Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो सहित 9000 हजार रुपये नकद जब्त

हिरणपुर. वन विभाग कार्यालय के समीप स्थित आइडियल कंस्ट्रक्शन कार्यालय में बीते 17 जनवरी को हुई चोरी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन और नकद भी बरामद किया है. इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सूरज दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उसकी निशानदेही पर अन्य पांच आरोपियों के नाम सामने आए थे. मंगलवार को गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के निर्देश पर दो टीमों का गठन किया गया. इनमें एसआइ गौरी शंकर प्रसाद, गोपाल महतो, एएसआइ सुरेश उरांव, दिलीप कुमार और नईमूल अंसारी शामिल थे. गठित टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें पश्चिम बंगाल के ढोड़िया निवासी अमित नारासुंदर को साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर पाकुड़ में उसके रिश्तेदार के घर से चोरी में प्रयुक्त बोलेरो (जेएच16एच/3834) बरामद किया गया. इसके अलावा आरोपी के ढोड़िया स्थित आवास से 9000 रुपये भी मिले. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे चोरी में 50,000 रुपये का हिस्सा मिला था, जिसमें से 9000 रुपये बचे थे. ग्रिल काटकर लगभग चार लाख की हुई थी चोरी गौरतलब है कि 17 जनवरी की रात चोरों ने आइडियल कंस्ट्रक्शन कार्यालय का ग्रिल काटकर लगभग 4 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. मामले में हिरणपुर के छिटकापाड़ा निवासी सूरज दुबे की गिरफ्तारी के बाद उसने घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम उजागर किया था. इनमें ढोड़िया निवासी मिहिर नारासुंदर (घटना का मास्टरमाइंड), अमित नारासुंदर, सिंटू नारासुंदर, गोपालपुर निवासी दर्शन मंडल और चंदन साहा का नाम शामिल था. चंदन साहा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि अमित नारासुंदर को बुधवार को जेल भेज दिया गया. बोले थाना प्रभारी इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से चोरी में प्रयुक्त वाहन और नकद बरामद की गयी है. बचे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी. -रंजन कुमार सिंह, थाना प्रभारी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो सहित 9000 हजार रुपये नकद जब्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

91 केजी गांजा बरमद, ट्रक चालक गिरफ्तार

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान 91 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर बलरामपुर 12वीं राष्ट्रीय सड़क पर ट्रक (एएस 01डीडी 8551) को रोक कर जांच की. जांच के दौरान 91 किलोग्राम गांजा बरामद किया. साथ ही ट्रक से हटीनगर निवासी नारायण मंडल को भी गिरफ्तार कर लिया. मामले को लेकर बहरामपुर थाने के आइसी उदय शंकर घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि हटीनगर गांव के नारायण मंडल जो एक चालक है, बाहर से गांजा ला कर खरीद-बिक्री का कार्य करता है. गिरफ्तार नारायण मंडल को बहरामपुर की एक अदालत में पेशी के बाद पूछताछ के लिए 7 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 91 केजी गांजा बरमद, ट्रक चालक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

:::: शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी नियुक्त

प्रतिनिधि, खूंटी. होली के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. जिले के अधिकारियों का होली को लेकर अवकाश स्थगित कर दिया गया है. बिना उपायुक्त या एसपी की स्वीकृति के किसी को भी अवकाश नहीं दिया जायेगा. त्योहार के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या अशांति को रोकने के उद्देश्य से उपायुक्त के निर्देश पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गयी है. खूंटी प्रखंड क्षेत्र में कुल 20 दंडाधिकारी और पुलिस बल को तैनात किया गया है. मुरहू और अड़की प्रखंड में आठ-आठ, कर्रा में 10, तोरपा में 11 और रनिया प्रखंड में चार दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. वहीं जिला कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. कंट्रोल रूप में तीन अलग-अलग पालियों में छह-छह दंडाधिकारी नियुक्त किये गये हैं. वहीं जिला कंट्रोल रूप में का दूरभाष संख्या 9471771101 और 9262998530 को जारी किया गया है. कंट्रोल रूप में 13 मार्च से 15 मार्च के रात दस बजे तक सक्रिय रहेगी. उपायुक्त लोकेश मिश्र और एसपी अमन कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर होली के दौरान शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए निरोधात्मक प्रतिबंध, गुप्त सूचनाओं का संग्रह करने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. वहीं प्रतिदिन का खैरियत रिपोर्ट देने को कहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post :::: शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारी नियुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पशु क्रूरता निवारण पर कार्यशाला

