Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Earthquake Video : भूकंप से फट गई धरती! भयावह वीडियो आया सामने, म्यांमार में मची तबाही

Earthquake Video : शुक्रवार को सेंट्रल म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. इससे राजधानी नेपीडॉ में सड़कें टूट गईं जिसका भयावह वीडियो सामने आया है. चीन, थाईलैंड और हिंदुस्तान के कुछ हिस्सों तक भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. म्यांमार के सत्तारूढ़ जुंटा प्रमुख के अनुसार, भूकंप से हुई तबाही में कम से कम 144 लोगों की मौत हुई है जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए. मृतकों की संख्या और भी ज्यादा होने की आशंका है. भूकंप की वजह से म्यांमार की सड़क धंस गई. देखें वीडियो भूकंप की वजह से म्यांमार में धँसी सड़क pic.twitter.com/HjLrNHGB6u — Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) March 28, 2025 म्यांमार में शक्तिशाली भूकंप से हुआ काफी नुकसान थाईलैंड और पड़ोसी देश म्यांमार में शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई. म्यांमार के दूसरे बड़े शहर मांडले के निकट दोपहर के समय 7.7 तीव्रता का भूकंप आया. इसके बाद 6.4 तीव्रता का तेज झटका भी महसूस किया गया. हताहतों और तबाही की पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है – खास तौर पर म्यांमा में, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे गरीब देशों में होती है. म्यांमार गृहयुद्ध की चपेट में है. भूकंप ने ली अबतक 144 लोगों की जान म्यांमार की सैन्य प्रशासन के प्रमुख ने शुक्रवार शाम को टेलीविजन पर दिए भाषण में कहा कि कम से कम 144 लोग मारे गए और 730 अन्य घायल हो गए. वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग ने कहा, “मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है.” INCREDIBLE VIDEO SHOWS THE MOMENTS WHEN A ROOFTOP POOL IN EARTHQUAKE ZONE EMPTIES ONTO A ROAD… PEOPLE ARE SWEPT OFF THEIR FEEL #Earthquake shaking felt across much of southern Asia following a major 7.7 earthquake that rocked #Myanmar #MyanmarEarthquake pic.twitter.com/KZTpRAZZEX — Mike Masco (@MikeMasco) March 28, 2025 एक वीडियो में भूकंप क्षेत्र में एक छत पर बने पूल के खाली होने के क्षण की आई. इसमें लोग बहते नजर आ रहे हैं. वीडियो संभवतः चीन का है, जहां म्यांमार भूकंप के झटके दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत में महसूस किए गए. बीजिंग की भूकंप एजेंसी ने बताया कि यह झटका 7.9 तीव्रता का भूकंप था. The post Earthquake Video : भूकंप से फट गई धरती! भयावह वीडियो आया सामने, म्यांमार में मची तबाही appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को दिया भुगतान का आदेश

जिला उपभोक्ता आयोग धनबाद के अध्यक्ष ललित प्रकाश चौबे व सदस्य शिप्रा की खंडपीठ ने संयुक्त रूप से आदेश पारित कर श्री राम जनरल इंश्योरेंस फाइनेंस कंपनी, सिग्नेचर टावर कतरास रोड मटकुरिया धनबाद के ब्रांच मैनेजर, मैनेजिंग डायरेक्टर (राजस्थान), वाइस प्रेसिडेंट (राजस्थान) व रीजनल मैनेजर (रांची) को दो माह के अंदर परिवादी झरिया चौथाई कुल्ही निवासी अतहर हुसैन को 11 लाख 68 हजार 461 रुपए का भुगतान करने काे कहा है. निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं किया गया, तो 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से उपरोक्त मूल राशि का भुगतान करना होगा. क्या है मामला : परिवादी ने एक ट्रक (जेएच 10बीएल 8585) खरीदा था. इसका इंश्योरेंस श्री राम जनरल इंश्योरेंस फाइनेंस कंपनी से कराया