Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सनी देओल ने शुरू की अपनी नई फिल्म की शूटिंग, स्क्रीन पर दिखेगा अब तक का सबसे अलग अंदाज

Sunny Deol Upcoming Film: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सनी देओल एक बार फिर अपने पावरफुल अंदाज में वापसी कर रहे हैं. सनी देओल की नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग 27 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है, जिसकी जानकारी हाल ही में दी गई है. फिल्म की शूटिंग अब भी जारी है. इस फिल्म में सनी अलग अंदाज में नजर आएंगे. नई फिल्म के ऐलान ने सनी पाजी के फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है. साउथ के बड़े स्टार्स और फरहान अख्तर का साथ इस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा इसकी टीम की वजह से हो रही है. पहली बार सनी देओल, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ काम कर रहे हैं. इतना ही नहीं, ‘गजनी’ फिल्म बनाने वाले मशहूर डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस भी इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म को और भी खास बनाने के लिए इसमें साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस ज्योतिका को लीड रोल में लिया गया है. एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी बॉलीवुड हंगामा के अनुसार यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका निर्देशन बालाजी गणेश कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में सनी देओल अपनी पुरानी इमेज को पीछे छोड़कर एक बिल्कुल नया और गहरा किरदार निभाएंगे. फिल्म की कहानी में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस और इमोशन का भी मेल होगा, जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखेगा. इस फिल्म को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए.आर. मुरुगादॉस मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि कासिम जगमगिया, विशाल रामचंद्रनी, आदित्य जोशी, सुनील जैन और यूसुफ शेख इस बड़े प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर हैं. सनी देओल की अपकमिंग फिल्म सनी देओल इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. वे जल्द ही फिल्म ‘गबरू’ और ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे. फिल्म लाहौर आमिर खान के प्रोडक्शन से बन रही है. इस साल 13 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है. जिसमें प्रीति जिंटा और मोना सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं. इसके अलावा, सनी देओल नितेश तिवारी की भव्य फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान का दमदार किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म इस साल दिवाली के खास मौके पर रिलीज होने वाली है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज बना हुआ है. यह भी पढ़ें: एक बार फिर साथ आए अहान-अनीत, मोहित सूरी की फिल्म से बढ़ी एक्साइटमेंट The post सनी देओल ने शुरू की अपनी नई फिल्म की शूटिंग, स्क्रीन पर दिखेगा अब तक का सबसे अलग अंदाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौन हैं बंगाल में सबसे अमीर उम्मीदवार? किस भाजपा विधायक की संपत्ति 2300 प्रतिशत बढ़ी? जानें शुभेंदु अधिकारी का नेटवर्थ

खास बातें जाकिर हुसैन : 5 साल में 67 करोड़ से 133 करोड़ तक का सफर सुदीप मुखर्जी की संपत्ति में 2344 प्रतिशत का इजाफा इन दिग्गजों के खजाने में भी बढ़ी भारी रकम शुभेंदु अधिकारी : आय बढ़ी लेकिन चल संपत्ति घटी इन नेताओं की संपत्ति में भी आयी गिरावट West Bengal Election 2026 Candidates Asset Analysis: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की तारीख करीब आ चुकी है. 23 अप्रैल को वोटिंग से पहले प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को जो हलफनामे (Affidavits) दिये हैं, उससे पता चलता है कि पिछले 5 वर्षों में कई दिग्गजों की किस्मत चमक गयी. कुछ नेताओं की संपत्ति घटी भी है. तृणमूल कांग्रेस के जाकिर हुसैन 133 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं. नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की चल संपत्ति में 2021 के मुकाबले गिरावट दर्ज की गयी है. जाकिर हुसैन : 5 साल में 67 करोड़ से 133 करोड़ तक का सफर जंगीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जाकिर हुसैन की संपत्ति में जबर्दस्त उछाल आया है. 2021 में उनके पास 67 करोड़ रुपए की संपत्ति थी, जो अब 2026 में बढ़कर 133 करोड़ रुपए से अधिक हो गयी है. वह इस चरण के सबसे अमीर प्रत्याशियों में से एक बनकर उभरे हैं. सुदीप मुखर्जी की संपत्ति में 2344 प्रतिशत का इजाफा संपत्ति वृद्धि के मामले में सबसे चौंकाने वाला नाम हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (भाजपा) के पुरुलिया विधायक सुदीप कुमार मुखर्जी का है. 2021 में सुदीप मुखर्जी की कुल संपत्ति 45 लाख रुपए थी. 