Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Heavy Rain Alert: गुजरात-बंगाल समेत आज इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल

Weather Forecast 12 September: देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग IMD के 11 सितंबर के अपडेट के मुताबिक 12 सितंबर को गुजरात क्षेत्र, पश्चिम बंगाल-सिक्किम और असम-मेघालय समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है. वहीं कुछ राज्यों में बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है. 12 सितंबर को कहां भारी बारिश? IMD के अहमदाबाद केंद्र ने 12 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके बाद 13 और 14 सितंबर को यहां बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. सौराष्ट्र और कच्छ में 12 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है, जबकि 13-14 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. गुजरात में दक्षिणी हिस्से के कई जिले इस बारिश के दौर की जद में रहेंगे. IMD से जुड़ी रिपोर्ट के अनुसार 12 सितंबर को वडोदरा, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड समेत दक्षिण गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. ये भी पढ़ें: Video: दौड़ा-दौड़ाकर बैंककर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, नागपुर में SBI की शाखा से 4.53 लाख लूटकर भागा बदमाश पश्चिम बंगाल और सिक्किम: IMD के मुताबिक 12 सितंबर को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी है. 13 सितंबर को भी यहां भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. असम और मेघालय: 12 सितंबर को दोनों राज्यों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है. IMD ने 13 और 14 सितंबर को भी भारी बारिश का अलर्ट रखा है. बारिश की कितनी मात्रा होगी? IMD की भाषा में 64.5 से 115.5 मिमी बारिश को भारी बारिश, 115.6 से 204.4 मिमी को बहुत भारी बारिश और 204.5 मिमी या उससे अधिक को अत्यंत भारी बारिश माना जाता है. ये भी पढ़ें: Jaipur Crime news: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या, वारदात के बाद पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ आरोपी हालांकि 12 सितंबर के लिए IMD के सार्वजनिक जिला-वार चेतावनी पेज पर प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग अनुमानित mm आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. इसलिए किसी जिले के सामने निश्चित 100, 150 या 200 मिमी लिखना फिलहाल आधिकारिक पूर्वानुमान से ज्यादा दावा होगा. ओडिशा में क्या रहेगा हाल? ओडिशा में 10-11 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का दौर रहा है. IMD के 10 सितंबर के राष्ट्रीय मौसम अपडेट में ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 10 और 11 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बताई गई थी. The post Heavy Rain Alert: गुजरात-बंगाल समेत आज इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bigg Boss 20 Episode 5: Mary Kom का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेरे जैसा किसी ने नहीं किया’, 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन होने पर जताया गर्व

बिग बॉस के घर में अब स्पोर्ट्स ने पकड़ ली है रफ्तार और पांचवें एपिसोड में ड्रामा होने वाला है फुल ऑन धमाकेदार. कप्तानी की कुर्सी संभालते ही Yung DSA के तेवर बदले-बदले नजर आ रहे हैं. वहीं कनिका मान के साथ उनकी जोरदार भिड़ंत ने घर का तापमान और बढ़ा दिया है. कप्तानी, टास्क और घर के नियमों के बीच अब रिश्तों की भी अग्निपरीक्षा होने वाली है. कौन बनेगा दोस्त और कौन खड़ा होगा दुश्मन बनकर, इसका खुलासा आज के एपिसोड में होगा. The post Bigg Boss 20 Episode 5: Mary Kom का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेरे जैसा किसी ने नहीं किया’, 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन होने पर जताया गर्व appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शी जिनपिंग को शान्शी का अचार, पुतिन को कॉटेज चीज पसंद, जानें दोनों वर्ल्ड लीडर्स से कितने अलग हैं PM मोदी?

