Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जगेली में रामचरितमानस पाठ से माहौल भक्तिमय

श्रीनगर. जगेली के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष तारा कान्त झा की पहल पर अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया. इस मौके पर लक्ष्मी देवी को श्रद्धांजलि भी दी गयी.पूजन केशव चंद्र झा एवं आचार्य पंडित शंकर मिश्र, पाठकर्ता अभय नंदन ठाकुर, गिरीश चंद्र झा, गुणानंद झा, विकास कुमार झा, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, किरण कान्त गोस्वामी, शिवनारायण चौहान का योगदान रहा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जगेली में रामचरितमानस पाठ से माहौल भक्तिमय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टीवी रोग के उन्मूलन को लेकर जिले के निजी चिकित्सकों के बीच वैज्ञानिक सत्र का हुआ आयोजन

चिकित्सकों को दी गयी विस्तृत जानकारी सहरसा . यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीवी रोग के उन्मूलन को लेकर जिले के तहत निजी चिकित्सकों के बीच वैज्ञानिक सत्र सीवाई टीवी, पीएमटीपी व बीपाल्म रेजीमेन का कार्यशाला बुधवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ कात्यायनी कुमार मिश्रा व संचालन संचारी रोग पदाधिकारी डॉ रतन कुमार झा ने किया. कार्यक्रम में आईएमए अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह, सचिव डॉ रवि कुमार रवि व सभी मौजूद चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के माध्यम से डब्लूएचओ सलाहकार डॉ उमर, मो हैदर अकिल ने पीपीटी के माध्यम से निसय पोर्टल पर यक्ष्मा मरीजों का नोटिफिकेशन, सीवाई टीवी व विपाल्म रेजीमेन का विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम के माध्यम से निजी चिकित्सकों को बताया गया कि एमडीआर टीवी मरीजों का अब डेढ़ साल का लंबा इलाज नहीं होगा. सिर्फ छह महीना के इलाज से यह संभव होगा. विपाल्म रेजीमेन में चार दावों का संयोजन है. इसी के अनुसार एमडीआर टीवी को खत्म करने के लिए विपाल्म रेजीमेन से इलाज किया जायेगा. इस क्रम में टीवी मरीजों के साथ रहने वाले परिवार वालों को भी सीवाई टीवी का वैक्सीन देने के बाद टीवी इन्फेक्शन का पता होने पर टीपीटी की दवा दी जायेगी. संचारी रोग पदाधिकारी डॉ रतन कुमार झा ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से जो भी संसाधन होगा, उपलब्ध करा दिया जायेगा. सिविल सर्जन डॉ कात्यायनी मिश्र ने कहा कि टीवी बीमारी पर लगाम लगाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरूरत है. उन्होंने कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते सभी को सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया. कार्यशाला में डॉ एसपी विश्वास, डॉ एसके आजाद, डॉ एचआर मिश्रा, डॉ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ केके झा, डीपीएम विनय रंजन, सनोज कुमार, राहुल कुमार, सत्यम कुमार, काउंसलर सुजाता कुमारी, एसटीएस राजीव कुमार, डब्लूएचओ के प्रीतम कुमार सहित अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सुजाता कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन सत्यम कुमार ने किया. फोटो – सहरसा 03 – कार्यक्रम में भाग लेते चिकित्सक. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post टीवी रोग के उन्मूलन को लेकर जिले के निजी चिकित्सकों के बीच वैज्ञानिक सत्र का हुआ आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनु कर रही अपील: प्लीज भाई, एक पेड़ लगाएं, पूर्णिया का पर्यावरण बचाएं!