था. परिवादी सात जनवरी 2021 की रात को झरिया से ओड़िशा के बड़बिल माल लाने जा रहा था. इसी दौरान उक्त ट्रक बोकारो जिले के बरमसिया में एक पेड़ से टकरा गया. इस कारण ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया. परिवादी ने घटना के संबंध में बरमसिया थाने में प्राथमिकी करायी और श्री राम जनरल इंश्योरेंस फाइनेंस कंपनी को भी घटना की सूचना दी. परिवादी ने अपने क्षतिग्रस्त ट्रक की मरम्मत कराने के लिए 17 लाख रुपए का दावा किया. फाइनेंस कंपनी ने 11 लाख 68 हजार 461 रुपये देने के लिए कहा, दिया नहीं. इसके बाद परिवादी ने जिला उपभोक्ता आयोग धनबाद का दरवाजा खटखटाया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी को दिया भुगतान का आदेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : बिना जांच मरीजों को दी जा रही शुगर की दवा, कई केंद्र में उपस्थिति बनाकर चले जाते हैं चिकित्सक

धनबाद के शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए नगर निगम द्वारा अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का संचालन किया जाता है. नगर निगम क्षेत्र में कुल 30 अर्बन आयुष्मान केंद्र हैं. निगम इन केंद्रों में बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध होने का दावा करता है, लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर हैं. नया विचार की टीम ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्र का जायजा लिया. इसमें कई चौकाने वाले तथ्य सामने आये. कई केंद्रों में चिकित्सक आते है और बायोमीट्रिक उपस्थिति बनाकर चले जाते हैं. विभिन्न केंद्रों में आवश्यक जांच के साथ दवाओं का घोर अभाव है. कुछ केंद्र ऐसे भी मिले जहां शुगर से संबंधित जांच की कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन मरीज के कहने पर उन्हें दवा दे दी जाती है. लगभग सभी केंद्रों में हर दिन इलाज कराने पहुंचने वाले मरीजों की औसतन संख्या 10 से कम दिखी. नया विचार की टीम ने जो देखा, जो पाया, प्रस्तुत है यह रिपोर्ट. आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोलाकुसमा@ 11 बजे : कटने, छिलने पर बैंडेज तक की नहीं है व्यवस्था कोलाकुसमा के लिपिडीह में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शुक्रवार को दिन के 11 बजे नया विचार की टीम पहुंची. यहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे. केंद्र में मौजूद एमपीडब्ल्यू से पूछने पर बताया कि चिकित्सक डॉ जीके हिंदुस्तानी जरूरी काम से बाहर गये हुए हैं. नर्स भी छुट्टी पर थी. एमपीडब्ल्यू ने बताया कि केंद्र में लगभग 60 तरह की दवा उपलब्ध है. जबकि, केंद्र में नियम अनुसार कुल 105 तरह की दवा होना अनिवार्य है. उपकरण नहीं होने के कारण कटने, छिलने पर बैंडेज की व्यवस्था केंद्र में उपलब्ध नहीं है. बताया कि केंद्र में शुगर जांच की व्यवस्था नहीं है. मरीज के कहे अनुसार शुगर की दवा दी जाती है. यह भी बताया कि जरूरत की दवाओं की घोर कमी है. केंद्र में स्प्रिट व सिरिंज तक नहीं है. आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नूतनडीह@ 10.35 : किराया के घर में चल रहे केंद्र का गेट अंदर से था बंद दिन के 10.30 बजे नया विचार की टीम नूतनडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंची. पाया कि किराया के घर में केंद्र का संचालन हो रहा है. केंद्र का गेट अंदर से बंद मिला. केंद्र से संबंधित किसी तरह को बोर्ड बाहर प्रदर्शित नहीं था. गेट नॉक करने पर अंदर से एक व्यक्ति बाहर आया. केंद्र के संबंध में पूछने पर उसने गेट खोला. केंद्र में नियुक्त चिकित्सक डॉ कुमार गौतम का चेंबर खाली मिला. पूछने पर