Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :रोजेदारों ने कालीपट्टी बांधकर बिल का जताया विरोध

अलविदा जुमे के अवसर पर शुक्रवार को खरियोडीह मस्जिद में जुटे रोजेदारों ने काली पट्टी बांधकर वक्फ बोर्ड के संशोधित बिल का विरोध किया. रोजेदार मौलाना जैनुल आबेदीन, मौलाना असगर अली, अब्बास अंसारी, अब्दुल शकूर अंसारी, हुसैन अंसारी, मोहम्मद फिरोज, अल्लाउद्दीन अंसारी, हाफिज अब्दुल वकील अंसारी आदि ने कहा कि केंद्र प्रशासन वक्फ बिल से वक्फ की संपत्ति पर कब्जा जमानी चाहती है. केंद्र प्रशासन से कानून में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड व वक्फ बोर्ड में जो अधिकार मिला है, उसमें किसी प्रकार की दखलंदाजी नहीं करने की मांग की. प्रखंड के चहाल, झगरुडीह, मनकडीहा, पथराटांड़, फूलनाडीह, पतालडीह, परसाटांड़, बजगुंदा, भेलवाघाटी, रमनीटांड़, गरहाटांड़, खसिलोडीह समेत अन्य गांवों के मस्जिदों में अलविदा जुमेकी नमाज अदा करने को लेकर रोजेदारों की भीड़ उमड़ी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :रोजेदारों ने कालीपट्टी बांधकर बिल का जताया विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : डीवीसी की उन्नति के लिए समय के साथ चलना होगा : एस सुरेश

चंद्रपुरा. डीवीसी के अध्यक्ष एस सुरेश कुमार ने कहा कि डीवीसी की उन्नति के लिए हम सभी को मिल कर समय के साथ चलना होगा. इसके लिए मानव संसाधन महत्वपूर्ण कड़ी है. वह चंद्रपुरा के डीवीसी प्रशिक्षण संस्थान में एक महीने से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मौके पर उन्होंने पदोन्नति पाये और प्रशिक्षण पा रहे अधिकारियों और उनके प्रशिक्षक एवं अन्य उत्कृष्ट अधिकारियों को सम्मानित किया. संबोधित करते हुए कहा कि देश में बिजली की मांग बढ़ रही है. हम सभी को मिल कर इसे पूरा करने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए. डीवीसी में कार्यों का विस्तार हो रहा है. इसके विकास के लिए नये वातावरण तैयार करना भी जरूरी है. सदस्य सचिव डॉ जॉन मथाई ने डीवीसी उन्नति की ओर आगे बढ़ता जा रहा है. वरिष्ठ महा प्रबंधक एवं परियोजना प्रधान विजयानंद शर्मा वरिष्ठ महाप्रबंधक अविजीत घोष, पीके मिश्रा, वरिष्ठ महा प्रबंधक (मानव संसाधन) डीसी पांडेय, विनोद कुमार राय के अलावा अजय कुमार जैन , शंकर नाथ मुखोपाध्याय, राजीव कुमार, सत्येंद्र कुमार, परविंद कुमार, राजकुमार चौधरी, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे. समारोह का संचालन रवि सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन मुख्य महाप्रबंधक सुनीता नाग ने किया. इसके पूर्व चंद्रपुरा पहुंचने पर डीवीसी अध्यक्ष का स्वागत स्थानीय डीवीसी अधिकारियों ने किया. डीवीसी प्रशिक्षण संस्थान में आदिवासी परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया. सीआइएसएफ जवानों ने गार्ड आफ ऑनर दिया. आजसू के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मांग पत्र चंद्रपुरा. चंद्रपुरा के दौरे पर आये डीवीसी के अध्यक्ष एस सुरेश कुमार से शुक्रवार को निदेशक भवन में आजसू पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मिला और एक मांग पत्र सौंपा. इसके माध्यम से चंद्रपुरा में नये प्लांट की आधारशिला जल्द रखने, चंद्रपुरा अस्पताल में डॉक्टरों की पदस्थापना और मजदूरों की समस्याएं दूर करने समेत अन्य मुद्दे हैं. प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय सचिव विगन महतो, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय, संजय पांडेय, विनोद महतो आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : डीवीसी की उन्नति के लिए समय के साथ चलना होगा : एस सुरेश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :अलविदा जुमे को मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