ग्लोबल वार्मिंग को ले पूर्णिया की बेटी चौराहों पर लोगों को कर रही जागरुक समझा रही, कायम रखें पूर्णिया मिनी दार्जिलिंग का कंसेप्ट, बनने न दें रेगिस्तान हाथ में स्लोगन लिखी तख्ती लिए घूम-घूम कर अकेली चला रही जागरुकता अभियान विकास वर्मा पूर्णिया. ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण के कारण आने वाले दिनों में मुसीबत की संभावनाओं से चिन्तित पूर्णिया की एक बेटी अनु रानी अकेली चौक-चौराहों पर खड़ी होकर लोगों से अपील कर रही है… प्लीज भाई, अपने घर और आस पास एक पेड़ जरूर लगाएं, पूर्णिया का पर्यावरण बचाएं! वह ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बताती है और पर्यावरण के लिए पेड़ की अहमियत भी बताती है. कुछ लोग उसे सुनते-समझते हैं तो कुछ मुंह मोड़ कर निकल जाते हैं पर विचलित हुए बगैर वह अकेली अलग-अलग मोड़ और मुहल्लों में पौधरोपण के लिए जागरूक कर रही है. दरअसल, कुछ साल पहले तक मिनी दार्जिलिंग कहे जाने वाले पूर्णिया के बदलते मौसम से अनु रानी परेशान हो उठी है. अनु का कहना है कि जो पूर्णिया कभी पूर्ण अरण्य के नाम से जाना जाता था वहां आज पेड़ों की संख्या इतनी कम हो गयी है कि बचे हुए पेड़ों में से कई पेड़ अत्यधिक तापमान के कारण सूख रहे हैं, धरती से नमी गायब हो गयी. तापमान चढ़ रहा है और हवाओं में धूल-धूल ही घुले रहते हैं. पूर्णिया के वातावरण में प्रदूषण का जहर फैल रहा है. दो-तीन सालों से पूर्णिया में बारिश के मौसम है ढंग से बारिश नहीं हो रही है. अनु मानती है कि पेड़ों को काट कर विनाश को न्योता दिया गया है. इसका एक ही उपाय है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएं और इसके लिए हम सबको आगे आना होगा. अनु शहर के जिला स्कूल रोड स्थित जगदीश प्रसाद विश्वास की बेटी है और बचपन से ही पेड़-पौधों से लगाव भी है. जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ाई के दौरान पर्यावरण के लिए पेड़ों की अहमियत को महसूस किया और फिर आज पूर्णिया में मौसम के बदलाव, कम होते बारिश के दिन, बढ़ती गर्मी और हवा में घुलते धूलकण के कारण उसने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया. अनु अभी अकेली इस मुहिम में जुड़ी है पर उसे भरोसा है कि आने वाले दिनों में कारवां भी बनेगा. पूर्णिया में पेड़ लगाने के लिए जागरूकता भी बढ़ेगी जिससे पर्यावरण संरक्षण को मुकाम मिल पाएगा. फोटो-6 पूर्णिया 4,5- शहर के चौक चौराहे पर खड़ी होकर पौधरोपण के लिए जागरूक करतीं अनु रानी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अनु कर रही अपील: प्लीज भाई, एक पेड़ लगाएं, पूर्णिया का पर्यावरण बचाएं! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थाना क्षेत्र में पुलिस छापेमारी में लंबित मामलों के वर्षों से फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया . गिरफ्तार अभियुक्त विमल मुर्म उम्र 48 वर्ष साकिन मच्छट्टा, अमौर का निवासी बताया गया. अमौर थाना कांड सं 69/21 मद्यनिषेध व उत्पाद अधिनियम का प्राथमिकी अभियुक्त रहा है. गिरफ्तार अभियुक्त को थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिला प्रशासन ने मीडिया एकादश को किया पराजित

अफीम के खिलाफ जागरुकता के लिए कोचांग में मैत्री क्रिकेट मैच प्रतिनिधि, खूंटीजिले को अफीम मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार जागरुकता अभियान चला रहा है. अभियान के तहत जिले के सुदूरवर्ती अड़की प्रखंड के कोचांग गांव स्थित स्कूल के मैदान में गुरुवार को जिला प्रशासन और मीडिया एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इसमें जिला प्रशासन की टीम विजयी रही. इस अवसर पर विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. मैच में मीडिया एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 91 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन एकादश की ओर से उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सर्वाधिक 36 रन बनाये और टीम को 8 विकेट से जीत दिलाया. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. गेंदबाजी में जिला प्रशासन की टीम से ब्रजेश कुमार ने तीन विकेट चटकाये. उन्हें बेस्ट बॉलिंग ट्रॉफी प्रदान किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने स्थानीय खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों को स्पोर्ट्स के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु हॉकी एवं जर्सी का वितरण किया. उन्होंने स्पोर्ट्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रयास भी है. उपायुक्त ने जिलेवासियों से अफीम मुक्त समाज बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post जिला प्रशासन ने मीडिया एकादश को किया पराजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उमावि हनुमाननगर क बना आदर्श संकुल संसाधन केंद्र

