Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मेष राशि वालों की भूमि संबंधी लेन-देन को पूरा करने का अवसर है, जानें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Aries Weekly Horoscope 2 March to 8 March 2025: मार्च माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल. मेष राशि वालों की भूमि संबंधी लेन-देन को पूरा करने का अवसर है, जानें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि वाले स्वास्थ्य जांच के लिए जाएं, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि वाले विवादों में फंसे लोगों को राहत मिलेगी, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि वालों को नए अवसरों की संभावना है, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल मेष साप्ताहिक राशिफल 02 मार्च से 08 मार्च 2025 आपको बाहर समय बिताना अत्यंत पसंद है. आज अपने प्रियतम के साथ एक सुखद और रूमानी दिन का आनंद लें. पर्याप्त विश्राम और रात में अच्छी नींद आपके स्वास्थ्य को सुधारने में किसी भी दवा से अधिक प्रभावी होगी. शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों के लिए आज का दिन अनुकूल है. अंतिम क्षणों में परिस्थितियों में बदलाव के कारण आपको अपने निर्धारित कार्यों को स्थगित करना पड़ सकता है. आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए और नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए जाना चाहिए. राजनेताओं को आज सेवा संस्थाओं और जनहित में कार्यरत संगठनों से मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण मिल सकता है. शेयर बाजार के निवेशकों को अपनी तर्कशक्ति से लाभ होगा, जिससे वे किसी विशेष शेयर पर त्वरित निर्णय लेकर लाभ कमा सकते हैं. अचल संपत्ति के व्यवसायियों के लिए आज किसी भूमि संबंधी लेन-देन को पूरा करने का अवसर है. शुभ डेट: 3,5,6शुभ रंग: हरा, सफेद, नीलाशुभ दिन: सोमवार, बुधवार, गुरुवार सिंह राशि वाले को बहुत सावधानी बरतनी चाहिए, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल  कन्या राशि वालों को सौदों में देरी होने की संभावना है, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल तुला राशि वाले जीवनशैली के साथ तालमेल नहीं बिठा पाएंगे, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल  सावधानी: वाहन चलाने समय सतर्क रहें.उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं लक्ष्मी अष्टकम् का पाठ करें. धनु राशि वाले की आर्थिक समस्याएं उत्पन्न कर सकती है, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल मकर राशि वाले नौकरी पर गर्व महसूस करेंगे, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल  कुंभ राशि वालों को चोट लगने की संभावना है, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल मीन राशि वालों को परिश्रम की आवश्यकता है, यहां देखें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल The post मेष राशि वालों की भूमि संबंधी लेन-देन को पूरा करने का अवसर है, जानें 02 मार्च से 08 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: बोलडीह में भागवत कथा को ले निकली कलश यात्रा

फोटो है, 27 निरसा 7 में कलश यात्रा में शामिल स्त्रीयें. Dhanbad News: निरसा के भागाबांध के बोलडीह स्थित शिव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय भागवत कथा को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 251 युवतियों व स्त्रीओं ने कलश उठाया. गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु बराकर नदी घाट पहुंचे. यहां से जल उठा कर मंदिर पहुंचे. कथा वाचक दिव्या देवी का रोजाना प्रवचन होगा. कार्यक्रम दो मार्च तक चलेगा. अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी के सदस्य व ग्रामीण तत्पर हैं. हमारे ग्रंथ हमें धर्म के पथ पर चलना