2026 के हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति 11 करोड़ रुपए घोषित की है. यह उनकी संपत्ति में लगभग 2,344 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें इन दिग्गजों के खजाने में भी बढ़ी भारी रकम सिर्फ जाकिर या सुदीप ही नहीं, कई अन्य उम्मीदवारों की संपत्ति में भी भारी बढ़ोतरी हुई है. कृष्ण कल्याणी (TMC, रायगंज): 5.8 करोड़ रुपए (वर्ष 2021में ) से बढ़कर 2026 में 20 करोड़ रुपए हो गयी है. उनकी संपत्ति में 247 फीसदी की वृद्धि हुई है. मानस रंजन भुईयां (TMC, सबांग): संपत्ति दोगुनी होकर 15 करोड़ रुपए तक पहुंच गयी है. सुकुमार राय (BJP, कूचबिहार उत्तर): इनकी संपत्ति में 300 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. चिन्मय देब बर्मन और सुब्रत मैत्रा : दोनों की संपत्ति में 150 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है. इसे भी पढ़ें : 15 साल से मुख्यमंत्री फिर भी अपनी कार तक नहीं! 5 साल में और गरीब हुईं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शुभेंदु अधिकारी : आय बढ़ी लेकिन चल संपत्ति घटी नंदीग्राम से फिर से चुनाव लड़ रहे भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी का हलफनामा थोड़ा अलग कहानी बयां करता है. उनकी आय वर्ष 2020-21 में 8.13 लाख रुपए थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 17.38 लाख रुपए हो गयी. बावजूद इसके, उनकी घोषित चल संपत्ति में गिरावट आयी है. वर्ष 2021 में उनकी चल संपत्ति 59.31 लाख रुपए थी, जो घटकर मात्र 24.57 लाख रुपए रह गयी है. इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास कितनी प्रॉपर्टी है, कहां करतीं हैं निवेश! West Bengal Election 2026 Candidates Asset Analysis: इन नेताओं की संपत्ति में भी आयी गिरावट शुभेंदु के अलावा कुछ और भी चेहरे हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 2021 की तुलना में कम हुई है. इनके नाम रुडेन सादा लेपचा (कालिम्पोंग, BGPM), इमानी विश्वास (सुती, TMC) और अशोक डिंडा (मोयना, BJP) शामिल हैं. पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता डिंडा की संपत्ति में भी पिछले चुनाव के मुकाबले कमी आयी है. इसे भी पढ़ें 85.87 लाख के मालिक शुभेंदु अधिकारी के पास नहीं है कार, जानें नंदीग्राम के योद्धा की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले 427 करोड़ की जब्ती, शराब और ड्रग्स के सिंडिकेट में हड़कंप कर्ज के जाल में बंगाल, 1400 उद्योगों का पलायन, देवेंद्र फडणवीस ने ममता बनर्जी प्रशासन के आर्थिक मॉडल पर उठाये सवाल बंगाल चुनाव में ‘तीसरी आंख’ का पहरा, संवेदनशील बूथों पर 3 और सामान्य पर लगेंगे 2 CCTV The post कौन हैं बंगाल में सबसे अमीर उम्मीदवार? किस भाजपा विधायक की संपत्ति 2300 प्रतिशत बढ़ी? जानें शुभेंदु अधिकारी का नेटवर्थ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपने ब्रेकफास्ट को बनाएं और भी खास, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और फ्लफी रागी इडली

Instant Ragi Idli Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और इंस्टेंट बनने वाला खाना चाहते हैं, तो शेफ रणवीर सिंह बरार की इंस्टेंट रागी इडली रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है. रागी इडली एक बहुत ही न्यूट्रिशियस और लाइट साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट है, जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. यह न सिर्फ टेस्टी होती है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है, इसलिए इसे आप बिना किसी झंझट के घर पर आसानी से बना सकते हैं. ऐसे में आइए आपको स्टेप बाय स्टेप पूरी रेसिपी बताते हैं. इंस्टेंट रागी इडली बनाने के लिए जरूरी सामाग्री रागी इडली के लिए 1 कप रागी का आटा 1 कप सूजी 1 कप फेंटा हुआ दही आधा कप पानी नमक स्वादानुसार 1 इंच अदरक अच्छे से कद्दूकस किया हुआ 2 से 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 1 टेबलस्पून धनिया के डंठल, बारीक कटे हुए आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा 1 छोटा चम्मच तेल तड़के के लिए 1 से 2 टेबलस्पून घी आधा छोटा चम्मच राई करी पत्ते सांभर के लिए 2 से 3 टेबलस्पून घी 1 कप तूर दाल, 30 मिनट भीगी हुई आधा कद्दू, कटा हुआ 2 सहजन की फली अच्छे से कटी हुई 2 से 3 टेबलस्पून इमली का गूदा 2 से 3 कप पानी नमक स्वादानुसार आधा छोटा चम्मच हल्दी एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर सांभर मसाला के लिए 1 टेबलस्पून चना दाल 1 टेबलस्पून उड़द दाल 1 टेबलस्पून धनिया बीज 1 छोटा चम्मच जीरा एक चौथाई छोटा चम्मच हींग आधा छोटा चम्मच राई एक चौथाई छोटा चम्मच मेथी दाना 8 से 9 सूखी कश्मीरी लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच काली मिर्च 1 इंच अदरक 1 हरी मिर्च यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी रागी इडली बनाने की आसान रेसिपी रागी इडली बनाने के लिए सबसे पहले रागी आटे को हल्का सा भून लिया जाता है ताकि उसका स्वाद और अच्छा हो जाए. अब इसमें भुने हुए रागी आटे में सूजी, दही, पानी, नमक, अदरक और हरी मिर्च मिलाई जाती है। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करके थोड़ी देर रखा जाता है. इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा और थोड़ा सा तेल डालकर फिर से मिक्स किया जाता है. अब तैयार बैटर को इडली मोल्ड में डालकर स्टीमर में 12 से 15 मिनट तक पकाया जाता है. इसके बाद सॉफ्ट और फ्लफी इडली तैयार हो जाती है. सांभर तैयार करने के लिए सबसे पहले घी में चना दाल, उड़द दाल और सारे मसाले भूनकर एक स्पेशल सांभर मसाला तैयार किया जाता है. इसके बाद कद्दू, सहजन की फली और तूर दाल को प्रेशर कुकर में पकाया जाता है। इसके बाद जाकर इसमें इमली का रस और तैयार मसाला मिलाया जाता है. लास्ट में घी में राई, करी पत्ता और मसाले डालकर तड़का तैयार किया जाता है, जिससे स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है. गर्मागर्म रागी इडली को सांभर के साथ परोसें और ऊपर से करी पत्ता और धनिया डालकर इसे और भी टेस्टी बना लें. The post अपने ब्रेकफास्ट को बनाएं और भी खास, सिर्फ 15 मिनट में बनाएं सॉफ्ट और फ्लफी रागी इडली appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दार्जिलिंग की वादियों में गूंजी ‘लोकतंत्र’ की सीटी! मतदान बढ़ाने के लिए चली ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’

Darjeeling Democracy Express: बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से पहले दार्जिलिंग की पहाड़ियों में एक अनोखी पहल देखने को मिली. पहाड़ों के दुर्गम क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने और चुनावी भागीदारी बढ़ाने के लिए दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (DHR) ने विशेष टॉय ट्रेन ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’ (Democracy Express) चलायी. नीले रंग की इस ऐतिहासिक ट्रेन ने अपनी यात्रा के जरिये संदेश दिया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर वोट की कीमत अनमोल है. बटासिया लूप तक लोकतंत्र का सफर दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान में वोटिंग बढ़ाने के लिए प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है. इसी कड़ी में शुक्रवार को इस विशेष ट्रेन को दार्जिलिंग स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. ट्रेन ने दार्जिलिंग स्टेशन से प्रसिद्ध बटासिया लूप तक करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय की. यूनेस्को विश्व धरोहर के रूप में विख्यात टॉय ट्रेन ने पर्यटकों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा. Darjeeling Democracy Express: पहाड़ों में मतदान का उत्सव डीएचआर के अधिकारियों के अनुसार, यह पहल केवल एक रेल यात्रा नहीं थी, बल्कि चुनावी महत्व को समझाने का एक सशक्त माध्यम था. ट्रेन के डिब्बों पर मतदान से जुड़े पोस्टर और संदेश लगाये गये थे. पहाड़ों के कई इलाके दूर-दराज के हैं, जहां डिजिटल संदेशों से अधिक प्रभावी इस तरह की जमीनी गतिविधियां होती हैं. प्रशासन का लक्ष्य पहाड़ी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत पिछले सभी रिकॉर्ड्स को पार करने का है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 23 अप्रैल को ‘पहाड़’ का फैसला बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दार्जिलिंग और कलिम्पोंग की सीटों पर मतदान होना है. ऐसे में ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’ ने कंचनजंघा की तलहटी में चुनावी बिगुल फूंक दिया है. पर्यटकों के लिए भी यह एक सुखद अनुभव रहा, जहां उन्होंने दर्शनीय यात्रा के साथ-साथ हिंदुस्तानीय लोकतंत्र के महापर्व की झलक भी देखी. Darjeeling’s Democracy Express !! 🚂 Rolling through the hustle and bustle of Darjeeling, the Democracy Express carried a strong message of voter awareness, drawing huge appreciation from people across the city. As part of the SVEEP initiative, various activities were organised… pic.twitter.com/hDqEIeyYFy — Election Commission of India (@ECISVEEP) April 17, 2026 इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव में ‘तीसरी आंख’ का पहरा, संवेदनशील बूथों पर 3 और सामान्य पर लगेंगे 2 CCTV बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले 427 करोड़ की जब्ती, शराब और ड्रग्स के सिंडिकेट में हड़कंप खड़गपुर में 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल बंगाल चुनाव में AI वाली घिनौनी साजिश! भाजपा प्रत्याशी की आपत्तिजनक तस्वीरें बसों पर चिपकायी The post दार्जिलिंग की वादियों में गूंजी ‘लोकतंत्र’ की सीटी! मतदान बढ़ाने के लिए चली ‘डेमोक्रेसी एक्सप्रेस’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

18 अप्रैल की टॉप 20 खबरें: लोकसभा में 54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल, ईरान ने खोला होर्मुज

1. गिर गया स्त्री आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा बिल, लोकसभा में प्रशासन को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत Parliament Session: स्त्री आरक्षण अधिनियम से संबंधित संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026 पारित नहीं हो पाया. शुक्रवार को हुई वोटिंग में इसके पक्ष में 298 वोट और विरोध में 230 वोट पड़े. दो तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण स्त्री आरक्षण से जुड़ा बिल सदन में गिर गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. स्त्री आरक्षण बहाना, परिसीमन है असली निशाना, देश को टुकड़ों में बांटना चाहती है भाजपा : ममता बनर्जी Mamata Banerjee on Delimitation Bill Row: कूचबिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने स्त्री आरक्षण विधेयक और परिसीमन को लेकर केंद्र