18वां The post शी जिनपिंग को शान्शी का अचार, पुतिन को कॉटेज चीज पसंद, जानें दोनों वर्ल्ड लीडर्स से कितने अलग हैं PM मोदी? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Eknath Shinde Virat Kohli Meeting: लंदन में विराट कोहली से मिले एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के विकास, खेल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुई चर्चा

Eknath Shinde Virat Kohli Meeting: लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की मुलाकात हुई. मुलाकात के बाद शिंदे ने बताया कि दोनों के बीच महाराष्ट्र के विकास, स्पोर्ट्स सुविधाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई. पहले भी कई बार मिल चुके हैं विराट कोहली-एकनाथ शिंदे एएनआई से बातचीत में एकनाथ शिंदे ने बताया कि विराट कोहली को जब उनके लंदन आने की जानकारी मिली, तो वह उनसे मिलने आए. शिंदे ने विराट कोहली को हिंदुस्तान का महान क्रिकेटर बताते हुए कहा कि उनसे मिलकर उन्हें काफी खुशी हुई. आगे कहा कि,हम दोनों पहले भी कई बार मिल चुके हैं, लेकिन इस बार की मुलाकात खास रही. बातचीत के दौरान कई अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा हुई. ये भी पढ़ें: Shoaib Akhtar on Babar Azam captaincy: शोएब अख्तर ने बाबर आजम की कप्तानी पर उठाए सवाल, बोले- पाक टीम से ज्यादा उम्मीद करना मुश्किल शिंदे से क्या बोले विराट कोहली? शिंदे ने आगे बताया कि, विराट कोहली ने महाराष्ट्र में स्पोर्ट्स के क्षेत्र में किए जा रहे कामों पर संतोष जताया. उन्होंने खास तौर पर कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की स्पोर्ट्स प्रतिभा को पहचानने और उसे आगे बढ़ाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए. शिंदे ने यह भी बताया कि बातचीत के दौरान विराट कोहली ने महाराष्ट्र की वित्तीय स्थिति, स्टार्टअप, इंफ्रास्ट्रक्चर और विदेशी निवेश से जुड़े पहलुओं पर भी अपनी राय रखी. महाराष्ट्र के विकास पर विराट कोहली ने भी रखी अपनी बात एकनाथ शिंदे ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली को महाराष्ट्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. बातचीत में अटल सेतु, बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़े कामों का भी जिक्र हुआ. शिंदे ने ये भी कहा कि, विराट कोहली ने महाराष्ट्र में हो रहे विकास को लेकर अपनी बात रखी और आगे की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली. ये भी पढ़ें: Rohit Sharma Shikhar Dhawan Promo: रोहित शर्मा ने शिखर धवन के सामने सुनाया 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे का किस्सा ‘तीसरा मुंबई’ में क्या-क्या होगा? मुलाकात के दौरान भविष्य की परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई. शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में अब ‘तीसरा मुंबई’ विकसित करने की दिशा में काम हो रहा है. उन्होंने बताया कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास एक बड़े शहर के विकास की योजना है. इस क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा और स्पोर्ट्स से जुड़ी सुविधाओं के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है. लंदन में एकनाथ शिंदे को मिले तीन बड़े सम्मान एकनाथ शिंदे इस समय लंदन दौरे पर हैं. इस दौरान उन्हें ब्रिटिश संसद में अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया. शिंदे ने उन्हें हाउस ऑफ लॉर्ड्स में ‘कॉमनवेल्थ पब्लिक लीडरशिप रिकॉग्निशन’ और हाउस ऑफ कॉमन्स में ‘स्टेट्समैनशिप अवार्ड’ दिया गया. इसके अलावा लंदन में महाराष्ट्र मंडल की ओर से उन्हें ‘ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र’ सम्मान भी दिया गया. विराट कोहली से मुलाकात के दौरान इन सम्मानों को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत हुई. The post Eknath Shinde Virat Kohli Meeting: लंदन में विराट कोहली से मिले एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के विकास, स्पोर्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BRICS Summit 2026: दुनिया की 50% आबादी, 40% GDP और 25% से ज्यादा ट्रेड, बोले पीएम मोदी- दिख रही BRICS की रफ्तार

