Batwara 1947 vs Awarapan 2:बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा की मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा ‘बंटवारा 1947’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ इसका पहला लुक भी जारी कर दिया है. मूवी की टक्कर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 से होगी.
इस दिन रिलीज होगी बंटवारा 1947
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बंटवारा 1947 का मोशन पोस्टर शेयर किया. जिसके कैप्शन में लिखा, नफरत और डर के दौर में उन्होंने साहस को चुना… #बंटवारा1947 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में देखें. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जबकि इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा करण देओल, अली फजल और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

बंटवारा 1947 में क्या दिखाया जाएगा
पोस्टर को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म हिंदुस्तान-पाकिस्तान विभाजन के दौर की दर्दनाक और भावनात्मक कहानी को बड़े पैमाने पर पेश करने वाली है. फर्स्ट लुक में उस समय के डर, अफरा-तफरी और बिछड़ने के दर्द को बेहद प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है. फिल्म एक और वजह से खास है. करीब 23 साल बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी. इससे पहले दोनों 2003 में रिलीज हुई ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ में नजर आए थे.
बंटवारा 1947 की आवारापन 2 संग होगी टक्कर
बंटवारा 1947 जिस दिन रिलीज हो रही है, उसी दिन इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए अनाउंस किया था कि यह 14 अगस्त, 2026 को आएगी. कैप्शन में लिखा था, पुराने फैंस जानते हैं कि ये कहानी का अंत नहीं है…वो तुम्हारे लिए वापस आया है. 14 अगस्त को सिनेमाघरों में…. #Awarapan2 #ShivamReturns #ItsAWrap

यह भी पढ़ें- जब लड़कों से मिले गिफ्ट्स की कीमत देखती थी अनुष्का शर्मा, हिसाब लगाकर करती ये काम
The post Batwara 1947 vs Awarapan 2: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, सनी देओल-इमरान हाशमी भिड़ेंगे appeared first on Naya Vichar.