प्रतिनिधि,बीकोठी. प्रखंड क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमान नगर क को आदर्श संकुल संसाधन केंद्र घोषित किया गया है. इस केन्द्र का उद्घाटन बुधवार को प्रधानाध्यापक डाक्टर आनन्द मोहन सिंह, श्यामा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटोत्तर के प्रधानाध्यापक मंजूर आलम, मध्य विद्यालय महिखण्ड अनुसूचित जाति के प्रधानाध्यापक सह संकुल संसाधन केंद्र समन्वयक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के समन्वयक ललन कुमार ने फीता काट कर किया. संचालक डाॅ सिंह ने संकुल संसाधन केंद्र के महत्व एवं उद्देश्य को विस्तृत रूप से बताया.समारोह मे राजकुमार, विजय कुमार, विकास कुमार, गोपाल कुमार, कुमारी रश्मि राणा, अब्दुल जब्बार, राजेश कुमार, सरफराज अहमद, शिखा प्रीतम, भरत कुमार, रवि कुमार, दिलकुशा, शारिब जिया, मो कौसर, शंकर कुमार रजक उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post उमावि हनुमाननगर क बना आदर्श संकुल संसाधन केंद्र appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: कांग्रेस की बैठक में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप

Viral Video|Jharkhand Politics| मेदिनीनगर, चंद्रशेखर सिंह : पलामू में गुरुवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ. पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाये. कहा कि जिलाध्यक्ष ने हमेशा हिंदुस्तानीय जनता पार्टी (बीजेपी) की बी टीम के रूप में काम किया है. कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, केएन त्रिपाठी, बादल पत्रलेख जैसे दिग्गज नेताओं के सामने कार्यकर्ताओं ने ये आरोप लगाये. प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया. संगठन को मजबूत करने के लिए उनके सुझाव मांगे. इसी दौरान कांग्रेस के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीशान खान ने पार्टी के जिलाध्यक्ष जैशरंजन पाठक उर्फ बिट्टू पर कई गंभीर आरोप लगाये. कहा कि जिलाध्यक्ष के पद पर रहकर जैशरंजन पाठक ने भाजपा की बी टीम के रूप में विधानसभा चुनाव में काम किया. इसी वजह से डाल्टेनगंज विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी केएन त्रिपाठी की बहुत कम मतों के अंतर से हार हुई. जिलाध्यक्ष हमेशा विधानसभा चुनाव में पार्टी विरोधी काम करते हैं. जीशान खान ने जिलाध्यक्ष पर संगठन को कमजोर करने का भी आरोप लगाया. साथ ही मांग की कि पार्टी नेतृत्व को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने पलामू में जिलाध्यक्ष बदलने की भी मांग की. बाद में बैठक में मौजूद पार्टी के प्रदेश के नेताओं ने मामले को शांत कराया. The post Viral Video: कांग्रेस की बैठक में हंगामा, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाये गंभीर आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Delhi: हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार को केंद्र की मिली मंजूरी