प्रतिनिधि, खूंटी. समाहरणालय सभागार में बुधवार को एकदिवसीय पशु क्रूरता निवारण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की शुरुआत डीडीसी श्याम नारायण राम ने की. कार्यशाला में पशुओं के प्रति क्रूरता रोकने, पशु कल्याण अधिनियम, जागरूकता अभियानों और संबंधित कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यशाला में विशेषज्ञों ने क्रुएल्टी एक्ट 1960, एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया के तहत किये जाने वाले कार्य, राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड झारखंड के तहत किए जानेवाले कार्यों व उत्तरदायित्व से विस्तार से अवगत कराया गया. उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम ने कहा कि पशु क्रूरता न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह सामाजिक नैतिकता का भी विषय है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों से इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने की अपील की. बैठक के बाद अधिकारियों ने उपायुक्त लोकेश मिश्र से मुलाकात की. उन्हें समाहरणालय परिसर में बर्ड्स होम और ड्रिंकर फीडर लगाने की जानकारी दी. मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीएसपी मुख्यालय, विभिन्न संगठनों सदस्य उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पशु क्रूरता निवारण पर कार्यशाला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली के शालीन गाने सुनिये, अश्लील का विरोध करें

बरही. होली रंगों के साथ एक शालीन त्योहार है, लेकिन इस त्योहार में अश्लील व फूहड़ गानों ने रंग में भंग कर रखा है. जिधर देखिये फूहड़ गीतों की बौछार है, जबकि समाज के पास एक से बढ़ कर एक परंपरागत होली के गीतों का कलेक्शन है. जिन्हे सुन कर मन मस्ती और उमंग से भर जाता है. बरही में होरी, झुमटा, फागुवा, चौपदी, चैता, चैतरी, जोगिड़ा गाने वाले ग्रामीण कलाकार हैं, जिन्हें सड़क पर बजते अश्लील होली गाने सुन कर शर्मिंदगी महसूस हाेती है. ग्रामीण होली गायक विजय साहू, राजेंद्र साव, राजदेव यादव, दिनेश पांडेय, रघु यादव, बसंत माली, संतोष पंडित, राजेंद्र शाह अपील कर रहे हैं कि सभी होली में परंपरागत शालीन गानों को अपनायें व अशील गानों का खुल कर विरोध करें. गायक विजय साहू कहते हैं समाज को अश्लील गानों से बचाना हर गायक की जिम्मेवारी है. प्रेम और भाईचारे का पावन त्योहार हाेली है. गायक राजदेव यादव कहते हैं कि गायक समाज का मार्गदर्शक होता है. हम गीतों से समाज का मार्गदर्शन करते हैं. गायक अच्छा गाना देगा, तो समाज में अच्छाई आयेगी. गायक राजेंद्र साव कहते हैं होली के परंपरागत गीत को लोग नहीं सुनेंगे, तो गाने वाले कलाकार गांव में नहीं मिलेंगे. गायक नहीं बचेंगे, तो होली का यह अमूल्य धरोहर लुप्त हो जायेगा, इसलिए अच्छे गानों को प्रोत्साहित कीजिए. इन ग्रामीण गायकों ने होली के कुछ बेहतरीन गाने गाकर भी सुनाये आज बिरज में होली रे रसिया, गोरिया घोरा न अबीर, द्वारे पे ठाड़ है कन्हैया, हे उधो पाती लें जा जहवा बसे नंदलाल, घरही कोसिला माता करथी सगुणवा कौने वन रामजी के बिना हे व फागुनवा, तोरी मीठी बोलिया हे रामा तोरी मीठी बोलिया, वृंदावन उड़े रे ग़ुलाल कहियो राधा रानी से… डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली के शालीन गाने सुनिये, अश्लील का विरोध करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अधिकारी पूरी सतर्कता व सजगता के साथ कार्य करें : उपायुक्त

