Hot News

BTech बायोटेक या BSc बायोटेक क्या एक जैसे दिखने वाले ये कोर्स अलग-अलग हैं? जानें

BTech Biotechnology vs BSc Biotechnology: अगर NEET UG से MBBS क्लियर नहीं हुआ है तो आप बायोलॉजी से जुड़े दूसरे कोर्सेज से डिग्री लेकर भी लाखों कमा सकते हैं. अगर आपका इंटरेस्ट बायोलॉजी और टेक्नोलॉजी के फील्ड में है, तो BTech Biotechnology और BSc Biotechnology दोनों ही अच्छे करियर ऑप्शन हो सकते हैं. कुछ लोगों को इन दोनों कोर्स में डिफरेंस समझ नहीं आता है. ऐसे तो दोनों ही कोर्स सुनने में कॉमन लगते हैं, लेकिन दोनों की योग्यता, फीस और डिटेल अलग-अलग है. 

BTech Biotechnology क्या है?

BTech Biotechnology चार साल का अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स है. इसमें कुल 8 सेमेस्टर होते हैं. इस कोर्स में बायोलॉजी के साथ इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी पर ज्यादा फोकस किया जाता है. बायोटेक इंडस्ट्री, रिसर्च, फार्मास्युटिकल और बायोप्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए यह अच्छा ऑप्शन है. कई NIT और बीटेक कॉलेज में ये कोर्स ऑफर किया जाता है. NIT Durgapur में बीटेक बायोटेक्नोलॉजी का कोर्स ऑफर किया जाता है.

NIT दुर्गापुर कोर्स डिटेल (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

BSc Biotechnology क्या है?

BSc Biotechnology तीन साल का अंडरग्रेजुएट साइंस कोर्स है. इसमें 6 सेमेस्टर होते हैं. इस कोर्स में बायोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, जेनेटिक्स और बायोकैमिस्ट्री जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाती है. यह कोर्स रिसर्च, लैब वर्क और आगे MSc या अन्य उच्च शिक्षा करने के इच्छुक छात्रों के लिए सही माना जाता है. कई सारी स्टेट यूनिवर्सिटी ये कोर्स ऑफर करती है.

आधार BTech Biotechnology BSc Biotechnology
कोर्स अवधि 4 वर्ष 3 वर्ष
सेमेस्टर 8 6
कोर्स का प्रकार इंजीनियरिंग साइंस
योग्यता 12वीं में PCM (Physics, Chemistry, Mathematics) 12वीं में PCB (Physics, Chemistry, Biology)
पढ़ाई का फोकस इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री और प्रोडक्ट डेवलपमेंट साइंस, रिसर्च, लैब और बायोलॉजिकल स्टडी
औसत फीस 4-8 लाख रुपये 2-3 लाख रुपये
औसत शुरुआती पैकेज 4-8 लाख प्रति वर्ष रुपये 2-4 लाख प्रति वर्ष रुपये

किस कोर्स में किस विषय की जरूरत?

BTech Biotechnology में प्रवेश के लिए 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) होना जरूरी होता है. BSc Biotechnology में एडमिशन के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) होना आवश्यक है.

किसमें ज्यादा करियर अवसर?

अगर आप इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के साथ बायोटेक इंडस्ट्री, प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग या बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं, तो BTech Biotechnology बेहतर ऑप्शन हो सकता है.

वहीं, यदि आपकी रुचि रिसर्च, लैबोरेटरी, क्लिनिकल रिसर्च, माइक्रोबायोलॉजी या आगे MSc, PhD जैसी उच्च शिक्षा में है, तो BSc Biotechnology आपके लिए अधिक सही होगा.

किस कोर्स का चयन करें?

दोनों कोर्स अपने-अपने क्षेत्र में अच्छे हैं. यदि आपके पास PCM है और आप इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाना चाहते हैं, तो BTech Biotechnology चुन सकते हैं. वहीं, PCB वाले छात्र जो साइंस और रिसर्च में रुचि रखते हैं, उनके लिए BSc Biotechnology बेहतर ऑप्शन है. कोर्स चुनने से पहले अपनी रुचि, करियर लक्ष्य और भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- CA और CS में कौन है ज्यादा दमदार, देखें करियर स्कोप

The post BTech बायोटेक या BSc बायोटेक क्या एक जैसे दिखने वाले ये कोर्स अलग-अलग हैं? जानें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top