Delhi: दिल्ली में नयी प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 100 दिन का एक्शन प्लान तैयार किया है. इस प्लान के तहत दिल्ली के प्रमुख सड़कों पर जाम को रोकने के लिए वैकल्पिक योजना तैयार की गयी है. इसके लिए दिल्ली और केंद्र प्रशासन मिलकर काम करेगी. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कई योजना पर काम कर रही है. प्रशासन की कोशिश दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या दूर करने के साथ ही प्रदूषण भी कम करना है. इस कड़ी में गुरुवार को दिल्ली प्रशासन के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से पीरागढ़ी से टिकरी बॉर्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-10 (एनएच-10) के विस्तार को लेकर मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक में एनएच-10 के विस्तार की मंजूरी मिल गयी. केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद हरियाणा और दिल्ली बॉर्डर पर ट्रैफिक की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी. यह राजमार्ग दिल्ली को हरियाणा और पंजाब से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है. पीरागढ़ी से टिकरी बॉर्डर तक हमेशा काफी ट्रैफिक रहता है. ऐसे में सड़क का विस्तार करने के निर्णय से लोगों को फायदा होगा. आने वाले समय में कई योजनाओं की मिल सकती है मंजूरी राष्ट्रीय राजमार्ग-10 का विस्तार होने के बाद इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण करने के साथ ही अत्यधिक ट्रैफिक वाले क्षेत्र में फ्लाईओवर का भी निर्माण करेगा. आधुनिक सुविधाओं के साथ इस मार्ग का निर्माण विश्वस्तरीय मानक के आधार पर किया जायेगा. इसके निर्माण के बाद दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा. दिल्ली में कई राजमार्ग का निर्माण के जरिए यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर लंबे समय से प्रयास हो रहे हैं. इसके लिए दिल्ली में कई राजमार्ग का निर्माण किया गया है. दिल्ली में भाजपा प्रशासन ने विकसित दिल्ली बनाने का वादा किया है. प्रशासन का मानना है कि ट्रैफिक समस्या को दूर कर प्रदूषण के स्तर में कमी लाई जा सकती है. आने वाले समय में दिल्ली में कई सड़क परियोजनाओं पर काम शुरू होने की संभावना है. चुनाव प्रचार के दौरान नितिन गडकरी ने दिल्ली को जाम और प्रदूषण से मुक्त करने के लिए कई योजनाएं शुरू करने की बात कही थी.  The post Delhi: हरियाणा और पंजाब को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार को केंद्र की मिली मंजूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anurag Kashyap Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं गैंग्स ऑफ वासेपुर डायरेक्टर, जानें उनकी नेटवर्थ

Anurag Kashyap Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपने बयानों को लेकर अक्सर विवाद में घिरे रहते हैं. अब निर्देशक ‘सपनों के शहर’ मुंबई से दूर एक अच्छी लाइफस्टाइल जीने के लिए नए शहर में चले गए हैं. उन्होंने कहा कि वह फिल्मों के लोगों से दूर रहना चाहते हैं, क्योंकि इंडस्ट्री के लोग काफी टॉक्सिक हैं. सबको 500 या 800 करोड़ रुपए कमाने हैं, जो क्रिएटिव माहौल है वह खत्म हो गया है. आइये एक नजर डालते हैं उनके नेटवर्थ पर. कितने करोड़ के मालिक हैं अनुराग कश्यप अनुराग कश्यप का फिल्मी सफर साल 2007 में ‘ब्लैक फ्राइडे’ के साथ शुरू हुआ था. वह सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक हैं और गैंग्स ऑफ वासेपुर की सफलता के साथ उनकी नेट वर्थ में काफी वृद्धि हुई. फिल्म निर्माता आमतौर पर नंबर्स के पीछे नहीं भागते हैं बल्कि एक अच्छी फिल्म बनाने में भरोसा रखते हैं. डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग कश्यप की कुल संपत्ति 850 करोड़ रुपये है. नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? हर महीने कितना कमाते हैं अनुराग कश्यप अनुराग कश्यप कथित तौर पर हर महीने 6 करोड़ रुपये कमाते हैं, जिसमें उनके अपने निवेश और फिल्मों से होने वाली कमाई दोनों शामिल हैं. अनुराग न केवल एक निर्देशक हैं, बल्कि एक प्रोडक्शन फर्म ‘अनुराग कश्यप फिल्म्स’ के मालिक भी हैं. उनकी कंपनी की ओर से समर्थित पहली फिल्म 2010 की उड़ान थी, जो बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता थी. 2018 में, उन्होंने विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंटेना के साथ फैंटम फिल्म्स नामक एक संयुक्त उद्यम शुरू किया, जो 2018 में खत्म हो गया. The post Anurag Kashyap Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं गैंग्स ऑफ वासेपुर डायरेक्टर, जानें उनकी नेटवर्थ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कंगाल पाकिस्तान के हाथ लगा सोना! जीडीपी बढ़ाने के लिए करेगा इस्तेमाल या खरीदेगा गोला-बारूद

