Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली से पहले हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस को दिये ये निर्देश

Table of Contents हेमंत सोरेन ने दिया पुलिस को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी करें होली, ईद, रामनवमी, सरहुल से पहले पुलिस को दिये ये निर्देश बैठक में ये लोग भी रहे मौजूद Hemant Soren High Level Meeting: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार (12 मार्च 2025) को झारखंड मंत्रालय में कानून-व्यवस्था पर हाई लेवल मीटिंग की. खासकर पर्व-त्योहारों को देखते हुए राज्य में विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. पुलिस और प्रशासन को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये. हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि होली, सरहुल, ईद, रामनवमी के दौरान राज्य में विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें. उत्सव अपराधमुक्त वातावरण में आपसी प्रेम और सौहार्द्र के साथ मनाया जाना चाहिए. हेमंत सोरेन ने दिया पुलिस को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो, सांप्रदायिक तनाव अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस अलर्ट मोड पर रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में सांप्रदायिक तनाव अथवा विवाद की आशंका रहती है, उन क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतें. शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिह्नित संवेदनशील क्षेत्रों में शांति समिति के साथ निरंतर बैठक करें और समन्वय स्थापित करें. भीड़-भाड़ वाली जगहों, धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती करें. साथ ही शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखें. अगर कोई गड़बड़ी करे, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. नया विचार प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी करें मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पर्व-त्योहारों के दौरान पुलिस-प्रशासन को सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखनी चाहिए. अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें. पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने मुख्यमंत्री को अपराध नियंत्रण के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें होली, ईद, रामनवमी, सरहुल से पहले पुलिस को दिये ये निर्देश आगामी पर्व-त्योहारों (होली, ईद, रामनवमी और सरहुल) के मद्देनजर अपेक्षित निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें. विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी/सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति करें. धार्मिक स्थलों के आस-पास की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगायें और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की व्यवस्था करें. जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें. जुलूस मार्गों में पड़ने वाले संवेदनशील स्थलों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी/बलों की प्रतिनियुक्ति तथा विडियोग्राफी/ड्रोन द्वारा एरियल सर्विलांस की व्यवस्था सुनिश्चित करें. जुलूस के साथ दंडाधिकारी/बलों की प्रतिनियुक्ति एवं QRTS की व्यवस्था करें. जुलूस मार्गों में लगातार प्रकाश/पब्लिक संबोधन सिस्टम की व्यवस्था की जाए. संयुक्त नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन योजना सुनिश्चित करें. जिलास्तरीय थाना द्वारा स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठकें करें. जिलों में दंगा रोधी सुरक्षा उपकरणों, दंगा रोधी वाहन, वाटर कैनन की उपलब्धता सुनिश्चित करें. एंटी रायट कंट्रोल ड्रिल की व्यवस्था करें. अवैध मादक पदार्थों/शराब की तस्करी रोकने के लिए छापेमारी करें. डीजे/अन्य साउंड सिस्टम पर उत्तेजक भड़काऊ गानों के प्रसारण पर रोक के लिए अपेक्षित कार्रवाई करें. सुरक्षा बलों के लिए भोजन/आवासन/पानी आदि की व्यवस्था करें. पर्व-त्योहार के दौरान आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था की उपलब्धता सुनिश्चित करें. बैठक में ये लोग भी रहे मौजूद बैठक में सीएम हेमंत सोरेन के अलावा मुख्य सचिव अलका तिवारी, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक अभियान एवी होमकर, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय मनोज कौशिक और अन्य वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें 12 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत गिरिडीह में रंगदारी वसूली की तैयारी कर रहा था अमन साहू, अब हार्डकोर अपराधियों को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती The post होली से पहले हेमंत सोरेन ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस को दिये ये निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुंबई वालों सावधान! पुलिस ने होली को लेकर जारी किए दिशा-निर्दश, लगाए कई प्रतिबंध

