Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: पटना पुलिस ने किया ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, प्रेमिका से शादी के लिए रची थी लूटपाट की साजिश

Bihar Crime: बिहार की राजधानी पटना स्थित अथमलगोला थाना क्षेत्र के थांबा गांव के पास तीन फरवरी को चाकूबाजी में मारे गये दंपती व एक अन्य युवक की हत्या में शामिल गनाहरी उर्फ गोंडा को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग रविवार को अथमलगोला थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह पूरी घटना प्रेम प्रसंग में शादी करने के लिए घटी है. प्रेमिका से शादी के लिए रची थी लूटपाट की साजिश संजीत प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था. पैसौं के लिए उसने दोस्तों के साथ लूट की साजिश रची थी. इसके बाद संजीत, नवीन गनाहरी और गोलू ने पहले रंगदारी मांगी, लेकिन जब रंगदारी नहीं मिली तो चारों ने प्लान बनाया. फुलेलपुर के संजय चौधरी से पैसे की मांग की गयी, जब वहां से पैसा नहीं मिला तो दो बाइक से चार लोग बाजितपुर गांव की तरफ सड़क पर निकल पड़े और गांव के चंद्रभूषण को गांव में ही रहने को कहा गया. इस दौरान बाजितपुर गांव की तरफ से मनीष अपनी पत्नी कंचन और शिशु को बाइक पर बैठा कर नगरनौसा अपने ससुराल से थांबा गांव जा रहा था, तभी बाइक रोक कर उससे लूटपाट के दौरान चाकूबाजी हुई. लूटपाट के दौरान की गयी हत्या लूटपाट कर ही रहे थे कि संजीत ने दंपती को पहचान लिया. उसने दोस्तों से कहा कि यह मेरे जान पहचान का है, लेकिन तब तक चाकूबाजी में मनीष और कंचन घायल हो गयी थी. संजीत दंपती को बचाने लगा. इसी दौरान गनाहरी ने नवीन से कहा कि संजीत जिंदा रहेगा तो यह बता देगा. इसके बाद गनहारी, नवीन और गोलू ने संजीत की भी चाकू घोंप हत्या कर दी. इस चाकूबाजी में नवीन भी जख्मी हो गया. घटना के बाद मौके से गोलू और गनहारी फरार हो गये. पुलिस ने चाकू, दो बाइक, तीन मोबाइल और घटना के दिन गनहारी का कपड़ा भी बरामद किया है. पुलिस को अभी गोलू की तलाश जारी है. पहले मिली थी हादसे में दंपती की मौत की सूचना ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस को पहले यह सूचना मिली कि दो बाइक में टक्कर हुई है, जिसमें तीन से चार लोग जख्मी हो गये हैं जब घायलों को बख्तियारपुर और बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया तो पुलिस घायल के शरीर पर हमले का जख्म देखकर अनुसंधान में जुट गयी. इस दौरान घायल हुए मनीष कुमार थांबा निवासी और उसकी पत्नी कंचन की मौत हो गयी थी, घटना में शामिल संजीत फुलेलपुर निवासी की भी मौत हो गयी, जबकि फुलेलपुर निवासी नवीन कुमार अभी भी पटना में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती है और वह लगातार अपना बयान बदल रहा है. Also Read: Bihar Railway: गोरखपुर से बेतिया होते हुए पटना के लिए चलेगी वंदे हिंदुस्तान ट्रेन, रेल मंत्री ने दी जानकारी The post Bihar Crime: पटना पुलिस ने किया ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, प्रेमिका से शादी के लिए रची थी लूटपाट की साजिश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

टाटा स्टील की बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर आज गोलमुरी क्लब में जनसुनवाई

जमशेदपुर-टाटा स्टील लिमिटेड ने बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया है. इस पर सोमवार को गोलमुरी क्लब में दोपहर 3 बजे झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से जनसुनवाई आयोजित की गयी है, जबकि आदित्यपुर के लिए टाटा स्टील यूटीलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पुराना नाम जुस्को) के प्रस्ताव पर 11 फरवरी को जनसुनवाई होगी. सुबह साढ़े 11 बजे से आदित्यपुर ऑटो कलस्टर में सुनवाई होगी. जनसुनवाई में सभी इच्छुक व्यक्ति, संस्था, उपभोक्ता समूह उपस्थित होकर अपना सुझाव, आपत्ति एवं मंतव्य आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं.  