Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो पियक्कड़ धराया

अलौली. पुलिस ने अलग-अलग जगह से शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को पकड़ा. बताया जाता है कि अलौली निवासी सत्यनारायण सिंह के पुत्र फूलों कुमार, लड़ही निवासी अरुण सादा के पुत्र नीरज सदा को पकड़ा. थाना अध्यक्ष समेंद्र कुमार बताया कि शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को पकड़ कर उत्पाद कोर्ट भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो पियक्कड़ धराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अलग-अलग जगहों से तीन आरोपित गिरफ्तार

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपित पीरनगरा गांव निवासी स्व वासुदेव यादव के पुत्र रंजन कुमार, पीरनगरा गांव निवासी बेचो यादव उर्फ बेचेंद्र यादव के पुत्र अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया. मारपीट मामले के आरोपित माली गांव निवासी लाल बहादुर शर्मा के पुत्र मिथलेश कुमार को गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि अलग-अलग मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अलग-अलग जगहों से तीन आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बरौनी ने एकतरफा मुकाबले में भागलपुर को 4-0 से किया पराजित

मुंगेर. सदर प्रखंड के बाल्मीकि मैदान शीतलपुर में रविवार से ऑल इंडिया रविंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बरौनी की टीम ने एकतरफा मुकाबले में भागलपुर को 4-0 से पराजित किया. उपस्थित अतिथियों ने स्व. सिंह के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया. जबकि मैदान में खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. स्पोर्ट्स प्रारंभ होते हुए दोनों टीमों जोरदार आगाज किया. लेकिन स्पोर्ट्स के पांचवे मिनट में बरौनी टीम के खिलाड़ी लाल टुडू को जैसे ही मौका मिला उसने भागलपुर के गोल पोस्ट में गेंद को डाल दिया. शुरुआती पांचवें मिनट में गोल खाने के बाद भगालपुर टीम टूटने लगी. जिसका फायदा उठाते हुए लाल टूडू ने टीम के लिए 13वें मिनट में दूसरा गोल कर दिया. जबकि बरौनी टीम के खिलाड़ी नीतीश ने टीम के लिए 17 वें मिनट में गोल कर टीम को 3-0 से बढ़त दिला दी. मध्यांतर के बाद भागलपुर की टीम ने संभलने का प्रयास तो किया, लेकिन गोल करने में टीम के खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला. लेकिन बरौनी टीम के लाल टुडू को 45 वें मिनट में जैसे ही मौका मिला उसने गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया. लेकिन भागलपुर की टीम स्पोर्ट्स के अंत तक कोई गोल नहीं कर सकी. लाल टुडू के हैट्रिक गोल से बरौनी की टीम 4-0 से मैच जीत लिया. लाल टुडू को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. निर्णाय मंडली में राहुल कुमार, मो. रज़ी अहमद, संतोष कुमार और अजय कुमार मौजूद थे. मौके पर साहब मलिक, मो. फिरोज, जिला फुटबॉल संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज कुमार अरुण, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, पूर्वेदु नारायण सिंह, राजेश कुमार पासवान, संजीव कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह बिहार फुटबॉल रेफरी संगठन अध्यक्ष प्रवीण शंकर मुख्य रूप से मौजूद थे. स्पोर्ट्स के संयोजक भवेश कुमार बंटी ने बताया कि सोमवार को झारखंड का मुकाबला एकलव्य बिहार से होगा. मुंगेर. सदर प्रखंड के बाल्मीकि मैदान शीतलपुर में रविवार से ऑल इंडिया रविंद्र प्रसाद सिंह मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में बरौनी की टीम ने एकतरफा मुकाबले में भागलपुर को 4-0 से पराजित किया. उपस्थित अतिथियों ने स्व. सिंह के तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया. जबकि मैदान में खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. स्पोर्ट्स प्रारंभ होते हुए दोनों टीमों जोरदार आगाज किया. लेकिन स्पोर्ट्स के पांचवे मिनट में बरौनी टीम के खिलाड़ी लाल टुडू को जैसे ही मौका मिला उसने भागलपुर के गोल पोस्ट में गेंद को डाल दिया. शुरुआती पांचवें मिनट में गोल खाने के बाद भगालपुर टीम टूटने लगी. जिसका फायदा उठाते हुए लाल टूडू ने टीम के लिए 13वें मिनट में दूसरा गोल कर दिया. जबकि बरौनी टीम के खिलाड़ी नीतीश ने टीम के लिए 17 वें मिनट में गोल कर टीम को 3-0 से बढ़त दिला दी. मध्यांतर के बाद भागलपुर की टीम ने संभलने का प्रयास तो किया, लेकिन गोल करने में टीम के खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला. लेकिन बरौनी टीम के लाल टुडू को 45 वें मिनट में जैसे ही मौका मिला उसने गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया. लेकिन भागलपुर की टीम स्पोर्ट्स के अंत तक कोई गोल नहीं कर सकी. लाल टुडू के हैट्रिक गोल से बरौनी की टीम 4-0 से मैच जीत लिया. लाल टुडू को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. निर्णाय मंडली में राहुल कुमार, मो. रज़ी अहमद, संतोष कुमार और अजय कुमार मौजूद थे. मौके पर साहब मलिक, मो. फिरोज, जिला फुटबॉल संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज कुमार अरुण, शत्रुघ्न प्रसाद यादव, पूर्वेदु नारायण सिंह, राजेश कुमार पासवान, संजीव कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह बिहार फुटबॉल रेफरी संगठन अध्यक्ष प्रवीण शंकर मुख्य रूप से मौजूद थे. स्पोर्ट्स के संयोजक भवेश कुमार बंटी ने बताया कि सोमवार को झारखंड का मुकाबला एकलव्य बिहार से होगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बरौनी ने एकतरफा मुकाबले में भागलपुर को 4-0 से किया पराजित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपने ज्ञान को लैब से लैंड तक ले जायें कृषि वैज्ञानिक : रामनाथ कोविंद