पता चला कि बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कर वह चले गये हैं. एक एमपीडब्लयू लाल सोरेन व जीएनएम रंजीत पासवान मौजूद थे. एमपीडब्ल्यू लाल सोरेन ने बताया कि यहां शुगर, बीपी, बुखार, सर्जी खांसी की दवा दी जाती है. अन्य दवाओं की कमी है. फर्स्ट एड की भी कोई नहीं है. आयुष्मान आरोग्य मंदिर, धैया मंडल बस्ती@12.30 : शुगर जांच के लिए बेसिक किट नहीं थी मौजूद धैया के मंडल बस्ती में पिछले एक वर्ष से किराये के मकान में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का संचालन हो रहा है. दोपहर 12.30 बजे नया विचार की टीम केंद्र पहुंची. पाया कि बुनियादी सुविधाओं की घोर कमी है. केंद्र की चिकित्सक समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. संसाधनों के संबंध में पूछने पर पता चला कि शुगर की मामूली जांच के लिए बेसिक किट उपलब्ध नहीं है. यदि कोई व्यक्ति मामूली चोट के बाद ड्रेसिंग कराने पहुंचे, तो उसे निराशा ही हाथ लगेगी. क्योंकि यहां ड्रेसिंग के लिए आवश्यक कॉटन और बैंडेज जैसे फर्स्ट एड के लिए जरूर सामान उपलब्ध नहीं हैं. वर्तमान में केंद्र में केवल बीपी जांच की सुविधा उपलब्ध है. आवश्यक दवाओं की भी कमी हैं. आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सिमलडीह @ 12 : स्वास्थ्य केंद्र में नहीं थीं डॉक्टर धनबाद के तेलीपाड़ा स्थित सिमलडीह के अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सुबह 12 बजे जब नया विचार की टीम पहुंची, यहां आधे घंटे तक आवाज देने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया. इसके बाद टीम अंदर घुसी, तो वहां मौजूद एक स्त्री कर्मी सो रही थी. मंदिर में डॉक्टर भी मौजूद नहीं थीं. पूछने पर पता चला कि डॉक्टर आज आयीं ही नहीं है. मंदिर में शुगर की दवा, तो थी, लेकिन जांच करने की मशीन नहीं थी. पता चला कि डॉक्टर के नहीं होने पर आने वाले मरीजों यहां कर्मी ही दवा दे देते है. वहां मौजूद अधिकतर दवा नवंबर माह में एक्सपायर हो जायेगी. मंदिर में लोगों के लिए योग सीखने की भी कोई व्यवस्था नहीं थी. आरोग्य मंदिर के बाहर ना कोई बोर्ड लगा था और ना पोस्टर. आयुष्मान आरोग्य मंदिर, भूदा @ 10.35 : सर्दी-जुकाम तक की नहीं है दवा आयुष्मान आरोग्य मंदिर भूदा में बेसिक दवा की किल्लत है. न तो यहां कफ सिरफ है और न ही सर्दी-जुमाम की दवा. पेन किलर की दवा भी नहीं है. हालांकि शुगर की किट, तो नहीं थी, लेकिन इसकी दवा वहां उपलब्ध था. स्त्री व पुरुष शौचालय तो है, लेकिन उसमें पानी नहीं है. यहां तक की मरीज व स्टाफ के लिए पीने का पानी नहीं है. यहां औसतन प्रतिदिन छह से सात मरीज आते हैं. यदि कोई व्यक्ति मामूली चोट के बाद ड्रेसिंग कराने पहुंचे, तो उसे निराशा होती है, क्योंकि यहां ड्रेसिंग के लिए आवश्यक कॉटन और बैंडेज जैसे फर्स्ट एड के लिए जरूर सामान उपलब्ध नहीं हैं. एक्सीडेंटल केस को यहां से सदर अस्पताल रेफर किया जाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : बिना जांच मरीजों को दी जा रही शुगर की दवा, कई केंद्र में उपस्थिति बनाकर चले जाते हैं चिकित्सक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : बीमार नवजात को एसएनएमएमसीएच में छोड़कर भागे परिजन, पुलिस केस की धमकी देने पर लौटे

