Hot News

Awarapan 2 Worldwide Box Office: इमरान हाशमी की फिल्म ने रचा इतिहास, डबल डिजिट में कमाकर तोड़े कई लाइफटाइम रिकॉर्ड

Awarapan 2 Worldwide Box Office Collection: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है. फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ था. एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने शानदार कमाई की और अब पहले दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. खास बात ये है कि ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कितनी कमाई की…

Awarapan 2 Worldwide Box Office Collection Day 1: वर्ल्डवाइड ₹28.90 करोड़ बटोरे

आवारापन 2 घरेलू कलेक्शन रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

हिंदुस्तान में ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले दिन ₹22 करोड़ नेट का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹26.40 करोड़ रहा. यानी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले ही दिन दमदार शुरुआत कर दी है.

इमरान हाशमी के लीड रोल वाली फिल्मों की बात करें तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग है. इससे पहले ‘बादशाहो’ ने पहले दिन ₹12.50 करोड़ कमाए थे. अब ‘आवारापन 2’ ने इस रिकॉर्ड को करीब ₹9.50 करोड़ के बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है.

Awarapan 2 Box Office Records: पहले दिन ही कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘आवारापन 2’ की कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म ने पहले ही दिन कई पुरानी इमरान हाशमी फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया.

पहली ‘आवारापन’ ने अपनी पूरी रिलीज में हिंदुस्तान में करीब ₹13 करोड़ कमाए थे. वहीं इमरान हाशमी की पॉपुलर फिल्म ‘मर्डर’ ने हिंदुस्तान में करीब ₹16 करोड़ नेट और दुनियाभर में करीब ₹25 करोड़ ग्रॉस कमाए थे. ‘आवारापन 2’ ने ये दोनों आंकड़े रिलीज के पहले ही दिन पार कर लिए.

ये भी पढ़ें: Batwara 1947 Box Office: पहले दिन सनी देओल की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल? जानें रिपोर्ट कार्ड

The post Awarapan 2 Worldwide Box Office: इमरान हाशमी की फिल्म ने रचा इतिहास, डबल डिजिट में कमाकर तोड़े कई लाइफटाइम रिकॉर्ड appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top