: होली एवं रमजान पर्व में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को ले बैठक हुई. : शरारती एवं उपद्रवी तत्वों तथा उनके मूवमेंट पर विशेष निगरानी रखी जायेगी : पुलिस अधीक्षक प्रतिनिधि, गुमला होली एवं रमजान पर्व में सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले के सभी वरीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की . बैठक में उपायुक्त ने होली एवं रमजान पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि इस पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्षों का कर्तव्य होगा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में होली के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को संपन्न करायें. उपायुक्त ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने तथा विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनपर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने त्योहार को ध्यान में रखते हुए ऐसे क्षेत्र जहां अधिक संख्या में लोग जुटते हैं. वैसे क्षेत्रों मे सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती, पुलिस गस्ती दल का संबंधित क्षेत्र मे भ्रमण तथा अग्निशमन दल से समन्वय स्थापित कर वाहन की उपलब्धता तथा वैसे क्षेत्रों मे नो एंट्री जैसी व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह ने कहा कि होली पर्व में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो. इसके लिए पूर्व से तैयारी करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा है कि त्योहार के अवसर पर अशांति फैलाने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जायेगी. क्षेत्र अंतर्गत शरारती एवं उपद्रवी तत्वों तथा उनके मूवमेंट पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अधिकारी पूरी सतर्कता व सजगता के साथ कार्य करें : उपायुक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video Of Train Goes Viral: ट्रेन में चूहों का तांडव, वीडियो देख हैरत में आ जाएंगे आप

Video Of Train Goes Viral: देश में यात्रा के कई माध्यम हैं, लेकिन ट्रेन का सफर आज भी बहुत से लोगों की प्राथमिकता बना हुआ है. हालांकि, एक शख्स के साथ हुआ अनुभव ट्रेन यात्रा के दौरान एक बड़ी समस्या को उजागर करता है. ट्रेनों में सफर करते हुए अगर सीट पर एक चूहा दिख जाए, तो क्या होगा? यह सवाल अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद चर्चा का विषय बन गया है. वायरल वीडियो में क्या दिखा? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रशांत कुमार नाम के एक शख्स ने वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ट्रेन के अंदर चूहे नजर आ रहे हैं। पहले वीडियो में वह चूहा सीट के तैलिए के बीच में दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में वह सीट के नीचे घूमता हुआ नजर आता है. कुछ अन्य वीडियो में चूहा गेट के पास और अन्य जगहों पर भी देखा जा सकता है. प्रशांत कुमार ने बताया कि यह घटना 2AC कोच की है और चूहे की उपस्थिति ने उसकी यात्रा को बहुत परेशान किया. परेशान होकर उन्होंने इन वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और रेलवे के संबंधित विभाग और रेल मंत्री को टैग किया, लेकिन उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. @complaint_RGD @IRCTCofficial @RailMinIndia @RailwaySeva @AshwiniVaishnaw PNR 6649339230, Train 13288, multiple rats in coach A1, rats are climbing over the seats and luggage.Is this why I paid so much for AC 2 class?@ndtv @ndtvindia @aajtak @timesofindia @TimesNow @htTweets pic.twitter.com/vX7SmcfdDR — Prashant Kumar (@pkg196) March 6, 2025 वीडियो में चूहों का डर प्रशांत कुमार के द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में साफ दिखता है कि कैसे चूहे ट्रेन की सीट पर और उसके आसपास घूम रहे हैं. यह वीडियो उस भय को दिखाता है जिससे किसी भी यात्री को सामना करना पड़ सकता है, खासकर जब वह आराम से यात्रा करना चाहता हो. यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो गया है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. रेलवे विभाग की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा प्रशांत कुमार ने इस घटना के बारे में रेलवे के संबंधित विभागों और रेल मंत्री को टैग करते हुए अपनी चिंता जताई है, लेकिन अब तक उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. यह समस्या केवल एक यात्री की नहीं है, बल्कि कई यात्री इससे परेशान हो सकते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रेलवे विभाग इस मुद्दे पर कार्रवाई करेगा और यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा? The post Video Of Train Goes Viral: ट्रेन में चूहों का तांडव, वीडियो देख हैरत में आ जाएंगे आप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुजफ्फरपुर में माफिया की गाड़ी से मिली थाने से गायब हुई शराब, मुंशी और ठेकेदार गिरफ्तार 