जनसुनवाई के लिए सार्वजनिक सूचना की गयी है जारी झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के सचिव राजेंद्र प्रसाद नायक की ओर से इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की गयी है. टाटा स्टील ने बिजली के फिक्सड चार्ज पर न्यूनतम दो और अधिकतम 46 रुपये और एनर्जी चार्ज में न्यूनतम 36 से अधिकतम 76 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव दिया है. टेल्को में ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन का वनभोज टेल्को स्थित थीम पार्क में रविवार को ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन झारखंड प्रांत का वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी राजकुमार सिंह उपस्थित हुए. उन्होंने अखबार वितरकों को उपहार वितरित किए. इस अवसर पर ऑल इंडिया न्यूज पेपर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह, मोंटी सिंह, अजीत सिंह टिक्कू, वीरू पांडे, नीरज सिंह राघो, सुरेंद्र सिंह पिंटू, शिव शंकर सिंह, रवि शंकर सिंह, मनोज कपूर, प्रमोद कपूर समेत अन्य सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे. ये भी पढ़ें: जमशेदपुर के काशीडीह में फिर भिड़े दोनों पक्ष, मारपीट के बाद पथराव, कई घायल ये भी पढ़ें: Ramgarh Crime: रामगढ़-हजारीबाग बॉर्डर पर अपराधियों का तांडव,  कई ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले, गोलीबारी से दहशत ये भी पढ़ें: Success Story: रेशम की खेती से चमकी स्त्री किसान की किस्मत, लखपति बिलासी सोय मुर्मू कैसे फर्श से अर्श पर पहुंचीं? The post टाटा स्टील की बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर आज गोलमुरी क्लब में जनसुनवाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डॉ कुमार विश्वास ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में लगायी हाजिरी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की हार पर क्या बोले?

Dr Kumar Vishwas In Deoghar: देवघर-मशहूर कवि डॉ कुमार विश्वास रविवार को देवघर के बाबा मंदिर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगायी. उन्होंने गर्भ गृह में बाबा पर जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया. बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के बाद डॉ कुमार विश्वास ने कहा कि वह जब भी झारखंड आते हैं तो देवघर स्थित बाबा धाम जरूर पहुंचते हैं. इस मंदिर का बहुत बड़ा महत्व है और इस मंदिर से जिनको भी आशीर्वाद मिला है, वह दिन दोगुना, रात चौगुना आगे बढ़ते गये हैं. उन्होंने दिल्ली चुनाव में आप की हार पर कहा कि पवित्र स्थल पर किसी के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए.  विश्व का सुप्रीम कोर्ट है बाबा का दरबार-डॉ कुमार विश्वास डॉ कुमार विश्वास ने कहा कि देश ही नहीं पूरे विश्व का यह सुप्रीम कोर्ट है. डॉ विश्वास को बाबा मंदिर प्रशासनिक भवन में विधिवत अभयानंद झा ने संकल्प पूजा कराने के लिए गर्भ गृह में प्रवेश कराया तथा पंचोपचार विधि से पूजा करायी. मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने बाबा की स्तुति कर पूजा संपन्न करायी.  कवि सम्मेलन में भाग लेने आए थे धनबाद डॉ कुमार विश्वास धनबाद में एक कवि सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद देवघर पहुंचे थे. इस मौके पर उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे. डॉ विश्वास ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर पूछे गये सवालों पर डॉ विश्वास कुछ भी कहने से बचते नजर आये. उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल पर किसी के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए. इसलिए वह आम आदमी पार्टी की हार पर कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं. ये भी पढ़ें: टाटा स्टील की बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर आज गोलमुरी क्लब में जनसुनवाई ये भी पढ़ें: Ramgarh Crime: रामगढ़-हजारीबाग बॉर्डर पर अपराधियों का तांडव,  कई ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले, गोलीबारी से दहशत The post डॉ कुमार विश्वास ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में लगायी हाजिरी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की हार पर क्या बोले? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Hazaribagh Crime: पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार रांची से अरेस्ट, एक महीने से थे फरार