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) प्रबंधन द्वारा कड़ा रुख अख्तियार करने पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना होने से बच गयी. यहां बोकारो के रहने वाले परिजनों ने अस्पताल के पेडियाट्रिक वार्ड में नवजात बच्ची को छोड़ भाग गये थे. अस्पताल प्रबंधन द्वारा परिजनों को फोन पर पुलिस केस करने की धमकी देने पर परिजन दो दिन बाद शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे. क्या है मामला : तीन दिन पूर्व बोकारो के रहने वाले परिजनों ने एक नवजात बच्ची को एसएनएमएमसीएच के पेडियाट्रिक विभाग में भर्ती कराया. बच्ची का जन्म दूसरे निजी अस्पताल में हुआ था. वह अस्वस्थ थी. इसकी जानकारी होने पर परिजन बच्ची को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराकर फरार हो गये. पहले दिन बच्ची को दूध पिलाने वाला तक कोई नहीं था. अस्पताल प्रबंधन उक्त नवजात के परिजनों द्वारा दिये गये मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क किया गया. दूसरे दिन परिजनों ने फोन उठाया. इसपर अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची को लेकर नहीं जाने पर पुलिस केस करने की धमकी दी. इसके बाद शुक्रवार की सुबह परिजनों ने पहले अपने एक पड़ोसी को अस्पताल भेजा. बाद में खुद अस्पताल पहुंचे. यह भी पढ़ें मां ने अपनी तीन वर्षीय बच्ची को ऑटो से धकेला, चाइल्ड लाइन ने किया रेस्क्यू जोड़ाफटक रोड पर बीती रात मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई. एक मां ने अपनी तीन वर्षीय बेटी को चलते हुए ऑटो से धकेल कर छोड़ कर चली गयी. हावड़ा मोटर के समीप हुई घटना के बाद बच्ची को रोते हुए देखकर किसी ने इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी. इसके बाद चाइल्ड लाइन उसे रेस्क्यू कर शुक्रवार को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. यहां काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने बताया कि बीती रात वह अपनी मां के साथ ऑटो से जा रही थी. रास्ते में मां ने उसे ऑटो से धकेल दिया. बच्ची अपने घर का पता नहीं बता पा रही है. इसे देखते हुए सीडब्ल्यूसी ने उसे होप हाउस में रखने का निर्णय लिया है. साथ ही पुलिस को बच्ची के परिजनों का पता लगाने का यह निर्देश दिया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : बीमार नवजात को एसएनएमएमसीएच में छोड़कर भागे परिजन, पुलिस केस की धमकी देने पर लौटे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : 177 ग्राम हेरोइन के साथ निरसा व चिरकुंडा के दो युवक गिरफ्तार

आसनसोल के बाराबनी थाना पुलिस की मुस्तैदी से एक ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. मुर्शिदाबाद जिला के उमरपुर इलाके से हेरोइन लेकर चिरकुंडा जाने के क्रम में झारखंड से बंगाल में प्रवेश करते ही बाराबनी थाना क्षेत्र के रुणाकुड़ा घाट के पास पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवकों को रोका. इनमें से एक युवक धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनचंडीह इलाके का निवासी हसनैन अली (29) और दूसरा चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवलीबाड़ी इलाके का निवासी मोहम्मद इमरान (21) है. जांच के क्रम में इनके पास से तीन प्लास्टिक के पैकेट में 177 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ. हेरोइन जब्त कर पुलिस ने बाराबनी थाना में मामला दर्ज कर लिया है. दोनों आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया. यहां से उन्हें तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया. प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया और खुद को सबसे छोटा मोहरा बताया. चिरकुंडा का धन्नू है ड्रग कारोबार का बादशाह, कुछ पैसों के लिए युवा फंसते हैं इसकी जाल में : पकड़े गये दोनों आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि चिरकुंडा इलाके का धन्नू ने मुर्शिदाबाद से हेरोइन लाने के लिए उन्हें पैसे दिये थे. वे लोग बाइक से मुर्शिदाबाद के उमरपुर इलाके