मुजफ्फरपुर जिले से मंगलवार की रात एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के बेला थाने में नष्ट करने के दौरान गायब हुई 17 पेटी शराब गाड़ी से बरामद हुई है. बताया जा रहा है कि यह गाड़ी किसी बड़े शराब माफिया की है और थाने के लोगों के साथ मिलीभगत करके वह इस शराब को होली के दौरान खपाने की तैयारी में था.  पुलिस ने इस मामले में थाने से एक प्राइवेट मुंशी और ठेकेदार को हिरासत में लिया है.  शक के घेर में थानेदार  कार्रवाई के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इमली चौक के पास से एक कार को जब्त किया. कार में शराब के कार्टन लदे हुए थे. शराब बरामद होने के बाद उसे बेला थाने लाया गया. पूरे मामले में बेला थानेदार रंजना वर्मा की भूमिका की भी जांच की जा रही है.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने क्या कहा? घटना के संबंध में सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि थाने से विनष्टीकरण के लिए लाई गई शराब एक गाड़ी में भरकर ले जाई जा रही थी. शराब पकड़े जाने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. उन्होंने बताया कि इस मामले में थाने के प्राइवेट मुंशी और विनष्टीकरण में शामिल एक ठेकेदार को भी हिरासत में लिया गया है. पूरे मामले की जांच अभी चल रही है. आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी. इसे भी पढ़ें : Bihar : 250 करोड़ की लागत से बिहार के इस जिले में बनेगा रेलवे स्टेशन, सुविधाओं के मामले में एयरपोर्ट को करेगा फेल इसे भी पढ़ें : दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने होली पर दिया ऐसा बयान, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र तक छिड़ा घमासान पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति The post मुजफ्फरपुर में माफिया की गाड़ी से मिली थाने से गायब हुई शराब, मुंशी और ठेकेदार गिरफ्तार  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CSW 69th Session: यूएनसीएसडब्ल्यू में बोलीं अन्नपूर्णा देवी- ‘भारत सरकार महिला एवं बाल कल्याण के लिए प्रतिबद्ध’