Pakistan Gold Reserves: कंगाली का दंश झेल रहे पाकिस्तान को सोने का अकूत भंडार हाथ लग गया है. इस भंडार के मिलने के बाद आशंका और संभावनाएं दोनों जाहिर की जा रही हैं कि पाकिस्तान सोने के इस अकूत भंडार का इस्तेमाल अपना जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) को बढ़ाने में इस्तेमाल करेगा या फिर आतंकवाद को बढ़ाने के लिए गोला-बारूद की खरीद करेगा. समाचार है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अटक जिले में बहने वाली सिंधु नदी में विशाल सोने के भंडार की खोज की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 80,000 करोड़ रुपये बताई जा रही है. सोने की नीलामी का दस्तावेज तैयार कर रहा पाकिस्तान पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से लाइव मिंट ने समाचार दी है कि सोने के भंडार की यह खोज प्रशासन की ओर से कराए गए एक सर्वेक्षण के दौरान हुई. इस परियोजना का नेतृत्व नेशनल इंजीनियरिंग सर्विसेज पाकिस्तान (एनईएसपीएके) और पंजाब के खान और खनिज विभाग की ओर से किया जा रहा है. एनईएसपीएके के प्रबंध निदेशक जरगाम इसहाक खान ने बताया कि अटक जिले में सिंधु नदी के किनारे नौ प्लेसर गोल्ड ब्लॉक्स की नीलामी के लिए बोली दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं और लेनदेन कन्सल्टेंसी सर्विसेज के लिए परामर्श लिया जा रहा है. हिमालय से बहकर सिंधु नदी में जमा है सोने का भंडार भूवैज्ञानिकों का मानना है कि यह सोना हिमालय से सिंधु नदी के माध्यम से बहकर पाकिस्तान के क्षेत्र में जमा हुआ है. यह सोना नदी में छोटे-छोटे टुकड़ों या नगेट्स के रूप में पाया जाता है, जो निरंतर प्रवाह के कारण चपटे या गोल हो गए हैं. सिंधु नदी घाटी को खनिज संसाधनों से समृद्ध माना जाता है और इसे बहुमूल्य धातुओं का भंडार कहा जाता है. पाकिस्तान को कंगाली से राहत मिलने की उम्मीद पाकिस्तान फिलहाल गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसमें विदेशी मुद्रा भंडार की कमी और मुद्रा मूल्यह्रास शामिल हैं. दिसंबर 2024 तक पाकिस्तान के सोने के भंडार की कीमत 5.43 बिलियन डॉलर आंकी गई थी. यदि यह खनन अभियान सफल रहता है और पाकिस्तान इस सोने को निकालने में सक्षम होता है, तो इससे देश की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिल सकती है. यह खोज पाकिस्तान के खनन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है. नया विचार प्रीमियम स्टोरी: फ्रीबीज स्कीम्स से बढ़ रही आत्मनिर्भरता या मुफ्तखोरी की पड़ रही आदत? पाकिस्तान के लिए वरदान साबित होगा सोना या आतंकवाद की चढ़ेगा भेंट? आने वाले महीनों में यह तय होगा कि सोने की यह खोज पाकिस्तान के लिए आर्थिक वरदान साबित होगी या फिर आतंकवाद की भेंट चढ़ जाएगी. यदि खनन प्रक्रिया सफल रहती है, तो इससे पाकिस्तान की वैश्विक स्थिति मजबूत हो सकती है और आर्थिक संकट से उबरने में सहायता मिल सकती है. वहीं, अगर वह इसका इस्तेमाल आतंकवादी संगठनों को सहायता करने में कर देता है, तो उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो सकता है. यह आशंका इसलिए भी जाहिर की जा रही है, क्योंकि पाकिस्तान अब भी खूंखार आतंकवादियों और उनके संगठनों का पनाहगाह बना हुआ है. नया विचार प्रीमियम स्टोरी: झारखंड की इकलौती लिस्टेड कंपनी की कहानी: जहां कहीं कोई सोच नहीं सकता, उस गांव में कैसे पहुंचा म्यूचुअल फंड The post कंगाल पाकिस्तान के हाथ लगा सोना! जीडीपी बढ़ाने के लिए करेगा इस्तेमाल या खरीदेगा गोला-बारूद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top