Hot News

Bhojpuri: इन टॉप 5 एक्ट्रेसेस में सबसे ज्यादा अमीर कौन है? देखें पूरी लिस्ट

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा में सबसे अमीर एक्टर पवन सिंह है, जिन्होंने खेसारी लाल यादव, निरहुआ, मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे टॉप एक्टर्स को भी पीछे छोड़ दिया है. लेकिन क्या आप जानते है कि भोजपुरी की सबसे अमीर एक्ट्रेस कौन है? अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी, मोनालिसा और काजल राघवानी का नाम टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है. ये सभी कई सालों से इस इंडस्ट्री में अपना जलवा बनाए हुए है, जिससे इनकी फैन फॉलोइंग साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नहीं है. इसी बीच आज हम आपको इन सभी एक्ट्रेसेस के नेटवर्थ की जानकारी देंगे. 

अक्षरा सिंह

भोजपुरी की सबसे अमीर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह है. आज तक ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया की उनकी कुल नेटवर्थ 50 से 55 करोड़ रुपए है. वह एक फिल्म के लिए लगभग 15 से 20 लाख रुपए फीस चार्ज करती है और एक स्टेज शो के लिए 3 से 5 लाख रुपए वसूलती है. इसके अलावा कुछ समय पहले अक्षरा ने अपने नाम की एक मिनरल वाटर कंपनी की शुरुआत की है. 

रानी चटर्जी 

दूसरे नंबर पर है भोजपुरी की एक्शन वुमन रानी चटर्जी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 37 करोड़ रुपए की है और वह एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपए फीस वसूलती है और वह सबसे हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक है. इसके अलावा वह एक स्टेज शो के लिए 5 से 10 लाख रुपए चार्ज लेती है. 

मोनालिसा 

अंतरा बिस्वास यानी मोनालिसा लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. रिपोर्ट्स के मुतबिक, उनकी कुल संपत्ति 2.5 मिलियन डॉलर है. वह एक फिल्म के लिए करीब 15 से 20 लाख रुपए फीस लेती है और टेलीविजन के रियलिटी शो में एक एपिसोड के लिए 50 हजार रुपए तक फीस वसूलते है. 

आम्रपाली दुबे 

रिपोर्ट्स के अनुसार, आम्रपाली दुबे चौथे नंबर पर है. उनकी कुल नेटवर्थ 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है और वह एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपए तक फीस चार्ज करती है.

काजल राघवानी

काजल राघवानी भी सबसे अमीर एक्ट्रेस की लिस्ट में है. नवहिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल नेटवर्थ 16 करोड़ रुपए से अधिक है और वह एक फिल्म के लिए 15 से 20 लाख रुपए तक चार्ज करती है.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri: बॉलीवुड के इस स्टार को गुरु मानते है खेसारी लाल यादव, खुद को इस एक्टर से किया कंपेयर

The post Bhojpuri: इन टॉप 5 एक्ट्रेसेस में सबसे ज्यादा अमीर कौन है? देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top