Mumbai Holi Guidelines: मुंबई पुलिस ने 12 मार्च से 18 मार्च 2025 तक होली, धूलिवंदन और रंगपंचमी के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इस साल होली और रमजान का त्योहार एक साथ पड़ने के कारण पुलिस प्रशासन ने विशेष सावधानियां बरतने का निर्णय लिया है. पुलिस अधिकारियों का उद्देश्य इस दौरान शांति, सौहार्द और सार्वजनिक सुरक्षा को सुनिश्चित करना है. मुंबई पुलिस ने दिए कई दिशा निर्दश मुंबई पुलिस के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सार्वजनिक समारोहों में अश्लील गाने, आपत्तिजनक इशारे और नारेबाजी पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया गया है. ऐसा कोई भी कार्य, जो लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाए, उसे गंभीरता से लिया जाएगा. इसके अलावा, पानी के गुब्बारे फेंकने, जबरन रंग लगाने और पैदल चलने वालों पर रंगीन पानी छिड़कने को भी वर्जित किया गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे कृत्य सार्वजनिक शांति को भंग कर सकते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मुंबई पुलिस आयुक्त ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि होली मनाने के नाम पर किसी भी प्रकार के जबरन चंदे इकट्ठा करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अकबर पठान ने इन दिशा-निर्देशों के पालन में सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. अधिकारियों को होली समारोहों, आवासीय क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों की निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. रंगपंचमी का त्योहार हिंदू परंपराओं में धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रखता है. इसे देव पंचमी भी कहा जाता है, और इसे समृद्धि, शुद्धि और आध्यात्मिक कल्याण से जोड़ा जाता है. पुलिस के दिशा-निर्देश इस त्योहार के धार्मिक और सामाजिक महत्व को ध्यान में रखते हुए उत्सव को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने के लिए हैं. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें: Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त The post मुंबई वालों सावधान! पुलिस ने होली को लेकर जारी किए दिशा-निर्दश, लगाए कई प्रतिबंध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pakistan Train Hijack: ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’, ट्रेन हाईजैक के पीछे पाकिस्तान ने बता दिया भारत का हाथ

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को बलूच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया है. अब तक ट्रेन को छुड़या नहीं जा सका है. ट्रेन में 400 से 500 यात्री सवार थे. अभियान जारी है. इस बीच पाकिस्तान ने ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ मुहावरे को सही साबित करते हुए इस घटना के पीछे हिंदुस्तान का हाथ होने का गंदा आरोप लगाया है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह खान ने एक डॉट न्यूज के साथ बातचीत में हिंदुस्तान पर गंभीर आरोप लगाया. टीपी के एंकर ने राणा से ट्रेन हाईजैक को लेकर सवाल पूछा, तो उसने कहा – ये हिंदुस्तान कर रहा है, उसमें कोई शक नहीं है. उसने आगे कहा- बलूचिस्तान को हिंदुस्तान से मदद मिल रही है और अफगानिस्तान में बीएलए को सुरक्षित पनाह मिल रही है. ट्रेन हाईजैक मामले में अब तक 27 आतंकवादी मारे गए, 30 सैन्यकर्मियों की भी मौत पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामले में सुरक्षा बलों ने अब तक 27 आतंकवादियों को मार गिराया है. जबकि 155 यात्रियों को बचा लिया गया है. मुठभेड़ में अब तक 30 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई है. सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है. बचाव अभियान के दौरान 37 यात्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. کیا ٹی ٹی پی کے خوارج اور بی ایل اے کے دہشتگردوں کے آپس میں nexus ہیں ؟ عادل شاہ زیب جی ان دونوں کی backing انڈیا کر رہا ہے اور ان کو افغانستان جیسی safe heaven دستیاب ہے۔ افغانستان میں ان کو کمین گاہیں دستیاب ہونے سے ان کی کاروائیوں میں اضافہ ہوا ہے ۔ یہ کمین گاہیں طالبان کے… pic.twitter.com/HTAXd1IUMi — Adil Shahzeb (@adilshahzeb) March 11, 2025 पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी ट्रेन, बलूच लिबरेशन आर्मी ने सुरंग में किया हाईजैक 9 डिब्बों में लगभग 500 यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस ट्रेन क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी सशस्त्र हमलावरों ने मंगलवार की दोपहर को बोलान क्षेत्र में पीरू कुनरी और गुदलार के पहाड़ी इलाकों के पास एक सुरंग में उसे रोक लिया.‘बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) ने बाद में इस हमले की जिम्मेदारी ली. बोलान क्वेटा और सिबी के बीच 100 किलोमीटर से अधिक लंबा पहाड़ी इलाका बोलान क्वेटा और सिबी के बीच 100 किलोमीटर से अधिक लंबा पहाड़ी इलाका है. इस इलाके में 17 सुरंग हैं, जिनसे होकर रेलवे पटरी गुजरती है. दुर्गम इलाका होने की वजह से यहां ट्रेन की गति अक्सर धीमी रहती है. सैन्य अभियान जारी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि शेष आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान जारी है. बताया जा रहा है, आतंकवादियों ने अंधेरे का लाभ उठा कर भागने के लिए अब छोटे-छोटे समूह बना लिए हैं, लेकिन सुरक्षा बलों ने सुरंग को घेर लिया है. पाकिस्तानी मीडिया ने उस सुरंग के पास भीषण गोलीबारी और विस्फोट की समाचार दी है, जहां आतंकवादियों ने ट्रेन पर हमला किया. बीएलए ने सभी यात्रियों को मारने की धमकी दी थी बीएलए ने एक बयान में चेतावनी दी थी कि अगर पाकिस्तान की सेना कोई अभियान चलाती है, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा. इस समूह पर पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका में प्रतिबंध है. बलूचिस्तान में पिछले एक साल में आतंकवादी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले साल नवंबर में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी और 62 अन्य घायल हो गए थे. इसके बाद रेलवे ने कई सेवाएं स्थगित कर दी थीं. The post Pakistan Train Hijack: ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’, ट्रेन हाईजैक के पीछे पाकिस्तान ने बता दिया हिंदुस्तान का हाथ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: पिंजरे में घुसकर अंडा निगल रहा था खतरनाक सांप, पड़ गए जान के लाले! देखें वीडियो

Viral Video: कभी-कभी शिकारी भी शिकार के चक्कर में ऐसा फंस जाता है कि उसके जान के लाले पड़ जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक पिंजरे की छंद से घुसकर एक खतरनाक सांप ने अंडा निगल लिया है. लेकिन जब वो पिंजरे से बाहर निकलना चाहता है तो उसका गला ही पिंजरे में अटक जाता है. लाख कोशिश के बाद भी वो अंडा सहित पिंजरे से बाहर नहीं निकल पा रहा है. काफी देर वो निकलने की कोशिश करता नजर आ रहा है. पिंजरे में ऐसे अटक गया सांप का सिर सांप किसी भी चीज को साबुत निगलता है. चबाकर खाना उसकी प्रकृति नहीं हैं. ऐसे में जब सांप ने अंडा निगला को उसका गला फूल गया. पिंजरे की छेद छोटी होने के कारण अंडा उसके पेट तक नहीं पहुंच पा पाया, और सांप भी अंडा सहित पिंजरे से नहीं निकल पा रहा था. पिंजरे से बाहर निकलने में सांप पूरी तरह असमर्थ हो गया. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति लोगों ने बना लिया वीडियो सांप अंडा छोड़ने को तैयार नहीं था और अंडा सहित वो पिंजरे से निकल नहीं पा रहा था. इस पसोपेश में उसकी जान पर बन आई.  एक शख्स ने डंडे के जरिए सांप के मुंह से अंडे को अलग करने की भी कोशिश की, लेकिन वो नाकाफी साबित हुआ. इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया. जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा. Even Snakes can’t afford Eggs in this economy. pic.twitter.com/c8cXovdVWc — Chudé (@chude__) March 8, 2025 वन्यजीव रेस्क्यू टीम ने बचाई सांप की जान काफी देर तक जब सांप के सिर को पिंजरे से बाहर नहीं निकाला जा सका तो वन्यजीव बचाव टीम को बुलाया गया. उन्होंने किसी तरह सांप को पिंजरे से बाहर निकाला. टीम ने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @chude__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ है. अब तक इसे 12.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. Also Read: Weather Alert: होली में खलल! 12 से 15 मार्च तक भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी की चेतावनी, 48 घंटों में बदलेगा मौसम The post Viral Video: पिंजरे में घुसकर अंडा निगल रहा था खतरनाक सांप, पड़ गए जान के लाले! देखें वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Weather Alert: होली में खलल! 12 से 15 मार्च तक भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी की चेतावनी, 48 घंटों में बदलेगा मौसम