प्रशासन पर निशाना साधा. उन्होंने उत्तर बंगाल के विकास पर पीएम मोदी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि टीएमसी प्रशासन ने क्षेत्र के विकास पर 1.72 लाख करोड़ रुपए खर्च किये हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. राहुल गांधी ने स्त्री आरक्षण अधिनियम की पहेली का जवाब 16 क्यों बताया, आइए समझें Puzzle of 16 : स्त्री आरक्षण अधिनियम संशोधन विधेयक पर आयोजित चर्चा में भाग लेते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस विधेयक से जुड़ी एक पहेली का जिक्र किया है. यह पहेली 16 अंकों से जुड़ी है. राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान यह कहा कि यह बिल 16 अप्रैल को पेश हुआ है, मैंने जब अपने फोन पर तारीख देखी, तो यह समझ गया कि इस बिल का पास कराने की कोशिश एक गलती है. आइए समझते हैं क्या है इस पहेली का अर्थ? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा-पत्नी के इनपुट पर मैं और पीएम मोदी दोनों कुछ नहीं कह पाएंगे, छूटे हंसी के फव्वारे Rahul Gandhi : स्त्री आरक्षण बिल पर चर्चा का हिस्सा बनते हुए राहुल गांधी ने एक ओर जहां स्त्री सशक्तिकरण और उनके प्रतिनिधित्व से लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया, वहीं उन्होंने पत्नी को लेकर खुद पर और प्रधानमंत्री पर ऐसी टिप्पणी कर दी कि पूरा सदन हंसी के ठहाकों से गूंज उठा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. ईरान ने होर्मुज खोलेने का किया ऐलान, ट्रंप ने जताई खुशी, धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम Strait of Hormuz: ईरान ने सभी कमर्शियल जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट को खोल दिया है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार (17 अप्रैल) को इसकी घोषणा की. अमेरिकी राषट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस फैसले का स्वागत किया, लेकिन उन्होंने यह भी कहा की अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, गुजरात में पकड़ा गया आरोपी, बिहार ला रही पुलिस Samrat Choudhary Death Threat: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिली है. आरोपी को गुजरात के सानंद से गिरफ्तार कर लिया गया है. अब उसे बिहार लाकर पूछताछ की जाएगी, पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. सम्राट चौधरी के CM बनते ही 13 जिलों की जेलों में एक साथ छापेमारी, हाई सिक्योरिटी वार्ड तक खंगाले गए Bihar News: बिहार में नई प्रशासन बनते ही पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. राज्य के 13 जिलों की जेलों में एक साथ छापेमारी कर सघन तलाशी ली गई, जिससे प्रशासन की सख्ती साफ नजर आ रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. सीएम बनने के बाद पहली बार सोनपुर पहुंचे सम्राट चौधरी, बोले- काशी विश्वनाथ जैसा बनेगा हरिहरनाथ मंदिर Samrat Choudhary: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार सोनपुर पहुंचे और बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा की. उन्होंने सोनपुर के विकास के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की. इसमें मरीन ड्राइव, स्मार्ट सिटी और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट शामिल हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. अमित शाह और राहुल गांधी के पड़ोसी बने नीतीश कुमार, लुटियंस दिल्ली में मिले बंगले की खासियत जानिए Nitish Kumar: नीतीश कुमार को दिल्ली के लुटियंस जोन में टाइप-8 श्रेणी का प्रशासनी बंगला आवंटित किया गया है. यह बंगला वीवीआईपी क्षेत्र में स्थित है, जहां कई बड़े नेताओं के भी आवास मौजूद हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. बंगाल चुनाव में AI वाली घिनौनी साजिश! भाजपा प्रत्याशी की आपत्तिजनक तस्वीरें बसों पर चिपकायी AI Misuse WB Election: दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण घोरुई ने आरोप लगाया है कि उनकी मॉर्फ्ड तस्वीरें बसों पर चिपकाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है. मामला निर्वाचन आयोग तक पहुंच गया है. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. खड़गपुर में 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल West Bengal Election 2026 Security: खड़गपुर टाउन पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए दीपांकर शुक्ला समेत 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन पर बीएनएस की धारा 111 के तहत कार्रवाई की गयी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. TSPC उग्रवादी को तगड़ा झटका: चतरा-केरेडारी बॉर्डर पर सुरक्षा बलों की सर्जिकल स्ट्राइक, 4 ढेर Jharkhand Naxal News: हजारीबाग में उग्रवाद पर सबसे बड़ा प्रहार हुआ है. पिपरवार-केरेडारी सीमा पर कोबरा बटालियन और जिला पुलिस ने टीएसपीसी (TSPC) के चार उग्रवादियों को मार गिराया है. मारे गए उग्रवादियों में खूंखार कमांडर शाहदेव भी शामिल है. उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस का यह ‘फाइनल राउंड’ अब निर्णायक मोड़ पर है. देखिए कैसे जंगलों के बीच सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. गुवा में 72 घंटे से जारी भूख हड़ताल, ग्रामीणों ने चक्का जाम और रेल मार्ग रोकने की दी चेतावनी West Singhbhum News: गुवा में 500 ग्रामीणों का भूख हड़ताल 72 घंटे से जारी है. प्रशासन की अनुपस्थिति से आक्रोश बढ़ा है और अब ग्रामीणों ने 20 अप्रैल से चक्का जाम करने की चेतावनी दी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. GT vs KKR: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से हराया, चमके गिल GT vs KKR: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में Gujarat Titans ने Kolkata Knight Riders को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के हीरो कप्तान Shubman Gill रहे, जिन्होंने शानदार 86 रनों की पारी स्पोर्ट्सकर टीम को जीत दिलाई. आखिरी ओवर में गुजरात ने केकेआर को हरा दिया. यहां पढ़ें पूरी