सिखाता है : हरिदास खुशरी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गुरुवार को कथावाचक सुरेंद्र हरिदास जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि हमारे ग्रंथ हमें धर्म के पथ पर चलना और मानवता का पालन करना सिखता है. महर्षि वेदव्यास जी महाराज ने 18 पुराण का सार बताया है. दूसरों को दुख पहुंचाना सबसे बड़ा पाप है और दूसरों को सुख देना सबसे बड़ा पुण्य है. यह संदेश हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए. सफल बनाने में वामापद मोदक, पप्पू सिंह, राजेश मोदक, अमरनाथ दे, परिमल मोदक, संजीत मोदक, विपिन मोदक, नारायण चक्रवर्ती, रीना रक्षित, प्रभात मसान, अनंत बाउरी के अलावा मंदिर कमेटी के लोग व ग्रामीण सक्रिय हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: बोलडीह में भागवत कथा को ले निकली कलश यात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news.कविता में पूर्णेंदु, किस्सागोई में संजय और कहानी लेखन में चंद्रलोक रहे पहले स्थान पर

भागलपुर सैंडिस कंपाउंड स्थित ओपन एयर थियेटर में गुरुवार को अंगिका महोत्सव का आयोजन किया गया. दूसरे दिन इस महोत्सव में कई प्रसिद्ध कवियों और अंगिका साहित्य के विशेषज्ञों ने भाग लिया. अंगिका भाषा व संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला गया. विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया. इनमें प्रतिभागियों ने अपनी काव्य रचनाओं और भाषणों के माध्यम से अंगिका भाषा की समृद्धि और संरक्षण का संदेश दिया. विजेताओं को मुख्य अतिथि डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने सम्मानित किया. इन्हें किया गया सम्मानित अंगिका कविता लेखन में पूर्णेंंदु कुमार चौधरी को प्रथम, आनंद को द्वितीय व चक्रधर को तृतीय पुरस्कार मिला. किस्सागोई के लिए संजय दिरवारी को प्रथम, सूरज कुमार भगत को द्वितीय व अर्पिता चौधरी को तृतीय पुरस्कार मिला. कहानी लेखन के लिए चंद्रलोक हिंदुस्तानी को प्रथम व सार्थक सिंह चिराग को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसी प्रकार प्रेमचंद पांडेय, सच्चिदानंद पाठक, विजेता मुद्गलपुरी, डॉ ब्रह्मदेव कुमार, विकास सिंह गुलटी, डॉ मंजीत सिंह किनवार, अनिरुद्ध प्रभास, नंद किशोर, डॉ मीरा झा, राज कुमार, संजय दिरवारी, अर्पित चौधरी, अजय कुमार राय, राजेश कुमार झा, नृत्यम अकेडमी, स्वेता हिंदुस्तानी को कवि गोष्ठी, कविता गायन व लोक नृत्य के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका व निर्णायक मंडल के रूप में डॉ मंजीत सिंह किनवार, सच्चिदानंद साह, डॉ विजय कुमार मिश्रा व गीतकार राजकुमार को भी सम्मानित किया गया. ————— एकजुट होने का लिया गया संकल्प कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंगिका भाषा के प्रचार-प्रसार के महत्व को रेखांकित किया. इस भाषा की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने और आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया. विभिन्न रचनाओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. सभी ने अंगिका की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news.कविता में पूर्णेंदु, किस्सागोई में संजय और कहानी लेखन में चंद्रलोक रहे पहले स्थान पर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news अधिग्रहित जमीन का मुआवजा को लेकर ग्रामीणों का विरोध