रमजानुल मुबारक महीने के अंतिम (अलविदा) जुमे को मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी. माहे रमजान के अंतिम जुमे को सुबह से ही मुस्लिम इलाकों में उल्लास का माहौल रहा. अकीदतमंद दोपहर को मस्जिद पहुंचे और अजान के बाद अकीदत व एहतराम के साथ अलविदा के जुमे की नमाज अदा की. वहीं, इमाम ने माहे रमजान के अलविदा जुमे की फजीलत बयां की. शहर के लाइन मस्जिद, भंडारीडीह, बरवाडीह, मुस्लिम बाजार, स्टेशन रोड, तेलोडीह, पचंबा, बोड़ो, मोहनपुर समेत विभिन्न इलाकों में नमाज के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. अकीदतमंदों ने अलविदा जुमे की नमाज के बाद देश व समाज में अमन चैन व तरक्की की दुआ मांगी. लाइन मस्जिद में अत्यधिक भीड़ को ले मस्जिद के बाहर सड़क पर नमाज अदा की गयी. गांडेय. गांडेय, महेशमुंडा, फुलजोरी, अहारडीह मंझिलाडीह, पांडेयडीह, कोयरीडीह, ताराटांड़ समेत कई इलाके में अकीदत के साथ माहे रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा की गयी. इधर, अलविदा जुमे को जगह जगह दावत ए इफ्तार का भी आयोजन किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :अलविदा जुमे को मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :इफ्तार पार्टी में मांगी अमन-चैन की दुआ

रमजान के पवित्र महीने में अलविदा जुमा के अवसर पर झामुमो जिला इकाई ने शुक्रवार को नगर भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. मुख्य रूप से नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो के राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद, झामुमो संयोजक मंडली प्रमुख संजय सिंह मौजूद थे. इफ्तार के बाद नगर भवन में इमाम ने मगरिब की नमाज पढ़ाई. नमाज के बाद रोजेदारों ने रमजान के इस पाक महीने में देश व राज्य में अमन चैन की दुआ मांगी. नगर विकास मंत्री श्री सोनू ने कहा कि इफ्तार पार्टी में खास और आम सभी लोगों ने शिरकत की. इस दौरान सभी ने अमन चैन की दुआ मांगी. ईद का त्योहार सांप्रदायिक सौहार्द और एकता को बढ़ावा देता है. मौके पर झामुमो नेता इरशाद अहमद वारिस, नूर अहमद अंसारी, चांद रशीद, शहनवाज अंसारी, हाजी मो ताजुद्दीन, मुमताज अंसारी, सन्नी राइन, बरकत अली, साजिद महमूद, मो हसनैन, ओबेदुल्लाह, असदउल्लाह, महालाल सोरेन, रॉकी सिंह, अभय सिंह, राकेश रंजन, दिलीप रजक, मो चामो, मो सदाब आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :इफ्तार पार्टी में मांगी अमन-चैन की दुआ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक

शाहपुर पटोरी : प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में रामनवमी, ईद एवं शिउरा मेला को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता एसडीओ विकास कुमार पांडेय ने की. संचालन बीडीओ कुमोद रंजन ने किया. इसमें रामनवमी के अवसर पर शिउरा पंचायत स्थित बाबा अमर सिंह स्थान में लगने वाले राजकीय शिउरा मेला की तैयारियों का जायजा लिया गया. एसडीओ ने कहा कि शिउरा मेला के दौरान शहर में प्रशासनिक चौकसी रहेगी. कौआ चौक से ही ट्रैफिक वनवे रहेगा. शिउरा मेला से वापस प्यारेपुर होकर गाड़ी जायेगी. हथरुआ से आगे कोई भी गाड़ी नहीं जायेगी. शिउरा मेला से वापसी में श्रद्धालु शिउरा मेला से हथरुआ स्कूल आकर गाड़ी में बैठेंगे और प्यारेपुर होकर योगी चौक निकलकर सीधे बाबा केवल स्थान जायेंगे. उन्होंने कहा की मेला के दौरान वन वे ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी. पुलिस प्रशासनिक चौकसी व्यवस्था रहेगी. मेला में पर्याप्त संख्या में चापाकल, शौचालय की व्यवस्था की गई है. किसी भी वाहन से कहीं भी वाहन पड़ाव का टैक्स नहीं लिया जायेगा. बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में ईद त्योहार मनाने पर विशेष रूप से चर्चा हुई. बैठक में डीएसपी वीरेन्द्र कुमार मेधावी, कार्यपालक दंडाधिकारी सुमन कुमार, थानाध्यक्ष कुणालचंद्र सिंह, प्रमुख सुरेश राय, उप मुख्य पार्षद संजय कुमार उर्फ राजू चौधरी, नगर परिषद के ईओ अजय कुमार, मुखिया सुबोध चौधरी, अजय कुमार, संजीत कुमार, सदानंद राय, पूर्व मुखिया विजयकांत राय, मो. मोसीम, दिलीप कुमार, पार्षद उज्ज्वल तिवारी, विजय पासवान, पंसस सतीश कुमार, मुखिया चंदेश्वर पासवान, डॉ मनोहर प्रसाद आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:रामनवमी व ईद को लेकर शांति समिति की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Samastipur News:मंदिर में देवता की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों का भड़का आक्रोश

समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के डढ़िया बेलार चौक स्थित एक मंदिर में शुक्रवार सुबह गांव के ही विशेष समुदाय के एक युवक ने दूसरे धर्म के आस्था के प्रतीक एक देवता की मूर्ति को पत्थर मार कर खंडित कर दिया. जिसके बाद लोगों का आक्रोश भड़क उठा. स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल से भाग रहे आरोपित युवक को दबोच लिया और उसे बंधक बना लिया. घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित थी. आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास सड़क जाम कर दिया. सड़क पर आगजनी की. जिसके बाद घटनास्थल पर दो अलग-अलग समुदाय के लोगों में तनाव की स्थिति उत्पन्न गयी. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस को भी ग्रामीणों के आक्रोश का समाना करना पड़ा. घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचे सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एएसपी संजय पाण्डेय ने घंटों मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. पुलिस आरोपित युवक को मुक्त कराकर कब्जे में लिया. इधर, घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. आसपास के कई थानों की पुलिस गांव में कैंप कर रही है. पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता की. इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों समुदाय के लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से घटना में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की. सदर डीएसपी संजय पाण्डेय ने बताया कि घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात है. उन्हाेंने बताया कि घटना को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जो भी दोषी पाए जाएंगे, उसके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. घटना में संलिप्त गिरफ्तार आरोपित डढिया बेलार गांव का ही बताया गया है. शांति समिति की बैठक में दोनों समुदाय के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च कर्पूरीग्राम पंचायत के डढिया बेलार गांव में शुक्रवार को आस्था के प्रतिक एक देवता की मूर्ति खंडित करने के बाद दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति को कम करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरु कर दी गई है. शुक्रवार को घटना के बाद एडीएम आपदा राजेश कुमार सिंह, एएसपी संजय पाण्डेय, सदर डीएसपी टू विजय महतो, साइबर डीएसपी आशीष राज, लाइन डीएसपी सुनील कुमार सिंह, बीडीओ सुप्रभात कुमार और स्थानीय पुलिस पदाधिकारियों ने अलग अलग स्थानीय दोनों समुदाय के जनप्रतिनिधि, गणमान्य और ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक की. दोनों समुदाय के लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई. इसके उपरांत पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों के साथ इलाके में क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. इधर, ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से आगामी 30 मार्च को खंडित मूर्ति के जगह नयी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने का निर्णय लिया है. मौके पर कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष ओमप्रकाश, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद समेत आसपास के कई पुलिस थानों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे. आरोपित युवक की मां ने कहा बेटे का मानसिक संतुलन खराब, डॉक्टर से चल रहा इलाज कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के डढिया बेलार गांव में शुक्रवार सुबह एक विशेष समुदाय के युवक के द्वारा मंदिर में जाकर आस्था के प्रतिक एक देवता मूर्ति खंडित करने के बाद दो अलग अलग समुदाय में स्थिति तनावपूर्ण हो गई. दो गुटों के बीच हुए तनाव के बीच पुलिस की सक्रियता से वहां माहौल को शांत किया. पुलिस व प्रशासन के अधिकारी स्वयं घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं. इस क्रम में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के परिजनों से भी पूछताछ की. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित की मां ने बताया कि पिछले चार पांच साल से उसके बेटे का मानसिक संतुलन खराब है. चिकित्सक के परामर्श पर उसका इलाज चल रहा है. लेकिन, वह दवा नहीं खाता है. जिसके कारण पिछले चार पांच माह से मानसिक संतुलन ज्यादा खराब हो गया. वह विक्षिप्त की तरह व्यवहार करता है. बात बात पर परिवार के सदस्यों से मारपीट और झगड़ा करता है. परिवार के सभी लोग उसे नियंत्रण में रखने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं. लेकिन, वह नियंत्रण से बाहर है. स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. बोले डीएम कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के डढ़िया बेलार गांव में एक व्यक्ति के द्वारा मूर्ति खंडित करने का मामला संज्ञान में आया. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घटना में संलिप्त आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया. ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपित मानसिक रूप से विक्षिप्त है. मेडिकल बोर्ड गठित कर इसकी जांच की जाएगी. वर्तमान में स्थित शांतिपूर्ण है. पुलिस प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर तैनात हैं. स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण व काबू में है. लोगों से अपील है कि अफवाह से बचें. घटना में जो भी दोषी हैं, उनपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. अगर किसी भी क्षेत्र में इस तरह की शिकायत है, तो लोग पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दें. कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न लें. रौशन कुशवाहा, जिलाधिकारी, समस्तीपुर डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Samastipur News:मंदिर में देवता की मूर्ति को किया खंडित, ग्रामीणों का भड़का आक्रोश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जहानाबाद स्कूल जा रहे शिक्षक को टैंकलॉरी ने रौंदा, गयी जान