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होर्मुज खुला, लेकिन ट्रंप के ‘Strait of Iran’ बयान से मची हलचल

Hormuz Strait : ईरान के इस कदम का अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वागत किया, लेकिन अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में उन्होंने इसे गलती से “Strait of Iran” लिख दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा शुरू हो गई और लोग इस बयान पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. न्यूयॉर्क टाइम्स के कॉलमिस्ट निकोलस क्रिस्टोफ ने कहा कि यह भले ही गलती हो, लेकिन युद्ध की वजह से होर्मुज अब “ईरान का रास्ता” जैसा महसूस होने लगा है. It’s very good that the strait is reopened, albeit apparently on a route that goes through Iranian territorial waters. But Trump’s reference to the “Strait of Iran” is telling: Because of this war, I fear that the Strait of Hormuz has become the Strait of Iran. https://t.co/bQtRMzg6z9 — Nicholas Kristof (@NickKristof) April 17, 2026 इन्फ्लुएंसर मारियो नॉवल (इनके लाखों फॉलोअर्स हैं) ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें पहले लगा कि यह पोस्ट फोटोशॉप किया हुआ है. नॉवल ने लिखा कि ट्रंप ने सच में होर्मुज को “Strait of Iran” कह दिया, जो हैरान करने वाली बात है. उन्होंने कहा कि इस तरह की गलती पर यकीन करना मुश्किल है. मारियो नॉवल ने आगे कहा कि ट्रंप की यह टिप्पणी सिर्फ एक गलती भी हो सकती है, लेकिन इसके पीछे कोई बड़ा संकेत भी हो सकता है. I thought this was photoshopped!! Trump literally called the Strait of Hormuz the Strait of Iran Can’t make this shit up! 😂 pic.twitter.com/8mlFN1ItbS — Mario Nawfal (@MarioNawfal) April 17, 2026 ऊर्जा विश्लेषक (Energy Analyst) जेवियर ब्लास ने कहा कि इस तरह की भाषा से साफ झलकता है कि युद्ध के दौरान ईरान का इस अहम समुद्री रास्ते पर असर और बढ़ता प्रभाव लोगों की चिंता बढ़ा रहा है. यह भी पढ़ें : ईरान ने होर्मुज खोलने का किया ऐलान, ट्रंप ने जताई खुशी, धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम 🇮🇷🇺🇸 Trump just called the Strait of Hormuz the “Strait of Iran” It could be a slip, Trump misnames things constantly, but it could also be the most honest thing he has said about how this war is ending Iran closed the strait, Iran charged tolls on it, Iran controlled who… https://t.co/f7QlMuhEAg pic.twitter.com/kUVxRKS8Ci — Mario Nawfal (@MarioNawfal) April 17, 2026 व्यापारिक जहाजों के लिए खोल दिया गया होर्मुज ईरान ने आखिरकार होर्मुज स्ट्रेट को सभी व्यापारिक जहाजों के लिए खोल दिया है, जिससे दुनिया के कई देशों को बड़ी राहत मिली है. यह कदम इजराइल और लेबनान के बीच युद्धविराम होने के एक दिन बाद आया. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष (US और ईरान के बीच युद्ध) के चलते यह रास्ता करीब 40 दिनों से प्रभावित था, जिससे वैश्विक व्यापार पर काफी असर पड़ा था. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि लेबनान में हुए सीजफायर के तहत अब होर्मुज को सभी व्यापारिक जहाजों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है. उन्होंने बताया कि जब तक सीजफायर लागू रहेगा, तब तक तय रूट के जरिए सभी जहाजों की आवाजाही बिना रुकावट जारी रहेगी. Sorry but, ehhh, “Strait of Iran”?!?!? pic.twitter.com/uxJDpbAOeD — Javier Blas (@JavierBlas) April 17, 2026 ट्रंप ने ईरान को धन्यवाद दिया ईरान के होर्मुज खोलने के ऐलान के बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान ने पुष्टि की है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खुल गया है. यह रूट अब सामान्य आवाजाही के लिए तैयार है. उन्होंने इस पर ईरान को धन्यवाद भी दिया. हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि आने वाले समय में ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों पर अमेरिका की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा कि होर्मुज पूरी तरह खुला है. अब वहां से व्यापारिक जहाज बिना रुकावट गुजर सकते हैं. लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि ईरान पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी. ट्रंप ने कहा कि यह स्थिति तब तक बनी रहेगी जब तक दोनों देशों के बीच सभी समझौते पूरी तरह से अंतिम रूप से पूरे नहीं हो जाते. उन्होंने दावा किया कि बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है और प्रक्रिया जल्दी खत्म हो सकती है. The post होर्मुज खुला, लेकिन ट्रंप के ‘Strait of Iran’ बयान से मची हलचल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मौसम : झारखंड में लू का अलर्ट, बंगाल में होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 19 और 20 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) में और 18 और 19 अप्रैल को सिक्किम में बिजली कड़कने की संभावना है. इसके अलावा यहां तेज बारिश हो सकती है. 