Hazaribagh Crime: हजारीबाग-पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार को रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद एसडीओ को पुलिस हजारीबाग सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत करेगी. आरोपी एसडीओ पिछले एक माह से फरार थे. एसडीओ की गिरफ्तारी को लेकर कोर्ट ने वारंट जारी किया था. इसी आधार पर हजारीबाग पुलिस ने तत्कालीन एसडीओ को गिरफ्तार किया है. कैसे हुई गिरफ्तारी ? हजारीबाग लोहसिंहना थाना प्रभारी संदीप कुमार मंडल ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार की गिरफ्तारी को लेकर उनके परिवारवालों पर लगातार दबाव बनाये हुए थे. पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एसडीओ जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रिश्तेदार के घर छिपे हुए हैं. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार होटल बदल रहे थे. रविवार की शाम सात बजे सदर एसडीओ सड़क पर घूम रहे थे, इसी दौरान उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लोकेशन छुपाने के लिए एक माह से मोबाइल से दूर थे थाना प्रभारी ने बताया कि तत्कालीन एसडीओ पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए एक माह से मोबाइल से दूरी बना लिया था. जिसके कारण पुलिस को उनके एग्जैक्ट लोकेशन पता नहीं चल पा रहा था. जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एसडीओ को उनके दोस्त और परिजन मदद कर रहे थे. क्या है आरोप? 26 दिसंबर 2024 की सुबह झील परिसर स्थित एसडीओ अशोक कुमार के प्रशासनी आवास में उसकी पत्नी अनिता कुमारी गंभीर रूप से झुलस गयी थी. इलाज के लिए तत्काल उसे हजारीबाग के आरोग्यं अस्पताल ले जाया गया. वहां से अनिता कुमारी को बोकारो अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रांची रेफर कर दिया था. 28 दिसंबर की अलसुबह रांची स्थित देवकमल अस्पताल में अनिता कुमारी की मौत हो गयी .इस संबंध में मृतका के भाई राजकुमार गुप्ता ने लोहसिंघना थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया है. ये भी पढ़ें: Ramgarh Crime: रामगढ़-हजारीबाग बॉर्डर पर अपराधियों का तांडव,  कई ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले, गोलीबारी से दहशत The post Hazaribagh Crime: पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार रांची से अरेस्ट, एक महीने से थे फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Indian Railways News: हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी, साढ़े तीन घंटे रुकी रही रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

Indian Railways News: कोडरमा-हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी के कारण कुरहागढ़ा स्टेशन पर वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस काफी देर तक खड़ी रही. घटना के कारण हजारीबाग टाउन और कोडरमा के बीच करीब साढ़े तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा. बताया जाता है कि हटिया से आसनसोल जा रही इंटर सिटी एक्सप्रेस का इंजन तथा उसके पीछे के कोच का बफर एक दूसरे पर चढ़ गया. घटना रविवार की शाम 6:20 बजे पदमा स्टेशन पर हुई. घटना के बाद रेलकर्मियों ने सुरक्षा कारणों से इंटरसिटी का परिचालन रोक दिया. इस वजह से रांची-पटना वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस को कुरहागढ़ा स्टेशन पर रोक दिया गया. रात करीब 10 बजे सामान्य किया जा सका परिचालन घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा से कैरेज विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे. वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस के परिचालन प्रभावित होने से धनबाद कंट्रोल रूम तथा अधिकारियों के बीच खलबली मच गयी. विभागीय आदेश पर बरकाकाना से दुर्घटना राहत यान को घटनास्थल पर भेजा गया. यान के कर्मचारी इंटरसिटी में खराबी को दूर किया. रात करीब 10 बजे परिचालन सामान्य किया जा सका. ये भी पढ़ें: Hazaribagh Crime: पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार रांची से अरेस्ट, एक महीने से थे फरार ये भी पढ़ें: डॉ कुमार विश्वास ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में लगायी हाजिरी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की हार पर क्या बोले? ये भी पढ़ें:  Ramgarh Crime: रामगढ़-हजारीबाग बॉर्डर पर अपराधियों का तांडव,  कई ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले, गोलीबारी से दहशत ये भी पढ़ें: जमशेदपुर के काशीडीह में फिर भिड़े दोनों पक्ष, मारपीट के बाद पथराव, कई घायल The post Indian Railways News: हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी, साढ़े तीन घंटे रुकी रही रांची-पटना वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: जमाबंदी में सुधार को लेकर अंचलों में लगेंगे शिविर, डीसीएलआर तय करेंगे जगह

