडीह ओपी पहुंचे और हमलावरों गिरफ्तारी का मांग कर रहे थे. इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.  लगातार बढ़ रही अपराध की घटनाएं  धनबाद में हाल के दिनों में अपराधियों का मनोबल बढ़ता नजर आ रहा है. बीते दिन तेतुलमारी के शक्ति चौक 8 लेन में हुए गोली बारी मामले में  पुलिस अभी तक उभर नहीं पाई कि फिर से अपराधियों ने सोनारडीह में गोलीबारी की अंजाम दिया. यह घटना जिले की कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन गई है. घटनास्थल के आसपास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.  यह भी पढ़ें: धनबाद में अपराधियों का तांडव: दादा-दादी के सामने मेयर संजीव सिंह के समर्थक को मारी गोली, हालत नाजुक यह भी पढ़ें: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल The post धनबाद में एक बार फिर से सरेआम गोलीबारी, मेयर संजीव सिंह के करीबी शुभम यादव की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सनी देओल ने शुरू की अपनी नई फिल्म की शूटिंग, स्क्रीन पर दिखेगा अब तक का सबसे अलग अंदाज

Sunny Deol Upcoming Film: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल एक बार फिर अपने पावरफुल अंदाज में वापसी कर रहे हैं. सनी देओल की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी हाल ही में दी गई है. फिल्म की शूटिंग अब भी जारी है. इस फिल्म में सनी अलग अंदाज में नजर आएंगे. नई फिल्म के ऐलान ने सनी पाजी के फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. साउथ के बड़े स्टार्स और फरहान अख्तर का साथ इस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी टीम की वजह से हो रही है. पहली बार सनी देओल, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं, ‘गजनी’ फिल्म बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस भी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म को और भी खास बनाने के लिए इसमें साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस ज्योतिका को लीड रोल में लिया गया है. एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी बॉलीवुड हंगामा के अनुसार यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका निर्देशन बालाजी गणेश कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सनी देओल अपनी पुरानी इमेज को पीछे छोड़कर एक बिल्कुल नया और गहरा किरदार निभाएंगे. फिल्म की कहानी में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस और इमोशन का भी मेल होगा, जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखेगा. इस फिल्म को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए.आर. मुरुगादॉस मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि कासिम जगमगिया, विशाल रामचंद्रनी, आदित्य जोशी, सुनील जैन और यूसुफ शेख इस बड़े प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर हैं. सनी देओल की अपकमिंग फिल्म सनी देओल इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. वे जल्द ही फिल्म ‘गबरू’ और ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे. फिल्म लाहौर आमिर खान के प्रोडक्शन से बन रही है. इस साल 13 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है. जिसमें प्रीति जिंटा और मोना सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इसके अलावा, सनी देओल नितेश तिवारी की भव्य फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान का दमदार किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म इस साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज बना हुआ है. यह भी पढ़ें: एक बार फिर साथ आए अहान-अनीत, मोहित सूरी की फिल्म से बढ़ी एक्साइटमेंट The post सनी देओल ने शुरू की अपनी नई फिल्म की शूटिंग, स्क्रीन पर दिखेगा अब तक का सबसे अलग अंदाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौन हैं बंगाल में सबसे अमीर उम्मीदवार? किस भाजपा विधायक की संपत्ति 2300 प्रतिशत बढ़ी? जानें शुभेंदु अधिकारी का नेटवर्थ