BRICS Business Forum के Leaders Session को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि BRICS देशों की आर्थिक ताकत तेजी से बढ़ी है. पीएम मोदी के मुताबिक इन वर्षों में वैश्विक GDP करीब ढाई गुना बढ़ी, जबकि BRICS देशों की संयुक्त GDP लगभग साढ़े चार गुना बढ़ी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरे शब्दों में देखें तो BRICS की आर्थिक शक्ति बारी दुनिया की तुलना में लगभग दोगुनी गति से बढ़ी है. उन्होंने कहा कि BRICS का बढ़ता पैमाना, गति और आशावाद सदस्य देशों के बीच साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. आज ब्रिक्स देश विश्व की 50% आबादी, 40% जीडीपी और 25% से अधिक वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करते हैं. इसके अलावा, जहां इन वर्षों में वैश्विक जीडीपी लगभग ढाई गुना बढ़ी है, वहीं ब्रिक्स देशों की संयुक्त जीडीपी लगभग साढ़े चार गुना बढ़ी है. दूसरे शब्दों में, ब्रिक्स की आर्थिक शक्ति शेष विश्व की तुलना में लगभग दोगुनी गति से बढ़ी है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक इनोवेशन और समाधान के केंद्र बन रहे BRICS देश पीएम मोदी ने कहा कि BRICS देश वैश्विक नवाचार और समाधानों के महत्वपूर्ण केंद्रों के रूप में उभर रहे हैं. जमीनी स्तर पर होने वाली पहलों से लेकर अत्याधुनिक तकनीक तक सदस्य देशों में नवाचार की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में आयोजित यह मंच अब तक का सबसे बड़ा BRICS Business Forum है. ब्रिक्स देश वैश्विक नवाचार और समाधानों के प्रमुख केंद्रों के रूप में भी उभर रहे हैं. जमीनी स्तर की पहलों से लेकर अत्याधुनिक तकनीकों तक, नवाचार की नई संभावनाएं हमारे देशों में आकार ले रही हैं. ब्रिक्स का बढ़ता पैमाना, गति और आशावाद हमारे बीच स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है. हिंदुस्तान में आयोजित यह मंच अब तक का सबसे बड़ा ब्रिक्स बिजनेस फोरम है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान की BRICS अध्यक्षता का क्या है मूलमंत्र? प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान की BRICS अध्यक्षता का विषय लचीलेपन, इनोवेशन, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण है. उनके मुताबिक हिंदुस्तान ने पिछले 12 सालों में लचीलेपन और नवाचार को अपनी आर्थिक और व्यापार नीतियों का आधार बनाया है. पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान ने ऊर्जा से लेकर प्रौद्योगिकी तक के क्षेत्रों में अपनी सप्लाई चेन को अधिक विविध और विश्वसनीय बनाया है. उन्होंने कहा कि इसी लचीलेपन की वजह से वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच हिंदुस्तान आज विकास और स्थिरता का भरोसा देता है. सड़क से सेमीकंडक्टर तक बढ़ा रहा हिंदुस्तान अपनी क्षमता प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान सड़क, रेलवे, बंदरगाह और हवाई अड्डों का तेजी से विस्तार कर रहा है. इसके साथ ही जहाज निर्माण, सेमीकंडक्टर, क्वांटम प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिज और जैव प्रौद्योगिकी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में नई क्षमताएं विकसित की जा रही हैं. आज जब वैश्विक स्तर पर व्यापार बाधाएं बढ़ रही हैं, तब हिंदुस्तान आर्थिक पुलों का निर्माण कर रहा है. 2014 से हमने लगभग 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम मोदी ने हिंदुस्तान के Unified Payments Interface यानी UPI का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि UPI ने वित्तीय समावेशन और डिजिटल लेनदेन को बड़े स्तर पर नई गति दी है. प्रधानमंत्री के मुताबिक आज दुनिया के 50 प्रतिशत रियल टाइम पेमेंट इसी तकनीक का इस्तेमाल करके किए जाते हैं. पीएम मोदी बोले- व्यापार बाधाएं बढ़ रहीं, हिंदुस्तान आर्थिक पुल बना रहा पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच हिंदुस्तान विकास और स्थिरता के लिए भरोसे का स्रोत बना हुआ है. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक स्तर पर व्यापार बाधाएं बढ़ रही हैं, हिंदुस्तान आर्थिक पुलों का निर्माण कर रहा है. प्रधानमंत्री के मुताबिक 2014 से हिंदुस्तान ने लगभग 40 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का दृष्टिकोण कारोबार के रास्ते में आने वाली बाधाओं को कम करने और अवसरों का विस्तार करने पर केंद्रित है. कृषि से स्मार्ट ग्रिड तक नए सहयोग नेटवर्क प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि BRICS की अध्यक्षता के दौरान हिंदुस्तान ने कृषि, स्वास्थ्य, कौशल और स्मार्ट ग्रिड जैसे क्षेत्रों में नए सहयोग नेटवर्क स्थापित किए हैं. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप और लघु और मध्यम उद्यमों को बाजार और वित्त से जोड़ने के लिए BRICS Incubator Network, BRICS MSME Portal और BRICS Startup Innovation Fund जैसी पहल शुरू की गई हैं. पीएम मोदी ने BRICS देशों के कारोबारियों से इन सहयोग ढांचों का लाभ उठाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इनके जरिए सदस्य देशों के बीच निवेश और प्रतिभा के आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जा सकता है. 18वें BRICS Summit की मेजबानी कर रहा हिंदुस्तान हिंदुस्तान 18वें BRICS Summit की मेजबानी कर रहा है. हिंदुस्तान की अध्यक्षता ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण’ विषय पर आधारित है. यह विषय मौजूदा उपलब्धियों और संस्थागत प्रभावशीलता को मजबूत करने पर हिंदुस्तान के फोकस को दर्शाता है. इसमें विकास, स्थिरता और नवाचार को एजेंडा के केंद्र में रखा गया है. साथ ही Global South की आकांक्षाओं को सामने रखने पर जोर है. हिंदुस्तान BRICS को एक रचनात्मक और समाधान-उन्मुख मंच के रूप में मजबूत करना चाहता है. Also Read: हिंदुस्तान-रूस दोस्ती की दिखी गर्मजोशी, द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक ही कार से INNOPROM पहुंचे पीएम मोदी और पुतिन The post BRICS Summit 2026: दुनिया की 50% आबादी, 40% GDP और 25% से ज्यादा ट्रेड, बोले पीएम मोदी- दिख रही BRICS की रफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फर्जी GST और अवैध कोयला कारोबार पर झारखंड में सख्ती, वित्त मंत्री बोले- केंद्र की नीतियों से 22,000 करोड़ नुकसान

रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट Jharkhand Revenue Collection: झारखंड प्रशासन के राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि फिलहाल राज्य नेही कुल राजस्व लक्ष्य का करीब 36 प्रतिशत कलेक्शन किया है और प्रशासन लगभग 6% पीछे चल रही है. हालांकि, मंत्री को भरोसा है कि नवंबर में होने वाली अगली समीक्षा तक राज्य लक्ष्य से ज्यादा राजस्व हासिल कर लेगा. वित्त मंत्री ने राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए अधिकारियों से व्यक्तिगत स्तर पर इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता के साथ काम करने को कहा है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व कैलेंडर में निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में हासिल करने के लिए “अंदर से जुनून” पैदा करना होगा. जी राम जी योजना से 4000 करोड़ का नुकसान राजस्व संग्रह पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री ने केंद्र प्रशासन की नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र प्रशासन की नीतियों की वजह से झारखंड को सालाना करीब 22 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. राधाकृष्ण किशोर के मुताबिक, इसमें जी राम जी योजना के तहत करीब 4 हजार करोड़ रुपये, MMDR Amendment Bill के कारण करीब 14 हजार करोड़ रुपये और GST Rationalisation के नाम पर करीब 4 हजार करोड़ रुपये का नुकसान शामिल है. मंत्री ने कहा कि कुल मिलाकर राज्य को करीब 22 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. केंद्र प्रशासन की वित्तीय स्थिति खराब उन्होंने कहा कि या तो केंद्र प्रशासन की अपनी वित्तीय स्थिति खराब है या फिर गैर-भाजपा शासित राज्य होने की वजह से झारखंड को जानबूझकर आर्थिक सहयोग नहीं दिया जा रहा है. मंत्री ने इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि यदि झारखंड आर्थिक रूप से मजबूत होता तो राज्य को केंद्र प्रशासन से राशि की मांग करने की जरूरत ही क्यों पड़ती. ‘राज्य कमजोर नहीं है, आर्थिक दायित्व पूरा करेंगे’ वित्त मंत्री ने केंद्र से अपेक्षित आर्थिक सहयोग नहीं मिलने के बावजूद राज्य की वित्तीय स्थिति को लेकर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि झारखंड कमजोर राज्य नहीं है और प्रशासन राज्य में चल रही योजनाओं से जुड़े अपने आर्थिक दायित्वों को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र प्रशासन से आर्थिक सहयोग नहीं मिलने के बावजूद राज्य प्रशासन अपनी योजनाओं और वित्तीय जिम्मेदारियों को पूरा करने में सक्षम है. फर्जी GST और अवैध कोयला परिवहन पर शिकंजा राजस्व बढ़ाने के लिए वाणिज्य-कर विभाग अब टैक्स चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है. वित्त मंत्री ने कहा कि फर्जी GST रजिस्ट्रेशन, GST चोरी और अवैध कोयला परिवहन पर विभाग कड़ा रुख अपनाएगा. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर हाल में टैक्स चोरी रोकी जाए. प्रशासन का फोकस राजस्व के स्रोतों को मजबूत करने के साथ-साथ कर चोरी पर अंकुश लगाने पर है. इसे भी पढ़ें: मेडिकल और हेल्थ टेक्नोलॉजी का हब बनेगा झारखंड, इरफान अंसारी ने दिल्ली में 32 देशों की तकनीकों का किया अध्ययन एक लाख करोड़ राजस्व जुटाने का लक्ष्य वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य प्रशासन का स्टेट ऑन टैक्स रेवेन्यू और नॉन ऑन-टैक्स रेवेन्यू मिलाकर करीब 60 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य है. इसके साथ ही प्रशासन की महत्वाकांक्षा राजस्व संग्रह को बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये तक ले जाने की है. अब प्रशासन के सामने चुनौती GST संग्रह में आई गिरावट, केंद्र से आर्थिक सहयोग के मुद्दे और निर्धारित राजस्व कैलेंडर के लक्ष्य के बीच संतुलन बनाने की है. नवंबर की समीक्षा बैठक महत्वपूर्ण होगी, जहां यह साफ होगा कि प्रशासन राजस्व संग्रह के लक्ष्य को कितनी तेजी से हासिल कर पाती है. इसे भी पढ़ें: झारखंड प्रशासन और जिला उपायुक्तों को राहत, हाईकोर्ट ने असिस्टेंट टीचर नियुक्ति अवमानना मामला किया खत्म The post फर्जी GST और अवैध कोयला कारोबार पर झारखंड में सख्ती, वित्त मंत्री बोले- केंद्र की नीतियों से 22,000 करोड़ नुकसान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