Bihar News: पटना में जमाबंदी में सुधार करने के लिए अंचलों में शिविर लगाये जायेंगे. 15 मार्च तक शिविर का आयोजन कर जमाबंदी की त्रुटियों को सुधार किया जायेगा. इसके लिए लगनेवाले शिविर की जगह की जिम्मेवारी डीसीएलआर को मिलेगी. डीसीएलआर सुविधा के अनुसार शिविर लगनेवाली जगह का चयन करेंगे. जानकारों के अनुसार अंचल कार्यालयों के अलावा पंचायत प्रशासन भवन, सामुदायिक भवन आदि जगहों पर शिविर लगाये जायेंगे. इसे लेकर अपर समाहर्ता ने प्रस्ताव डीएम के पास भेजा है. डीएम से अनुमति मिलने के बाद डीसीएलआर को जिम्मेवारी मिलेगी. ऑनलाइन जमाबंदी में सुधार होगा ऑनलाइन जमाबंदी नहीं होने पर लोगों को परेशानी हो रही है. इसके लिए आवेदन जमा किया जा रहा है. इसमें बड़ी संख्या में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है. ऑनलाइन जमाबंदी के लिए मूल प्रति से मिलान करने के बाद सभी भागों सहित पृष्ठवार सुधार किया जाएगा. अभियान के तहत शिविर लगाकर मूल जमाबंदी के डिजिटाइजेशन या इसके आधार पर ऑनलाइन जमाबंदी को दुरूस्त करने के काम होना है. राजस्व कर्मचारियों द्वारा हरेक मौजा की मूल जमाबंदी की स्कैंड और ऑनलाइन प्रति से मिलान किया जायेगा.जहां जमाबंदी स्कैंड नहीं हो सकी है. वहां मूल प्रति से मिलान करने के बाद सभी भागों सहित पृष्ठवार सुधार किया जायेगा.मूल जमाबंदी में दर्ज रैयत या भूमि संबंधी विवरण को हूबहू ऑनलाइन किया जाना है. किसी भी स्थिति में मूल जमाबंदी में अंकित आकड़ों के अतिरिक्त कोई अन्य प्रविष्टि या सुधार या मूल जमाबंदी में किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करनी है. अंचल कार्यालयों जमाबंदी में सुधार के लिए ई-जमाबंदी मॉड्यूल का इस्तेमाल किया जायेगा. ऑनलाइन परिमार्जन के लिए लगभग 22 हजार मामले लंबित पटना जिले में जमाबंदी के ऑनलाइन परिमार्जन के लिए लगभग 22 हजार मामले लंबित हैं. ऑनलाइन जमाबंदी होने से लगान जमा करने में रैयतों को सुविधा होगी. साथ ही प्रशासन को राजस्व प्राप्त होगा.ऑनलाइन परिमार्जन के सबसे अधिक आवेदन राजस्व कर्मचारियों के पास पेंडिंग है. राजस्व कर्मचारियों के पास लगभग 18 हजार मामले पेंडिंग हैं. परिमार्जन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया में राजस्व कर्मचारी के द्वारा संबंधित जमीन का खाता, खेसरा का रजिस्टर टू में मिलान कर राजस्व अधिकारी व सीओ के पास भेजना है. Also Read: पटना में Education एप से पढ़ाई करने पर 34 स्कूलों के बच्चों की प्रोग्रेस रिपोर्ट बेहतर, फीडबैक के बाद 65 नए स्कूलों का चयन डिजिटाइज्ड जमाबंदी में सुधार पटना सदर सहित नये चार अंचलों में परिमार्जन प्लस (डिजिटाइज्ड जमाबंदी में सुधार) के 3206 मामले व परिमार्जन प्लस (ऑनलाइन अनुपलब्ध जमाबंदी का डिजिटाइजेशन) के 3832 मामले लंबित हैं.फुलवारीशरीफ अंचल में राजस्व कर्मचारी के पास 2997, फतुहा में राजस्व कर्मचारी के पास 1828, संपतचक में 1587, धनरूआ में 1582, फतुहा में राजस्व कर्मचारी के पास 1828 मामले लंबित है. खुसरूपुर व अथमलगोला अंचल को छोड़ कर शेष सभी अंचलों में लंबित आवेदनों की संख्या तीन डिजिट में है. The post Bihar News: जमाबंदी में सुधार को लेकर अंचलों में लगेंगे शिविर, डीसीएलआर तय करेंगे जगह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से नयी पार्किंग व्यवस्था, ये है पार्किंग चार्ज