खरीक प्रखंड के लोकमानपुर में एप्रोच पथ निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया. सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाया. पीड़ित किसानों का कहना है कि एप्रोच पथ में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिला है. मुआवजा राशि नहीं मिलने से हमलोग परेशान हैं. खरीक अंचल के सीओ ने बताया कि जिन जो दो किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं, उनकी डिमांड ही गलत है. जिस जमीन की मुआवजे की मांग कर रहे हैं उस जमीन की जमाबंदी बिहार प्रशासन के नाम से दर्ज है. किसानों ने न्यायालय में स्वत्ववाद दाखिल किया है. इसके बावजूद बिहार प्रशासन की जमाबंदी की जमीन का मुआवजा नहीं दिया जा सकता. किसानों का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, अप्रोच पथ निर्माण का विरोध करेंगे. बदलो बिहार महाजुटान के लिए नवगछिया में प्रचार तेज पटना के गांधी मैदान में दो मार्च को होने वाली बदलो बिहार महाजुटान रैली की सफलता को लेकर नवगछिया के विभिन्न गांवों, बाजारों और चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी. वैशाली चौक पर सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य कॉ गौरीशंकर राय ने कहा कि बिहार की प्रशासन राज्य को पिछड़ेपन की ओर धकेल रही है. किसानों की समस्याओं, खाद-बीज की महंगाई और स्त्री सुरक्षा के मुद्दों पर प्रशासन को घेरा. भाकपा माले वंचितों, किसानों, मजदूरों और युवाओं की लड़ाई मजबूती से लड़ रहा है. दो मार्च की रैली बदलाव की निर्णायक लड़ाई होगी. अभियान में भाकपा माले के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे और लोगों से पटना में जुटने की अपील की. सुलतानगंज बालू घाट रोड़ के अशोका गार्डन में हिंदुस्तान प्रशासन के राजभाषा विभाग के राष्ट्रीय सलाहकार वीरेंद्र कुमार यादव ने राजभाषा संगोष्ठी की. कार्यक्रम में अंगिका भाषा के क्रमिक विकास व अंगिका भाषा साहित्य पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि अंगिका के विकास व संघर्ष में साहित्यकार के साथ अंग जनपद के लोगों की महती सहभागिता है. विगत कुछ दिनों से अंगिका को जिस प्रकार विलुप्त करने का षड्यंत्र चल रहा है, वह हमारे लिए संवेदनशील मामला है. अजगैवीनाथ साहित्य मंच के अध्यक्ष भवानंद सिंह ने बताया कि अंग महा जनपद के अस्तित्व व उसके संवाद को अपहरण की कोशिश अंगिका का मैथिलीकरण करने से है. मनीष कुमार गूंज ने कहा अंगिका भाषा युगों-युगों से गंगा की कछार और पहाड़ियों की वादियों में गूंज रही है. जिसे मैथलीकरण नहीं होने देगे. वरिष्ठ साहित्यकार श्याम सुंदर आर्य ने अंग जनपद को मैथिली और अंगिका को मैथिली का उप भाषा बताने के षड़यंत्र से लोगों की भावनाओं का चीरहरण बताया. कवि गोष्ठी में कई कवियों ने अपनी रचना प्रस्तुत की. संगोष्ठी में अशोक कुमार यादव, दिलीप पासवान मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news अधिग्रहित जमीन का मुआवजा को लेकर ग्रामीणों का विरोध appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सभापति मेरी सदस्यता बहाली में नियम संगत निर्णय लें: सुनील

कहा, मेरी सदस्यता बहाली का फैसला लोकतंत्र की जीत संवाददाता, पटना राजद नेता सुनील कुमार सिंह ने बिहार विधान परिषद के सभापति को पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि उच्चतम न्यायालय के हालिया निर्णय के आलोक में मेरी सदस्यता बहाल करने के लिए नियम संगत निर्णय लिया जाये, ताकि मैं 28 फरवरी से प्रारंभ हो रहे बजट सत्र में भाग ले सकूं. सुनील कुमार सिंह ने अपने पत्र में सभापति को अवगत कराया है कि उच्चतम न्यायालय ने 25 फरवरी को मेरी सदस्यता बहाल करने का निर्णय पारित किया है. बताया कि परिषद की आचार समिति ने अपने निर्णय के जरिये मेरी सदस्यता समाप्त कर दी थी. समिति के इस निर्णय के विरोध में मेरी तरफ से दायर रिट पिटीशन के संदर्भ में यह फैसला आया है. राजद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ सुनील सिंह ने पार्टी कार्यालय में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं किसानों और मजदूरों की मांग उठाता रहूंगा. मेरी विधान परिषद कि सदस्यता बहाल करके सर्वोच्च न्यायालय ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की है. राजद ने न्याय की लड़ाई में हमेशा हमारा साथ दिया. कहा कि