आरओबी निर्माण को रेलवे की हरी झंडी, 12 से 27 सितंबर तक ट्रैफिक ब्लॉक, मधेपुरा-बैजनाथपुर के बीच बनेगा आरओबी, रेलवे ने दी हरी झंडी

12 से 27 सितंबर तक अलग-अलग तिथियों में लिया जाएगा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक, कई ट्रेनों के समय में बदलाव नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर– सहरसा-पूर्णिया कोर्ट रेलखंड पर सड़क और रेल यातायात को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण पहल की है। दौरम मधेपुरा और बैजनाथपुर स्टेशनों के बीच समपार संख्या 95 ‘बी’ पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने रेलवे की ओर से आवश्यक स्वीकृति प्रदान कर दी है। ‘पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ के तहत बनने वाले इस आरओबी के निर्माण से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। गर्डर लॉन्चिंग सहित अन्य तकनीकी कार्यों को पूरा करने के लिए रेलवे की ओर से विभिन्न तिथियों में ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों के परिचालन समय में बदलाव किया गया है। इन तिथियों में रहेगा ब्लॉक मधेपुरा-बैजनाथपुर रेलखंड पर गाड़ी संख्या 75261 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट पैसेंजर के गुजरने के बाद ब्लॉक प्रभावी होगा। 12, 13, 15, 17 और 20 सितंबर को सुबह 8:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक चार घंटे ब्लॉक रहेगा। 26 सितंबर को सुबह 8:20 बजे से पूर्वाह्न 11:20 बजे तक तीन घंटे तथा 27 सितंबर को सुबह 8:20 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक चार घंटे ब्लॉक लिया जाएगा। कई ट्रेनों के समय में बदलाव ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 55570 सहरसा-पूर्णिया पैसेंजर 12, 13, 15, 17, 20 और 27 सितंबर को सहरसा जंक्शन से 90 मिनट पुनर्निर्धारित होकर चलेगी। 26 सितंबर को इसे सहरसा और बैजनाथपुर के बीच 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। गाड़ी संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस को 12, 13, 15, 17, 20 और 27 सितंबर को सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा के बीच 60 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल एक्सप्रेस 12, 15 और 27 सितंबर को पूर्णिया कोर्ट से 90 मिनट पुनर्निर्धारित होकर रवाना होगी। 26 सितंबर को इसे बनमनखी जंक्शन और दौरम मधेपुरा के बीच 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार अन्य मेल/एक्सप्रेस एवं मालगाड़ियों का परिचालन भी नियंत्रित किया जा सकता है। आरओबी बनने से जाम से मिलेगी राहत समपार संख्या 95 ‘बी’ पर आरओबी बनने के बाद रेलवे फाटक के बंद होने से सड़क पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। लेवल क्रॉसिंग समाप्त होने से सड़क और रेल यातायात की सुरक्षा भी बढ़ेगी। इसके अलावा एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, स्कूली वाहनों और आम यात्रियों को निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। आरओबी निर्माण से कोसी और सीमांचल क्षेत्र में सड़क एवं रेल नेटवर्क के बीच बेहतर संपर्क स्थापित होने के साथ व्यापार, परिवहन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। रेलवे प्रशासन ने निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए सहयोग की अपील की है।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

