Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जोगबनी वाया कटिहार होकर आनंद विहार छह फेरे लगाएगी ट्रेन

होली को लेरक रेलवे प्रशासन ने लिया है निर्णय, यात्रियों को होगी सुविधा कटिहार जोगबनी से वाया कटिहार होते हुए छह फेरे होली स्पेशल ट्रेन चलेगी. होली त्योहार के मद्देनजर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को लेकर रेलवे एक दर्जन से अधिक होली स्पेशल ट्रेन चला रही है. एनएफ रेलवे से सात जोड़ी तथा पूर्व मध्य रेलवे से 15 ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. उक्त बात की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्रा ने दी. उन्होंने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे से 15 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है. होली को लेकर घर आने जाने में यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो. उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04028 आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल 13 एवं 20 मार्च को आनंद विहार से 23.55 बजे खुलकर तीसरे दिन 03.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04027 जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 08,15 एवं 22 मार्च को जोगबनी से 09.45 बजे खुलकर अगले दिन 12.25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 04010 आनंद विहार-जोगबनी फेस्टिवल स्पेशल 10 एवं 17 मार्च को आनंद विहार से 23.55 बजे खुलकर तीसरे दिन 03.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 04009 जोगबनी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 12 एवं 19 मार्च को जोगबनी से 09.45 बजे खुलकर अगले दिन 12.25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. आनंद विहार जोगबनी आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन पूर्णिया, कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते चलेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जोगबनी वाया कटिहार होकर आनंद विहार छह फेरे लगाएगी ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार्टून में बंद एक मृत नवजात का शव बरामद

मधेपुरा रेलवे लाइन के बगल में था फेंका सहरसा.गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर स्थित मधेपुरा रेलवे लाइन के बगल में गुरुवार को कार्टून में बंद एक मृत नवजात का शव बरामद किया गया. स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी. डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ के बाद नवजात के शव फेंके होने की सूचना सदर थाना को दी. सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और नवजात के शव को उठवाकर एक सुरक्षित स्थान पर दफन कर दिया. पुलिस ने मृत नवजात को आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों से बचाने के लिए यह कदम उठाया, ताकि शव के साथ कोई अनहोनी घटना न घटे. इस घटना से लोगों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी. स्थानीय लोगों ने इस पर दुख व्यक्त करते समाज में मानवता की स्थिति पर भी सवाल खड़ा कर दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार्टून में बंद एक मृत नवजात का शव बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बहू पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप

प्रभात फॉलोअप त्रिवेणीगंज. कुमोद कुमार यादव की आत्महत्या के मामले में उसके पिता थाना क्षेत्र के महेशुआ पंचायत के पकड़ी गांव वार्ड नंबर 17 निवासी विशुनदेव यादव ने हत्या का मामला दर्ज कराया है. इसमें अपनी पुतोहू चंदा कुमारी को आरोपित बनाया है. प्राथमिकी में पिता ने कहा है कि उसका पुत्र कुमोद कुमार यादव अपनी पत्नी चंदा कुमारी के साथ राजकुमार यादव के लतौना उत्तर वार्ड नंबर 18 स्थित भाड़े के मकान में लगभग दो वर्षों से रहता था. बुधवार को पुत्र कुमोद की एक रूम में बंद कर फांसी लगाकर हत्या कर दी गयी. इस घटना की जानकारी पड़ोसी ने दी. इसके बाद पुत्र को देखने पहुंचे तो देखा कि वह एक दुपट्टे में लटका हुआ मृत पड़ा था. बहू चंदा कुमारी भी पुत्र के साथ में थी. पीड़ित पिता ने दर्ज केस में कहा है कि मेरी पुतोहू चंदा कुमारी ने ही मेरे पुत्र कुमोद कुमार की हत्या की है. जिस रूम में मेरे पुत्र की लाश थी, वह रूम अंदर से बंद था. मेरी पुतोहू भी अंदर में ही थी, लेकिन उसने घटना की जानकारी नहीं दी. इस संबंध में एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतक की पत्नी आरोपित चंदा कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहन रूप से छानबीन कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बहू पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंचायत सरकार भवन निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आबादपुर बारसोई प्रखंड के लगुवा पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत प्रशासन भवन लगुवा में बरती जा रही घोर अनियमितता को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया काजी नजरुल इस्लाम की अगुवाई में गुरूवार को निर्माण स्थल पर पहुंच कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. संवेदक के विरुद्ध जमकर नारे लगाये. उक्त निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की. मामले में आक्रोश व्यक्त करते हुए पंचायत के मुखिया ने कहा कि पंचायत के बेराखोर-चायटोला ग्राम में योजना एवं विकास विभाग की ओर से निर्माण कराये जा रहे पंचायत प्रशासन भवन में बड़ी गड़बड़झाला की जा रही है. मुखिया ने बताया कि उक्त निर्माण कार्य में अत्यंत ही निम्न दर्जे की सामाग्री प्रयुक्त की जा रही है. मुखिया ने बताया कि उक्त निर्माण में घटिया बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है. सीमेंट की मात्रा तय मानक से बहुत ही कम दी जा रही है. मुखिया ने कहा कि उक्त निर्माण कार्य में छड़ की क्वालिटी भी अच्छी नहीं दी जा रही है. जो चिंता का विषय है. मुखिया ने उक्त निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. सड़क पर उतर कर आंदोलन की बात कही है. विरोध प्रदर्शन प्रदर्शन करने वालों में काजी शाहबाज, काजी शाहनवाज, मोहसिन, सादेक, मंसूर, रमजान, रिजवान, अशरफुल, मंजूर, इदरीश, जुमार, काजी अशरार, रज्जाक, इनामूल, हसीबूर रहमान, सद्दाम, मुजाहिद मुख्य रूप से शामिल रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पंचायत प्रशासन भवन निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिल्डिंग मटेरियल डिपो में लगी भीषण आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर राख