खास बातें जाकिर हुसैन : 5 साल में 67 करोड़ से 133 करोड़ तक का सफर सुदीप मुखर्जी की संपत्ति में 2344 प्रतिशत का इजाफा इन दिग्गजों के खजाने में भी बढ़ी भारी रकम शुभेंदु अधिकारी : आय बढ़ी लेकिन चल संपत्ति घटी इन नेताओं की संपत्ति में भी आयी गिरावट West Bengal Election 2026 Candidates Asset Analysis: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की तारीख करीब आ चुकी है. 23 अप्रैल को वोटिंग से पहले प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को जो हलफनामे (Affidavits) दिये हैं, उससे पता चलता है कि पिछले 5 वर्षों में कई दिग्गजों की किस्मत चमक गयी. कुछ नेताओं की संपत्ति घटी भी है. तृणमूल कांग्रेस के जाकिर हुसैन 133 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की चल संपत्ति में 2021 के मुकाबले गिरावट दर्ज की गयी है. जाकिर हुसैन : 5 साल में 67 करोड़ से 133 करोड़ तक का सफर जंगीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जाकिर हुसैन की संपत्ति में जबर्दस्त उछाल आया है. 2021 में उनके पास 67 करोड़ रुपए की संपत्ति थी, जो अब 2026 में बढ़कर 133 करोड़ रुपए से अधिक हो गयी है. वह इस चरण के सबसे अमीर प्रत्याशियों में से एक बनकर उभरे हैं. सुदीप मुखर्जी की संपत्ति में 2344 प्रतिशत का इजाफा संपत्ति वृद्धि के मामले में सबसे चौंकाने वाला नाम हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के पुरुलिया विधायक सुदीप कुमार मुखर्जी का है. 2021 में सुदीप मुखर्जी की कुल संपत्ति 45 लाख रुपए थी. 2026 के हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 11 करोड़ रुपए घोषित की है. यह उनकी संपत्ति में लगभग 2,344 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें इन दिग्गजों के खजाने में भी बढ़ी भारी रकम सिर्फ जाकिर या सुदीप ही नहीं, कई अन्य उम्मीदवारों की संपत्ति में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. कृष्ण कल्याणी (TMC, रायगंज): 5.8 करोड़ रुपए (वर्ष 2021में ) से बढ़कर 2026 में 20 करोड़ रुपए हो गयी है. उनकी संपत्ति में 247 फीसदी की वृद्धि हुई है. मानस रंजन भुईयां (TMC, सबांग): संपत्ति दोगुनी होकर 15 करोड़ रुपए तक पहुंच गयी है. सुकुमार राय (BJP, कूचबिहार उत्तर): इनकी संपत्ति में 300 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. चिन्मय देब बर्मन और सुब्रत मैत्रा : दोनों की संपत्ति में 150 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है. इसे भी पढ़ें : 15 साल से मुख्यमंत्री फिर भी अपनी कार तक नहीं! 5 साल में और गरीब हुईं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी : आय बढ़ी लेकिन चल संपत्ति घटी नंदीग्राम से फिर से चुनाव लड़ रहे भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी का हलफनामा थोड़ा अलग कहानी बयां करता है. उनकी आय वर्ष 2020-21 में 8.13 लाख रुपए थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 17.38 लाख रुपए हो गयी. बावजूद इसके, उनकी घोषित चल संपत्ति में गिरावट आयी है. वर्ष 2021 में उनकी चल संपत्ति 59.31 लाख रुपए थी, जो घटकर मात्र 24.57 लाख रुपए रह गयी है. इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास कितनी प्रॉपर्टी है, कहां करतीं हैं निवेश! West Bengal Election 2026 Candidates Asset Analysis: इन नेताओं की संपत्ति में भी आयी गिरावट शुभेंदु के अलावा कुछ और भी चेहरे हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 2021 की तुलना में कम हुई है. इनके नाम रुडेन सादा लेपचा (कालिम्पोंग, BGPM), इमानी विश्वास (सुती, TMC) और अशोक डिंडा (मोयना, BJP) शामिल हैं. पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता डिंडा की संपत्ति में भी पिछले चुनाव के मुकाबले कमी आयी है. इसे भी पढ़ें 85.87 लाख के मालिक शुभेंदु अधिकारी के पास