BRICS Summit 2026 LIVE Updates Hindi : पीएम मोदी-पुतिन की बैठक खत्म, इनोपरोम प्रदर्शनी देखने भारत मंडपम पहुंचे दोनों नेता

BRICS Summit 2026 LIVE Updates Hindi : ब्रिक्स के 18वां संस्करण की मेजबानी हिंदुस्तान कर रहा है. एक तरफ 7 साल बाद हिंदुस्तान में चीनी राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी की मुलाकात होनी है. वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ 11 सितंबर को द्विपक्षीय बातचीत निर्धारित है. ब्रिक्स सम्मेलन से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए नया विचार के साथ. The post BRICS Summit 2026 LIVE Updates Hindi : पीएम मोदी-पुतिन की बैठक खत्म, इनोपरोम प्रदर्शनी देखने हिंदुस्तान मंडपम पहुंचे दोनों नेता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुतिन को देखते ही मोदी ने लगाया गले, सामने आया खास पल का VIDEO

Video : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई. दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का स्वागत किया. मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है, जिसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि पुतिन को देखते ही पीएम मोदी ने उन्हें गले लगा लिया. इसके बाद दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया. दोनों के बीच हिंदुस्तान-रूस संबंधों को मजबूत करने और कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. माना जा रहा है कि बैठक में व्यापार, रक्षा और ऊर्जा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई. पुतिन ब्रिक्स सम्मेलन में लेंगे हिस्सा व्लादिमीर पुतिन तीन दिवसीय हिंदुस्तान दौरे पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे. वह ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय बैठक हुई. पुतिन के साथ रूस का एक बड़ा डेलिगेशन भी हिंदुस्तान आया है. यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पहली बार है, जब पुतिन रूस से बाहर आयोजित किसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में खुद शामिल होंगे. ये भी पढ़ें: PHOTOS : जब एक ही कार में सवार होकर निकले पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन, देखें तस्वीरें The post पुतिन को देखते ही मोदी ने लगाया गले, सामने आया खास पल का VIDEO appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे जेलेंस्की, PM मोदी के हवाई सफर के लिए क्या होता है बैकअप प्लान?

दुनिया के ताकतवर नेताओं के लिए आसमान हमेशा सुरक्षित नहीं रहा. रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हब्यारिमाना का विमान मार गिराया गया था, लेबनान के 8 बार प्रधानमंत्री रहे रशीद करामी की जान भी हवा में ही चली गई थी. इतिहास गवाह है कि जिस ऊंचाई पर ये नेता सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं, वही ऊंचाई कई बार सबसे बड़ा खतरा बन जाती है. दिलचस्प इत्तेफाक देखिए, ठीक उसी दिन 8 सितंबर को मुंबई में पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले एक सिक्योरिटी ब्रीच की समाचार ने भी हलचल मचा दी. यानी एक ही दिन, दो महाद्वीप, और नेताओं की सुरक्षा पर उठते वही पुराने सवाल. तो आखिर हवा में किसी राष्ट्राध्यक्ष को सुरक्षित रखना होता कितना मुश्किल है? The post ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे जेलेंस्की, PM मोदी के हवाई सफर के लिए क्या होता है बैकअप प्लान? appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top