न्याय की लड़ाई में ,मैं सौ पद कुर्बान कर सकता हूं. इसी दौरान प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा कि अब तक विधान परिषद सचिवालय ने डॉ सुनील सिंह के सदस्यता बहाली के लिए कोई अधिसूचना जारी नहीं की है, जबकि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के आलोक में अधिसूचना जारी हो जाना चाहिए थी. इससे पहले सुनील सिंह गाजे-बाजे के साथ पार्टी कार्यालय पहंचे. यहां उनका स्वागत किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सभापति मेरी सदस्यता बहाली में नियम संगत निर्णय लें: सुनील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: सोलर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने निकाला मार्च

विरोध मार्च में शामिल प्रभावित गांवों के ग्रामीण. Dhanbad News: डीवीसी पंचेत डैम में सोलर पावर प्लांट निर्माण के विरोध में गुरुवार को आठ गांवों के ग्रामीणों ने पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. मत्स्यजीवी संग्राम समिति एवं दामोदर वैली वास्तुहारा संघर्ष समिति ने ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन किया है. इसमें बंगाल क्षेत्र के आठ गांवों चाकलताबाड़ी, बाघमारा, सिउलीबाड़ी, महेशनदी, चेकपोस्ट, शालकनाली, भुरकुंडाबाड़ी के ग्रामीण शामिल थे. सिदो-कान्हू चौक से पंचेत हाइडल तक ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियारों के साथ मार्च किया. ग्रामीण सोलर प्लांट निर्माण कार्य बंद करो, डीवीसी प्रबंधन होश में आओ, जमीन हमारी वापस करो, जमीन हमारी मर्जी तुम्हारी नहीं चलेगी आदि नारा लगा रहे थे. सोलर प्लांट से डैम में मछली पकड़ने से होगी परेशानी ग्रामीणों का कहना है कि डैम में सोलर प्लांट बनाने से मछुआरों को मछली पकड़ने में दिक्कत होगी. इससे उनकी रोजी-रोजी प्रभावित होगी. ग्रामीणों के मार्च को देखकते हुए डीवीसी प्रबंधन ने हाइडल के पास सीआइएसएफ जवानों की तैनाती की थी. मार्च में परेश मरांडी, विप्लब मरांडी, राजेन टुडू, संदीप बास्की, बोड़ोलाल टुडू, दुगाई टुडू, सुबोध भंडारी, विश्वनाथ हेंब्रम के अलावा मुखिया भैरव मंडल, मुख्तार अंसारी, सूर्योदय राय, घोलटू अंसारी आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: सोलर प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने निकाला मार्च appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bccl News : हैंडओवर भी नहीं हुआ है भोजूडीह वाशरी प्लांट और लग गयी आग, बनी जांच कमेटी

Bccl News : बीसीसीएल के पूर्वी वाशरी जोन अंतर्गत पश्चिम बंगाल के संतालडीह भोजूडीह कोल वाशरी स्थित एसीबी इंडिया लिमिटेड निजी कंपनी द्वारा निर्मित नये कोल वाशरी प्लांट में बुधवार की शाम लगी भीषण आग के बाद अधिकारियों व कर्मियों में खलबली मची हुई है. आग लगने की घटना में फाइबर के 8 पीस स्पायरल कन्स्ट्रेट व लौह सामग्री के जलने की बात बतायी गयी है. उसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी जा रही है. घटना के बाद गुरुवार को बीसीसीएल के निदेशक तकनीकी व (संचालन) संजय कुमार सिंह कोयला भवन से प्लांट पहुंचे और निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द काम को आगे बढ़ाने, पीजी टेस्ट लगातार करने की हिदायत दी. इसको लेकर पीओ कार्यालय में अधिकारियों की बैठक हुई. उसमें जीएम वाशरी सोहेल इकबाल के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में देव ज्योति अधिकारी, एनसी सामंता, राहुल मयूर, पवन कुमार, पीओ पीसी झा, प्रबंधक साहिल कुमार, जीएम सीपी स्वरूप दत्ता आदि को शामिल किया गया. बैठक में बीसीसीएल के ऑफिसर्स ऑफ स्पेशल ड्यूटी विपिन कुमार सिंह, एसीबी के प्लांट हेड झंटू बर, जयंत उपाध्याय आदि शामिल थे. बताा जा रहा है कि कोल वाशरी प्लांट का निर्माण हो चुका है. लेकिन चालू होने से पहले आग लग गयी. इधर, धकोकसं के प्रतिनिधियों ने गुरुवार को प्लांट का निरीक्षण किया और जांच की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में बीएमएस अध्यक्ष अवधेश प्रसाद, सचिव रामचन्द्र रविदास, सुभाष चंद्र रजवार, राधु महतो, प्रवीर बनर्जी आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bccl News : हैंडओवर भी नहीं हुआ है भोजूडीह वाशरी प्लांट और लग गयी आग, बनी जांच कमेटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: एमपीएल के मजदूरों ने निकाला मशाला जुलूस, आज चक्का जाम