रांची-झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा की पार्किंग व्यवस्था में सोमवार से बदलाव होगा. प्रबंधन ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है. एयरपोर्ट प्रबंधन ने नि:शुल्क पार्किंग 10 मिनट की जगह 09 मिनट कर दिया है. वहीं जहां से वाहनों का प्रवेश है, वहां से निकासी और जहां से निकासी की व्यवस्था है, वहां से प्रवेश की व्यवस्था होगी. 500 रुपए लगेगा जुर्माना रांची एयरपोर्ट प्रबंधन ने करीब एक वर्ष पूर्व पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया था. वहीं नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन समय से अधिक देर तक खड़ा करने पर 500 रुपये जुर्माना और अतिरिक्त शुल्क देना होगा. टर्मिनल बिल्डिंग के सामने पार्किंग वर्जित रहेगी. केवल पिकअप और ड्राप की अनुमति होगी. अगर कोई अपने वाहन को पार्किंग निषेध क्षेत्र में छोड़ कर जायेंगे तो उक्त वाहन को टोचन कर हटाया जायेगा. जिसका शुल्क भी वाहन मालिक से लिया जायेगा. नयी व्यवस्था के तहत पार्किंग की दर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की नयी पार्किंग व्यवस्था में निजी वाहन के लिए 09 मिनट से अधिक व 30 मिनट तक 30 रुपया, 30 से 120 मिनट तक 40 रुपया, प्रीमियम पार्किंग : 30 मिनट तक 75 रुपये, 30 से 120 मिनट तक 80 रुपये, दो घंटे से 07 घंटे तक 80 रुपये और हर घंटे 10 रुपये अतिरिक्त व 24 घंटे तक 240 रुपये निर्धारित किया गया है. दो पहिया के लिए 30 मिनट तक का पार्किंग चार्ज 10 रुपये, 30 से 120 मिनट तक 15 रुपये लगेगा. ये भी पढ़ें: Hazaribagh Crime: पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार रांची से अरेस्ट, एक महीने से थे फरार ये भी पढ़ें: Indian Railways News: हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी, साढ़े तीन घंटे रुकी रही रांची-पटना वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस ये भी पढ़ें: जमशेदपुर के काशीडीह में फिर भिड़े दोनों पक्ष, मारपीट के बाद पथराव, कई घायल The post रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से नयी पार्किंग व्यवस्था, ये है पार्किंग चार्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Cancelled Train List: झारखंड में आज से ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Cancelled Train List: चक्रधरपुर- दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर विभिन्न तारीखों में छह जोड़ी मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है. ट्रेन विभिन्न तिथियों में रद्द रहेंगी. यह जानकारी रेलवे ने दी है. 14 फरवरी को टाटा-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडाविहार-मुरी होकर चलेगी. हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस भी आज रद्द रहेगी. रद्द रहेंगी ये ट्रेनें आद्रा-मेदनीपुर-आद्रा मेमू -10,14 व 16 फरवरी को आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू: 10 से 16 फरवरी तक आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू : 10,14 व 15 फरवरी को झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम एक्सप्रेस: 10,13 व 16 फरवरी को आद्रा-बराभूम-आद्रा मेमू: 10 फरवरी को हटिया-बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस :10 फरवरी को टाटा-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी 14 फरवरी को टाटा-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडाविहार-मुरी होकर चलेगी. हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस आज रद्द जमशेदपुर-हावड़ा-बड़बिल हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस को 10 फरवरी को रद्द कर दिया गया है. देर से चलने के कारण इस ट्रेन को रद्द किया गया है. रविवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें टाटानगर स्टेशन पर अपने समय से बिलंव से पहुंची. इस कारण चढ़ने व उतरनेवाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. चलती ट्रेन से गिरा यात्री, आरपीएफ ने बचायी जान झुमरीतिलैया. दिलवा-लालबाग रेलखंड के पास गाड़ी संख्या -13553 से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही आरक्षी सोनू कुमार मौके पर पहुंचे और ट्रैक सर्च करते हुए घायल यात्री को खोज निकाला. थोड़ी देर बाद घायल यात्री गया के फतेहपुर निवासी विकास कुमार की बहन सोनी देवी मौके पर पहुंची और बताया कि वे दोनों गझंडी से पहाड़पुर की यात्रा कर रहे थे. इस दौरान विकास कुमार ट्रेन के गेट पर खड़े थे, तभी अचानक गिर