मोतिहारी.पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय व कृषि विज्ञान केंद्र किसानों के मित्र हैं. कृषि वैज्ञानिक अपने ज्ञान को लैब से लैंड तक ले जायें, ताकि धरातल पर किसानों को इसका लाभ मिल सके. उन्होंने कहा कि परिवर्तनशील मौसम की जानकारी किसानों को देनी होगी. किसानों को ऐसे मौसम में वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार खेती करनी होगी. तब पैदावार बढ़ेगी. किसानों के साथ देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. वह रविवार को पीपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कृषि उन्नति मेला के दूसरे दिन किसानों को संबोधित कर रहे थे. इसमें भारी संख्या में पुरुष के साथ स्त्री किसान भी भाग ले रही हैं उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण फसल की पैदावार कम हुई है. ऐसे में कृषि उत्पादकता में सुधार की जरूरत है. बागवानी, पशुपालन, मत्स्यपालन भी किसान व देश की आर्थिक समृद्धि के जड़ होंगे. उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम संदेश को अमलीजामा पहनाने का आह्वान किया. कहा कि किसानों को सहकारिता आंदोलन से जोड़ना होगा. देश के 97 प्रतिशत लोगों के पास ढ़ाई एकड़ से कम जमीन है. छोटे सीमांत किसानों के लिए सहकारिता ही समृद्धि का कारण बनेगी. उन्होंने कहा कि 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता के रूप में मनाया जा रहा है. इसका उद्देश्य किसानों को इस आंदोलन से जोड़ समावेशी विकास करना है. स्त्री व युवाओं को सहकारिता से जोड़ने की आवश्यकता है. चंपारण के अहिंसा आंदोलन व उसकी सफलता की भी रामनाथ कोविंद ने चर्चा की. इन्होंने भी किया संबोधित पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र देश व किसानों के सपनों को साकार कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चहुंओर विकास हो रहा है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 1300 करोड़ रुपये नावार्ड से सहयोग लेकर बाजार समिति का विकास किया जा रहा है, ताकि किसानों को बाजार के साथ फसल का उचित मूल्य मिल सके. उन्होंने कहा कि रक्सौल के साथ मोतिहारी में भी हवाई अड्डा का निर्माण होगा. कृषि व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि 2047 तक देश को आत्मनिर्भर बनाना है, तो किसानों को भी आत्मनिर्भर बनाना होगा. राज्य का जीडीपी रेट बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है. किसानों के घर समृद्धि आयेगी, तब ही देश खुशहाल होगा. बिहार के विकास के लिए पीएम ने बड़ी सौगात दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अपने ज्ञान को लैब से लैंड तक ले जायें कृषि वैज्ञानिक : रामनाथ कोविंद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi news : राजभवन उद्यान की सुंदरता निहारने उमड़ी भीड़