18 से 19 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40–50 किमी प्रति घंटे तक) चल सकती हैं. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. इसी दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 20 और 21 अप्रैल के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. कर्नाटक और केरल का मौसम कैसा रहेगा? कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों में 18 से 21 अप्रैल तक और तेलंगाना में भी 18 से 21 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश में 18 से 21 अप्रैल के बीच, तटीय कर्नाटक में 18 से 21 अप्रैल के बीच और केरल में 20 और 21 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है. पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें झारखंड का मौसम कैसा रहेगा? 18 से 23 अप्रैल तक झारखंड में ज्यादातर समय आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरान तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिमी व दक्षिणी हिस्सों में लू चलने की संभावना भी जताई गई है.  झारखंड के कुछ हिस्सों में 19 और 20 अप्रैल को लू की चेतावनी जारी की गई है, जिसमें अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है. गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में लू चल सकती है. Jharkhand weather यूपी का मौसम कैसा रहेगा? उत्तर प्रदेश में 18 से 23 अप्रैल के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. इस अवधि में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है. आसमान साफ रह सकता है और दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इससे गर्मी का असर और तेज होगा. उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 17-04-2026 pic.twitter.com/gw40kMJcEq — मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) April 17, 2026 दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में अगले सात दिनों में गर्मी का असर बना रहेगा. 18 और 19 अप्रैल को हल्के बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है. 20 अप्रैल से 23 अप्रैल तक मौसम मुख्यतः साफ रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़कर अधिकतम 40-42°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 20-24°C के बीच रहेगा. Delhi weather The post मौसम : झारखंड में लू का अलर्ट, बंगाल में होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

GT vs KKR: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से हराया, चमके गिल

GT vs KKR: आईपीएल 2026 के एक और हाई वोल्टेज ड्रामा में गुजरात टाइटंस (GT) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 5 विकेट से हरा दिया है. जहां केकेआर की पारी ‘कैमरून ग्रीन’ के इर्द-गिर्द घूमती रही, वहीं गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल ने मेन कैरेक्टर वाली एनर्जी दिखाई और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया. 181 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत सॉलिड रही. शुभमन गिल ने दिखा दिया कि उन्हें ‘प्रिंस’ क्यों कहा जाता है. गिल ने महज 50 गेंदों पर 86 रन (8 चौके, 4 छक्के) ठोक दिए. शुभमन गिल का मास्टरक्लास गिल की टाइमिंग इतनी शानदार थी कि केकेआर के गेंदबाज बेबस नजर आए. साई सुदर्शन (22 रन) और जोस बटलर (25 रन) ने गिल का अच्छा साथ दिया. मैच आखिरी ओवर तक गया, लेकिन राहुल तेवतिया और शाहरुख खान ने संयम बनाए रखा और 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. आखिरी ओवर में ग्लेन फिलिप्स का विकेट गिरते ही केकेआर के खेमे में थोड़ी खुशी लौटी, लेकिन जीटी को जीत के लिए केवल 4 ही रन की दरकार थी और उन्होंने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर ली. 2⃣ points in the bag ✅Hat-trick of wins ✅@gujarat_titans wrap a fantastic all-round show at home 🥳🏠 Scorecard ▶️ https://t.co/FACeUzse3B#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvKKR pic.twitter.com/mVnSg3ZI5p — IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2026 कैमरून ग्रीन की मेहनत पर फिरा पानी टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी केकेआर की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी थी. अजिंक्य रहाणे (0) और सुनील नरेन (0) जैसे सीनियर प्लेयर्स ने बिना खाता खोले आउट हो गए. कैमरून ग्रीन ने अकेले मोर्चा संभाला और 55 गेंदों पर 79 रनों की शानदार पारी स्पोर्ट्सी. रिंकू सिंह (1 रन) और रकुल रॉय (9 रन) सस्ते में निपट गए. पूरी टीम 20 ओवर में 180 रनों पर ऑल-आउट हो गई. जीटी की ओर