Weather Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से कई इलाकों में बारिश की संभावना बढ़ गई है. बीते कुछ समय से पश्चिमी विक्षोभ के लगातार एक्टिव होने के कारण हिमालयी क्षेत्र में खासी बारिश हुई है. मौसम तंत्र में बदलाव होने के कारण फरवरी के अंतिम सप्ताह और मार्च के पहले सप्ताह के बाद भी पहाड़ों में काफी बारिश देखने को मिला है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले एक दो दिनों में उत्तर हिंदुस्तान समेत देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है. होली के दिन भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है. उत्तर हिंदुस्तान में बदलेगा मौसम, होली के मौके पर बारिश का खलल! स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के अलावा उत्तर पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान के आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है. यह नया मौसमी सिस्टम उत्तर हिंदुस्तान को प्रभावित कर सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक 12 से 15 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है. अनुमान है कि कि होली के मौके पर भी कई इलाकों में बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश का भी अनुमान जाहिर किया जा रहा है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की संभावना स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ राज्यों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है. पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हो सकती है. इसके अलावा पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में 14 मार्च तक बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के कई इलाकों में बहुत भारी बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर हिंदुस्तान के राज्य, उत्तराखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ इलाकों पर इन 12 से 14 मार्च को बारिश की संभावना है. पूर्वी अरुणाचल प्रदेश में दिन के दौरान और 14 मार्च, 2025 की सुबह तक बहुत भारी वर्षा के साथ गरज और बिजली होने की संभावना है। Very Heavy Rainfall accompanied with Thunderstorms and lightning likely to occur over East Arunachal Pradesh during the day upto early morning hours of… pic.twitter.com/K8ypfO1UYN — India Meteorological Department (@Indiametdept) March 12, 2025 तमिलनाडु में भारी बारिश, आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट दक्षिण हिंदुस्तान के कुछ राज्यों में भारी बारिश और तेज हवा का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु में तेज बारिश का दौर जारी है. इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों में तेज हवा भी चल रही है. मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. Weather alert: होली में खलल! 12 से 15 मार्च तक भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी की चेतावनी, 48 घंटों में बदलेगा मौसम 2 क्यों हो रही है मार्च में बारिश और बर्फबारी? मार्च के महीने में देश के कई राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसमी तंत्र में बदलाव होने से ऐसा हो रहा है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर से उठने वाले बाह्य-उष्णकटिबंधीय तूफान होते हैं, जो सर्दियों में पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी लाते हैं. आमतौर पर, मार्च आते-आते इनकी सक्रियता घटने लगती है, लेकिन इस साल मौसम का रुख अलग रहा है. आने वाले तीन से चार दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. The post Weather Alert: होली में खलल! 12 से 15 मार्च तक भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी की चेतावनी, 48 घंटों में बदलेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AAP: विधानसभा अध्यक्ष निष्पक्षता से करें काम

AAP: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की प्रशासन की हार और भाजपा प्रशासन बनने के बाद दोनों पार्टियों में चुनावी वादे पूरा नहीं करने को लेकर सियासी लड़ाई जारी है. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा प्रशासन ने दिल्ली में प्रशासन बनते ही स्त्रीओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया था. लेकिन प्रधानमंत्री के वादे के बावजूद स्त्रीओं को यह रकम नहीं मिली है. यही नहीं भाजपा के संकल्प पत्र में होली और दिवाली के अवसर पर दिल्ली के लोगों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था. लेकिन प्रशासन बनने के बाद भाजपा की ओर से वादों को पूरा नहीं किया जा रहा है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष की नेता आतिशी ने भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. आतिशी ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के दौरान दिल्ली के लोगों से कई वादे किए, लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा के सभी वादे जुमला बनकर रह गए हैं. दिल्ली की स्त्रीएं मुफ्त सिलेंडर का इंतजार कर रही हैं. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के कई हिस्सों में भाजपा के झूठे वादों के खिलाफ खाली सिलेंडरों के साथ विरोध प्रदर्शन किया.  बजट सत्र में प्रशासन पारदर्शिता के साथ करे काम बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को लिखे पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने 24 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के दौरान पारदर्शिता बरतने की अपील की है. पत्र में आतिशी ने कहा कि पूर्व में सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों को भाजपा विधायकों के मुकाबले बोलने के लिए कम समय दिया गया. कई भाजपा विधायकों को बिना बाधा के 20 मिनट का समय दिया गया, जबकि आम आदमी के विधायकों को 3-4 मिनट का भी समय नहीं मिला. आतिशी ने पत्र में लिखा है कि कैग रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान भाजपा के विधायकों को बोलने के लिए 190 मिनट का समय दिया गया और 33 भाजपा विधायकाें ने अपनी बात रखी, लेकिन आम विधायकों को सिर्फ 33 मिनट का समय मिला. नियम के अनुसार आप विधायकों की संख्या के अनुसार विधानसभा में विपक्षी विधायकों को चर्चा के लिए निर्धारित कुल समय का 35 फीसदी मिलना चाहिए, जबकि हमें सिर्फ 14 फीसदी समय मिला. यही नहीं विपक्षी विधायकों के विरोध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी, जबकि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबको समान अवसर देने का प्रावधान है.  8 मार्च को, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बीजेपी के नेतृत्व वाली प्रशासन अपने सभी वादे पूरे करेगी। अंतर्राष्ट्रीय स्त्री दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्त्रीओं के कल्याण और सुरक्षा के लिए काम करेंगी. नरेंद्र मोदी की प्रशासन ही एकमात्र ऐसी प्रशासन है जिसने 33 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दी है। हम स्त्रीओं के कल्याण और सुरक्षा के लिए काम करेंगे। हम वह सब कुछ देंगे जो हमने वादा किया है। हम स्त्रीओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए काम करेंगे। हमने दिल्ली में पइंट शौचालय बनाए हैं,” सीएम गुप्ता ने कहा. आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय ने दिल्ली में बीजेपी प्रशासन की आलोचना करते हुए उस पर चुनावी वादों को पूरा करने से बचने के लिए “दोषारोपण का स्पोर्ट्स” स्पोर्ट्सने का आरोप लगाया है. एएनआई से बात करते हुए, राय ने कहा, “नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की जाती है, जिसके बाद इसे विश्लेषण के लिए पीएसी को भेजा जाता है। बीजेपी सीएजी रिपोर्ट पेश नहीं करना चाहती; वे प्रशासन बनाने के बाद भी सिर्फ दोषारोपण का स्पोर्ट्स स्पोर्ट्सना चाहते हैं। वे एक साथ सभी रिपोर्ट पेश कर सकते थे, लेकिन वे इसे एक-एक करके कर रहे हैं। वे इस दोषारोपण के स्पोर्ट्स को स्पोर्ट्सकर अपने वादों पर काम करने से बचने की कोशिश कर रहे हैं। The post AAP: विधानसभा अध्यक्ष निष्पक्षता से करें काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, काम नहीं आया सरकार का प्रयास

बिहार : न चाहते हुए भी बिहार के नाम पर एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. आईक्यूएयर कि रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सर्वाधिक 50 प्रदूषित शहरों में बिहार के 7 शहर शामिल हैं. इनमें भागलपुर, अररिया, पटना, हाजीपुर, छपरा, सहरसा और मुजफ्फरपुर का नाम शामिल है. दरअसल, आईक्यूएयर ने बिहार में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए राज्य और केंद्र प्रशासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों और नतीजों पर स्टडी करने के बाद रिपोर्ट पब्लिश किया है.   सांकेतिक फोटो भागलपुर सर्वाधिक 28 बार शामिल रिपोर्ट में बताया गया है कि बिहार के कुल 11 शहर जनवरी, 2025 में देश के दैनिक शीर्ष-10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में कम-से-कम एक बार शामिल हुए. भागलपुर सर्वाधिक 28 बार, जबकि सहरसा (21 बार), छपरा (13 बार), राजगीर (आठ बार), अररिया (सात बार), आरा (छह बार), पटना (चार बार), किशनगंज (एक बार), पूर्णिया (एक बार), समस्तीपुर (एक बार), और मुजफ्फरपुर (एक बार) शामिल हुए. प्रदूषण रोकने में नाकाम रही प्रशासन  पिछले एक साल में कुल 346 दिन इन सभी शहरों में वायु गुणवत्ता का हाल, मानक से खराब रहा है. यह शहर अब भी केंद्र प्रशासन के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम से बाहर है. राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की घोषणा के पांच वर्ष पूर्ण होने पर जारी इस विश्लेषणात्मक रिपोर्ट में यह पाया गया कि प्रशासन द्वारा घोषित इस कार्यक्रम के लक्ष्यों को हासिल करने में कमी रहने पर किसी भी प्रकार की सजा का प्रावधान नहीं होने से काफी लापरवाहियां हुई हैं. इसी कारण लक्ष्य पूरा नहीं हो रहा है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों की तुलना में खराब है वायु गुणवत्ता साल 2023 में इन सभी शहरों में लगभग 90 प्रतिशत दिनों की वायु गुणवत्ता विश्व स्वास्थय संगठन के मानकों की तुलना में खराब थी. इनमें से 11 शहरों की वायु गुणवत्ता पिछले एक वर्ष में सत्तर प्रतिशत दिन राष्ट्रीय मानकों की तुलना में खराब रही हैं. केवल सासाराम और मंगुराहा (वन्य क्षेत्र- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व) की वायु गुणवत्ता पिछले एक वर्ष के दौरान 50 प्रतिशत दिनों राष्ट्रीय मानकों के मुकाबले ठीक रहीं. इसे भी पढ़े : दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने होली पर दिया ऐसा बयान, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र तक छिड़ा घमासान पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति The post बिहार के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, काम नहीं आया प्रशासन का प्रयास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IGNOU Admit Card 2025 Download: इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड

IGNOU Admit Card 2025 Download: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने B.Ed प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिएं हैं. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.  16 मार्च 2025 को ऑफलाइन होगी परीक्षा (IGNOU News in Hindi) IGNOU B.Ed प्रवेश परीक्षा 16 मार्च 2025 को ऑफलाइन मोड में आयोजित होने वाली है. परीक्षा पूरे हिंदुस्तान में विभिन्न केंद्रों पर होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध फोटो आईडी ले जाना होगा. Naya Vichar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले IGNOU Admit Card 2025 Download कैसे करें? इग्नू बी.एड प्रवेश परीक्षा 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं- चरण 1: कैंडिडेट्स सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं चरण 2: होमपेज पर बी.एड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक देखें और उस पर क्लिक करें. चरण 3: एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपसे लॉगिन क्रेडेंशियल मांगे जाएंगे. चरण 4: आवश्यक जानकारी दर्ज करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. चरण 5: एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी को सत्यापित करें और पेज को सेव करें. चरण 6: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें. इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 2025: पात्रता मानदंड इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपनी स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री में कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे. बी.एड. कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए आवेदकों को आमने-सामने मोड में एनसीटीई-मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम पूरा करना होगा. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि बी.एड. कार्यक्रम में अंतिम प्रवेश प्रवेश परीक्षा में उम्मीदवार के प्रदर्शन और मेरिट सूची में उनकी रैंक पर निर्भर करेगा. IGNOU Admit Card 2025 Download करन के लिए डायरेक्ट लिंक The post IGNOU Admit Card 2025 Download: इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Natural Glowing Skin: केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें ना,घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग और ग्लोइंग स्किन

Natural Glowing Skin: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है चेहरे की रौनक भी फीकी पड़ने लगती है. लेकिन जो लोग सही डाइट और खानपान का ध्यान रखते हैं उनकी त्वचा पर उम्र का असर कम दिखाई देता है. यदि आप भी 50 साल की उम्र में अपनी सुंदरता को बनाए रखना चाहते हैं तो एक सस्ता और प्रभावी उपाय है जिसे आप आसानी से घर पर अपना सकते हैं और वह उपाय है राइस वॉटर.