रांची. राजभवन उद्यान में रविवार को काफी भीड़भाड़ रही. छुट्टी का दिन होने के कारण काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. इनमें प्रकृति प्रेमी से लेकर रांची सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल थे. उद्यान में बच्चों को झूला पसंद आया, तो बड़ों को फूलों की सुंदरता भायी. वहीं म्यूजिकल फाउंटेन उद्यान की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे. लोगों ने यहां विभिन्न प्रकार के फूलों, गार्डन व फव्वारा सहित अन्य चीजों को देखा. ज्यादातर लोगों को रोज गार्डेन भाया. हर कोई इन फूलों के बीच खुद की तस्वीर व सेल्फी लेता दिख रहा था. सीजनल फूल भी प्रकृति प्रेमियों को काफी पसंद आये. उद्यान में कृत्रिम पहाड़, झरना, सोहराई पेंटिंग, महापुरुषों व शहीदों की प्रतिमा, यूनिक पेड़-पौधे लोग खोजते दिखे. रांची स्टेशन के नये एप्रोच रोड का दूसरा पुल भी तैयार रांची. रांची रेलवे स्टेशन के दूसरे एप्रोच रोड का काम लगभग पूरा होने को है. एक ओर से एप्रोच रोड चालू हो गया है. वहीं दूसरी ओर का पुल भी बन कर तैयार हो गया है. इसका एप्रोच रोड भी बन गया है. अब कुछ कार्य कराने के बाद इसे भी चालू कर दिया जायेगा. इस तरह स्टेशन का सेकेंड एप्रोच रोड पूरी तरह चालू हो जायेगा. जानकारी के मुताबिक इस सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग की ओर से कराया गया है. इसे डोरंडा कुसई से सीधे रांची रेलवे स्टेशन की ओर निकाला गया है. नेपाल हाउस सचिवालय से मात्र तीन से चार मिनट में स्टेशन पहुंचा जा सकता है. यह सड़क आगे निवारणपुर की ओर भी निकलती है. वहीं निवारणपुर से डोरंडा आने के लिए भी यह सुगम रास्ता हो गया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi news : राजभवन उद्यान की सुंदरता निहारने उमड़ी भीड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranchi news : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में आज से नयी पार्किंग व्यवस्था

रांची. बिरसा मुंडा हवाई अड्डा की पार्किंग व्यवस्था में सोमवार से बदलाव होगा. प्रबंधन ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है. एयरपोर्ट प्रबंधन ने नि:शुल्क पार्किंग 10 मिनट की जगह 09 मिनट कर दिया है. वहीं जहां से वाहनों का प्रवेश है, वहां से निकासी और जहां से निकासी की व्यवस्था है, वहां से प्रवेश की व्यवस्था होगी. मालूम हो कि एयरपोर्ट प्रबंधन ने करीब एक वर्ष पूर्व पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया था. वहीं पार्किंग निषेध क्षेत्र में वाहन समय से अधिक देर तक खड़ा करने पर 500 रुपये जुर्माना और अतिरिक्त शुल्क देना होगा. टर्मिनल बिल्डिंग के सामने पार्किंग वर्जित रहेगी. केवल पिकअप और ड्राप की अनुमति होगी. अगर कोई अपने वाहन को पार्किंग निषेध क्षेत्र में छोड़ कर जायेंगे तो उक्त वाहन को टोचन कर हटाया जायेगा. जिसका शुल्क भी वाहन मालिक से लिया जायेगा. नयी व्यवस्था के तहत पार्किंग की दर इधर नयी पार्किंग व्यवस्था में निजी वाहन के लिए 09 मिनट से अधिक व 30 मिनट तक 30 रुपया, 30 से 120 मिनट तक 40 रुपया, प्रीमियम पार्किंग : 30 मिनट तक 75 रुपये, 30 से 120 मिनट तक 80 रुपये, दो घंटे से 07 घंटे तक 80 रुपये और हर घंटे 10 रुपये अतिरिक्त व 24 घंटे तक 240 रुपये निर्धारित किया गया है. दो पहिया के लिए 30 मिनट तक का पार्किंग चार्ज 10 रुपये, 30 से 120 मिनट तक 15 रुपये लगेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Ranchi news : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में आज से नयी पार्किंग व्यवस्था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बदमाशों ने बैंककर्मी को हथियार का भय दिखा बाइक छीनी