मुरलीगंज, मधेपुरा. मुरलीगंज-बिहारीगंज स्टेट हाईवे 91 पर बुधवार देर शाम पंचगछिया वार्ड नंबर 14 स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल विक्रेता के डिपो में भीषण आग लग गयी. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. इस घटना में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार डिपो के मालिक अविनाश कुमार गंगापुर पंचायत के हनुमान पट्टी गांव के निवासी हैं. उन्होंने कुछ महीने पहले ही यह बिल्डिंग मटेरियल की दुकान खोली थी, लेकिन इस अग्निकांड में उनकी पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी. – दमकल सेवा हुई फैल, मदद पहुंचने में हुई देरी- घटना की सूचना मिलते ही मुरलीगंज से अग्निशमन की एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन गाड़ी के पाइप में खराबी होने के कारण दमकल कर्मी आग बुझाने में असमर्थ रहे. इस दौरान आग तेजी से फैलती रही और पूरे डिपो को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाफी साबित हुआ. बाद में मधेपुरा से बड़ी दमकल गाड़ी बुलाई गयी, लेकिन तब तक डिपो में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था. आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा गया. – व्यवसायियों में आक्रोश – व्यापारियों का कहना है कि अगर मुरलीगंज की दमकल बड़ी गाड़ी होती तो आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था और नुकसान कम होता. आग लगने की इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है. अब स्थानीय लोगों की मांग है कि अग्निशमन सेवाओं को मजबूत किया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिल्डिंग मटेरियल डिपो में लगी भीषण आग, पांच लाख की संपत्ति जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वच्छता सर्वेक्षण को ले चलाया जा रहा सफाई अभियान, मुख्य पार्षद

बारसोई नगर पंचायत बारसोई में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर पूरे नगर पंचायत के सभी वार्ड में जरूरत के अनुसार सफाई अभियान चलाया जा रहा है. जानकारी देते हुए मुख्य पार्षद विमला देवी एवं उनके प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने कहा कि सफाई अभियान से एक और जहां स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा तो दूसरी ओर स्वच्छता सर्वेक्षण में भी इसका लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस अभियान का 22 फरवरी को ही आदेश जारी हो चुका है. 26 फरवरी से काम प्रारंभ है. यह अभियान 17 मार्च तक चलाया जायेगा. सड़क की सफाई, नाले की सफाई, सभी कार्यालय, विद्यालय की सफाई संबंधित कार्यालय के सफाई कर्मी के द्वारा की जानी है. नगर पंचायत भी अपने सफाई कर्मियों के शहीद शिवम चौक, रास चौक सहित पूरे नगर पंचायत की साफ सफाई करवा रहा है. जिसे समय रहते पूरा कर लिया जायेगा. संपूर्ण नगर वासियों से इस अभियान में सहयोग की अपील की है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वच्छता सर्वेक्षण को ले चलाया जा रहा सफाई अभियान, मुख्य पार्षद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बैरिया गांव में नौ घर जलकर राख, विधायक ने बांटी राहत