मसौढ़ी. पटना-गया-डोभी एनएच-22 के मसौढ़ी थाना स्थित नदौल के पास शुक्रवार की शाम टैंकलॉरी की टक्कर से बाइक सवार एक शिक्षक की मौत हो गयी, जबकि उसपर सवार उनका दोस्त जख्मी हो गया. जख्मी युवक को आसपास के लोगों ने मसौढ़ी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार कराने के बाद पटना भेज दिया. इधर घटना के बाद टैंकलॉरी का चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया. इस बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शिक्षक को अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आयी जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान पटना अनिसाबाद के पकड़ी स्थित हुलुकपुर निवासी कमलेश प्रसाद के 30 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार के रूप में हुई. इधर सूचना पाकर मृतक के परिजन अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच गये थे और बिना पोस्टमार्टम कराये शव अपने साथ लेकर चले गये. प्रशांत जहानाबाद के डीएवी स्कूल में शिक्षक थे और पटना से ही बाइक से स्कूल आते जाते थे. बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर स्कूल से छुट्टी होने के कुछ देर बाद शाम चार बजे के आसपास अपने एक सहयोगी के साथ प्रशांत बाइक से जहानाबाद से पटना जा रहे थे. इसी दौरान नदौल के पास एलपीजी गैस की एक टैंकलॉरी उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे प्रशांत व उनके सहयोगी सड़क पर फेंका गये. दुर्घटना के बाद उनकी बाइक में कहीं खरोंच भी नहीं आयाी. बताया जाता है कि प्रशांत की मौत सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से हो गयी. ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, चालक और उपचालक बचे बिहटा. शुक्रवार को बिहटा आइआइटी पटना मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक अनियंत्रित होकर अमहरा के समीप पलट गया. दुर्घटना में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक व उपचालक बाल-बाल बच गये. घटना की सूचना मिलने पर आइआइटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. बताया जाता है कि ट्रक बिहटा की ओर से बालू लोड करने सोन नदी जा रहा था. अमहरा के समीप अचानक संतुलन बिगड़ गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के गड्ढे को पार करते हुए खेत में पलट गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जहानाबाद स्कूल जा रहे शिक्षक को टैंकलॉरी ने रौंदा, गयी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Weather news from Samastipur:आसमान साफ व शुष्क रहेगा मौसम का मिजाज