में जाकर एक व्यक्ति से मिले और उसे पैसे देकर हेरोइन का पैकेट लेकर निकल गये. मुर्शिदाबाद में जिनसे यह हेरोइन लिया, उसकी कोई जानकारी दोनों आरोपी नहीं दे पा रहे हैं. उन लोगों ने बताया कि कुछ पैसों के लिए धन्नू के लिए वे लोग मुर्शिदाबाद से हेरोइन लाने गये थे. उनका काम सिर्फ हेरोइन को चिरकुंडा में धन्नू के पास पहुंचाना था. पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि कुछ पैसे के लिए भारी संख्या में युवा के इस तरह के काम में जुटे हैं. धन्नू बेरोजगार व जरूरतमंद युवाओं को इस काम में लगाता है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि पश्चिम बर्दवान जिला में इनका कोई सप्लाई चेन है या नहीं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : 177 ग्राम हेरोइन के साथ निरसा व चिरकुंडा के दो युवक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक देने में धनबाद राज्य में अव्वल

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत चल रहे ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक देने में राज्य में धनबाद नंबर वन पर है. वहीं रांची ने जमशेदपुर को पीछे छोड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है. 10 मार्च को जमशेदपुर अक्षेस 8,543 फीडबैक लेकर राज्य में पहले स्थान, धनबाद 7,664 फीडबैक के साथ दूसरे और रांची 3, 143 फीडबैक के साथ तीसरे स्थान पर था. 24 मार्च को 13,790 फीडबैक के साथ धनबाद राज्य में पहले स्थान पर काबिज हो गया. जबकि 9,737 फीडबैक के साथ जमशेदपुर दूसरे और 7,692 फीडबैक के साथ रांची तीसरे स्थान पर था. चार दिन बाद यानि 28 मार्च शुक्रवार को रांची ने जमशेदपुर को पीछे छोड़ते हुए राज्य में दूसरे स्थान पर काबिज हो गया हैं. जिससे जमशेदपुर सिटीजन फीडबैक में राज्य में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. झारखंड में अब तक 94,230 नागरिक फीडबैक दे चुके हैं. 31 मार्च तक चलेगा अभियान, आपके फीडबैक से हम हो सकते है अव्वल : सिटीजन फीडबैक अभियान 31 मार्च तक चलेगा. सिटीजन फीडबैक के अंतर्गत जनता की भी जिम्मेदारी तय की गयी है और इसे निभाकर हम ना केवल शहर की रैंकिंग में सुधार कर सकते हैं. सर्वेक्षण में सिटीजन फीडबैक के अंक भी स्वच्छता रैंकिंग में अहम भूमिका निभाएंगे. स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सिटीजन फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है. जितने ज्यादा लोग इस फीडबैक में शामिल होंगे शहर की स्वच्छता रैंक उतनी ही ऊपर आयेगी. हालांकि, इस बार सर्वेक्षण में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है. ऐसे में यदि फीडबैक सही नहीं आता है, तो निकाय के अंक कट भी सकते हैं. फीडबैक में अलग-अलग 10 प्रश्न आपसे पूछे गये है. स्वच्छता सर्वेक्षण फीडबैक वेबसाइट, स्वच्छता मोहुआ ऐप व क्यूआर कोड आदि के माध्यम से सिटीजन फीडबैक दिया जा सकता है. सर्वेक्षण में कुल 12,500 अंक हैं, जिसमें 1,300 अंक कचरा मुक्त शहर, 2,500 अंक वाटर प्लस और सेवन स्टार रेटिंग के होंगे. नागरिक फीडबैक भी इसमें अहम भूमिका निभायेगा. मानगो, जमशेदपुर में सिटीजन फीडबैक की स्थिति धीमी : मानगो और जमशेदपुर में सिटीजन फीडबैक की स्थिति काफी धीमी है. मानगो में चार दिन में मात्र 20, जमशेदपुर में 155 लोगों ने फीडबैक दिया. जबकि धनबाद में चार दिन में 5,513, रांची में 3,791 लोगों ने फीडबैक देकर नगर निकायों को पूरे राज्य में आगे कर दिया. इधर स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 में अव्वल आने को शहरी नगर निकायों ने जो तैयारियां की है, उसका भौतिक सत्यापन इन दिनों केंद्र से भेजे चार सदस्यीय दल द्वारा चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक देने में धनबाद राज्य में अव्वल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : सीएस को शो-कॉज, कार्यालय के लिपिक काे हटाने का निर्देश