गए. घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ के सोनू कुमार और आनंद कुमार ने घायल को तुरंत गाड़ी संख्या 13554 से कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंचाया और प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है. ये भी पढ़ें: Indian Railways News: हटिया-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में खराबी, साढ़े तीन घंटे रुकी रही रांची-पटना वंदे हिंदुस्तान एक्सप्रेस The post Cancelled Train List: झारखंड में आज से ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WATCH: दिल्ली की ट्रैफिक में फंसा दूल्हा, अपनी ही बारात का दौड़कर किया पीछा, देखिए Viral Video

WATCH Groom Stuck in Delhi traffic Viral Video: दिल्ली में एक दिलचस्प घटना सामने आई, जिसमें ट्रैफिक के कारण एक दूल्हा अपनी ही बारात से पीछे छूट गया. इसके बाद, उसने अपनी शादी की पोशाक में पैदल दौड़ते हुए बारात का पीछा किया. इस वाकये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दूल्हा शादी के कपड़े पहने और भीड़-भाड़ वाली सड़क पर बारात तक पहुंचने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शौर्य डावर नाम के हैंडल से 24 जनवरी को शेयर किया गया था और तब से इसे 2.4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हालांकि घटना की सही तारीख और स्थान की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन क्लिप में दूल्हे को पूरी शादी की पोशाक पहने हुए, भीड़भाड़ वाली सड़क से पैदल ही गुजरते हुए, अपनी बारात से मिलने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है. View this post on Instagram A post shared by Shaurya Dawar (@shourrya23) महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा के 5 डीपफेक वीडियो हुए वायरल, देखो कहीं सच न मान लेना The post WATCH: दिल्ली की ट्रैफिक में फंसा दूल्हा, अपनी ही बारात का दौड़कर किया पीछा, देखिए Viral Video appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नमो भारत ट्रेन को लेकर रेल मंत्री ने कही बड़ी बात, इस दिन से मुजफ्फरपुर से पटना तक चलेगी ट्रेन

नमो हिंदुस्तान ट्रेन को लेकर रेल मंत्री ने मुजफ्फरपुर में एक बड़ा बयान दिया. पटना और मुजफ्फरपुर के लोगों को एक बड़ी सौगात देते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इन दोनों शहरों के बीच शीघ्र ही नमो हिंदुस्तान ट्रेन चलेगी. बेतिया में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्पेशल ट्रेन से देर शाम मुजफ्फरपुर पहुंचने पर रेल मंत्री इस बात की घोषणा किया. रेल मंत्री यहां अमृत हिंदुस्तान स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किये जा रहे, मुजफ्फरपुर जंक्शन के 3-डी मॉडल को देखा. इस दौरान रेल मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि कम दूरी के लिए मुजफ्फरपुर से पटना नमो हिंदुस्तान ट्रेन चलायी जायेगी. उन्होंने बताया कि लंबी दूरी के लिए 100 अमृत हिंदुस्तान ट्रेनें व कम दूरी के लिए 50 नमो हिंदुस्तान ट्रेनें बनाने की योजना है. जिस पर तेजी से काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर में 442 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकास किया जा रहा है. बिहार में रेलवे के विकास के लिए कई परियोजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं, और इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड की किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी. वहीं थ्री-डी मॉडल को देखने के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया. करीब 20 मिनट संबोधित करने के बाद 7 बजे कर 3 मिनट पर पटना के लिए स्पेशल ट्रेन से रवाना हो गए. कार्यक्रम के दौरान कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद गोपालजी ठाकुर, पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद उपस्थित थे. ये भी पढ़ें.. Railway News: दिल्ली के लिए मिलेगा नया रेलमार्ग, रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे शुरू The post नमो हिंदुस्तान ट्रेन को लेकर रेल मंत्री ने कही बड़ी बात, इस दिन से मुजफ्फरपुर से पटना तक चलेगी ट्रेन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top