से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लेकर केकेआर के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी, जबकि मोहम्मद सिराज ने भी 2 विकेट चटकाए. केकेआर की गेंदबाजी 181 रनों का बचाव करते हुए केकेआर की गेंदबाजी आज वैसी नहीं रही जैसी फैंस उम्मीद कर रहे थे. शुभमन गिल के तूफान को रोकने में नाकाम साबित हुए. सुनील नारायण ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों उन्हें दुनिया का सबसे कंजूस गेंदबाज कहा जाता है. उन्होंने 4 ओवर में 28 रन दिए और 1 विकेट चटकाया. इसके बाद बाकी के गेंदबाज 10+ की इकॉनमी से रन लुटाते रहे. वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए. अनुकूल रॉय ने महज 3 ओवर में 37 रन लुटा दिए, जबकि कार्तिक त्यागी ने भी 4 ओवर में 40 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. वैभव अरोड़ा ने सिर्फ 4 गेंदें डालीं और ग्लेन फिलिप्स को आउट किया. हालांकि तब तक मैच केकेआर के हाथ से फिसल चुका था. ये भी पढ़ें… IPL 2026: इंजर्ड प्लेयर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें, कुछ बाहर तो अब भी कुछ का इंतजार IPL 2026: इंग्लैंड का एक और खिलाड़ी हुआ बाहर, इस बार GT को लगा झटका The post GT vs KKR: रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने केकेआर को 5 विकेट से हराया, चमके गिल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान ने होर्मुज खोलने का किया ऐलान, ट्रंप ने जताई खुशी, धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम

Strait of Hormuz: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को सभी कमर्शियल जहाजों के लिए खोल दिया है. विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसकी घोषणा की. तेहरान ने होर्मुज पूरी तरह खोलने का फैसला ऐसे समय में किया है, जब एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान और इज़राइल के बीच 10 दिन के युद्धविराम की घोषणा की थी. इससे पहले अमेरिका और इजराइल के साथ लड़ाई के बाद ईरान ने होर्मुज को बंद कर दिया था. इसके बंद होने से वैश्विक ईंधन आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई थी. बांग्लादेश-श्रीलंका समेत कई देशों में तेल और गैस की घोर किल्लत हो गई थी. इजराइल-लेबनान सीजफायर के बाद लिया फैसला ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में कहा- लेबनान में हुए सीजफायर को देखते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए मार्ग युद्धविराम के बचे हुए समय तक पूरी तरह से खुला रहेगा. उन्होंने यह भी कहा है कि जहाजों को ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन की ओर से पहले से तय रास्ते पर ही चलना होगा. ईरान और अमेरिका के वीच 14 दिनों का युद्धविराम हुआ है, जो 22 अप्रैल तक लागू रहेगा. राष्ट्रपति ट्रंप ने भी किया ट्वीट, जताई खुशी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के इस फैसले का स्वागत किया है और धन्यवाद दिया है. अराघची के पोस्ट के कुछ ही देर बाद ट्रंप ने भी अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर इस घोषणा को साझा किया. ट्रंप ने कहा- ईरान ने अभी-अभी ऐलान किया है कि ईरान जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और आवागमन के लिए पूरी तरह से तैयार है. होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है. यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है. दुनिया के कुल कच्चे तेल का लगभग पांचवां हिस्सा (20%) इसी रास्ते से होकर गुजरता है. सऊदी अरब, इराक, यूएई और कुवैत जैसे प्रमुख तेल निर्यातक देश अपने शिपमेंट के लिए इसी मार्ग पर निर्भर हैं. ट्रंप ने कहा- जारी रहेगी नाकाबंदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी तब तक पूरी ताकत से जारी रहेगी जब तक तेहरान युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ किसी समझौते पर नहीं पहुंच जाता. उन्होंने कहा कि होर्मुज पूरी तरह से खुला है और व्यापार और आवागमन के लिए तैयार है, लेकिन ईरान के संबंध में नौसैनिक नाकेबंदी तब तक पूरी तरह से लागू रहेगी जब तक ईरान के साथ हमारा समझौता शत प्रतिशत पूरा नहीं हो जाता. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रक्रिया बहुत तेजी से आगे बढ़नी चाहिए क्योंकि अधिकांश बिंदुओं पर पहले ही बातचीत हो चुकी है. मैक्रों, स्टार्मर ने होर्मुज खुलने का किया स्वागत फ्रांस और ब्रिटेन के नेताओं ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की घोषणा का स्वागत किया है. हालांकि उन्होंने कहा कि इसे स्थायी तौर पर खोलना चाहिए. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर का कहना है कि वे समुद्री सुरक्षा बहाल करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मिशन की योजना बनाते रहेंगे. अगले सप्ताह लंदन में इसको लेकर बैठक भी की जाएगी. लगभग 50 देशों की एक सभा के बाद मैक्रों ने कहा- हम सभी पक्षों से होर्मुज को पूरी तरह, तुरंत और बिना शर्त फिर से खोलने की मांग करते हैं. होर्मुज खुलते ही कच्चे तेल के दामों में बड़ी गिरावट होर्मुज स्ट्रेट के खुलने की समाचार के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 10% से अधिक की गिरावट आई. इस फैसले से वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता की उम्मीद बढ़ी है. ईरान के ऐलान के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई. S&P 500 (अमेरिकी शेयर बाजार का सूचकांक) में 0.7% की बढ़त, Dow Jones Industrial Average (अमेरिकी स्टॉक मार्केट इंडेक्स) में 1% की वृद्धि और Nasdaq Composite (अमेरिकी शेयर बाजार सूचकांक) में भी लगभग 1% की तेजी दर्ज की गई. मार्च के अंत से अब तक अमेरिकी बाजारों में 11% से अधिक की बढ़त देखी गई है, जो इस उम्मीद पर आधारित है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से वैश्विक वित्तीय स्थिति बड़े संकट से बच सकती है. The post ईरान ने होर्मुज खोलने का किया ऐलान, ट्रंप ने जताई खुशी, धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