पीसी एंड पीएनडीटी कमेटी को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त माधवी मिश्रा ने बायो मेडिकल वेस्ट मामले में सिविल सर्जन को शोकॉज किया है. वहीं घूसखोरी मामले के आरोपी सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक संजुत कुमार सहाय को अविलंब पद से हटाने का निर्देश दिया है. शुक्रवार को हुई बैठक में उपायुक्त ने लिपिक को 24 घंटे के अंदर पद से हटाते हुए दूसरी जगह स्थानांतरण करने का निर्देश दिया. उसके स्थान पर नये लिपिक को जिम्मेवारी सौंपने को कहा है. बता दें कि सीएस कार्यालय के लिपिक संजुत कुमार सहाय और सिविल सर्जन पर एक सहिया द्वारा एक लाख रुपये घूस मांगने का आरोप है. इस संबंध में कांग्रेस नेता इजहार बिहारी ने पूर्व में उपायुक्त को शिकायत की थी. साथ ही उच्च न्यायालय में सीएस व लिपिक के खिलाफ रिट याचिका दायर की. इसपर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल प्रभाव से लिपिक को पद से हटाने का निर्देश दिया है. बायो मेडिकल वेस्ट मामले में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये सीएस : बैठक के दौरान जिले में बायो मेडिकल वेस्ट के निष्पादन के संबंधित समीक्षा उपायुक्त ने की. इस दौरान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने सीएस से जिले के विभिन्न अस्पतालों से निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के निष्पादन के संबंधित जानकारी मांगी. सीएस द्वारा असंतोष जवाब मिलने पर उपायुक्त ने उन्हें शोकॉज किया है. साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट के निष्पादन से संबंधित व्यवस्था दुरुस्त कर रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया है. बैठक के दौरान उपायुक्त ने विगत दिनों विभिन्न अल्ट्रासाउंड सेंटर पर की गयी कार्रवाई की समीक्षा की. जांच दल को हर कार्रवाई की वीडियोग्राफी करने, अल्ट्रासाउंड सेंटरों में औचक जांच करने, जिला सलाहकार समिति को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के संबंध में जागरूकता लाने के लिए कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सदस्यों को सेंटर का भौतिक सत्यापन करने, बिल्डिंग नक्शे की जांच करने, अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य बिंदुओं की जांच करने का निर्देश दिया. बैठक में कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र नाथ ठाकुर, डॉ विकास राणा, डॉ राजकुमार सिंह, डॉ शम्स तबरेज खान, डॉ गायत्री सिंह, डॉ नितु सहाय, डॉ राकेश इंदर सिंह, नीता सिन्हा, डीपीआरओ सुनील कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे. झोलाछाप चिकित्सकों पर नकेल कसने के लिए बनी छह सदस्यीय कमेटी जिले में झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा किये जा रहे अस्पताल, क्लिनिक व जांच घर के संचालन पर नकेल कसने के लिए उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर छह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. इस टीम में जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, आइएमए व निजी क्षेत्र के चिकित्सकों को शामिल किया गया है. टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र नाथ ठाकुर के अलावा जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मंजू दास, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विकास कुमार