Dhanbad News: एमपीएल के पीएपी व नॉन पीएपी मजदूरों व विस्थापितों ने चार सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार की शाम मशाल जुलूस निकाला. जुलूस बेलडांगा रेलवे ब्रिज से एमपीएल गेट तक निकाला गया. इस दौरान मजदूरों व विस्थापितों ने कहा कि शुक्रवार को एमपीएल का चक्का जाम किया जायेगा. मजदूरं ने कहा कि एमपीएल लगातार 13 वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन कंपनी ने वेतन बढ़ोतरी व अन्य सुविधाओं से वंचित रखा है. मजबूर होकर मजदूरों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है. 28 फरवरी से एमपीएल के चारों गेट को बेमियादी जाम किया जायेगा. मांगों पर पहल होने तक आंदोलन जारी रहेगा. आंदोलन में सांसद ढुलू महतो भी शामिल होंगे. मशाल जुलूस में जिप सदस्य संजय सिंह पिंटू, चंडी मिश्रा, धीरज मिश्रा, राज मंगल सिंह, सुरजीत राय, बमकेश तिवारी, महावीर तिवारी, अमित तिवारी, श्यामाकांत पांडेय, रामाकांत पांडेय, तन्मय राय सहित अन्य शामिल थे. क्या हैं मांगें राज्य प्रशासन के वेतन अधिनियम 1948 को हटाकर अन्य पावर प्लांटों में दिये जाने वाले वेज सहित अन्य मांगों को लागू करने, आकस्मिक दुर्घटनाग्रस्त क्षति व मृत्यु होने पर मुआवजा का ठोस नियम बनाने, कार्य के दौरान शारीरिक रूप से अरोग्य घोषित किये जाने वाले मजदूरों के आश्रितों को नियोजन व मुआवजा 10 लाख रुपये देने. एमपीएलके शेष विस्थापितों को नियोजन नहीं देने पर 20 लाख रुपये मुआवजा तय करने आदि शामिल है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: एमपीएल के मजदूरों ने निकाला मशाला जुलूस, आज चक्का जाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. पैट रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने किया हंगामा, विवि को दो घंटे तक कराया बंद

भागलपुर टीएमबीयू में पैट परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों व संगठनों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है. इसे लेकर गुरुवार को छात्र राजद के कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राओं ने विवि में हंगामा किया. विवि प्रशासन भवन स्थित सभी शाखा को करीब दो घंटे तक बंद करा दिया. डीएसडब्ल्यू व परीक्षा नियंत्रक को विवि से बाहर कर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. विवि प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार को बंद कर दिया. दूर-दराज से काम कराने आये छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ी. उधर, डीएसडब्ल्यू प्रो विजेंद्र कुमार व सीनेट सदस्य डॉ आनंद मिश्रा के पहल पर आंदोलित छात्रों व परीक्षा नियंत्रक के बीच मामले को लेकर वार्ता हुई. छात्र राजद के विवि अध्यक्ष लालू यादव ने परीक्षा नियंत्रक को पांच मार्च तक गड़बड़ी को सुधार करने की मांग की. इस बाबत छात्र नेता ने मामले को लेकर ज्ञापन भी सौंपा. कहा कि छात्रों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाता है, तो संगठन आंदोलन करेगा. जबकि छात्र राजद के कुछ कार्यकर्ता का कहना था कि पूर्व में पेट परीक्षा में 16 नंबर ग्रेस दिया गया था. इस बार भी ग्रेस अंक दी जाये. बता दें कि विवि ने पेट रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर ऑनलाइन आवेदन तीन मार्च तक मांगा है. उधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर तीन दर्जन से अधिक आवेदन विवि को प्राप्त हुआ है. पूरे मामले को पैट परीक्षा संचालन कमेटी के समक्ष भेजा जा रहा है. कमेटी के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया की जायेगी. वहीं, अखिल हिंदुस्तानीय विद्यार्थी परिषद ने भी पेट परीक्षा 2023 के परीक्षा परिणाम में हुई गड़बड़ी को लेकर परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा है. अविलंब परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को दूर करने की मांग की है. परिषद के विवि अध्यक्ष राजा यादव ने कहा कि पैट परीक्षा के परिणाम में गड़बड़ी होना विश्वविद्यालय की उदासीन रवैया को दर्शाता है. कहा कि एससी-एसटी, ओबीसी, ईवीसी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग एवं स्त्री वर्ग का आरक्षण को ध्यान में रखते हुए परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की है. मौके पर प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडे, अनुज चौरसिया, अमन रॉय, ऋषि महतो, कपश शर्मा, राजीव रंजन प्रभाकर, सूर्य प्रताप, आदर्श, नेहा कुमारी आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. पैट रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने किया हंगामा, विवि को दो घंटे तक कराया बंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. विवि प्रशासन व सरकार की संवेदनहीनता को लेकर पेंशनरों में आक्रोश

भागलपुर चार माह से पेंशन से वंचित टीएमबीयू के पेंशनरों ने गुरुवार को विवि के गेस्ट हाउस में आपात बैठक की. पेंशनर संघर्ष मंच के तत्वावधान में आयोजित बैठक में चार दर्जन से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारी शामिल हुए. दो साल से लगातार पेंशन से जुड़े अलग-अलग कारणों से विलंब किये जा रहे हैं. विवि प्रशासन व प्रशासन की संवेदनहीनता को लेकर पेंशनरों ने आक्रोश व्यक्त किया है. प्रशासन तो विभिन्न प्रकार का बहाना बनाकर अनुदान रोक देती है, लेकिन टीएमबीयू प्रशासन भी नियोक्ता होने का कर्तव्य नहीं निभाता है. विवि में ढाई हजार से अधिक पेंशनर हैं. उनमें से शायद ही कोई हो जिसका बकाया विवि के पास नहीं होगा. दर्जनों लोग ऐसे हैं, जिन्हें दो साल से पेंशन या फैमिली पेंशन नहीं मिला है. दूसरी तरफ विवि प्रशासन विभिन्न मदों के बकाया के भुगतान के लिए प्रशासन से प्राप्त राशि को वापस लौटा दिया जाता है. पूर्व में प्राप्त सेवांत लाभ की राशि को पहले तो वर्षों तक फिक्स्ड डिपॉजिट करके रखा गया. फिर प्रशासन के दबाव में लाभार्थियों को देने के बदले पिछले दिनों लगभग तीन सौ करोड़ रुपये लौटा दिया गया है. सदस्यों ने इस मामले को मानवाधिकार का उल्लंघन बताया. टीएमबीयू के पेंशनर संघर्ष मंच के संयोजक डॉ पवन कुमार सिंह ने कहा कि पेंशनरों द्वारा मिलने का समय मांगने पर कुलपति नहीं मिलते हैं. अपने कार्यालयी वेश्म में नहीं बैठते हैं. बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सभी पीड़ित पेंशनर व्यक्तिगत रूप से और पेंशनर संघर्ष मंच सामूहिक रूप से कुलाधिपति, शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश व मानवाधिकार आयोग को त्राहिमाम संदेश भेजें. बैठक में प्रो तपन घोष, प्रो अमिता मोइत्रा, प्रो डीएन सिंह, प्रो वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रो बिहारी लाल चौधरी, प्रो विभूति नारायण सिंह, प्रो अरुण कुमार, प्रो गुरुदेव पोद्दार, प्रो बहादुर मिश्रा, अमरेंद्र झा, आशुतोष राजेश, किशन कालजयी, अजय शर्मा, प्रो जेपी झा, अमरेंद्र झा, विभाष चंद्र झा, प्रो ओम प्रकाश गुप्ता, प्रो रविशंकर प्रसाद, प्रो राजीव सिंह, प्रो चंद्रभानु सिंह आदि मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. विवि प्रशासन व प्रशासन की संवेदनहीनता को लेकर पेंशनरों में आक्रोश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top