नहीं है कार, जानें नंदीग्राम के योद्धा की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले 427 करोड़ की जब्ती, शराब और ड्रग्स के सिंडिकेट में हड़कंप कर्ज के जाल में बंगाल, 1400 उद्योगों का पलायन, देवेंद्र फडणवीस ने ममता बनर्जी प्रशासन के आर्थिक मॉडल पर उठाये सवाल बंगाल चुनाव में ‘तीसरी आंख’ का पहरा, संवेदनशील बूथों पर 3 और सामान्य पर लगेंगे 2 CCTV The post कौन हैं बंगाल में सबसे अमीर उम्मीदवार? किस भाजपा विधायक की संपत्ति 2300 प्रतिशत बढ़ी? जानें शुभेंदु अधिकारी का नेटवर्थ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपने ब्रेकफास्ट को बनाएं और भी खास, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और फ्लफी रागी इडली

Instant Ragi Idli Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और इंस्टेंट बनने वाला खाना चाहते हैं, तो शेफ रणवीर सिंह बरार की इंस्टेंट रागी इडली रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है. रागी इडली एक बहुत ही न्यूट्रिशियस और लाइट साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. यह न सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है, इसलिए इसे आप बिना किसी झंझट के घर पर आसानी से बना सकते हैं. ऐसे में आइए आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी रेसिपी बताते हैं. इंस्टेंट रागी इडली बनाने के लिए जरूरी सामाग्री रागी इडली के लिए 1 कप रागी का आटा 1 कप सूजी 1 कप फेंटा हुआ दही आधा कप पानी नमक स्वादानुसार 1 इंच अदरक अच्छे से कद्दूकस किया हुआ 2 से 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 1 टेबलस्पून धनिया के डंठल, बारीक कटे हुए आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा 1 छोटा चम्मच तेल तड़के के लिए 1 से 2 टेबलस्पून घी आधा छोटा चम्मच राई करी पत्ते सांभर के लिए 2 से 3 टेबलस्पून घी 1 कप तूर दाल, 30 मिनट भीगी हुई आधा कद्दू, कटा हुआ 2 सहजन की फली अच्छे से कटी हुई 2 से 3 टेबलस्पून इमली का गूदा 2 से 3 कप पानी नमक स्वादानुसार आधा छोटा चम्मच हल्दी एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर सांभर मसाला के लिए 1 टेबलस्पून चना दाल 1 टेबलस्पून उड़द दाल 1 टेबलस्पून धनिया बीज 1 छोटा चम्मच जीरा एक चौथाई छोटा चम्मच हींग आधा छोटा चम्मच राई एक चौथाई छोटा चम्मच मेथी दाना 8 से 9 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच काली मिर्च 1 इंच अदरक 1 हरी मिर्च यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी रागी इडली बनाने की आसान रेसिपी रागी इडली बनाने के लिए सबसे पहले रागी आटे को हल्का सा भून लिया जाता है ताकि उसका स्वाद और अच्छा हो जाए. अब इसमें भुने हुए रागी आटे में सूजी, दही, पानी, नमक, अदरक और हरी मिर्च मिलाई जाती है। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करके थोड़ी देर रखा जाता है. इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा और थोड़ा सा तेल डालकर फिर से मिक्स किया जाता है. अब तैयार बैटर को इडली मोल्ड में डालकर स्टीमर में 12 से 15 मिनट तक पकाया जाता है. इसके बाद सॉफ्ट और फ्लफी इडली तैयार हो जाती है. सांभर तैयार करने के लिए सबसे पहले घी में चना दाल, उड़द दाल और सारे मसाले भूनकर एक स्पेशल सांभर मसाला तैयार किया जाता है. इसके बाद कद्दू, सहजन की फली और तूर दाल को प्रेशर कुकर में पकाया जाता है। इसके बाद जाकर इसमें इमली का रस और तैयार मसाला मिलाया जाता है. लास्ट में घी में राई, करी पत्ता और मसाले डालकर तड़का तैयार किया जाता है, जिससे स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. गर्मागर्म रागी इडली को सांभर के साथ परोसें और ऊपर से करी पत्ता और धनिया डालकर इसे और भी टेस्टी बना लें. The post अपने ब्रेकफास्ट को बनाएं और भी खास, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और फ्लफी रागी इडली appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top