नेपाल में 26 अगस्त 2026 को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब राहत और बचाव जारी है. इस दौरान आम लोगों के रेस्क्यू के साथ-साथ जरूरी संपत्तियों को सुरक्षित करने का काम भी तेजी से चल रहा है.
इस रेस्क्यू अभियान का एक नया वीडियो सामने आया. जिसमें बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक की त्रिशूली ढुंगे शाखा से करोड़ों रुपये की नकदी, सोना और अहम दस्तावेज सुरक्षित निकाले जा रहे हैं. नेपाल पुलिस के अधिकारिक सोशल मीडिया से जारी इस वीडियो को लेकर पुलिस ने बताया कि पूरे अभियान में उसे करीब आठ घंटे तक लगातार मेहनत करनी पड़ी.
आठ घंटे की मेहनत के बाद बाहर आया बैंक की संपत्ति
- नेपाल पुलिस के मुताबिक, बाढ़ से प्रभावित एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक की त्रिशूली ढुंगे शाखा से करीब 1.5 करोड़ नेपाली रुपये नकद और अनुमानित 50 करोड़ नेपाली रुपये कीमत का सोना सुरक्षित निकाला गया. इसके साथ ही बैंक के कई जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी बाहर निकाले गए.
- पुलिस ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को आई बाढ़ के कारण बैंक की इमारत और आसपास का इलाका बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ था, ऐसे हालात में पुलिसकर्मियों ने काफी सावधानी के साथ बैंक की संपत्ति को बाहर निकाला और उसे सुरक्षित जगह पर पहुंचाया.
- नेपाल पुलिस ने इस अभियान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है. वीडियो में पुलिसकर्मी बैंक से नकदी, सोना और दस्तावेज निकालते दिखाई दे रहे हैं.
- पुलिस ने बताया कि करीब आठ घंटे के लगातार प्रयास के बाद बैंक की संपत्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. इस कार्रवाई का मकसद न सिर्फ बैंक की करोड़ों की संपत्ति को बचाना था, बल्कि जरूरी दस्तावेजों और रिकॉर्ड को भी सुरक्षित रखना था.
ये भी पढ़ें: शिवलिंग का चमत्कार या इंजीनियरिंग का कमाल? नेपाल की तबाही में कैसे बच गया हरे रंग का दो मंजिला घर
बाढ़ से नेपाल को कितना हुआ नुकसान?
- नेपाल में 26 अगस्त को ग्लेशियर टूटने के बाद आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है.
- शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस आपदा से नेपाल को करीब 200 अरब नेपाली रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि, यह अभी प्रारंभिक अनुमान है और नुकसान का अंतिम आंकड़ा आने में समय लग सकता है.
- बाढ़ और भूस्खलन से करीब 93 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं, सड़क, पुल और हाइड्रोपावर परियोजनाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
- शुरुआती आंकड़ों के अनुसार करीब 42 किलोमीटर सड़कें और 41 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा ऊर्जा क्षेत्र में करीब 431 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है.
- नुकसान का आकलन अभी जारी है. ऐसे में आने वाले दिनों में नेपाल में बर्बाद हुई संपत्तियों और बुनियादी ढांचे का कुल आंकड़ा और बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें: 60 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची, माता-पिता से बिछड़े भाई-बहन का वीडियो देख रो पड़ेगा दिल!
The post बाढ़ के मलबे में फंसी थी बैंक की तिजोरी, अंदर मिला 1.5 करोड़ कैश और 50 करोड़ का सोना, देखिए पूरा वीडियो appeared first on Naya Vichar.