Hot News

Baba Baidyanath Dham: नव वर्ष पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, प्रशासन मुस्तैद

Baba Baidyanath Dham : नव वर्ष के पहले दिन की विशेष महत्ता को देखते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. देश के विभिन्न हिस्सों से आए देवतुल्य श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलार्पण किया. अप्रत्याशित भीड़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक सौरभ ने बाबा मंदिर पहुंचकर विधि व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.

श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान

डीसी ने मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित जलार्पण को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके साथ ही कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की समीक्षा की. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बाबा मंदिर प्रांगण और संपर्क पथों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, पॉलिथीन व थर्मोकॉल के उपयोग पर रोक लगाने और पर्यावरण के अनुकूल दोना-पत्तल, मिट्टी व बांस की डलिया के उपयोग को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया

जिला प्रशासन ने पहले से ही नव वर्ष पर संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं. कतार व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया, ताकि श्रद्धालुओं की कतारें अधिक दूर तक न जाएं और दर्शन सुचारू रूप से होते रहें. प्रशासन का उद्देश्य है कि बाबा धाम पहुंचे प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए.

यह भी पढ़ें : Happy New Year 2026 Wishes: समाज में शांति की करता हूं कामना, पीएम मोदी ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला स्पोर्ट्स पदाधिकारी संतोष कुमार, मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, बाबा मंदिर थाना प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. डीसी ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जिलावासियों से विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की.

The post Baba Baidyanath Dham: नव वर्ष पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, प्रशासन मुस्तैद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top