CSW 69th Session: केंद्रीय स्त्री एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय न्यूयॉर्क में होने वाले 69वें स्त्रीओं की स्थिति पर आयोग के सत्र में हिस्सा लिया. सत्र की शुरुआत 10 मार्च 2025 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुआ था. अन्नपूर्णा देवी ने बीते दिन अमेरिका के न्यूयॉर्क में मंत्रिस्तरीय फोरम में हिंदुस्तान की ओर से अपना राष्ट्रीय वक्तव्य भी दिया. उन्होंने लैंगिक समानता पर हिंदुस्तान की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदुस्तान ने जीवन के सभी क्षेत्रों में स्त्रीओं को सशक्त बनाने के लिए परिवर्तनकारी ‘संपूर्ण-प्रशासन’ और ‘संपूर्ण-समाज दृष्टिकोण’ के साथ उनसे जुड़ी चिंता के 12 महत्वपूर्ण क्षेत्रों को संबोधित किया है. उन्होंने प्रमुख योजनाओं के परिवर्तनकारी प्रभावों का भी उल्लेख किया, जिन्होंने स्त्रीओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा आर्थिक अवसरों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. केंद्रीय मंत्री ने हिंदुस्तान प्रशासन की निरंतर रूप से जारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया. इस सम्मेलन में लैंगिक समानता और स्त्रीओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय स्‍तर पर प्राथमिकता वाले विषय-सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में योगदान देने के उद्देश्य से बीजिंग प्लेटफॉर्म फॉर एक्शन के कार्यान्वयन के लिए पुनः प्रतिबद्धता, संसाधन उपलब्ध कराना और इसमें तेजी लाने पर चर्चा की गई. मजबूत कार्यान्वयन और पहुंच की आवश्यकता पर बल देते हुए मंत्री महोदय ने यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन के संकल्प को दोहराया कि प्रत्येक स्त्री और लड़की को उनके अधिकारों तक पहुंच सुनिश्चित हो. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्त्रीओं और बच्चों का कल्याण हमारे देश की प्रगति का मूल है. बहुआयामी दृष्टिकोण के माध्यम से हम एक ऐसे भविष्य की दिशा में कार्य कर रहे हैं जहां हर स्त्री सशक्त हो और हर शिशु का पालन-पोषण सुरक्षित और सहायक वातावरण में हो. इस सत्र में सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों, अंतर-प्रशासनी संगठनों, निजी क्षेत्र, हितधारकों, शिक्षाविदों, नागरिक समाज, स्त्री समूहों और संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों की व्यापक स्तर पर भागीदारी रही. सीएसडब्ल्यू के 69वें सत्र में केंद्रीय मंत्री ने लैंगिक समानता और सामाजिक कल्याण पर सहयोग को मजबूत करने के लिए मेलरोज़ कार्मिंटी (सिएरा लियोन), सोडिक एस सफोएव (उजबेकिस्तान), डॉ. विंध्या पर्साड (गुयाना) और एंटोनिया ओरेलाना ग्वारेलो (चिली) सहित प्रमुख नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकों में भाग लिया. सीएसडब्ल्यू एक प्रमुख वैश्विक अंतर-प्रशासनी निकाय है और यह लैंगिक समानता, अधिकारों और स्त्रीओं के सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से समर्पित है. संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) के कार्यात्मक आयोग के एक सत्र का आयोजन 10 से 21 मार्च, 2025 तक किया जा रहा है. The post CSW 69th Session: यूएनसीएसडब्ल्यू में बोलीं अन्नपूर्णा देवी- ‘हिंदुस्तान प्रशासन स्त्री एवं बाल कल्याण के लिए प्रतिबद्ध’ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Admission Alert 2025 : इंटरनेशनल बिजनेस में पीजीडीएम समेत अन्य कोर्सेज में लें एडमिशन