बिंद (नालंदा). स्थानीय थाना क्षेत्र के बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर कुशहर मोड़ समीप बदमाशों ने स्टेट बैंक के फिल्ड कर्मी कमलेश कुमार को हथियार का भय दिखा छीनकर फरार हो गया. पीड़ित नवादा जिला बारसलिगंज थाना के बागी गांव के निवासी हैं. पीड़ित ने बताया कि बिंद एक उपभोक्ता के यहां बैंक के कार्य से जा रहे थे. इसी दौरान कुशहरा मोड़ समीप बाईक पर सवार दो बदमाशों ने हमारी गाड़ी को लात से मारकर गिरा दिया. बाईक से गिरते ही बदमाश कनपटी में हथियार सटा दिया. हल्ला करने पर जान से मारने कि धमकी दिया. इसके बाद बाईक लेकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि बैंक कर्मी ने आवेदन दिया है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बदमाशों ने बैंककर्मी को हथियार का भय दिखा बाइक छीनी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दुष्कर्म में असफल युवकों ने महिला का सिर दीवार में पटक कर फोड़ा

तारापुर. तारापुर थाना क्षेत्र की एक स्त्री के साथ युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास असफल होने पर सिर दीवार में पटक कर घायल कर दिया. इस को लेकर पीड़िता ने मिल्की जोरारी गांव के ही सन्नी मंडल और उगेश कुमार पर आरोप लगाते हुए स्त्री ने थाने में आवेदन दिया है. हलांकि मामला 5 फरवरी है. आवेदन में स्त्री ने कहा है कि मेरा पति बाहर काम करता है. इसी का फायदा उठाकर सन्नी व उगेश 5 फरवरी की तड़के 3 बजे मेरे घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा. इतना ही नहीं इन दोनों ने दुष्कर्म करने की नीयत से मेरा कपड़ा भी फाड़ दिया और हाथापाई करने लगा. जब मैंने विरोध किया दोनों मुझे पकड़ कर मेरा सिर दीवार पर पटक दिया. जिससे मेरा सिर फट गया. भागने के क्रम में उन दोनों ने कान की सोने की बाली, नाक का बेसर तथा तकिया के नीचे रखा हुआ 15 हजार रुपया नगद लेकर फरार हो गया. स्त्री ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. फिल्हाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले को लेकर तारापुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस आवेदन के आलोक में मामले की जांच कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दुष्कर्म में असफल युवकों ने स्त्री का सिर दीवार में पटक कर फोड़ा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ठुठी मोहनपुर में हुई अखिल भारतीय पान महासंघ की बैठक

चौथम. जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत ठुठी मोहनपुर पंचायत में अखिल हिंदुस्तानीय पान महासंघ से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अखिल हिंदुस्तानीय पान महासंघ के बृहस्पति शर्मा ने की. बैठक का मंच संचालन पिंकी कुमार तांती ने किया. बैठक में अखिल हिंदुस्तानीय पान महासंघ के उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पान ने कहा कि पटना के गांधी मैदान में पान समाज के होने वाले बैठक पर विस्तृत चर्चा करते हुए लोगो से अपील किया कि 13 अप्रैल को हजारों की संख्या में पहुंचकर पान समाज की महारैली को सफल बनाए. अखिल हिंदुस्तानीय पान महासंघ के रोहित कुमार पान ने कहा कि हमारे समाज का एकजुटता दिखाने का समय आ गया है. पटना में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाना है. मौके पर जयप्रकाश कुमार पान, बिको, शनिचर, उमेश, संजीव कुमार, संतोष कुमार, अरुण कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post ठुठी मोहनपुर में हुई अखिल हिंदुस्तानीय पान महासंघ की बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar News: काले रंग की वजह से सहे लोगों के ताने, आज रंग ही बनी समस्तीपुर की बेटी अन्नू की पहचान