रूपौली. बीती रात्रि बैरिया गांव में आग लगने से नौ परिवार के घर जलकर राख हो गये. अग्निपीड़ितों में अखिलेश यादव, कौकन चौधरी, मजलू चौधरी, अरुचि मंडल, अमोल मंडल, नागो यादव, कैलाश यादव, अरुण चौधरी, चंदन चौधरी शामिल हैं. रूपौली विधायक शंकर सिंह ने सभी परिवार को सूखा राशन व कपड़ा वितरण किया. सूचना पाकर रूपौली सीओ शिवानी सुरभि घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार की क्षति का जायजा लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बैरिया गांव में नौ घर जलकर राख, विधायक ने बांटी राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनरेगा से संचालित योजनाओं का लिया गया जायजा

पाकुड़िया. पलियादाहा एवं खकसा पंचायत में गुरुवार को परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान ने मनरेगा से संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया. उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना, तालाब निर्माण, बिरसा सिंचाई कूप, अबुआ आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने पलियादाहा पंचायत अंतर्गत चुंडा मरांडी, शुखु किस्कू एवं नमिता दत्ता के तालाब निर्माण को देखा. शुखु मिर्धाईन के सिंचाई कूप का निरीक्षण किया. खकसा पंचायत में दिलीप मुर्मू के डोभा एवं राकेश मुर्मू के सिंचाई कूप सहित अबुआ आवास योजना की स्थिति की समीक्षा की. निर्देश दिया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत प्राक्कलन के अनुरूप पौधरोपण, घेराबंदी, जलकुंड, नाडेप, सूचना बोर्ड एवं एच टेका सुनिश्चित की जाय. उन्होंने मनरेगा की सभी योजनाओं को प्रारंभ करने से पहले कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड लगाने, मजदूरों की सुविधा के लिए शेड, मेडिकल किट एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ जगदीश पंडित, एइ रोहित गुप्ता, जेइ लालू रविदास, पंचायत सचिव व मुखिया मौजूद रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मनरेगा से संचालित योजनाओं का लिया गया जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नगर परिषद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता : कार्यपालक पदाधिकारी

कसबा. नगर परिषद कसबा के सभागार भवन में नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार जायसवाल ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. इसके पहले पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार को विदाई दी गयी. इस मौके पर मुख्य पार्षद कुमारी छाया ने नए कार्यपालक पदाधिकारी को स्वागत करते हुए कहा कि नए कार्यपालक पदाधिकारी से हमलोगों को विकास की काफी उम्मीद है. वहीं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोपाल यादव ने भी विकास की अपेक्षा व्यक्त की. वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार जायसवाल ने पत्रकारों से कहा कि नगर परिषद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी. जल्द ही सभी पार्षदों के साथ एक बैठक आयोजित कर विकास के एजेंडे पर चर्चा होगी. इस अवसर पर मुख्य पार्षद कुमारी छाया, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोपाल यादव, समाजसेवी मिथलेश कुमार यादव उर्फ मिट्ठू यादव, वार्ड पार्षद प्रशांत कुमार उर्फ बंटू, दीपक कुमार, मो इफ्तेखार, संजीव कुमार यादव उर्फ मिल्टन यादव, अफरोज आलम, समीना खातून, सीमा मांझी, दिलीप कलाकार, सीमा कुमारी, गणेश मंडल ,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मंसूर, विवेक राज, घोलटा ऋषि, उमेश उरांव, प्रधान लिपिक कमलेश्वरी यादव, कार्यालय सहायक विशाल कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर सुबोध पाठक, स्वच्छता पर्यवेक्षक रवि कुमार, चंदन कुमार आदि ने स्वागत किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नगर परिषद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता : कार्यपालक पदाधिकारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधानसभा में गूंजा खाद की कालाबाजारी का मसला

रूपौली. रूपौली विधायक शंकर सिंह ने सीमांचल क्षेत्र में हो रही खाद कालाबाजारी को लेकर विधानसभा में आवाज उठायी. साथ ही विधानसभा अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया. उन्होंने किसानों की समस्या को लेकर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि खाद कालाबाजारी करनेवालों पर शिकांजा कसते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है. वर्तमान समय मे यूरिया 450 से 500 रुपया डीएपी 1600, पोटाश 1800 रुपये में खाद दुकानों में बिक रही है जोकि निर्धारित मूल्य से अधिक है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधानसभा में गूंजा खाद की कालाबाजारी का मसला appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top