Admission Alert 2025 : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड ने इंटरनेशनल बिजनेस एवं ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट में पीजीडीएम कोर्स में प्रवेश का नोटिफिकेशन जारी किया है. फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया मौका दे रहा है फिल्ममेकिंग में फाउंडेशन कोर्स करने का, वहीं कलकत्ता विश्वविद्यालय एवं आईआईटी गांधीनगर में अलग-अलग विषयों में पीएचडी और गोवा यूनिवर्सिटी में एग्जीक्यूटिव एमबीए में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. इंटरनेशनल बिजनेस में पीजीडीएम समेत अन्य कोर्स में लें प्रवेश संस्थान : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी).कोर्स : पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (इंटरनेशनल बिजनेस) एवं पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट.योग्यता : अभ्यर्थी का किसी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ ग्रेजुएट होना आवश्यक है एवं संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए.प्रवेश : लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन आधार पर प्रवेश दिया जायेगा. विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं.कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.अंतिम तिथि : 20 मार्च, 2025.विवरण देखें : https://docs.iift.ac.in/pilotweb/pgdmib/brochure.pdf एफटीआईआई से करें फिल्म मेकिंग में फाउंडेशन कोर्स संस्थान : फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई), पुणे.कोर्स : फाउंडेशन कोर्स इन फिल्ममेकिंग. यह एक शॉर्ट टर्म कोर्स है, जिसका संचालन एफटीआईआई पुणे का सेंटर फॉर ओपन लर्निंग 6 से 23 अप्रैल, 2025 तक गोवा स्थित आर्टहाउस एकेडमी में करेगा. कोर्स की कुल 18 सीट हैं एवं माध्यम इंग्लिश एवं हिंदी है.योग्यता : बारहवीं पास अभ्यर्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल, 2025 को 18 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए.प्रवेश : पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.अंतिम तिथि : 24 मार्च,2025.अन्य जानकारी के लिए देखें : https://www.ftii.ac.in/p/vtwa/foundation-course-in-filmmaking-in-goa-06-23-april-2025 गोवा यूनिवर्सिटी से करें एग्जीक्यूटिव एमबीए की पढ़ाई संस्थान : गोवा बिजनेस स्कूल, गोवा विश्वविद्यालय, तलगांव पठार.कोर्स : एमबीए (एग्जीक्यूटिव) सत्र 2025-28.योग्यता : किसी भी विषय में ग्रेजुएट होने के साथ न्यूनतम दो वर्ष का कार्यानुभव रखने वाले प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं.प्रवेश : ग्रुप डिस्कशन, पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश मिलेगा.कैसे करें आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.अंतिम तिथि : 24 मार्च, 2025.अन्य जानकारी के लिए देखें : https://www.unigoa.ac.in/uploads/confg_docs/20250225.115127~MBA_EXET_NOTI_2025_26.pdf यह भी देखें : DU UG admission 2025 : डीयू के यूजी कोर्स में लेना है प्रवेश, जानें आवेदन से जुड़ी अहम बातें अप्लाइड फिजिक्स में पीएचडी के लिए करें आवेदन संस्थान : डिपार्टमेंट ऑफ अप्लाइड फिजिक्स, कलकत्ता विश्वविद्यालय.कोर्स : अप्लाइड फिजिक्स (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में पीएचडी प्रोग्राम.योग्यता : मान्यताप्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में एमई/ एमटेक या अन्य समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए नोटिफिकेशन देखें.प्रवेश : ऑनलाइन लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.कैसे करें आवेदन : निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन नोटिफिकेशन में दिये गये पते पर भेजें.अंतिम तिथि : 24 मार्च, 2025.अन्य जानकारी के लिए देखें : https://s3.ap-south-1.amazonaws.com/caluniv/admission/RET-APHYS-2025.pdf आईआईटी गांधीनगर में पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी संस्थान : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) गांधीनगर.कोर्स : पीएचडी प्रोग्राम (2025-26)- बायोलॉजिकल साइंस एवं इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, सिविल इंजीनियरिंग, कॉग्निटिव एवं ब्रेन साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अर्थ साइंस एवं आर्कियोलॉजिकल साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं इंटीग्रेटेड सर्किट डिजाइन एवं टेक्नोलॉजी, ह्यूमैनिटीज एवं सोशल साइंसेज, मटेरियल इंजीनियरिंग, मैथमेटिक्स, मेकेनिकल इंजीनियरिंग एवं डिजाइन फिजिक्स में.योग्यता : संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एमएससी/एमए/बीटेक/एमटेक/ बीएस (आईआईएससी, आईआईएसईआर)/ बीएस-एमएस(आईआईएसईआर) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. विषय के अनुसार योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.कैसे करें आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करना है.अंतिम तिथि : 27 मार्च, 2025.अन्य जानकारी के लिए देखें : https://iitgn.ac.in/admissions/specialdrive The post Admission Alert 2025 : इंटरनेशनल बिजनेस में पीजीडीएम समेत अन्य कोर्सेज में लें एडमिशन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top