राणा, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ नीतू सहाय, साधन एनजीओ की नीता सिन्हा व रेडियोलॉजिस्ट डॉ शम्स तबरेज शामिल है. गठित टीम में शामिल अधिकारी ऐसे अस्पताल व चिकित्सकों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे. सुरक्षा संबंधित आवश्यकता पड़ने पर टीम में शामिल अधिकारी संबंधित क्षेत्र के थाना से सहयोग लेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : सीएस को शो-कॉज, कार्यालय के लिपिक काे हटाने का निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : मेडिकल अनफिट को लेकर ट्रेड यूनियनों में उबाल

कोयला मंत्री के बयान 9.4.0 को पुनः लागू करना संभव नहीं है, पर कोलकर्मियों व ट्रेड यूनियनों में हड़कंप है. साथ ही राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) के अध्यक्ष सह धनबाद के पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने शुक्रवार को धनबाद के सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि कोयला मजदूरों के अधिकार से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा. एनसीडब्ल्यू-वन से ही मेडिकल अनफिट मामले में आश्रितों को नियोजन मिल रहा है. इसे किसी भी सूरत में बंद नहीं होने देंगे. इसके लिए हमारी यूनियन आंदोलन के लिए तैयार है. साथ ही अन्य सभी श्रमिक संगठनों से मामले में एकजुटता दिखाने की अपील करेंगे. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के महामंत्री ललन चौबे ने कहा कि पूर्व की तरह कोल इंडिया में मेडिकल अनफिट के तहत आश्रितों को नियोजन देने समेत 25 सूत्रों मांगों को लेकर 26 फरवरी को पूरे बीसीसीएल का कोयला डिस्पैच बंद करने की घोषणा की गयी थी. इस आलोक में बीसीसीएल डीपी व डिप्टी सीएलसी धनबाद के साथ वार्ता हुई. इसमें मेडिकल अनफिट मामले में गोल-मटोल जवाब देते हुए यूनियन को गुमराह करने का प्रयास किया. मौके पर एलएन भट्टाचार्या, राजेश्वर सिंह यादव, तपन पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, कमल दुबे, रामता पासवान, मणि भूषण तिवारी, वियन उपाध्याय, संजय सिंह, मुकेश राणा, पप्पू पांडेय आदि उपस्थित थे. बीमार कोलकर्मियों के आश्रितों ने नौकरी के लिए जंतर-मंतर पर दिया धरना बीसीसीएल, सीसीएल व इसीएल समेत कोल इंडिया की विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के गंभीर रूप से बीमार कोलकर्मियों के आश्रितों ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. वक्ताओं ने कहा कि कोल इंडिया के कर्मचारियों को पिछले करीब आठ वर्षों से मेडिकल अनफिट यानी 9.4.0 स्कीम का लाभ नहीं मिल रहा है. इस कारण कोल इंडिया की सहायक कंपनी के करीब 722 कर्मचारी मेडिकल अनफिट होने के बावजूद उनके आश्रित नियोजन से वंचित है. जबकि मेडिकल अनफिट कर्मियों के आश्रितों को नियोजन देने की मांग कोल इंडिया इपेक्स जेसीसी व मानकीकरण कमेटी में भी उठया जा रहा है. कहा कि मामले में कोल इंडिया प्रबंधन सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो हम अनिश्चितकालीन धरना देंगे. हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो हमारे पास आत्मदाह के अलावा कोई ओर रास्ता नहीं बचेगा. धरना देने वालों में अजय गुप्ता, गोरिल दास, सूर्य देव प्रसाद व पुषमा मांझी आदि शामिल है. आश्रितों को मिला आप सांसद संजय सिंह का समर्थन दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे गंभीर रूप से बीमार कोलकर्मियों के आश्रितों को आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का समर्थन मिला है. वह धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया. सांसद श्री सिंह ने कहा कि यह लड़ाई छोटी नहीं है. कामगार, यूनियन व नेतृत्वक दलों को एकजुटता दिखाना होगा. यह कर्मचारियों से जुड़ा मुद्दा है. इंटक नेता एसक्यू जामा ने भी धरना प्रदर्शन को अपना समर्थन देने वहां पहुंचे थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : मेडिकल अनफिट को लेकर ट्रेड यूनियनों में उबाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : कोयला कारोबारी अनिल गोयल के ठिकानों पर जीएसटी डीजीजीआइ का सर्वे

