Hot News

Bihar Politics: सुबह सुबह नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, सियासी हलचल तेज

Bihar Politics: पटना. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सोमवार की सुबह सुबह सीएम नीतीश से मिलने पहुंचे हैं. सीएम नीतीश और चिराग पासवान में सीएम हाउस में मुलाकात चल रही है. चिराग के साथ इस दौरान उनके जीजा और जमुई सांसद अरुण हिंदुस्तानी भी मौजूद रहे. वहीं मंत्री विजय चौधरी भी मौके पर मौजूद थे. चिराग पासवान और नीतीश कुमार में सुबह सुबह मुलाकात से सियासी हलचल तेज है. पिछले दिनों चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग से संबंधित एक पोस्टर के बाद जदयू ने सीएम पद को लेकर नीतीश कुमार की दावेदारी को दोहराया था.

अपनी स्वतंत्र पहचान बनाये रखेगी लोजपा

चिराग की पार्टी लोजपा(रा) बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी तौर पर जुट गई है. चिराग की पार्टी का कहना है कि उनकी पार्टी एनडीए के रहते हुए अपनी स्वतंत्र पहचान के साथ भागीदारी निभाएगी. चिराग पासवान की पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में बहुजन भीम संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन करेगी. इसके जरिए चिराग अपनी पार्टी को और मजबूत कर रहे हैं. वहीं चिराग पासवान की पार्टी का यह फैसला कहीं ना कहीं बीजेपी की टेंशन बढ़ाने लगी है. चिराग एनडीए में तो रहेंगे लेकिन अगल से बहुजन भीम सम्मेलन भी करेंगे. नेतृत्वक जानकारों की मानें तो चिराग इसके माध्यम से एनडीए में शामिल दलों को अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं, ताकि जब 243 सीटों पर बंटवारा हो तो उनकी पार्टी मजबूत दिखे.

भीम संवाद को लेकर बढ़ी परेशानी

सूत्रों की माने तो ये संवाद कार्यक्रम चिराग पासवान के लिए आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शक्ति प्रदर्शन का मंच बनेंगे. इसके जरिए लोजपा-आर न सिर्फ दलित और पिछड़े वर्गों में अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है, बल्कि भाजपा और जेडीयू को भी यह संकेत देना चाहती है कि सीट बंटवारे में उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. चिराग पासवान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा रहेगी, लेकिन वह गठबंधन के भीतर अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखेगी. लोजपा-आर की इस रणनीति को एनडीए के भीतर “सॉफ्ट दबाव नेतृत्व” के रूप में देखा जा रहा है.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा स्पोर्ट्सा, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

The post Bihar Politics: सुबह सुबह नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, सियासी हलचल तेज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top