Bihar News: काले रंग के कारण बचपन से रिश्तेदारों के ताने सुनकर छुप-छुप कर रोने वाली लड़की की पहचान आज उसका कालापन ही है. उसे अब इस बात का गर्व है कि वह काली है, इसी कालेपन ने उसके अंदर आत्मविश्वास भरा है. हाल ही में रिलीज भोजपुरी की संदेश परक फिल्म करियट्ठी की नायिका अन्नु प्रिया इस फिल्म की नायिका हैं. कहानी भले ही सरोज सिंह ने लिखी हो, लेकिन यह एक संयोग रहा कि कालेपन को लेकर कहानी और फिल्म की नायिका का संघर्ष एक रहा. इस फिल्म की नायिका एनएसडी पासआउट अन्नू प्रिया हैं. यह इनकी पहली फिल्म है. अन्नू समस्तीपुर की रहने वाली हैं और एनएसडी से पहले पटना में अंग्रेजी से मास्टर डिग्री की पढ़ाई के साथ थियेटर भी किया करती थीं.  रिश्तेदार और पड़ोसी ताना देते थे नीतू चंद्रा और नितिन चंद्रा ने करियट्ठी फिल्म के जरिए भोजपुरी फिल्म को नयी दिशा दी है. समाज की सच्चाई को जिस तरीके से फिल्म में दिखाया गया है, वह दर्शकों को बांधे रखता है. नायिका अन्नू प्रिया बताती हैं कि रंग काला होने के कारण माता-पिता तो नहीं, लेकिन रिश्तेदार और पड़ोसी हमेशा ताना देते थे, इसलिए रोती थी. मन के अंदर हीन भावना आ गयी कि कुछ नहीं कर सकती हूं. समस्तीपुर कॉलेज से अंग्रेजी में बीए ऑनर्स करने के बाद एमए के लिए पटना आ गयी. यहां पढ़ाई के साथ थियेटर से जुड़ी.  पिता को नहीं बताया थियेटर के बारे में अन्नू के पिता अशोक कुमार समस्तीपुर के डीआरएम ऑफिस में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं. अन्नू ने अपने पिता को नहीं बताया था कि पटना में वह थियेटर कर रही हैं. दो साल तक कई संगठनों से जुड़ कर कई नाटक किये. साल 2018 में एनएसडी में चयन हुआ. 2023 में पासआउट होने के बाद संघर्ष कर रही थी तो करियट्ठी फिल्म मिल गयी. इस फिल्म में अन्नू को अपना ही दुख नजर आया. आज यह फिल्म उनकी पहचान बन गयी है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें एक महीने तक ली भोजपुरी बोलने की ट्रेनिंग अन्नू प्रिया कहती हैं कि एनएसडी से पास आउट होने के बाद जो रंग मुझे बहुत परेशान करता था, वह मेरा आत्मविश्वास बन गया. मुझे भोजपुरी फिल्म करियट्ठी की कहानी पसंद आयी. हालांकि, यह फिल्म भोजपुरी में थी और मेरी मातृभाषा मैथिली. भोजपुरी सीखने के लिए मैंने एक महीने तक अपने जूनियर पंकज से ट्रेनिंग ली. मुझे विश्वास था कि यह फिल्म ट्रेंड से हट कर है, लेकिन समाज के लिए जरूरी है. इसे दर्शकों का प्यार जरूर मिलेगा. आज जो लड़कियां काली होने के कारण मन में हीन भावना रखती हैं और घुटन महसूस करती हैं, उन्हें खुद को देखना चाहिए और अपने आत्मविश्वास से हमेशा आगे बढ़ना चाहिए. आज मुझे अपने काले रंग से ही दुनिया को देखने, सोचने और समझने का एक अलग नजरिया मिला, जिसका पूरा श्रेय अपने सभी शिक्षकों, बैचमेट्स, जूनियर्स और सीनियर्स को देती हूं. करियट्ठी फिल्म के अलावा मेरी एक पंजाबी फिल्म सात मई को रिलीज होने वाली है और दूसरी फिल्म नेटफ्लिक्स की कर रही हूं. The post Bihar News: काले रंग की वजह से सहे लोगों के ताने, आज रंग ही बनी समस्तीपुर की बेटी अन्नू की पहचान appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top