जीएसटी को लेकर केंद्र और राज्य जीएसटी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआइ) की टीम ने धनबाद और बोकारो में कोयला कारोबारी पर दबिश दी है. पटना और रांची से आयी डीजीजीआइ की टीम ने कोयला कारोबारी अनिल गोयल के मनईटांड़ स्थित घर व दफ्तर पहुंची. सुबह 11 बजे से टीम यहां सर्वे कर रही है. सूत्रों का कहना है कि अनिल गोयल की कंपनी की जीएसटी रिटर्न की मॉनिटरिंग डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस द्वारा की जा रही थी. इसको लेकर आज अनिल गोयल कंपनी के कारोबार का सर्वे किया जा रहा है. सर्वे के बाद ही टैक्स से संबंधित स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. इधर, डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस टीम से संपर्क की गयी, लेकिन अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : कोयला कारोबारी अनिल गोयल के ठिकानों पर जीएसटी डीजीजीआइ का सर्वे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : पुलिसकर्मियों के साथ आम लोगों ने बढ़-चढ़ कर किया रक्तदान

एसएनएमएमसीएच में ब्लड बैंक में रक्त की कमी को लेकर नया विचार की ओर से चलायी जा रही मुहिम रंग ला रही है. रक्तदान को लेकर सामाजिक संगठन सक्रिय हो गये हैं. थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की कमी दूर करने के लिए रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल और धनबाद पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से शुक्रवार को पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर लगाया. इसमें पुलिसकर्मियों के अलावा आम लोगों ने भी बढ़चढ़कर रक्तदान किया. 50 यूनिट रक्त संग्रह कर एसएनएमएमसीएच ब्लड बैंक को सौंपा गया. 18 पुलिस जवानों ने किया रक्तदान : धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन की पहल पर रक्तदान शिविर में धनबाद पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी समेत 18 पुलिस जवानों ने रक्तदान किया. सिटी एसपी अजीत कुमार व ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि एसएनएमएमसीएच स्थित ब्लड बैंक लगातार खून की कमी से जूझ रहा था. इसे ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर लगाया गया. जल्द ही दूसरी बार शिविर भी लगाकर पुनः रक्तदान किया जायेगा. मौके पर डीएसपी सीसीआर सुमित कुमार, डीएसपी वन धीरेंद्र नारायण बंका, डीएसपी टू शंकर कामती, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद सिंह, डीएसपी साइबर संजीव कुमार, प्रचारी प्रवर अवधेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व पुलिस कर्मी के साथ रोटरी क्लब के पदाधिकार व सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने रोटरी क्लब धनबाद सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष अमरेश सिंह, डॉ विभाष सहाय, अमित जैन, विनीत तुलस्यान, दीपक बंसल, राहुल डोकानिया, शिवम अग्रवाल, अमित कुमार अग्रवाल, राजेश जालुका, बलराम अग्रवाल ने अहम योगदान दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : पुलिसकर्मियों के साथ आम लोगों ने बढ़-चढ़ कर किया रक्तदान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top