खड़गपुर में 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल

खास बातें 3 आरोपियों की फिल्मी स्टाइल में हुई गिरफ्तारी BNS की धारा 111 : क्यों लगा यह कड़ा कानून? आरोपियों का काला चिट्ठा चुनाव आयोग का सख्त संदेश : शांतिपूर्ण चुनाव ही लक्ष्य West Bengal Election 2026 Security: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले खड़गपुर टाउन पुलिस ने संगठित अपराध के सिंडिकेट को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 3 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर हिंदुस्तानीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 (संगठित अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया है. खड़गपुर पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के लिए संदेश है कि अब बार-बार अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. 3 आरोपियों की फिल्मी स्टाइल में हुई गिरफ्तारी पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 3 अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है. सभी को फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हालांकि, इसका पूरा विवरण नहीं दिया गया है. जिन 3 लोगों को जेल भेजा गया है, उनका विवरण इस प्रकार है. दीपांकर शुक्ला : खरिदा कुमारपाड़ा का रहने वाला दीपांकर लंबे समय से आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहा था. आकाश पासवान : भगवानपुर निवासी आकाश पुलिस की रडार पर काफी समय से था. बी रोहित पासवान : वार्ड नंबर-16, भगवानपुर का रहने वाला यह आरोपी भी संगठित गिरोह का हिस्सा बताया जा रहा है. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें BNS की धारा 111 : क्यों लगा यह कड़ा कानून? खड़गपुर टाउन पुलिस (Kharagpur Town Police) ने आरोपियों की आदतन आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उन पर हिंदुस्तान न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(2)(b) लगायी गयी है. यह धारा संगठित गिरोह चलाने वालों पर लगती है, जिससे उनकी जमानत और सजा के प्रावधान बेहद सख्त हो जाते हैं. इसलिए इसे पुलिस का ‘ब्रह्मास्त्र’ भी कहा जाता है. खड़गपुर पुलिस (Kharagpur Police) ने साफ कर दिया है कि हिंसक वारदातों में बार-बार शामिल होने वाले अपराधियों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जायेगी. इसे भी पढ़ें : स्त्री आरक्षण बहाना, परिसीमन है असली निशाना, देश को टुकड़ों में बांटना चाहती है भाजपा : ममता बनर्जी West Bengal Election 2026 Security: आरोपियों का काला चिट्ठा पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, इन तीनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिसकी वजह से पुलिस को कठोर कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा. इन बदमाशों पर निम्न धाराओं के तहत केस दर्ज हैं. केस नं 274/24 : हत्या का प्रयास (307), रंगदारी (384/387) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला.केस नं 439/19 : डकैती की योजना और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (3/4 Explosive Substances Act) के तहत गंभीर केस.केस नं 374/19 : अवैध हथियारों की तस्करी और इस्तेमाल से जुड़े मामले. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव से पहले धनबल का स्पोर्ट्स! हावड़ा में डॉलर और लाखों की नकदी के साथ 2 अरेस्ट, कोलकाता में गोल्ड जब्त चुनाव आयोग का सख्त संदेश : शांतिपूर्ण चुनाव ही लक्ष्य निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने साफ कहा है कि बंगाल चुनाव (Bengal Chunav 2026) को भयमुक्त बनाने के लिए संगठित गिरोहों का दमन जरूरी है. पुलिस की यह कार्रवाई इसी कड़ी का हिस्सा है. खड़गपुर टाउन पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. पुलिस का दावा है कि संगठित अपराध की धाराएं लगने से अब अपराधियों को आसानी से जमानत नहीं मिलेगी और उन पर मुकदमा भी तेजी से चलेगा. इसे भी पढ़ें बंगाल चुनाव में ‘तीसरी आंख’ का पहरा, संवेदनशील बूथों पर 3 और सामान्य पर लगेंगे 2 CCTV बंगाल चुनाव में AI वाली घिनौनी साजिश! भाजपा प्रत्याशी की आपत्तिजनक तस्वीरें बसों पर चिपकायी बंगाल चुनाव 2026: पोस्टल बैलट का ‘स्पोर्ट्स’? शुभेंदु अधिकारी बोले- हल्दिया में वोट मैनेज कर रहा पुलिसकर्मी बंगाल चुनाव 2026 में सुरक्षा का ‘बांस कवच’, चुनावकर्मियों को ‘नेताओं का पानी’ पीने की भी मनाही The post खड़गपुर में 3 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top