समस्तीपुर : अगले तीन दिनों तक आसमान साफ रहेगा. मौसम का मिजाज भी शुष्क बना रहेगा. यह संभावना मौसम विभाग की ओर से जतायी गयी है. डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्र विश्वविद्यालय परिसर स्थित मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. अगले दो दिनों तक तेज पछुआ हवा चलेगी. इसकी औसत रफ्तार 15 से 20 किलो मीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है. इसके बाद हवा की रफ्तार में थोड़ी कमी दर्ज की जायेगी. बताते चलें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. यह इस अवधि में रहने वाले सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. इसी तरह न्यूनतम तापमान 17. 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Weather news from Samastipur:आसमान साफ व शुष्क रहेगा मौसम का मिजाज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chhapra News : रमजान के आखिरी जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

छपरा. पवित्र माह रमजान के अंतिम जुमा (जुमातुल विदा) की नमाज जिले की तमाम मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गयी. रोजेदारों ने जुमा की दो रेकत फर्ज अदा करने के साथ ही हर खास-व-आम के हक में दुआ किया और मुल्क के अमन और तरक्की की खास तौर से दुआएं मांगी. अलविदा-अलविदा की सदाओं से रोजेदारों के आंखें नम हो गयीं और रमजान के जाने का गम तमाम रोजेदारों पर साफ तौर से नजर आने लगा. जमातुल विदा में नमाज़ियों की भीड़ को देखते हुए मस्जिद के इंतेजामिया ने जानेमाज, चटाई, दरी, टेंट आदि का विशेष व्यवस्था किया था. इसके बावजूद मस्जिदों में नमाजियों के लिए जगह की कमी महसूस की गयी. पहली अजान के साथ ही मस्जिदों में रोजेदारों के आने का सिलसिला शुरू हुआ और नमाज के पहले तक जारी रहा. तमाम मस्जिदों के इमाम व खतीब ने रमजान की फजीलत और इस की अहमियत बयान किया और लोगों को रमजान के बाद भी परहेज और नमाजों की पाबन्दी करने की तलकीन की. मौके पर उन्होंने ने कहा कि रमजान इंसान को परहेजगार और मुत्तकी बनाता है. काजी-ए-शहर मौलाना वलीउल्लाह कादरी ने कहा कि जुमातुल विदा भी आम जुमा की तरह है इस का भी सवाब दीगर जुमा की तरह ही है. लेकिन ये जुमा रमजान के आखरी अशरे में होता है. इस लिए इसकी अहमियत बढ़ जाती है. शहर के करीमचक, खनूआ, साहेबगंज, छोटा तेलपा, बड़ा तेलपा, रौजा, दहियावां, नई बाजार, भगवान बाजार, गड़हीतीर, कटरा, गुदरी, नबीगंज, जालालपुर, ब्रह्मपुर सहित कई मुहल्लों समेत जामा मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. रमजान के आखरी जुमा के कारण बड़ी तादाद में बुजुर्ग व बच्चों ने भी रोजे रखे और मस्जिद में आकर नमाज अदा की. जामा मस्जिद में मौलाना नेसार अहमद मिस्बाही, खनूआ मस्जिद में मौलाना अब्दुल कादिर, मौला मस्जिद में मौलाना जाकिर, शिआ मस्जिद में मौलाना सैयद मासूम रजा, बड़ा तेलपा में मौलाना रज्जबुल कादरी, इमली मुहल्ला मस्जिद में मौलाना साबिर कासमी आदि ने अपने खुतबों में रमजान के विदा होने पर कहा कि नेकी बटोरने के महीने के गुजरने पर नेक बंदों को दुख होता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chhapra News : रमजान के आखिरी जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आग से 100 बीघे में लगी फसल जलकर नष्ट

बिहिया. बहोरनपुर थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर गांव के बधार में शुक्रवार की दोपहर में अगलगी की घटना में लगभग 100 बीघे में लगी गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गयी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार पहले एक खेत में आग लगी जो कि देखते-ही-देखते तेज हवा के कारण आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद ग्रामीणों के अथक परिश्रम के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इस बीच मामले की सूचना पाकर बहोरनपुर थाने की पुलिस के अलावा शाहपुर, जगदीशपुर व बिहिया से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और अथक परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया जा सका. बहोरनपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि अगलगी की इस घटना में दर्जनों किसानों की फसलें जलकर नष्ट हो गयी हैं. बताया कि अगलगी से हुई क्षति का जायजा लिया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आग से 100 बीघे में लगी फसल जलकर नष्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top