राइस वॉटर जो अक्सर चावल पकाते समय निकलता है. हम बिना समझे उसे फेंक देते हैं लेकिन यह स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. राइस वॉटर का कैसे करें उपयोग चावल भिगोकर: पहले कच्चे चावलों को लगभग 40-45 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें. फिर चावलों को छानकर उसका पानी अलग कर लें और इसे रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं. चावल उबालकर : चावलों को पानी में उबालें और फिर उबाले हुए पानी को छानकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें. फिर इस पानी को सुबह और शाम दोनों समय अपने चेहरे पर लगाएं. राइस वॉटर के फायदे झुर्रियों को कम करें: राइस वॉटर त्वचा से डेड स्किन हटाता है और झुर्रियों को कम करता है जिससे त्वचा की चमक बनी रहती है. नेचुरल टोनर: यह एक प्राकृतिक टोनर के रूप में काम करता है जिससे त्वचा टाइट होती है और रंगत में सुधार आता है.नियमित उपयोग से स्किन में निखार आता है. एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर: राइस वॉटर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आपकी त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. विटामिन्स से भरपूर: इसमें विटामिन बी, सी और ए होते हैं जो त्वचा की चमक को दोगुना बढ़ा देते हैं. सन बर्न और जलन को कम करें: राइस वॉटर के इस्तेमाल से आप सन बर्न के निशान भी हटा सकते हैं और अगर त्वचा में जलन हो तो उसे भी कम किया जा सकता है. Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल The post Natural Glowing Skin: केमिकल प्रोडक्ट्स को कहें ना,घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग और ग्लोइंग स्किन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

UP School Closed: होली में उत्तर प्रदेश के स्कूलों में लंबी छुट्टी, जानें किस जिले में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

UP School Closed: होली, रंगों और खुशियों का पर्व, इस साल 14 मार्च 2025 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा. यह त्योहार हिंदुस्तान के हर कोने में उल्लास और सौहार्द्र का संदेश लेकर आता है, लेकिन खासतौर पर उत्तर हिंदुस्तान में इसकी अलग ही रौनक देखने को मिलती है. लोग एक सप्ताह या दस दिन पहले से ही इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं. इस खास मौके पर देशभर के स्कूलों में अवकाश रहेगा, हालांकि हर राज्य में इसकी अवधि अलग-अलग तय की गई है. उत्तर प्रदेश में तीन दिन की छुट्टी घोषित की गई है, जबकि अन्य राज्यों में अभी इसको लेकर संशय बना हुआ है. आइए जानते हैं डिटेल में कि यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे और कहां होली की छुट्टियों का क्या शेड्यूल है. UP में होली में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल ? उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन सभी प्रशासनी और सहायता प्राप्त स्कूलों में होली के अवसर पर तीन दिनों का अवकाश घोषित किया गया है. ये स्कूल 13, 14 और 15 मार्च 2025 तक पूरी तरह बंद रहेंगे. इसके अलावा, 16 मार्च को रविवार होने के कारण छात्रों और शिक्षकों को एक अतिरिक्त अवकाश मिलेगा. इस तरह, होली की छुट्टियों के कारण विद्यार्थियों को लगातार चार दिनों का ब्रेक मिलेगा. छुट्टियों के बाद, सभी स्कूल 17 मार्च 2025, सोमवार से अपने निर्धारित समय पर पुनः खुलेंगे. इस अवकाश का लाभ उठाते हुए छात्र अपने परिवार के साथ रंगों और उमंग के इस त्योहार का भरपूर आनंद उठा सकेंगे. उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा घोषित यह अवकाश सुनिश्चित करता है कि विद्यार्थी और शिक्षक होली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मना सकें और फिर तरोताजा होकर अपनी पढ़ाई और शिक्षण कार्य में लौटें. Also Read: Holi Special: अबीर-गुलाल से महकता आंगन, चहुंओर रौनक…रंगों का सुरूर…ऐसी थी वो बचपन वाली होली… झारखंड- बिहार में होली के लिए कितने दिनों की छुट्टी होली का पर्व पूरे हिंदुस्तान में उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है, लेकिन उत्तर हिंदुस्तान में इसकी रौनक कुछ खास होती है. बिहार और झारखंड में भी यह त्योहार पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इन राज्यों में होली के दौरान गांवों और शहरों में विशेष आयोजन होते हैं, जिसमें रंग-गुलाल उड़ाने से लेकर पारंपरिक गीत-संगीत, पकवान और होलिका दहन की विशेष परंपराएं निभाई जाती हैं. होली के उत्साह को देखते हुए, बिहार और झारखंड प्रशासन ने त्योहार के लिए दो दिन का अवकाश घोषित किया है. इस दौरान राज्य के सभी प्रशासनी और निजी स्कूल बंद रहेंगे, ताकि छात्र और शिक्षक अपने परिवार के साथ इस पर्व का आनंद उठा सकें. Also Read: Essay on Holi in Hindi: होली पर निबंध आसान भाषा में…ऐसे लिखें छात्र The post UP School Closed: होली में उत्तर प्रदेश के स्कूलों में लंबी छुट्टी, जानें किस जिले में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top