Hot News

9 बैंक खाते और 72 करोड़ का साइबर फ्रॉड, 7 गिरफ्तार, नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश

बांकुड़ा से प्रणव बैरागी की रिपोर्ट

Cyber Crime News: साइबर अपराध के खिलाफ पश्चिम बंगाल की बांकुड़ा जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. साइबर क्राइम पुलिस ने साइबर फ्रॉड में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि ये लोग 9 बैंक खातों की मदद से रुपए का लेन-देन करते थे. देशभर में दर्ज 121 साइबर अपराध की शिकायतों का इन बैंक अकाउंट्स से कनेक्शन सामने आया है. पुलिस ने बताया है कि इन शिकायतों में करीब 72 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का पता चला है.

एक बैंक से दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर देते थे रुपए

बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक वीजीएस पासुमार्थी ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार किये गये लोग साइबर ठगी के नेटवर्क में विशेष भूमिका निभाते थे. किसी एक बैंक खाते में साइबर ठगी की रकम आने के बाद उसे दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर दिया जाता था. इसके बाद संबंधित लोग उस रकम को निकाल लेते थे.

जामताड़ा का अब तक नहीं आया कोई कनेक्शन

एसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में इस नेटवर्क का जामताड़ा से कोई संपर्क नहीं मिला है. हालांकि, इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है. एसपी ने कहा कि आरोपी कब से अपराध को अंजाम दे रहे थे, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस को पता चला है कि पूरा काम काफी व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा था. नेटवर्क में शामिल आरोपियों को अलग-अलग काम दिये गये थे.

ये भी पढ़ें: 600 करोड़ के साइबर स्कैम में उद्योगपति पवन रुईया कोलकाता से गिरफ्तार

मास्टरमाइंड का पता लगाने में जुटी बंगाल पुलिस

पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार आरोपियों के पीछे कोई मास्टरमाइंड है. गिरफ्तार किये गये आरोपियों से उसके बारे में जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है. आरोपियों के पास से बैंकिंग दस्तावेज और कई उपकरण मिले हैं.

  1. 34 बैंक पासबुक
  2. 13 एटीएम कार्ड
  3. 9 चेकबुक
  4. 6 आधार कार्ड
  5. 2 पैन कार्ड
  6. 4 ड्राइविंग लाइसेंस
  7. 1 ई-श्रम कार्ड
  8. 1 वोटर कार्ड
  9. 8 मोबाइल फोन
  10. 1 टैब
  11. 3 यूपीआई स्कैनर
  12. 42 सिम कार्ड
  13. 15 फ्लैश स्टांप

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

  1. पिंटू मांडी
  2. अरशाल सोरेन
  3. देवब्रत पाल
  4. शोभन सोरेन
  5. दिव्येंदु मल्लिक
  6. अविनाश मांडी
  7. दीपक सरदार

ये भी पढ़ें: Cyber Crime in Bengal: देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी अरेस्ट, ऐसे देते थे लालच

गिरफ्तार आरोपियों में एक ओडिशा के बालेश्वर का

गिरफ्तार किये गये आरोपियों में अधिकतर बांकुड़ा जिले के रानीबांध और हिरबांध थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. एक आरोपी ओडिशा के बालेश्वर का बताया गया है.

पुलिस ने पीड़ितों के एक करोड़ से अधिक रुपए वापस कराये

बांकुड़ा जिला पुलिस ने बताया है कि अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को कुल 1 करोड़ 3 लाख 48 हजार रुपए की राशि वापस कराने में उन्हें सफलता मिली है. बांकुड़ा साइबर क्राइम थाना क्षेत्र के एक मामले में एक करोड़ रुपए, गंगाजलघाटी में 1.80 लाख रुपए, कोतुलपुर में 1.18 लाख रुपए और बांकुड़ा थाना क्षेत्र में 50 हजार रुपए वापस कराये गये हैं.

ये भी पढ़ें: पुलिस का साइबर सुरक्षा व बाल विवाह रोकथाम अभियान, छात्राओं को किया जागरूक

7 आरोपियों को कोर्ट ने 7 दिन की हिरासत में भेजा

साइबर क्राइम में पुलिस को मिली इस सफलता के बारे में बताने के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (हेडक्वार्टर) कृषाणु राय व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर साइबर अपराध के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कथित मास्टरमाइंड तक पहुंचने का प्रयास जारी है. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने सभी को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

The post 9 बैंक खाते और 72 करोड़ का साइबर फ्रॉड, 7 गिरफ्तार, नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top